ऑटो रीस्टार्ट के साथ आने वाली बढ़िया वॉशिंग मशीन, जो धुलाई का काम करेंगी आसान

यहां आपको ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन के साथ आने वाली टॉप लोड और फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की सूची दी गई है, जो बिजली जाने पर वापस आते ही फिर से उसी सैटिंग्स के साथ अपने आप चालू हो जाती हैं। साथ ही यह फीचर व्यस्त घरों और बुजुर्ग लोगों के लिए अधिक उपयोगी है क्योंकि इसे खुद से चालू करने की आवश्यकता नहीं होती है।
ऑटो रीस्टार्ट वाली सर्वश्रेष्ठ वॉशिंग मशीन
ऑटो रीस्टार्ट वाली सर्वश्रेष्ठ वॉशिंग मशीन

कहीं आप भी तो उन लोगों में से एक तो नहीं है जिनके इलाके में ज्यादा लाइट जाती है? जिससे आपको वॉशिंग मशीन बार-बार रीस्टार्ट करने के लिए घर के जरूरी काम बीच-बीच में छोड़ने पड़ते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां आपको ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन के साथ आने वाले ऑटोमेटिक वॉशर की सूची दी गई है, जिससे जो वॉशिंग मशीन को लाइट आने पर अपने वॉश साइकिल को उसी सेटिंग पर फिर से शुरू कर देता है, जहां वह बिजली जाने पर बंद हुआ था है। इसे आपको खुद से शुरू करने की आवश्यकता नहीं होती है। इन टॉप लोड और फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में LED डिस्प्ले, विभिन्न वॉश प्रोग्राम्स, इन्वर्टर तकनीक, चाइल्ड लॉक और टब क्लीन जैसी सुविधाएं मिलती है। 

अगर आप वॉशिंग मशीन के अलावा, रेफ्रिजरेटर, वॉटर प्यूरीफायर, मिक्सर ग्राइंडर के विकल्प देखना चाहते हैं, तो हाउस ऑफ एप्लाइसेस पर क्लिक करें। 

 

Top Five Products

  • Haier 10.5 kg 5 Star Inbuilt Butterfly heater, Washing Machine Fully Automatic Top Load

    ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन के साथ आने वाला Haier का यह मॉडल बिजली की खपत कम करता है। यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन 10.5 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इनबिल्ट हीटर वाला यह ऑटोमेटिक वॉशर कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को हटाने के लिए गर्म पानी की सुविधा देता है। इसमें अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को धुलने के लिए 18 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिसमें सामान्य, रिंस, स्पिन, सोक, इको, डेलिकेट, क्विक वॉश और अन्य शामिल है। इस मॉडल में ओसियन वेव ड्रम तकनीक शामिल है, जो कपड़ों को तेजी से घूमाकर साफ करता है और इससे फैब्रिक भी खराब नहीं होता है। इस ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक दिया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - ‎HWM105-H688BK
    • ब्रांड - Haier
    • क्षमता - 10.5 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 58.5D x 55W x 101H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 37 किलो 500 ग्राम

    खासियत

    • मजबूत ग्लास का ढक्कन 
    • उपयोग में आसान 
    • पैसा वसूल 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    01
  • Bosch 8 kg, 5 Star, AI Active Water+, Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

    1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड वाली यह Bosch वॉशिंग मशीन कपड़ों से बेहतर तरीके से पानी निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। इसकी इन्वर्टर तकनीक कम शोर और बिजली की बचत करती है। 8 किलोग्राम की क्षमता वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में 15 वॉश प्रोग्राम शामिल है। डिजिटल डिस्प्ले वाले इस ऑटोमेटिक वॉशर का उपयोग करना बेहद आसान है। इसकी एंटी रिंकल तकनीक कपड़ों से झुर्रियों को लगभग 50% तक कम करती है और कपड़े को एक दूसरे से उलझने से बचाती है, जिससे कपड़ों की गुणवत्ता धोने के बाद भी खराब नहीं होती है। ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन वाली यह वॉशिंग मशीन लाइट कट के बाद वॉश साइकिल को वहीं से शुरू कर देती है, जहां से वो रुकी थी। AI एक्टिव वॉटर प्लस के साथ आने वाला यह फ्रंट लोड वॉशर सेंसिंग के माध्यम से कपड़ों के लोड के अनुसार पानी की मात्रा को नियंत्रित करता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • क्षमता - 8 किलोग्राम
    • ब्रांड - Samsung
    • मॉडल - ‎WAJ28260IN
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 72 किलो 100 ग्राम 

    खासियत 

    • सॉफ्टकेयर पैडल
    • सॉफ्टकेयर ड्रम
    • जंगप्रूफ बॉडी
    • बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने वॉशिंग मशीन में फंक्शन की कमी बताई है। 
    02
  • LG 7 Kg, 5 Star, Direct Drive Technology, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    LG की इस वॉशिंग मशीन में LED डिस्प्ले मिलता है, जिस पर वॉश साइकिल, टाइम और अन्य सेटिंग्स को देखा जा सकता है। इस मॉडल में अलग-अलग फैब्रिक के अनुसार कपड़ों को धुलने के लिए 10 वॉश प्रोग्राम शामिल है, जिसमें कॉटन, मिक्स्ड फैब्रिक, क्विक 30, एलर्जी केयर और अन्य डेलिकेट्स शामिल है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की शॉकप्रूफ बॉडी करंट लगने के खतरे से सुरक्षित है। इसमें 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड है, जो कपड़ों को तेजी से सूखाने में मदद करती है। ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन वाले इस ऑटोमेटिक वॉशर में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक दिया गया है। इसमें डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल है, जो शोर और कम कंपन करता है। वहीं, 6 मोशन DD तकनीक कपड़ों के प्रकार के अनुसार कई वॉश मूवमेंट सेट करती है, जिससे कपड़ों की बेहतर धुलाई होती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - LG
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 44D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 59 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎0.06 किलोवाट घंटे
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM 

    खासियत 

    • हाइजीन स्टीम
    • ऑटो रीस्टार्ट का विकल्प
    • इन बिल्ट हीटर 
    • इस मॉडल का ड्रम पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बना है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इंस्टॉलेशन सर्विस में कमी बताई है। 
    03
  • Samsung 7 kg, Eco Bubble Technology, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    किफायती दाम में आने वाली यह Samsung वॉशिंग मशीन इको बबल तकनीक से लैस है, जो पानी में अच्छे से बुलबुले बनाकर कपड़ों की कोमलता से सफाई करती है। 7 किलोग्राम की क्षमता वाला यह टॉप लोड वॉशर 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम और प्लास्टिक बॉडी लंबे समय तक खराब नहीं होती है। इस ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है, जो बिजली की बचत करती है। इसमें रैट मेश प्रोटेक्शन की सुविधा है, जो चूहों को ड्रम में जाने से रोकती है। इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है, जो बच्चों को वॉशर से सुरक्षित रखेगा। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 9 वॉश प्रोग्राम शामिल है, जिसमें क्विक वॉश, बिस्तर, सॉफ्ट, इको टब क्लीन, जींस और सामान्य आदि शामिल है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - ‎WA70BG4441YYTL
    • ब्रांड - Samsung
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎0.01 किलोवाट घंटे
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.6D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 29 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • LED डिजिटल डिस्प्ले
    • कठोर पानी से कपड़े धुलने के लिए उपयुक्त
    • इस मॉडल में मैजिक फिल्टर की सुविधा है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने वॉशिंग मशीन के फंक्शन में कमी बताई है। 
    04
  • Godrej 7 Kg 5 Star, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह Godrej वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है और इसमें बिजली की बचत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इस ऑटोमेटिक वॉशर में 720 RPM की हाई स्पिन स्पीड है, जो वॉश साइकिल के दौरान कपड़ों से बेहतर पानी निकालने में मदद करती है। इस टॉप लोड वॉशंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को धुलने के लिए 12 वॉश प्रोग्राम शामिल है। इसके ड्रम को उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है। इस वॉशिंग मशीन में LED डिस्प्ले और ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन की सुविधा है, जो बिजली की बचत कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Godrej
    • मॉडल - ‎WTEON ALP 70 5.0 FDTN GPGR
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 720 आरपीएम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.5 x 56.5 x 93.1 सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 28 किलो 600 ग्राम 

    खासियत 

    • एंटी रस्ट कैबिनेट
    • चाइल्ड लॉक
    • ऑटो बैलेंस सिस्टम
    • इन बिल्ट सोक तकनीक 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने वॉशिंग मशीन में कपड़ों की वॉश गुणवत्ता में कमी बताई है। 
    05

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन के साथ आती है?
    +
    Haier, Samsung, LG, Bosch और Godrej ब्रांड की वॉशिंग मशीन ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन के साथ आती है, जो बिजली की खपत कम कर सकती हैं।
  • क्या सभी वाशिंग मशीनों में ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन होता है?
    +
    नहीं, यह फीचर सभी वॉशिंग मशीन में उपलब्ध नहीं होता है।
  • ऑटो रीस्टार्ट वॉशिंग मशीन की कीमत कितनी होती है?
    +
    ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन वाली वॉशिंग मशीन की कीमत कई हद तक ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करती है, लेकिन आमतौर पर यह सामान्य वॉशिंग मशीन से थोड़ी महंगी हो सकती है।