भारत में मशहूर ब्रांड्स के Air Fryer के साथ बनाएं हेल्दी और ऑइल-फ्री स्नैक्स! देखें Haier से लेकर Pigeon तक के 7 विकल्प

अगर आप अपनी रोजमर्रा की कुकिंग को आसान और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो एयर फ्रायर चुनना बढ़िया विचार रहेगा, जो कम तेल की मदद से कुरकुरे और हेल्दी पकवान बनाने में मदद करेंगे। देखें Agaro और Faber जैसे 7 बढ़िया ब्रांड के विकल्प।
हेल्दी खाना बनाने के लिए एयर फ्रायर्स के बढ़िया ब्रांड
हेल्दी खाना बनाने के लिए एयर फ्रायर्स के बढ़िया ब्रांड

भारतीय रसोई में अब सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी वजह से एयर फ्रायर आज हर आधुनिक किचन की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसमें बहुत कम तेल का इस्तेमाल करके फ्रेंच फ्राइज, स्नैक्स, सब्जियां और कई दूसरी चीजें आसानी से तैयार की जा सकती हैं। यहां आपको 7 बढ़िया ब्रांड के विकल्प मिलेंगे जो भारत में काफी मशहूर हैं। इनमें Haier, पिजन, Agaro, हेवेल्स, INALSA, SOLARA और Faber शामिल हैं। इन एयर फ्रायर के कुछ मॉडल्स में डिजिटल टचस्क्रीन, प्रीसेट कुकिंग मोड, टेम्परेचर कंट्रोल और ऑटो शट-ऑफ जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं, जो खाना पकाने के अनुभव को और भी सुरक्षित व आसान बनाते हैं।

देखें 7 विकल्प नीचे - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control

    घर के लिए इसे लेना क्यों सही है? 

    • अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे रहते हैं जिन्हें रोजाना कुछ चटर-पटर खाना होता है लेकिन आप उन्हें तला-भूना नहीं खिलाना चाहती, तो Haier का यह एयर फ्रायर आपके लिए सही रहेगा। यह पारंपरिक डीप-फ्राइंग की तुलना में 80-90% तक कम तेल में समोसे, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज और चिकन जैसी चीज़ें तैयार कर देता है जिससे बिना स्वाद के साथ समझौता किए बढ़िया स्नैक्स मिल सकते हैं। 
    • इसमें आपको एक ट्रांसपैरेंट खिड़की मिल रही है, जिसकी मदद से आप बिना बास्केट निकाले बाहर से ही देख सकते हैं कि खाना कितना पका है। इससे खाना भी जल्दी पकेगा और अंदर की गर्मी बाहर नहीं आएगी।  

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HAF-D503B
    • मटेरियल - प्लास्टिक 
    • कंट्रोल मेथड - टच 
    • वजन - 5 किलोग्राम 

    खासियत 

    • 3D हॉट एयर सर्कुलेशन तकनीक
    • प्रीसेट मेन्यू 

    कमी 

    • इसकी आफ्टर-सेल सर्विस में दिक्कत आ सकती है।
    01
  • AGARO Elegant Air Fryer, 6.5L, 12 Preset Cooking Modes

    घर के लिए इसे लेना क्यों सही है? 

    • छोटे एयर फ्रायर में आपको 2-3 बार में स्नैक्स बनाने पड़ सकते हैं। लेकिन इस 6.5 लीटर की क्षमता वाले AGARO के एयर फ्रायर में आप एक ही बार में 4 से 6 लोगों के लिए चिकन, बड़े पिज्जा या ढेर सारे समोसे या फ्राइज बना सकते हैं। वहीं, 1800 वॉट की वजह से भोजन कम समय में पक जाएय। 
    • इसमें पहले से सेट तापमान और टाइमर के साथ 12 प्री-सेट मोड दिए गए हैं जिसमें फ्राइज, बेक, ग्रिल, रोस्ट, समोसा, रोस्टिंग आदि शामिल हैं। इसकी मदद से नौसिखिए भी सिर्फ एक बटन दबाकर खाना बना सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - AGARO 
    • मॉडल - Elegant
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील 
    • कंट्रोल मेथड - टच 
    • वजन - 5 किलो 780 ग्राम 

    खासियत 

    • नॉन-स्टिक बास्केट
    • टच कंट्रोल 

    कमी

    • इसमें पारदर्शी विंडो नहीं दिया गया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Faber 6L 1500W Digital Air Fryer

    घर के लिए इसे लेना क्यों सही है? 

