स्टोरेज वॉटर हीटर बड़े परिवारों या उन घरों के लिए आदर्श होते हैं जहां एक साथ कई लोग गर्म पानी का उपयोग करते हैं। ये एक निश्चित मात्रा में पानी को गर्म करके स्टोर करते हैं, जिससे लगातार गर्म पानी की उपलब्धता बनी रहती है। ऐसे में अगर आप साल 2026 में घर के लिए एक नया स्टोरेज Geyser लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां पर Havells, Orient के साथ ही Haier, AO Smith और V-Guard जैसी कंपनियों के बढ़िया मॉडल शामिल किए गए हैं। इन्हें हमने अमेजन पर उपलब्ध ग्राहकों की रेटिंग और रिव्यूज के आधार पर चुना है, ताकी आपको सुरक्षा और सुविधा का सही तालमेल मिल सके। इन वॉटर हीटर में अलग-अलग क्षमता जैसे की 10 लीटर, 15 लीटर और 25 लीटर आदि उपलब्ध है, जिसे आप अपनी जरूरत का ध्यान रखते हुए चुन सकते हैं।
Havells और Orient जैसे ब्रांड के ये बेहतरीन Water Heater गीज़र 2026 में घर के लिए रहेंगे बढ़िया

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier Precis pro Water Geyser 10 Litre 5 Star 2000W Electric Storage Geyser
यह हायर वॉटर हीटर उच्च-घनत्व वाले PUF इंसुलेशन के साथ आता है, जिस वजह से टैंक में पानी लंबे समय तक गर्म रहता है और उसे बार-बार गर्म करने की झंझट नहीं होती। 10 लीटर क्षमता में आने की वजह से इसे छोटे परिवारों, बैचलर या फिर कपल्स के बीच आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सुपर इनेमल आर्मर टैंक मजबूती के मामले में बेहतरीन है, जो कि सालों-साल तक टिकाऊ रहता है।
आइए जानें कुछ प्रमुख फीचर
- इस Haier गीजर की खास यू-टर्न लाइव वॉटर टेक्नोलॉजी त्वचा के लिए अच्छा रहने वाला ताजा पानी देने का काम करती है। इससे नहाते वक्त आपको बिल्कुल स्पा जैसा एहसास मिलता है।
- ओवरहीटिंग से बचाने के लिए यह TTS डुअल सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो पानी को एक निश्चित तापमान पर पहुंचते ही संचालन प्रक्रिया को रोक देता है। यह सुरक्षा के लिहाज से एक बढ़िया फीचर है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- ES10V-PV-1
- वॉटेज- 2000 वॉट्स
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- हीट आउटपुट- 75 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम प्रेशर- 8 बार
- माउंट टाइप- वॉल
खूबियां
- मजबूत 8 बार प्रेशर
- BPS एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
- 4-इन-1 MUV वाल्व सेफ्टी प्रोटक्शन
कमी
- थोड़ी आवाज करने की शिकायत।
Havells Instanio Prime 25 Litre Storage Water Heater (Geyser)
हैवल्स ब्रांड के इस वॉटर गीजर की क्षमता 25 लीटर है, जिसे एक बड़े परिवार या फिर उन घरों में आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है जहां गर्म पानी की आवश्यकता ज्यादा रहती है। इसका हैवी ड्यूटी हीटिंग एलिगेंट पानी गर्म करने की प्रक्रिया और प्रदर्शन को तेज बनाता है। यह Havells Geyser ऊंची इमारतों और प्रेशर पंप ऐप्लीकेशन के लिए भी उपयुक्त है।
इसमें मिलेंगी ये खास सुविधाएं
- यह बिजली की बचत और 20% तक अधिक गर्म पानी देने के लिए ठंडे व गरम पानी को आपस में मिलने से रोकता है। इससे आपको बिना ज्यादा समय के लगातार गर्म पानी मिलता रहता है।
- इस 25 लीटर वॉटर हीटर में रंग बदलने वाला LED इंडिकेटर दिया गया है। यह पानी गर्म होते ही नीले से एम्बर रंग में बदल जाता है, जिससे पावर को तुरंत बंद किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- GHWAICTBL025
