घर में बच्चों के मिट्टी वाले कपड़े हों, कॉलर-कफ की जिद्दी मैल हो या फिर पसीने और तेल के कड़े दाग, इन्हें साधारण तरीके से धोना बहुत मुश्किल काम होता है। कई बार हाथ से रगड़ने के बाद भी कपड़ों की रंगत फीकी पड़ जाती है और दाग पूरी तरह नहीं छूटते। ऐसे में अगर आप भी कपड़ों की गहरी सफाई को लेकर परेशान रहते हैं, तो Samsung की Washing Machine आपकी इस चिंता को खत्म कर सकती हैं।
सैमसंग की मशीनों की सबसे बड़ी खासियत इनकी इकोबबल और हाइजीन स्टीम तकनीक है। इकोबबल तकनीक पानी और सरफ का ऐसा बारीक और गाढ़ा झाग बनाती है जो सामान्य पानी के मुकाबले 40 गुना ज्यादा तेजी से कपड़ों के धागों के अंदर समा जाता है। इससे कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए अंदर छिपी मैल तुरंत बाहर निकल आती है। वहीं, गर्म भाप से धुलाई होने के कारण कपड़ों के 99.9% बैक्टीरिया और कीटाणु पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। वहीं यह ब्रांड अपनी मशीनों में बबल सोक मोड की सुविधा भी देता है, जो जिद्दी दाग-धब्बों को धोने से पहले ही ढीला कर देता है, जिससे चाय, सॉस या ग्रीस के दाग भी आसानी से साफ हो जाते हैं।
नीचे आप सैमसंग वॉशिंग मशीनों के 5 शानदार विकल्पों को देख सकते हैं।
Samsung 12 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine
यह सैमसंग की काफी बड़ी और एडवांस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जो बड़े परिवारों और एक साथ बहुत सारे कपड़े धोने वालों के लिए एकदम सही विकल्प हो सकती है। इसमें 12 किलो की विशाल क्षमता मिलती है, जिससे आप भारी-भरकम बेडशीट, परदे और कंबल भी बिना किसी परेशानी के एक ही बार में धो सकते हैं। इसमें दिया गया एआई कंट्रोल आपके कपड़े धोने की आदतों को समझता है और अपने-आप सबसे सही वाशिंग प्रोग्राम चुन लेता है। इसकी AI इकोबबल तकनीक झाग के जरिए ठंडे पानी में भी कपड़ों के रेशे-रेशे से जिद्दी मैल बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़ों की चमक बनी रहती है और बिजली की भारी बचत होती है। वहीं इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में शामिल सुपर स्पीड मोड की मदद से आपके रोजाना के कपड़े केवल 39 मिनट में पूरी तरह धुलकर तैयार हो सकते हैं। यह इन-बिल्ट हीटर के साथ आता है और इसमें हाइजीन स्टीम फीचर भी दिया गया है, जो कपड़ों को गर्म भाप से धोकर 99.9% बैक्टीरिया और एलर्जी फैलाने वाले कीटाणुओं को खत्म कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - सैमसंग
- मॉडल नंबर - WW12DG6B24ASTL
- क्षमता - 12 किग्रा
- रंग - नेवी
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
खूबियां
- एआई इकोबबल
- वाई-फाई कनेक्टिविटी
कमी
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह वॉशिंग मशीन काफी ज्यादा वाइब्रेट करती है।
01
Samsung 9 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine
अगर आपका परिवार मध्यम से बड़े आकार का है और आप बेहतरीन धुलाई के साथ बिजली का बिल भी कम रखना चाहते हैं, तो सैमसंग का यह 9 किलो वाला मॉडल एक शानदार चुनाव हो सकता है। इस फ्रंट लोड मशीन में एआई इकोबबल तकनीक मिलती है, जो डिटर्जेंट को बारीक झाग में बदलकर कपड़ों के अंदर तक पहुंचाती है। इससे कम तापमान में भी जिद्दी से जिद्दी दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं और कपड़ों के धागे बिल्कुल खराब नहीं होते। इसमें दिया गया डिजिटल इनवर्टर मोटर बिना किसी शोर के बहुत शांति से चलता है और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देता है। इसके इन-बिल्ट हीटर और हाइजीन स्टीम की बदौलत बच्चों और बुजुर्गों के कपड़ों को पूरी तरह कीटाणुरहित और हाइजीनिक धोया जा सकता है। यह वाई-फाई और स्मार्टथिंग्स ऐप सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आप मोबाइल पर ही वाशिंग साइकिल को ट्रैक कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - सैमसंग
- मॉडल नंबर - WW90DG5U24AXTL
- क्षमता - 9 किग्रा
- रंग - आइनॉक्स
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
खूबियां
