आजकल, कई लोग नौकरी पेशे से जुड़े कामों की वजह से अक्सर, व्यस्त रहते हैं, जिस वजह से उनके पास कपड़े धुलने जैसे काम के लिए ज्यादा समय नहीं होता। इन लोगों के लिए अमेजन पर भारत में मिलने वाली फुली ऑटोमैटिक - फ्रंट लोड और टॉप लोड दोनों प्रकार की वॉशिंग मशीन उपयोगी साबित हो सकती हैं। कामकाजी लोगों के लिए इनमें कुछ ऐसे फीचर्स होते हैं, जो आपकी मेहनत कम करने के साथ समय की बचत भी कर सकती हैं। चलिए इनके फीचर्स जानते हैं -
- सबसे पहले तो, फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग के साथ हो सकती है समय और मेहनत की बचत। जी हां, इनमें एक टब में ही कपड़े वॉश और ड्राई हो जाते हैं, तो एक-टब-से दूसरे टब में डालना नहीं पड़ता है।
- इनके कई मॉडल्स में Wi-Fi सुविधा मिल जाती है, जिससे इन्हें स्मार्टफोन से मॉनिटर और नियंत्रित भी किया जा सकता है।
- कुछ मॉडल्स में तो Alexa और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के माध्यम से वॉइस कमांड भी दी जा सकती है।
- इनमें से कई मशीन में कपड़ों को कम समय में धोने के लिए Quick/Express वॉश जैसे मोड्स मिलते हैं।
- वहीं, कई AI पावर्ड भी हो सकती हैं, जो कि सेंसर के माध्यम से कपड़ों के प्रकार, भार और फैब्रिक को पहचान लेती हैं। फिर इसी हिसाब से वॉश साइकिल का पानी स्तर, समय और कुछ में तो वॉश प्रोग्राम भी ऑटोमैटिक सेट होने की सुविधा मिल जाती है।
इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ अप्लायंसेस पेज पर जा सकते हैं।
Haier 7 Kg Fully Automatic Front Load Washing Machine
यह Haier की वॉशिंग मशीन कुल 16 वॉश प्रोग्राम के साथ मिलती है। व्यस्त पेशे वाले लोगों के लिए इसमें एक Quick 15 मोड भी मिलता है, जिसकी मदद से कपड़ों को धोने का काम कम समय में हो सकता है। इसमें 525mm साइज का बड़ा ड्रम मिलता है, जिसमें ज्यादा कपड़े एक बार में फिट हो सकते हैं। इसमें AI DBT सुविधा वाली इन्वर्टर मोटर दी जाती है, जिसके चलते मशीन कम आवाज में काम करती है। इन बिल्ड हीटर वाली यह वॉशिंग मशीन गर्म पानी में कपड़े धो सकती है। इसमें PuriSteam खूबी भी मिलती है, यानी भाप पड़ते की वजह से कपड़े जल्दी सूखते हैं। वहीं, एंटी बैक्टीरियस टेक्नोलॉजी की मदद से किटाणु को पनपने नहीं देती है। अगर आपके घर में बच्चा है, तो वो उपकरण में कोई छेड़खानी ना कर पाए उसके लिए चाइल्ड लॉक फीचर मिलता है। वॉश साइकिल के दौरान कपड़ों से डिटर्जेंट अच्छे से और तेजी से हट सकता है, क्योंकि इसके ड्रम में डुअल वॉटर स्प्रे लगा मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: Haier
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 59.5D x 46.8W x 85H सेंटीमीटर
- मोटर स्पीड: 1200 RPM
- एक्सेस सुविधा: फ्रंट लोड
- वोल्टेज: 220 Volts
खासियत
- LED डिस्प्ले
- हाइजीन वॉश खूबी
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला मॉडल
- Refresh सुविधा की वजह से कपड़ों से बदबू भी खत्म होती है।
कमी
- कुछ यूजर्स को डेमेज्ड प्रोडक्ट मिला।
01
Samsung 9 kg Front Load Fully Automatic Washing Machine
इस Samsung फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में Wifi कनेक्टिविटी मिलती है, तो कामकाजी लोग इसे स्मार्टफोन से माध्यम से भी नियंत्रित कर सकते हैं। यह डिजिटल इन्वर्टर के साथ मिलती है, जो कि 50% तक कम बिजली की खपत को कम कर सकती है। इस फुली ऑटोमैटिक उपकरण में हाइजीन स्टीम सुविधा मिलती है, जो भाप के जरिए कपड़ों से किटाणु को नष्ट करने का काम करती है। वहीं, इन बिल्ड हीटर होने की वजह से कपड़े गर्म पानी में भी धुल सकते हैं। इसमें AI EcoBubble खूबी मिलती है, जिसमें से AI जो कि सेंसर का प्रयोग करके कपड़ों का भार, फैब्रिक और गंदगी पहचान लेते हैं और उसी आधार पर ज्यादा झाग और डिटर्जेंट के पानी में कपड़े धुल जाते हैं। ब्रांड द्वारा दावा किया गया है, कि यह 45% बेहतर हर तरह के फैब्रिक की सुरक्षा कर सकती है। ऑफिस जाने से पहले कपड़े जल्दी से धुल जाए उसके लिए इसमें क्विक 15 मोड मिलता है, जो वॉश साइकिल को 15 मिनट में पूरा कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: Samsung
