आज के भगदौड़ भरे जीवन में महिलाओं के पास अक्सर अपने लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन्फ्यूजर के साथ आने वाली चाय की केतली आपके काफी काम आ सकती है। इनकी मदद से बिना किसी अतिरिक्त छननी के आसानी से ग्रीन टी, हर्बल टी या अन्य चाय तैयार की जा सकती है। कई महिलाएं काम, घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच खुद को अनदेखा कर देती हैं। लेकिन इन केतली के साथ चाय बनाने की प्रक्रिया अधिक आसान हो जाती है जिससे महिलाओं को रोजाना खुद की देखभाल करने का समय मिल सकता है। इसके अलावा, इसे साफ करना भी आसान होता है, इसलिए इसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
Roy Enterprise Gas Stove Safe Glass Kettle
1000ml की क्षमता के साथ आने वाला यह टी-पॉट हीट रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ बना हुआ है। इसे आप गैस-स्टोव से लेकर माइक्रोवेव के साथ भी इस्तेमाल कर सकती हैं और तरह-तरह की चाय आराम से बना सकती हैं। डिशवॉशर सेफ होने की वजह से इसे साफ करना भी काफी आसान है।
महिलाओं के लिए कैसे है उपयोगी
- बाजार में मिलने वाले टी-बैग्स में अक्सर टी-डस्ट होता है और कई बार टी-बैग्स के प्लास्टिक या पेपर से हानिकारक तत्व गर्म पानी में घुल जाते हैं। इस केतली में महिलाएं सीधे असली जड़ी-बूटियां या सूखी पत्तियां डालकर बिल्कुल शुद्ध चाय तैयार कर सकती हैं।
- पीरियड्स के दौरान अदरक, पुदीना या अन्य प्रकार की हर्बल चाय पीने से राहत मिलती है। इन्फ्यूजर वाली इस केतली में ताजी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करना आसान होता है जिससे फटाफट से आप चाय बना सकती हैं।
01
Megika Borosilicate Glass stovetop Kettle with Stainless Steel Infuser
उच्च गुणवत्ता वाले कांच से बनी हुई इस केतली में स्टेनलेस स्टील की छननी दी गई है जिसमें चाय की सूखी पत्तियां आराम से छन जाती है। इसमें बने मजबूत हैंडल की मदद से इसे पकड़ना और चाय परोसना काफी आसान हो जाता है। इसमें काढ़ा से लेकर ब्लैक कॉफी तक आराम से बनाई जा सकती है।
महिलाओं के लिए कैसे है उपयोगी
- इसकी मदद से घर के कामों या ऑफिस के काम के बीच बार-बार चाय छानने की झंझट खत्म हो जाती है। आप एक बार में ही 3-4 कप चाय आसानी से बना सकती हैं।
- कई महिलाएं अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए बार-बार ग्रीन टी बनाती है। लेकिन इस इन्फ्यूजर केतली के जरिए महिलाएं पूरे दिन के लिए एक ही बार में ग्रीन टी या लेमनग्रास टी बनाकर रख सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Mivana 1000ML Round Glass Kettle Teapot with Removable Infuser
हाई-क्वालिटी ग्लास से बने होने के कारण आप इसे सीधे गैस चूल्हे या इलेक्ट्रिक स्टोव पर रखकर पानी उबाल सकती हैं। यह अचानक तापमान बदलने पर भी चटकती या टूटती नहीं है। वहीं, इसके अंदर एक जालीदार छननी दी गई है। साथ ही, चाय उबलने के बाद इस इन्फ्यूजर को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है।
महिलाओं के लिए कैसे है उपयोगी
- आजकल गैस का संकट काफी बढ़ गया है ऐसे में अगर आप गैस की बचत करना चाहती हैं लेकिन चाय पिए बिना सिर दर्द भी शुरू हो जाता है तो इस केतली को चुनना सही रहेगा जो माइक्रोवेव के साथ भी काम करती है जिससे बिना चूल्हे के चाय बनाना होगा आसान।
- जब घर पर मेहमान आएंगे, तो इस केतली के साथ चाय परोसना काफी आकर्षक रहेगा और यह सर्विंग स्टाइल को भी बढ़ाने में मदद करेगी।
03
Roy Enterprise Premium Glass Teapot 500Ml for Gas Stove
कई लोगों को लगता है कि टी-केतली अगर कांच से बनी है तो गैस पर चढ़ाने से टूट सकती है। तो अब चिंता छोड़िए क्योंकि यह हीट रेसिस्टेंट है जिससे रोजाना गैस-स्टोव पर इस्तेमाल करने पर भी नहीं टूटेगी और 450 ग्राम के हल्के वजन के साथ उपयोग में भी आसान रहेगी।
महिलाओं के लिए कैसे है उपयोगी
- प्लास्टिक या कुछ धातु के बर्तनों में बार-बार उबालने से केमिकल चाय में घुलने का डर रहता है। लेकिन बोरोसिलीकेट ग्लास से बने होने की वजह से यह 100% फूड-सेफ और केमिकल-फ्री है। इसमें चाय का स्वाद बना रहता है।
- महिलाएं अपनी स्किन केयर को लेकर काफी सजग रहती हैं। इस केतली में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर बनाई गई चाय एंटी-एजिंग का काम कर सकती है। इन्फ्यूजर के कारण पत्तियों के पोषक तत्व बिना कड़वाहट के पानी में मिल जाते हैं, जो त्वचा को खिला हुआ रख सकते हैं।
04
Sipologie Inspire Tea Pot With Infuser 400Ml
पारंपरिक तरीके से चाय बनाने में पहले बर्तन में उबालो, फिर छलनी से छानो फिर केतली में निकालकर कप में परोसो। ऐसे में कई सारे बर्तन धोने पर जाते हैं। लेकिन छननी के साथ आने वाले इस केतली की मदद से बस एक ही बर्तन धोना पड़ेगा। वहीं, कांच का होने के कारण आप चाय का रंग बदलते हुए देख सकते हैं, जिससे आपको दूर से ही पता चल जाएगा कि चाय कितना पका है।
महिलाओं के लिए कैसे है उपयोगी
- इसका हैंडल इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि केतली गर्म होने पर भी यह ठंडा रहता है। इससे हाथ जलने का खतरा नहीं होता और इसे आसानी से पकड़ कर महिलाएं इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कुछ महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं और ऐसे में बार-बार उठकर चाय बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है। लेकिन इस केतली के साथ एक ही बार में चाय बनाकर रख सकते हैं जो लंबे समय तक गर्म रहती है।
05
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।