- स्मार्ट वाई-फाई कंट्रोल
- डिजिटल इनवर्टर मोटर
कमी
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह वॉशिंग मशीन काफी शोर करती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 7 kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine
सैमसंग की यह 7 किलो क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन छोटे और मध्यम परिवारों के लिए एक बहुत ही बढ़िया और बजट-फ्रेंडली विकल्प है। इसमें पहली बार टॉप लोड कैटेगरी में इकोबबल तकनीक देखने को मिलती है, जो पानी और डिटर्जेंट को मिलाकर शक्तिशाली झाग बनाती है। यह झाग कपड़ों की गहराई में जाकर पसीने, तेल और मिट्टी के दागों को बहुत आसानी से हटा देता है। इस मशीन में सॉफ्ट क्लोजिंग डोर दिया गया है, जिसका कांच का ढक्कन बहुत ही धीरे और सुरक्षित तरीके से बंद होता है, जिससे उंगलियों के दबने या झटके से टूटने का डर नहीं रहता। 5-स्टार एनर्जी रेटिंग और डिजिटल इनवर्टर मोटर के कारण यह मशीन बिजली और पानी दोनों की कम खपत करती है और इसे इस्तेमाल करना इतना आसान है कि घर का कोई भी सदस्य इसे आसानी से चला सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - सैमसंग
- मॉडल नंबर - WA70BG4441YYTL
- क्षमता - 7 किग्रा
- रंग - लैवेंडर ग्रे
- मशीन प्रकार - टॉप लोड
खूबियां
- इकोबबल वॉश
- सॉफ्ट क्लोजिंग डोर
कमी
- कुछ यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन की क्लीनिंग परफॉर्मेंस में कमी बताई है।
03
Samsung 10kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine
सैमसंग का यह 10 किलो क्षमता वाला टॉप लोड मॉडल बड़े परिवारों के लिए बहुत ही शक्तिशाली वॉशिंग मशीन है। इसके बड़े ड्रम में आप एक साथ ढेर सारे कपड़े, चादरें और भारी पर्दे आसानी से धो सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में दिया गया हाइजीन स्टीम फीचर गर्म भाप से कपड़ों की गहरी सफाई करता है और उनमें छिपे बैक्टीरिया व दुर्गंध को पूरी तरह मिटा देता है। इसके मैजिक डिस्पेंसर फीचर की वजह से सरफ या लिक्विड पानी में पूरी तरह घुल जाता है और कपड़ों पर सफेद दाग नहीं छोड़ता। अगर अचानक धुलाई के दौरान कोई दिक्कत आती है, तो स्मार्ट चेक फीचर मोबाइल ऐप के जरिए तुरंत समस्या और उसका समाधान बता देता है। वहीं इसमें क्विक वाश मोड भी दिया गया है, जिसके जरिए आप रोज के हल्के गंदे कपड़ों को बहुत ही कम समय में धोकर सुखा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - सैमसंग
- मॉडल नंबर - WA40F10H2BTL
- क्षमता - 10 किग्रा
- रंग - ब्लैक कैविएर
- मशीन प्रकार - टॉप लोड
खूबियां
- मैजिक डिटर्जेंट डिस्पेंसर
- स्मार्ट चेक डायग्नोसिस
कमी
- फिलहाल, इस वॉशिंग मशीन को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Samsung 8 Kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine
यह 8 किलो की टॉप लोड वॉशिंग मशीन 4 से 5 सदस्यों वाले परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसमें एआई वॉश और एआई एनर्जी मोड मिलता है, जो कपड़ों के वजन और उनके फैब्रिक के हिसाब से सही पानी, सरफ और धुलाई का समय तय करता है। इससे हर वॉश में बिजली और पानी की भारी बचत होती है। वहीं इसका एआई VRT+ स्पिन साइकिल के दौरान मशीन में होने वाले कंपन और आवाज को बिल्कुल कम कर देता है। यह वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसकी मदद से आप इसे अपने स्मार्टफोन से कहीं भी बैठकर इसे चालू या बंद कर सकते हैं। इकोबबल और सुपर स्पीड फीचर्स की मदद से यह कपड़ों के फैब्रिक को नुकसान पहुंचाए बिना मिनटों में जिद्दी दागों को साफ कर देती है। इसका सॉफ्ट क्लोजिंग डोर और प्रीमियम फिनिश इसे बेहद खास बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - सैमसंग
- मॉडल नंबर - WA80F08S2LTL
- क्षमता - 8 किग्रा
- रंग - लैवेंडर ग्रे
- मशीन प्रकार - टॉप लोड
खूबियां
- एआई एनर्जी मोड
- नो-नॉइज VRT+
कमी
- कुछ यूजर्स ने शिकायत की है यह वॉशिंग मशीन पानी की बहुत अधिक खपत करता है।
05
टॉप 5 सैमसंग वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।