- स्पेशल फीचर- ओवरहीट प्रोटक्शन
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- अधिकतम प्रेशर- 8 बार
- माउंट टाइप- वर्टिकल
- मटेरियल टाइप- ABS
खूबियां
- हाई-डेंसिटी PUF इंसुलेशन
- डुअल सेफ्टी अडाप्टर
- IPX4 प्रोटक्शन
कमी
- यूनिट में डैमेज आने की समस्या।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
V-Guard Divino DG 15 Litre Water Heater with Digital Display
यह वी-गार्ड कंपनी का 15 लीटर क्षमता वाला गीजर है, जो बैचलर्स से लेकर कपल या फिर छोटी फैमिली के लिए आदर्श रहता है। इसमें पानी को टैंक में लंबे समय तक गर्म रखने के लिए अधिक मोटा और उच्च घनत्व वाला PUF इंसुलेशन किया गया है। इस वॉटर हीटर का सिंगल वेल्ड लाइन वाला हाई-ग्रेड माइल्ड स्टील टैंक लीकेज को 66% तक कम करता है।
ये फंक्शन आएंगे आपको पसंद
- साफ-सुथरा और बिना गंध वाला पानी देने के लिए इस V-Guard वॉटर हीटर को एडवांस्ड विट्रियस इनेमल कोटिंग वाले इनर टैंक के साथ बनाया गया है, जिसमें ज़ंग और संक्षारण से कई परतों वाली सुरक्षा मिलती है।
- गीजर टैंक के अंदर गर्म पानी का अधिक दबाव बनने से रोकने के लिए इसमें 5-इन-1 मल्टीफंक्शन सेफ्ट वाल्व दिया गया है। इससे टैंक के फटने का खतरा कम रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- Color
- मटेरियल टाइप- हाई क्वालिटी स्टील
- अधिकतम तापमान- 75 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम प्रेशर- 8 बार
- माउंट टाइप- वर्टिकल
- वॉटेज- 2000 वॉट्स
खूबियां
- डुअल ओवरहीट प्रोटक्शन
- स्टाइलिश डिजिटल डिस्प्ले
- ट्विन LED इंडिकेटर
कमी
- अमेजन पर हीट आउटपुट को लेकर कुछ शिकायतें।
AO Smith Geyser VAS PLUS 15 Litre | 5 Star BEE Rating | Powerful 2KW Water Geyser for Bathroom
अगर आप एक मीाडियम साइज फैमिली में रहते हैं, तो यह 15 लीटर गीजर आपके लिए उपयुक्त रहेगा। इसका ब्लू डायमंड ग्लास लाइंड टैंक सालों-साल तक चलता है और इसमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है। वहीं, ग्लॉसी ABS बॉडी ना सिर्फ देखने में शानदार लगती है बल्कि इसमें करंट लगने की समस्या भी नहीं होती है। अपने ऊर्जा कुशल प्रदर्शन की वजह से इसे 5 स्टार BEE रेटिंग भी मिली हुई है।
इन खासियतों को देखना ना भूलें
- पानी को बार-बार गर्म करने पर खर्च होने वाली बिजली को बचाने और पानी लंबे समय तक गर्म रखने के लिए AO Smith का यह Water Heater एडवांस्ड PUF इंसुलेशन के साथ आता है।
- अगर आप किसी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रहते हैं, तो इसका 8 बार प्रेशर वहां बेहतरीन काम करता है। यह कम दबाव में भी टैंक को तेजी से भरता है और समय के साथ बिजली की भी बचत करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- EKSV015CMC0E1A0
- हीट आउटपुट- 2 किलोवॉट
- अधिकतम प्रेशर- 8 बार
- अधिकतम तापमान- 75 डिग्री सेल्सियस
- माउंट टाइप- वॉल
- वॉटेज- 2000 वॉट्स
खूबियां
- मल्टीफंक्शन सेफ्टी वाल्व
- थर्मल कट-आउट
- कॉम्पैक्ट बॉडी डिजाइन
कमी
- इसमें टेंप्रेचर कंट्रोल नॉब नहीं मिलता है।
Orient Electric Enamour Classic Pro Geyser|10L Storage Water Heater