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- मोटर स्पीड: 1400 RPM
- एक्सेस सुविधा: फ्रंट लोड
- वोल्टेज: 230 Volts
खासियत
- AI एनर्जी सेविंग मोड
- इसमें 12kg भार तक के कपड़े आ सकते हैं
- सेल्फ डायग्नोस फीचर होने की वजह से उपकरण में आई दिक्कत की सूचना फोन या फिर डिस्प्ले पर मिल जाती है।
- डिटर्जेंट डालने के लिए अलग से ड्रॉर दी है।
- इसकी रस्टप्रूफ बॉडी है, तो इसके साथ ज़ंग लगने की दिक्कत नहीं है।
कमी
- कुछ यूजर्स का कहना है, कि यह ज्यादा पानी की खपत करती है।
02
LG 8 Kg Fully Automatic Front Load Washing Machine
बेहतर धुलाई के लिए 10 वॉश प्रोग्राम के साथ आ रही LG वॉशिंग मशीन बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। अगर परिवार में पुरुष और महिला दोनों कामकाजी है, तो उसके लिए यह Wifi सुविधा वाली वॉशिंग मशीन उपयोगी हो सकती है। दरअसल, इसके वॉश प्रोग्राम-टाइमर जैसी चीजों को ThinQ ऐप के माध्यम से सेट कर सकते हैं। कपड़े धुल जाने के बाद ड्रम धोने की आवश्यकता नहीं, क्योंकि यह ऑटोमैटिक टब क्लीन फीचर देती है। कम समय में कपड़े धओने के लिए यह Quick 30 मोड देती है। इसमें डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी वाली मोटर दी है, इसी कारण से इसमें ज्यादा आवाज और वाइब्रेशन नहीं होते। एलर्जी केयर खासियत की वजह से 99.9% तक कपड़ों से बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं। इसमें स्मार्ट सेंसर लगे मिलते हैं, जो कि ज्यादा पानी और कपड़ों के भार को पहचान लेती है। हर तरह के फैब्रिक को अच्छे से धोने के लिए इसका ड्रम 6 अलग-अलग तरीके से घूम सकता है। इसमें ऑटो बैलेंस सुविधा मिलती है, जो ड्रम में कपड़ों को अच्छे से फैले देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: LG
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- मोटर स्पीड: 1200 RPM
- एक्सेस सुविधा: फ्रंट लोड
- वोल्टेज: 230 Volts
खासियत
- इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलता है, जो कि कपड़ों के फैब्रिक को खराब होने से बचाता है।
- वॉशिंग मशीन को ऊंचाई पर रखने के लिए लगे पैरों को एडजस्ट किया जा सकता है।
- चाइल्ड लॉक
- टच कंट्रोल पैनल
- ऑटो रीस्टार्ट खूबी मिलती है, यानी बिजली जाने पर जहां रुकी थी, वहीं, से वॉश साइकिल वापस शुरू हो जाती है।
- 50 kPa - 800 kPa प्रेशर वाला वॉटर इनलेट मिलता है
कमी
- कुछ यूजर्स को बिल्ड क्वालिटी वॉशिंग मशीन की अच्छी नहीं लगी।
03
Panasonic 8 Kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine
यह Panasonic की टॉप लोड वॉशिंग मशीन है, जिसमें गर्म पानी में कपड़े धोने के लिए इन बिल़् हीटर दिया गया है। ऑफिस या अन्य काम पर जाने वाले लोगों द्वारा यह इस्तेमाल की जा सकती है, क्योंकि इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलती है, जो कि स्मार्टफोन से उपकरण को जोड़ती है। इसमें 100+ वॉश ऑप्शन्स मिलते हैं, जिन्हें स्मार्टफोन में MirAIe ऐप से सेट किया जा सकता है। यह एक्टिव फोम वॉश टेक्नोलॉजी के साथ काम करती है, जो कि वॉश साइकिल के दौरान ज्यादा झाग पैदा करके कपड़ों को बेहतर तरह से धो सकती है। वहीं, इसमें बड़ा लिंट फिल्टर लगा मिलता है, जो गंदे कपड़ों से निकली गंदगी को इकट्ठा कर लेता है। इसमें डायनेमिक स्पिन खूबी मिलती है, जिसकी वजह से कपड़ों से 20% तेजी से पानी निचुड़ जाता है। यह स्मार्ट वॉशिंग मशीन हेक्सागोनल आकार के Sazanami ड्रम के साथ मिल रही है, जो हर फैब्रिक के साथ जेंटल वॉश सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: Panasonic
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 58.5D x 52.5W x 91H सेंटीमीटर
- मोटर स्पीड: 700 RPM
- एक्सेस सुविधा: टॉप लोड
- कैपेसिटी: 8Kg
खासियत
- कपड़ों से जिद्दी दाग निकालने के लिए Stain Master+ खूबी दी गई है।
- Alexa और Google Assistant के माध्यम से वॉइस कमांड दी जा सकती है।
- इन बिल्ड हीटर होने की वजह से कपड़ों को अलग-अलग तापमान के पानी में धोया जा सकता है, जैसे बच्चों के कपड़ों के लिए ‘बेबी केयर’ उसमें 60 डिग्री सेल्सीयस तक टेम्परेचर पानी का हो सकता है।
- एक्वा स्पिन रिंस फीचर की वजह से 28% तक पानी की बजत कर सकती है।
कमी
- कुछ यूजर्स को लीकेज की समस्या लगी।
04
IFB 7 Kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine
यह IFB वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता में कामकाजी लोगों के लिए या उनके 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। व्यस्त होने की वजह से अगर कपड़े धोने में ज्यादा समय नहीं देना, तो उसके लिए यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग Express 15' मोड देती है। ब्रांड ने जानकारी दी है, कि यह मॉडल सॉलिड और हल्के कपड़ों को 45% तक के कम समय में धो सकती है। इसमें एक्वा इंजन खूबी मिलती है, जो हार्ड वॉटर की वजह से कपड़ों के फैब्रिक या रंग को नुकसान नहीं पहुंचने देती है। ऑटोमैटिक ड्रम को धोने के लिए यह टब क्लीन मोड भी देती है। साथ ही, हर 40 वॉश साइकिल पुरी हो जाने के बाद मशीन खुद टब साफ करने की सूचना देती है। यह AI पावर्ड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जो कपड़ों के भार, प्रकार और फैब्रिक को पहचान लेती है और उसी आधार पर वॉश साइकिल का समय, पानी स्तर और वॉश प्रोग्राम को सेट करती है। कपड़ों से गंदगी और दाग-धब्बे अच्छे से हटाने के लिए ड्रम 9 तरीकों से घूम सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: IFB
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
- मोटर स्पीड: 1200 RPM
- एक्सेस सुविधा: फ्रंट लोड
- वोल्टेज: 220V
खासियत
- Wifi कनेक्टिविटी की वजह से कामकाजी महिला और पुरुष दोनों ही वॉशिंग मशीन को स्मार्टफोन से नियंत्रित कर सकते हैं।
- वोल्टेज सुरक्षा मिलती है, जो कि वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर उपकरण के प्रदर्शन पर असर नहीं होने देती है।
- सेल्फ डायग्नोस फीचर की वजह से उपकरण में आई कोई दिक्कत की सूचना (एरर कोड) के रूप में डिस्प्ले पर आ जाएगी।
- कपड़ो से किटाणु नष्ट करने के लिए इसमें स्टीम रीफ्रेश फीचर मिलता है, जिसकी वजह से 30 मिनट के लिए भाप द्वारा कपड़ों को बैक्टीरिया मुक्त किया जाता है।
कमी
- कुछ यूजर्स को वॉश साइकिल के दौरान इसकी आवाज काफी तेज लगी।
05
निष्कर्ष-
अमेजन पर मिल रही यूजर रेटिंग के आधार पर यहां कामकाजी लोगों के लिए भारत में पसंद की जाने वाली वॉशिंग मशीन के विकल्प दिए गए हैं। खेर, यह तो केवल एक सूची है, यानी जरूरी नहीं है, कि इन ही ब्रांड्स के ये मॉडल्स ही आपके लिए उपयोगी रहेंगे। इनके अलावा भी आपके बजट और जरूरत के आधार पर ब्रांड और मॉडल दोनों ही अलग चुने जा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।