एक टॉप ब्रांड का डबल डोर रेफ्रिजरेटर चुनना कोई आसान काम नहीं है, खासकर जब आपका बजट केवल ₹30,000 को हो। लेकिन यह इतना मुश्किल भी नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको ₹30,000 से कम कीमत पर मिलने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स के बारे में बताने वाले हैं। यहां हमने हायर, सैमसंग, व्हार्लपूल जैसे मशहूर ब्रांड्स के डबल डोर मॉडल्स के बारे में जानकारी दी है। इन ब्रांड्स को अमेजन पर भी काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है और ये भरोसेमंद ब्रांड्स की लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इन ब्रांड्स के किफायती मॉडल्स में भी आपको प्रीमियम रेंज वाले मॉडल्स की तरह शानदार कूलिंग परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स मिलते हैं। तो फिर आइए देर किस बात की हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आने वाले इन रेफ्रिजरेटर्स के खूबियों और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
₹30,000 में बेस्ट डील! देखें टॉप डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स इन इंडिया के बेहतरीन विकल्प

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier 240L 2 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator
अगर आप ₹30000 में सबसे अच्छा डबल डोर फ्रिज चाहते हैं, तो हायर का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह मॉडल आपको ₹30,000 से कम कीमत में मिल रहा है। अगर आपका परिवार केवल 2 से 4 लोगों का है, तो यह 240 लीटर का रेफ्रिजरेटर आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। इसमें 2 से 4 सदस्यों के अनुसार काफी स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें खाने-पीने का भरपूर सामान स्टोर किया जा सकता है। यह हायर डबल डोर रेफ्रिजरेटर 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की खपत थोड़ी कम करता है। हालांकि, यह 5 स्टार जितना बिजली नहीं बचाता है। इसमें आपको फ्रॉस्ट फ्री तकनीक मिलती है, जिसका फायदा यह होता है कि इसमें आपको मैन्युअली बर्फ हटाने की जरूरत नहीं होती है। यह तकनीक कूलिंग को ऑटोमैटिक तरीके से मेंटेन रखती है, जिससे फ्रिज के अंदर बर्फ नहीं जमती है। इसमें आपको कूल पैड तकनीक मिलती है। यह तकनीक बिजली कटने के बाद भी 10 घंटे तक फ्रिज के अंदर कूलिंग बनाए रखती है, जिससे खाने-पीने का सामान खराब नहीं होता है।
इस हायर रेफ्रिजरेटर के स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 240 लीटर
- कलर - सिल्वर
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट स्टेबलाइजर
- एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
इस हायर रेफ्रिजरेटर की खूबियां
- इस हायर रेफ्रिजरेटर में 200% फास्ट आइस मेकिंग फीचर शामिल होता है। यह फीचर केवल 49 मिनट में बर्फ बना सकते हैं। इसका फायदा यह होता कि कभी अचानकर कोई मेहमान घर आता है, तो आप जल्दी ड्रिंक्स को ठंडा कर सकते हैं।
- इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में PUF इंसुलेशन भी दिया गया है, जो फ्रिज के अंदर ठंडक को लंबे समय तक बनाए रखता है। इससे फ्रिज की कूलिंग एफिशिएंसी बढ़ती है और बिजली की खपत कम होती है।
कमी
- कुछ यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर के फंक्शन में कमी देखने को मिली है।
Samsung 236 L 3 Star Double Door Refrigerator
यह सैमसंग का डबल डोर फ्रिज 236 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है, जो 2 से 3 लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह कम बिजली में चलने वाला फ्रिज है, जो 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। यह कम बिजली खपत के साथ बेहतर ठंडक प्रदान करता है। यह कंवर्टिबल फ्रिज है, जिसमें आपको 5 इन 1 मोड मिलता है। आप इन मोड्स को अपनी जरूरत अनुसार बदल सकते हैं और इसी के साथ जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज मोड में भी बदल सकते हैं। यह डिजिटल इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर है, जो सेंसर के माध्यम से कूलिंग को एडजस्ट करता है। इससे ऊर्जा की खपत कम होती है और फ्रिज बिना आवाज के चलता है और यह नॉर्मल फ्रिज के मुकाबले अधिक टिकाऊ भी होता है। यह स्मार्ट रेफ्रिजरेटर है, जिसमें आपको LED डिस्प्ले मिलता है, जिससे आप केवल टच करके फ्रिज की सेटिंग्स को बदल सकते हैं। इससे फ्रिज का इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है।
इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर के स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 236 लीटर
- कलर - सिल्वर
- विशेष सुविधा - टच कंट्रोल
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर की खूबियां
- इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर का स्टाइलिश डिजाइन और मॉडर्न लुक इसे खास बनाता है। यह स्टाइलिश डबल डोर फ्रिज मेटल फिनिश के साथ आता है, जिससे इसे साफ करना भी आसान होता है।
- यह स्टेबलाइजर फ्री फ्रिज है, जो 100V से 300V तक के वोल्टेज में बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या को भी आसानी से हैंडल कर सकता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Whirlpool 235 L 2 Star Frost Free inverter Double Door Refrigerator
अगर आप इन्वर्टर तकनीक वाला फ्रिज लेना चाहते हैं, तो व्हर्लपूल का यह रेफ्रिजरेटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह इन्वर्टर फ्रिज है, जो इंटेलिसेंस इन्वर्टर तकनीक से लैस है। यह तकनीक कूलिंग को जरूरत अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और फ्रिज कम आवाज में बेहतर परफॉर्मेंस देता है। यह व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर फ्रॉस्ट फ्री तकनीक के साथ आता है यानी इसमें बर्फ जमा नहीं होती है। इसका फायदा यह होता है कि आपको बार-बार फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। व्हार्लपूल का यह दावा है कि यह 15 दिनों तक फलों और सब्जियों को ताजा रखता है, क्योंकि इसमें एयरफ्लो एयर टावर, मॉइश्चराइजर लॉक और माइक्रो ब्लॉक तकनीक शामिल है। यह तकनीक मिलकर बैक्टीरियो को 99% तक रोकने में मदद करती है और उन्हें ताजा बनाए रखती है।
इस व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर के स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 235 लीटर
- कलर - सिल्वर
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट स्टेबलाइजर
- एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
इस व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर की खूबियां
- इस डबल डोर फ्रिज की खासियत यह है कि इसमें ऑटो-कनेक्ट टू होम इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है यानी बिजली कटने के बाद यह रेफ्रिजरेटर अपने आप होम इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाता है और लाइट जाने के बाद भी काम करता रहता है, जिससे खाने की चीजें खराब नहीं होती है।
- यह इन्वर्टर तकनीक वाला फ्रिज AI तकनीक के साथ आता है। दरअसल, इस फ्रिज में आपको तीन स्मार्ट सेंसर मौजूद मिलते हैं, जो अंदर के टेम्परेचर, यूजर पैटर्न और बाहरी तापमान को डिटेक्ट करके कूलिंग को उसी अनुसार एडजस्ट करते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LG के सिंगल या डबल डोर Fridge, मीडियम साइज फैमिली के लिए कौन हैं सही?
- घर के लिए कौन-सा Refrigerator रहेगा बढ़िया? देखें Samsung और Godrej के 5 विकल्प
- कौन-सा LG Refrigerator है आपके परिवार के लिए अच्छा? देखें 5 टॉप विकल्प
- कौन-से Refrigerator में मिलते हैं Wi-Fi फंक्शन? देखिए LG, सैमसंग और हायर में कौन है बेहतर विकल्प
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- कौन-कौन से फ्रिज इन्वर्टर तकनीक के साथ आते हैं?+अमेजन पर Samsung, Haier, व्हर्लपूल और गोदरेज आदि ब्रांड्स इन्वर्टर तकनीक वाले रेफ्रिजरेटर्स लॉन्च करते हैं।
- ₹30,000 के अंदर सबसे अच्छा डबल डोर फ्रिज कौन सा है?+अगर आप बेस्ट रेफ्रिजरेटर अंडर ₹30,000 देख रहे हैं, तो सैमसंग, हायर, गोदरेज, व्हर्लपूल और IFB आदि ब्रांड्स आपको इससे कम कीमत में डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स उपलब्ध कराते हैं। इन ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर्स आपको किफायती कीमत में शानदार फीचर्स और दमदार कूलिंग देते हैं।
- क्या इन्वर्टर फ्रिज लेना फायदेमंद है?+देखिए पिछले कुछ सालों में इन्वर्टर तकनीक से लैस रेफ्रिजरेटर्स ने मार्केट में काफी अच्छी पकड़ बनाई है। इन्वर्टर तकनीक बिजली की खपत कम करने के लिए बेहतर मानी जाती है। दूसरा इन्वर्टर फ्रिज बहुत कम शोर भी करता है और यह नॉर्मल रेफ्रिजरेटर के मुताबिक अधिक टिकाऊ भी माना जाता है। तो यह कहा जा सकता है कि इन्वर्टर फ्रिज लेना फायदेमंद हो सकता है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads