सुबह का नाश्ता बनेगा आसान! इन इलेक्ट्रिक Egg Boiler मशीन के साथ, बिना गैस जलाए मिनटों में उबालें अंडे

अगर आप रोजाना नाश्ते में उबले अंडे खाना पसंद करते हैं और सुबह समय की कमी रहती है, तो इलेक्ट्रिक एग बॉयलर को चुन सकते हैं। इनकी मदद से मिनटों में कई सारे अंडे उबल जाते हैं जिससे सुबह-सुबह आपको गैस के पास खड़े होने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
इलेक्ट्रिक एग बॉयलर मशीन
इलेक्ट्रिक एग बॉयलर मशीन

सुबह की भागदौड़ में ऑफिस जाना हो या बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना, ऐसे में हेल्दी नाश्ता बनाना काफी मुश्किल लगता है। खासकर अंडे उबालने के लिए गैस जलाकर उनके पकने का इंतजार करना और बीच-बीच में चेक करना कई बार परेशानी भरा लगता है। ऐसे में Electric से चलने वाला Egg Boiler आपके लिए एक उपयोगी उपकरण साबित हो सकता है। आपको बता दें, इसकी मदद से आप बिना गैस चूल्हे का इस्तेमाल किए आसानी से अंडे उबाल सकते हैं। इसमें आपको बस जरूरत के अनुसार पानी और अंडे डालने होते हैं। इसके बाद मशीन को चालू करके अपना दूसरा काम कर सकते हैं। कई एग बॉयलर में ऑटोमैटिक शट-ऑफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो अंडे तैयार होने के बाद खुद बंद हो जाते हैं। इनमें एक साथ कई अंडे उबालने की सुविधा मिलती है जिससे गैस और बिजली दोनों की बचत होगी। 

देखें 5 बढ़िया एग बॉयलर के विकल्प यहां- 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

AGARO Grand Egg Boiler And Poacher

अगर आपके घर में 3-4 लोग हैं और सुबह की भागदौड़ में आप अंडे नहीं उबाल पा रही हैं, तो चिंता छोड़िए और चुनिए AGARO के इस एग बॉइलर को जिसमें एक ही बार में 8 अंडे उबाले जा सकते हैं, जो पूरे परिवार के लिए सही रहेगा। वहीं, सुबह तैयार होने, नहाने या टिफिन पैक करने के दौरान आपको गैस के पास खड़े होकर अंडे उबलने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। इसमें बस पानी डालकर ऑन करना होगा और यह अंडा तैयार होने पर अपने आप बंद हो जाएगा। आमतौर पर, गैस पर पानी गर्म होने में समय लगता है, जबकि इसकी 500W की हीटिंग प्लेट की मदद से कुछ ही मिनटों में भाप बनाकर अंडे पक जाएगी, जिससे बिजली और समय दोनों की बचत होगी।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - AGARO
  • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील 
  • वजन - 1000 ग्राम 
  • क्षमता - 397 ग्राम 
  • रंग - सिल्वर
01

Milton Smart Instant Electric Egg Boiler

अब सुबह के समय आपको गैस के पास खड़े होकर अंडे उबलने का इंतज़ार करने या बार-बार समय देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Milton की यह मशीन पानी खत्म होते ही या अंडे पकने पर अपने आप बंद हो जाती है, जिससे अंडे फटने या जलने का डर नहीं होगा और आप तब तक दूसरा काम कर सकती हैं। इसमें 3 बॉयलिंग मोड दिए गए हैं जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार सॉफ्ट, मीडियम और हार्ड ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें एक बार में 7 अंडे तक उबाले जा सकते हैं और इसकी बॉडी और हीटिंग प्लेट स्टेनलेस स्टील की बनी है, जो टिकाऊ होने के साथ-साथ साफ करने में भी काफी आसान रहती है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Milton 
  • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील 
  • वजन - 720 ग्राम 
  • क्षमता - 397 ग्राम
  • रंग - ग्रे
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

KENT Super Egg Boiler

सुबह के समय पूरे परिवार या जिम जाने वालों के लिए अलग-अलग बैच में अंडे उबालने का झंझट काफी परेशान कर देता है और इससे गैस की भी काफी खपत होती है। बिजली से चलने वाली KENT की इस मशीन में एक ही बार में 6 अंडे उबाले जा सकते हैं और साथ ही, इस Egg Boil Machine में दिए गए 3 बॉयलिंग मोड्स की मदद से आप अपने अनुसार अंडे को उबाल सकती हैं। ऑटोमैटिक टर्न ऑफ सुविधा की वजह से अंडे तैयार होने के बाद यह खुद ही बंद हो जाएगा और आपको बार-बार चेक करने की झंझट भी नहीं होगी। स्टेनलेस स्टील बॉडी में आने की वजह से यह काफी मजबूत और टिकाऊ है और इसकी सफाई भी आराम से हो जाती है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - KENT 
  • मटेरियल - प्लास्टिक 
  • वजन - 662 ग्राम 
  • क्षमता - 6 लोड 
  • रंग - सिल्वर
03

Lifelong Egg Boiler for 7 Eggs

घर के हर सदस्य की पसंद अलग होती है, किसी को हाफ-बॉयल्ड पसंद होता है तो किसी को पूरी तरह उबला हुआ अंडा। Lifelong की इस मशीन के साथ मिलने वाले मेजरिंग कप से पानी की सही मात्रा डालकर आप बिना घड़ी देखे मनचाहा टेक्सचर पा सकते हैं। इसके अलावा, इसके साथ एग पोचर ट्रे और स्टीमिंग बाउल भी दिया गया है जिससे आप इसमें बिना तेल के अंडे पोच कर सकते हैं या फिर सुबह के नाश्ते के लिए इडली, मोमोज और सब्जियां भी भाप में पका सकते हैं। आपको बता दें, गैस पर पानी गर्म होने में काफी समय लगता है, जबकि इसकी 350 वाट की हीटिंग प्लेट मिनटों में भाप बनाकर अंडे उबाल सकती है। इसमें एक बार में 7 अंडे उबाले जा सकते हैं और साथ ही, ऑटोमैटिक शट-ऑफ और ओवरहीट प्रोटेक्शन की वजह से अंडे उबालते समय खराब होने की झंझट नहीं होगी।  

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Lifelong
  • मॉडल - LLEBB01
  • मटेरियल - प्लास्टिक 
  • वजन - 380 ग्राम 
  • रंग - बेंज
04

Electric Egg Boiler

गैस पर अंडे उबालते समय लगातार पास खड़े रहकर समय देखने की जरूरत पड़ती है। लेकिन ZOVEST की यह मशीन पूरी तरह से ऑटोमैटिक है जिससे आपको इसमें बस पानी और अंडे डालने होंगे बाकि यह अंडा तैयार होने पर खुद ही बंद हो जाएगा। 50 वॉट की हीटिंग प्लेट होने की वजह से यह बिजली की खपत भी काफी कम करता है और फटाफट से आपके काम को आसान बना सकता है। समें एक बार में 7 अंडे तक उबाले जा सकते हैं, जो अकेले रहने वालों के साथ-साथ पूरे परिवार के सुबह के नाश्ते के लिए भी बढ़िया रहेगा। सिर्फ उबले अंडे ही नहीं, इसके साथ मिलने वाले अटैचमेंट से आप बिना तेल या कम तेल में स्वादिष्ट पोच्ड एग्स भी बना सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - ZOVEST
  • मटेरियल - प्लास्टिक 
  • वजन - 350 ग्राम 
  • क्षमता - 7 कप 
  • रंग - गुलाबी
05

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इलेक्ट्रिक एग बॉयलर मशीन क्या है और यह कैसे काम करती है?
    +
    इलेक्ट्रिक एग बॉयलर एक छोटी किचन मशीन है, जिसकी मदद से बिना गैस चूल्हे के अंडे उबाले जा सकते हैं। इसमें पानी और अंडे डालकर मशीन को बिजली से चालू करना होता है। मशीन पानी को गर्म करके भाप की मदद से अंडों को पकाती है।
  • क्या एग बॉयलर मशीन में बिना गैस के अंडे उबाले जा सकते हैं?
    +
    आमतौर पर, इलेक्ट्रिक एग बॉयलर को चलाने के लिए गैस की जरूरत नहीं होती। यह बिजली से काम करता है और हीटिंग एलिमेंट की मदद से पानी गर्म करता है। इससे आप बिना गैस चूल्हे का इस्तेमाल किए आसानी से अंडे उबाल सकते हैं।
  • इलेक्ट्रिक एग बॉयलर में एक बार में कितने अंडे उबाले जा सकते हैं?
    +
    यह मशीन के मॉडल और उसकी क्षमता पर निर्भर करता है। बाजार में छोटे एग बॉयलर मिलते हैं, जिनमें 3 से 4 अंडे उबाले जा सकते हैं, जबकि कुछ बड़े मॉडल में एक साथ 6 से 7 या उससे ज्यादा अंडे पकाने की सुविधा होती है।
  • एग बॉयलर में अंडे उबलने में कितना समय लगता है?
    +
    एग बॉयलर में अंडे पकने का समय मशीन की क्षमता, पानी की मात्रा और अंडों के आकार पर निर्भर करता है। आमतौर पर इसमें अंडे तैयार होने में लगभग 8 से 15 मिनट लग सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी पसंद के अनुसार सॉफ्ट बॉयल्ड, मीडियम या हार्ड बॉयल्ड अंडे तैयार कर सकते हैं।