क्या ग्लेन चिमनी फैबर से ज्यादा बेहतर है? देखिए इस बात में कोई शक नहीं है कि ग्लेन और फैबर दोनों जाने-माने ब्रांड्स हैं, जिनकी चिमनी काफी ज्यादा पसंद की जाती है, लेकिन जब बात दोनों में से किसी एक को चुनने की आती है तो अक्सर ग्राहक दोनों के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए आज यहां हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश करेंगे और आपको ग्लेन और फैबर चिमनी में कौन ज्यादा बेहतर है? इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, ताकि आप भी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आने वाले इन किचन चिमनी में से अपने लिए एक सही विकल्प को चुन सकें।
ग्लेन बनाम फैबर चिमनी में कौन ज्यादा बेहतर है और क्यों?
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि ग्लेन और फैबर चिमनी दोनों जाने-माने ब्रांड्स हैं और दोनों की अपनी-अपनी खूबियां और कमियां हैं, लेकिन आपके लिए इन दोनों चिमनी में से कौन-सा ज्यादा बेहतर है यह पूरी तरह से आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। तो आइए पहले इन दोनों ब्रांड्स की चिमनी के बीच का अंतर जानते हैं फिर जानेंगे कि आपकी जरूरत और बजट के अनुसार कौन-सा चिमनी आपके लिए ज्यादा बेहतर है?
फीचर्स |
ग्लेन चिमनी |
फैबर चिमनी |
कौन बेहतर है? |
सक्शन पावर |
1200 से 1600 m3/hr |
1000 से 1500 m3/hr |
ग्लेन (ज्यादा पावरफुल सक्शन) |
ऑटो-क्लीन तकनीक |
थर्मल ऑटो-क्लीन, BLDC मोटर, हीट सेंसर |
हीट ऑटो क्लीन और ऑयल कलेक्टर |
ग्लेन (ज्यादा एडवांस तकनीक) |
फिल्टर सिस्टम |
फिल्टरलेस डिजाइन |
बैफल फिल्टर |
ग्लेन (साफ-सफाई का कम झंझट) |
कंट्रोल फीचर्स |
टच एंड जेस्चर कंट्रोल, ऑटो ऑन/ऑफ |
टच और जेस्चर कंट्रोल |
बराबर |
डिजाइन |
मॉडर्न, कर्व्ड ग्लास और ब्लैक फिनिश |
एलिगेंट कर्व्ड ग्लास |
आपकी अपनी पसंद |
नॉइज़ लेवल |
58-62 db (बहुत कम शोर) |
62 से 65 db (थोड़ा अधिक शोर करता है।) |
ग्लेन (कम शोर करता है।) |
ब्रांड वैल्यू |
इंडियन ब्रांड, किफायती और टिकाऊ |
इटालियन ब्रांड और पॉपुलर |
फैबर (ज्यादा पॉपुलर ब्रांड है) |
कीमत |
8 हजार से 20 हजार तक |
10 हजार से 25 हजार तक (थोड़ी महंगी) |
ग्लेन (कम बजट में मिल जाएगा।) |
सर्विस और वारंटी |
1 से 5 साल की वारंटी, ठीकठाक सर्विस |
1 से 12 साल की वारंटी और मजबूत सर्विस नेटवर्क |
फैबर (वारंटी और सर्विस दोनों बेहतर) |
नोट: इस टेबल में हमने ग्लेन और फैबर के बीच अंतर बताने के साथ-साथ आपको यह भी बताया है कि दोनों में कौन-सा ब्रांड किस चीज में ज्यादा बेहतर है, तो आप अपनी जरूरत और बजट अनुसार दोनों में से किसी भी ब्रांड का चयन कर सकते हैं।