    • अगर बात करें इसे लेना क्यों सही है तो बता दें, यह सिर्फ फ्राई करने तक सीमित नहीं है। इसमें आप फ्राई के अलावा, बेक, रोस्ट, टोस्ट, डिफ्रॉस्ट, ग्रिल और खाना को दुबारा गर्म करने की सुविधा भी दी गई है। यानी समोसे-टिक्की से लेकर केक बेक करने और ठंडे खाने को रिहीट करने तक का काम Faber के इस एयर फ्रायर में कर सकते हैं। 
    • एयर फ्रायर में खाना बनाने के बाद अक्सर उसे धोने में दिक्कत आती है। लेकिन नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ आने वाले इस मॉडल में खाना चिपकेगा नहीं, जिससे इसे आराम से साफ किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Faber
    • मॉडल - 131.0704.651
    • मटेरियल - एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडाइन स्टाइरीन 
    • कंट्रोल मेथड - टच 
    • वजन - 4 किलो 300 ग्राम 

    खासियत 

    • रैपिड एयर टेक्नोलॉजी 
    • 8 प्री-सेट मेन्यू 

    कमी

    • साइज़ में बड़े होने की वजह से छोटे किचन में इसे एडजेस्ट करना मुश्किल लग सकता है।
    03
  • Havells Prolife Stellar Chef Smartchoice Air Fryer 5.5 Ltr

    घर के लिए इसे लेना क्यों सही है? 

    • अगर आपको अभी भी बार-बार बास्केट निकाल कर चेक करना पड़ता है कि खाना कितना पका है या क्रिस्पी हुआ है तो चुन सकते हैं Havells के इस एयर फ्रायर को, जिसमें पारदर्शी विंडो दिया गया है। जिसकी मदद से बाहर से ही आराम से देखा जा सकता है कि खाना कितना पका। 
    • इसमें 8 ऑटो प्री-सेट मेन्यू दिए गए हैं जिसकी मदद से वे लोग भी आसानी से खाना बना सकते हैं जिन्हें खाना पकाने नहीं आता या जो खाना बनाना सीख रहे हैं। बस एक टच की मदद से आप समोसा, फ्राइज से लेकर ग्रिल और बेक भी कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Havells
    • मॉडल - Prolife Stellar Chef
    • मटेरियल - ABS
    • कंट्रोल मेथड - टच 
    • वजन - 4 किलोग्राम 

    खासियत 

    • नॉन-स्टिक कोटिंग 
    • 5.5 लीटर की बड़ी क्षमता

    कमी

    • इसकी हीटींग परफ़ॉर्मेंस में कमी देखने को मिल सकते हैं।
    04
  • SOLARA Air Fryer 4.5 Litres

    घर के लिए इसे लेना क्यों सही है? 

    • इस पैक में 500ml का 2-इन-1 ग्लास ऑयल स्प्रेयर और 6 रीयूजेबल सिलिकॉन बास्केट लाइनर्स दिए गए हैं। जिसमें आप स्प्रेयर की मदद से बहुत कम तेल छिड़क कर खाना बना सकते हैं और सिलिकॉन बास्केट का इस्तेमाल करके एयर फ्रायर की बास्केट में खाना चिपकने से बचा सकते हैं। इसका फायदा यह है कि आपको अलग से एक्सेसरीज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
    • 4.5 लीटर की बास्केट क्षमता के साथ आने वाला यह SOLARA का Air Fryer 3 से 4 सदस्यों वाले मध्यम आकार के भारतीय परिवार के लिए बिल्कुल सही चॉइस बन सकता है। साथ ही, इसकी बास्केट नॉन-स्टिक और BPA-फ्री मटेरियल से बनी है जिससे खाना चिपकेगा भी नहीं और सुरक्षित तरीके से बनाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - SOLARA
    • मॉडल - Air Fryer 4.5L Combo
    • मटेरियल - प्लास्टिक, ग्लास, सिलिकन  
    • कंट्रोल मेथड - टच 
    • वजन - 4 किलोग्राम  

    खासियत 

    • फ्रंट ग्लास विंडो
    • BPA-फ्री मटेरियल 

    कमी

    • शुरुआती हीटिंग में गंध की समस्या महसूस हो सकती है।
    05
  • INALSA Stainless Steel Air Fryer,5.5 ltr & 1600 W,Non Toxic,SteelChef DW5.5

    घर के लिए इसे लेना क्यों सही है? 

    • कई सारे एयर फ्रायर में प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल होता है, जिससे गरम होने पर हल्की प्लास्टिक की गंध आती है। लेकिन INALSA का यह एयर फ्रायर स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है, जो प्लास्टिक की तुलना में अधिक टिकाऊ और नॉन-टॉक्सिक माना जाता है। जिसकी मदद से आपका भोजन स्वच्छ तरीके से बनेगा। 
    • आपको बता दें, यह एयर फ्रायर पारंपरिक रूप से तलने की तुलना में 90% तक कम तेल का उपयोग करता है। जिससे बिना स्वाद से समझौता किए आप फ्राइज से लेकर समोसा, चिकन आदि बना सकते हैं। साथ ही, यह केवल खानों को फ्राई नहीं करता, बल्कि इसमें आप बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग और भोजन को दोबारा गर्म भी कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - INALSA
    • मॉडल - Steel Chef DW 5.5
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील 
    • रंग - काला 
    • वजन - 3 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • डिजिटल टच स्क्रीन
    • डिशवॉशर-सेफ बास्केट

    कमी

    • इसमें मौजूद पॉवर बटन कभी-कभी काम करना बंद कर सकते हैं।
    06
  • Pigeon Healthifry Digital Air Fryer

    घर के लिए इसे लेना क्यों सही है? 

    • अगर आप 3 से 4 लोग वाले परिवार में रहते हैं तो Pigeon का यह मॉडल आपके लिए सही रहेगा क्योंकि यह 4.2 लीटर क्षमता के साथ आता है और 1200 वाट पावर के साथ काम करता है। जो खाना को झटपट पकाने में मदद तो करता ही है, इसके अलावा, 1400W या 1800W वाले मॉडल्स की तुलना में बिजली की खपत कम करता है। 
    • शाम के समय अगर ज्यादा मेहमान आ गए तो इसके प्री-सेट मेन्यू की मदद से आप कई सारी चीजें आराम से बना सकते हैं। साथ ही, टाइमर की सुविधा की वजह से आप इसमें समय और तापमान सेट करके छोड़ सकते हैं जिससे खाना बनते ही यह खुद बंद हो जाएगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Pigeon
    • मॉडल - Pigeon Healthifry Digital Air Fryer -4.2L
    • मटेरियल - एल्युमीनियम, प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील
    • कंट्रोल मेथड - टच 
    • वजन - 3 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • डिजिटल टच पैनल
    • नॉन-स्टिक बास्केट

    कमी

    • इस्तेमाल के कुछ समय बाद इसमें जंग लगने की समस्या महसूस हो सकती है।
    07

जानें आपके लिए कौन-से ब्रांड का एयर फ्रायर रहेगा बढ़िया 

ऊपर दिए गए 7 विकल्पों के बीच कुछ मुख्य फीचर्स को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप अपने लिए एक बढ़िया ब्रांड के एयर फ्रायर ले पाएंगे - 

ब्रांड व मॉडल 

क्षमता 

वॉटेज  

Haier 5L Air fryer with Touch control

5 लीटर 

1500 वॉट

AGARO Elegant Air Fryer

6.5 लीटर 

1800 वॉट

Faber 6L 1500W Digital Air Fryer

6 लीटर 

1500 वॉट

Havells Prolife Stellar Chef Smartchoice Air Fryer 5.5 Ltr

5.5 लीटर 

1500 वॉट

SOLARA Air Fryer 4.5 Litres with 500ml 2-in-1

4.5 लीटर 

1500 वॉट

INALSA Stainless Steel Air Fryer - Steel Chef DW 5.5

5.5 लीटर 

1600 वॉट

Pigeon Healthifry Digital Air Fryer

4.2 लीटर 

1200 वॉट

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एयर फ्रायर क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
    +
    एयर फ्रायर एक ऐसा किचन उपकरण है जो गर्म हवा को तेज गति से सर्कुलेट करके खाना पकाता है। इसकी मदद से भोजन को डीप फ्राई करने की तुलना में बहुत कम तेल में क्रिस्पी बनाया जा सकता है। यह खासतौर पर फ्रेंच फ्राइज, टिक्की, स्नैक्स, सब्जियों और कई तरह के फ्रोजन फूड के लिए उपयोगी है।
  • क्या एयर फ्रायर में खाना पूरी तरह ऑयल-फ्री बनाया जा सकता है?
    +
    कई चीजें बिना तेल के भी एयर फ्रायर में पकाई जा सकती हैं। हालांकि, हर रेसिपी के लिए तेल पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है। थोड़ी मात्रा में तेल इस्तेमाल करने से कई चीजों का स्वाद, रंग और क्रिस्पी टेक्सचर बेहतर हो सकता है।
  • भारत में एयर फ्रायर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    एयर फ्रायर लेते समय सबसे पहले उसकी क्षमता देखना जरूरी होता है। छोटे परिवार के लिए कम क्षमता वाला मॉडल पर्याप्त हो सकता है, जबकि बड़े परिवार के लिए बड़ी बास्केट वाला एयर फ्रायर ज्यादा सुविधाजनक रहेगा। इसके अलावा पावर, तापमान कंट्रोल, प्रीसेट कुकिंग मोड, डिजिटल डिस्प्ले, ऑटो शट-ऑफ, साफ करने में आसानी और वारंटी जैसे फीचर्स पर भी ध्यान दिया जा सकता है।
  • एयर फ्रायर में कौन-कौन-सी चीजें बनाई जा सकती है?
    +
    एयर फ्रायर में फ्रेंच फ्राइज, वेजिटेबल टिक्की, समोसा, पकौड़े, चिकन, मछली, भुनी हुई सब्जियां और कई तरह के स्नैक्स बनाए जा सकते हैं। इसका इस्तेमाल कुछ बेकिंग और रीहीटिंग के लिए भी किया जा सकता है। सही तापमान और समय का इस्तेमाल करने से अलग-अलग व्यंजनों को अच्छा टेक्सचर मिल सकता है।