इसका स्टाइलिश और शानदार डिजाइन मॉडर्न बाथरूम में काफी बेहतरीन दिखता है। यह 10 लीटर की क्षमता में आता है और इसकी प्री-कोटेड मेटल बॉडी ज़ंग व संक्षारण से सुरक्षित रहती है। इसमें करंट और पानी से आने वाली खराबी से सुरक्षित रहने वाली शॉक-प्रूफ व स्प्लैसप्रूफ IPX2 प्रोटेक्टेड बॉडी दी गई है, यह सर्विस के खर्चे से बचाती है और लंबे समय तक चलती है।
गीजर की कुछ खास बातें जानें
- निकेल-कोटेड भारी कॉपर हीटिंग एलिमेंट के साथ आने वाले यह Orient Geyser जंग-रोधी और इस्तेमाल में टिकाऊ है। इससे आप सालों-साल गीजर बदलने की झंझट से बच सकते हैं।
- अत्याधुनिक Whirlflow टेक्नोलॉजी से लैस यह 10-लीटर का वॉटर हीटर गर्म और ठंडे पानी के सीधे मिलने को कम करके 20% ज्यादा गर्म पानी देता है। इससे बिजली की भी बचत होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- SWMA10VMP8K2-WW
- वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- माउंट टाइप- वॉल
- अधिकतम प्रेशर- 8 बार
- स्पेशल फीचर- रस्टप्रूफ
- हीट आउटपुट- 2000 वॉट्स
खूबियां
- HPE-कोटेड स्टोरेज टैंक
- 5 स्टार रेटिंग
- प्रीमियम सिलेंड्रिकल डिजाइन
कमी
- कम प्रेशर में सही से काम ना करने की परेशानी।
2026 में घर के लिए अच्छे रहने वाले स्टोरेज गीज़रों की तुलना
क्षमता, कीमत और कुछ प्रमुख फीचर्स अलग होने की वजह से इनकी तुलना करना जरूरी है। यह आपको अपनी जरूरत, बजट और अन्य प्राथमिकताओं के अनुसार एक सही वॉटर हीटर चुनने में मदद करती है-
|
मॉडल्स |
क्षमता |
टैंक वॉरंटी |
सुविधाएं |
|
Haier Precis pro Water Geyser 10 Litre 5 Star 2000W Electric Storage Geyser |
10 लीटर |
7 साल |
मजबूत शॉक प्रूफ बॉडी |
|
Havells Instanio Prime 25 Litre Storage Water Heater (Geyser) |
25 लीटर |
5 साल |
रंग बदलने वाला LED इंडिकेटर |
|
V-Guard Divino DG 15 Litre Water Heater with Digital Display |
15 लीटर |
5 साल |
एडवांस्ड 4 लेयर सेफ्टी |
|
AO Smith Geyser VAS PLUS 15 Litre | 5 Star BEE Rating |
15 लीटर |
7 साल |
2X ज़ंग प्रतिरोधी |
|
Orient Electric Enamour Classic Pro Geyser |
10 लीटर |
5 साल |
व्हिर्लफ्लो टेक्नोलॉजी के साथ तेज हीटिंग |
अन्य उपकरणों के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- स्टोरेज गीज़र खरीदते समय मुख्य रूप से किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?+क्षमता, ऊर्जा रेटिंग (स्टार), हीटिंग एलिमेंट का प्रकार, सुरक्षा सुविधाएँ, ब्रांड की प्रतिष्ठा और वारंटी पर ध्यान देना चाहिए।
- परिवार के आकार के लिए कौन सी गीज़र क्षमता सही रहेगी?+1-2 व्यक्तियों के लिए 10-15 लीटर, 3-4 व्यक्तियों के लिए 25 लीटर, और 5 या अधिक व्यक्तियों के लिए 35 लीटर या उससे अधिक की क्षमता उपयुक्त होती है।
- क्या 5-स्टार रेटेड गीज़र वास्तव में बिजली बचाता है?+हाँ, 5-स्टार रेटेड गीज़र सबसे अधिक ऊर्जा-कुशल होते हैं और मानक गीज़र की तुलना में काफी बिजली बचाते हैं, जिससे लंबे समय में आपके बिजली बिल कम होते हैं।
- गीज़र की वारंटी अवधि कितनी होनी चाहिए?+एक अच्छे स्टोरेज गीज़र में टैंक पर कम से कम 5-7 साल और हीटिंग एलिमेंट व अन्य भागों पर 2 साल की वारंटी होनी चाहिए।
- गीज़र के लिए कौन सी सुरक्षा सुविधाएँ आवश्यक हैं?+ओवरहीट प्रोटेक्शन, प्रेशर रिलीज़ वाल्व (PRV), एंटी-लीकेज सिस्टम और अर्थिंग इंडिकेटर जैसी सुरक्षा सुविधाएँ आवश्यक हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads