खुश हो जाइए! क्योंकि ₹15,000 से भी कम में मिलेंगी ये सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

क्या आप भी कम बजट में एक बढ़िया सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं? तो आज यहां हम आपको ₹15,000 से कम कीमत में मिलने वाले सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के 5 विकल्पों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने बजट अनुसार पसंद कर सकते हैं।
₹15,000 से भी कम कीमत वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

क्या आप भी नया वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, लेकिन बजट केवल ₹15,000 है? तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि आज यहां हम आपको ₹15,000 से भी कम कीमत में मिलने वाले सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के विकल्पों के बारे में बताने वाले हैं। अच्छी बात यह है कि इस रेंज में आपको Haier, Samsung, LG, Godrej और Voltas जैसे ब्रांड्स के वॉशिंग मशीन मिलेंगे, जिन पर सालों से ग्राहकों ने अपना भरोसा मजबूत किया हुआ है। इन सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप इनमें जल्दी कपड़े धो सकते हैं और इनमें ज्यादा सेटिंग्स नहीं होती है, जिस कारण इन्हें इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है। वहीं यह बिजली और पानी दोनों की बचाती है। तो आइए नीचे दिए 5 विकल्पों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं, ताकि आप इनके फीचर्स और खूबियों के बारे में अच्छी तरह जानकारी प्राप्त कर सकें और अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकें।

वहीं अगर आपको सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के अलावा स्मार्ट वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर या एसी जैसे विकल्पों को भी देखना हो, तो आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।

  • Haier 9 Kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine

    बड़े परिवार के लिए 9 किलोग्राम क्षमता वाला यह हायर सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है यानी यह बिजली की खपत को कम करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में Oxyi Dry तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक कपड़ों गहराई से साफ करती है और उन्हें फ्रेश रखती है। वहीं इसका स्प्रे फंक्शन कपड़े धोते समय धब्बों और दाग को आसानी से हटाने में मदद करता है। इस मशीन में Vortex प्लेस्टर शामिल होता है, जो कपड़ों को धीरे-धीरे घुमाता है, जिससे कपड़े सुरक्षित रहते हैं और अच्छी तरह साफ भी होते हैं। इसमें आपको अधिक सेटिंग्स नहीं मिलती है, जिस कारण इस वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • विशेष सुविधा - मैजिक फिल्टर
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वारंटी - 3 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें एंटी-रेट मेश लगा होता है। यह मशीन को चूहों और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखता है, जिससे मशीन के खराब होने का डर नहीं रहता है और वॉशिंग मशीन लंबे समय तक चल सकती है।
    • इसमें मौजिक फिल्टर लगा होता है, जो कपड़ों से बाल, धागे और छोटे कण को छानकर अलग करती है, जिससे कपड़े एकदम साफ रहते हैं और उन पर किसी तरह के अवशेष नहीं रहते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Godrej 8 Kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine

    गोदरेज की यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्य के परिवारों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसमें आप कम समय में बड़ी मात्रा में कपड़ों को धो सकते हैं। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बिजली और पानी दोनों की बचत करती है। इसमें 370 वॉट की पावर मेक्स मोटर लगी होती है। यह मोटर काफी शक्तिशाली और टिकाऊ होती है, जो कम शोर करती है और मशीन की लाइफ को बढ़ाती है। इसमें शामिल मैजिग लिंट फिल्टर कपड़ों से बाल, धागे व अन्य छोटे कणों को अलग करता है, जिससे कपड़े धुलने के बाद एकदम साफ नजर आते हैं। वहीं इसमें आपको 1400 RPM की स्पिन स्पीड मिलती है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • विशेष सुविधा - माइक्रो फिल्टर
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें ट्रीयो स्क्रब प्लेस्टर तकनीक शामिल होती है यानी इसमें तीन अलग-अलग वॉशिंग एक्शन शामिल होते हैं, जो कपड़ों को गहराई से रगड़कर साफ करती है, जिससे जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो सकते हैं।
    • इस वॉशिंग मशीन की बॉडी 100% रस्ट-प्रूफ होती है यानी इस मशीन में पानी या नमी से जंग लगने की समस्या नहीं होती है। इससे वॉशिंग मशीन की लाइफ लंबी होती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • Voltas Beko, A Tata Product 9 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    अगर आप भी किफायती कीमत में एक बढ़िया सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए अधिक उपयुक्त है, जिनका परिवार बड़ा है। जाहिर है बड़े परिवार में कपड़े अधिक होते हैं और इस मशीन की टब में ज्यादा कपड़े आसानी से एक बार में साफ हो सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में प्लसटर वॉश तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है यानी इसमें कपड़े धीरे-धीरे साफ होते हैं, जिससे कपड़े सुरक्षित रहते हैं और अच्छी तरह धुलते भी हैं। इसमें डबल वॉटरफॉल तकनीक शामिल है यानी मशीन के टब में पानी दो तरफ से बहता है, जिससे टब जल्दी भर जाता है और आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल 
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में वॉटर लेवल एडजस्टर लगा होता है, जिससे यह मशीन पानी की मात्रा को कपड़ों के भार अनुसार अपने आप सेट करता है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती है और कपड़े भी अच्छी तरह साफ होते हैं।
    • इस 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वॉशिंग मशीन में Rodent कंट्रोल बेस लगा होता है, जो चूहों और कीड़ों से मशीन को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इससे मशीन के अंदर के पार्ट्स खराब होने का डर नहीं रहता है।

    कमी 

    • कुछ लोगों की शिकायत है कि इस वॉशिंग मशीन का ड्रायर ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है।
    03
  • Samsung 9.5 Kg, 5 Star, Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त मानी जा सकती है, क्योंकि यह 9.5 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है, जिसमें आप आसानी से एक बार में कपड़े, बेडशीट, तौलिये और अन्य भारी कपड़े धो सकते हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन एयर टर्बो ड्राइंग सिस्टम के साथ आती है। यह तकनीक स्पिन ड्राय के दौरान तेज हवा का उपयोग करके कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है। यह तकनीक मानसून सीजन में अधिक फायदेमंद होती है, क्योंकि धूप नहीं निकलने के कारण कपड़े सुखाने में समस्या होती है। इस वॉशिंग मशीन की बॉडी रस्ट-प्रूफ होती है यानी यह मशीन अधिक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली होती है। इस मशीन के नीचे कैस्टर व्हील्स भी लगे होते हैं, जिससे इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाना आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 9.5 किलोग्राम
    • विशेष सुविधा - मैजिक मिक्सर
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें मैजिक मिक्सर रेट मेश प्रोटेक्शन शामिल होता है, जो मशीन को चूहों और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखता है। इससे मशीन के अंदर वाले पार्ट्स के खराब होने का खतरा नहीं होता है और मशीन की लाइफ बढ़ती है।
    • इस वॉशिंग मशीन की मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलती है, जो इसे अधिक भरोसेमंद बनाती है।

    कमी 

    • कुछ लोगों की शिकायत है कि यह वॉशिंग मशीन बहुत शोर करती है।
    04
  • LG 7 Kg 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    छोटे परिवारों के लिए 7 किलोग्राम की यह एलजी वॉशिंग मशीन एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन को 5 स्टार एनर्जी रेटिंग भी प्राप्त है यानी यह बिजली की खपत को कम करती है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है। इसमें मौजूद फीचर्स की बात करें, तो इसमें विंड जेट ड्राय तकनीक शामिल होती है यानी यह तकनीक कपड़ों को तेज हवा के साथ जल्दी सुखाने में मदद करती है। इस मशीन में नॉर्मल प्लस्टर लगा होता है, जो कपड़ों को धीरे-धीरे धोता है। इससे कपड़े सुरक्षित रहते हैं और अच्छी तरह साफ भी होते हैं। इस सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में बहुत कम सेटिंग्स मौजूद होती है, जिससे इसका इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। यह रस्ट-फ्री प्लास्टिक बेस से बनी वॉशिंग मशीन के जो अधिक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • विशेष सुविधा - रस्ट-फ्री प्लास्टिक बेस
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में प्रोटेक्टिव रेट मेश लगा होता है, जो मशीन के अंदर चूहों को जाने से रोकता है। इससे मशीन के अंदर मौजूद पार्ट्स के खराब होने का खतरा नहीं रहता है और मशीन की लाइफ लंबी होती है।
    • इसमें कॉलर स्क्रब फीचर शामिल होता है। यह फीचर कॉलर और कफ्स के जिद्दी दाग को आसानी से साफ करने में मदद करता है, जिससे आपको हाथों से जैसी बेहतर धुलाई मिलती है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन की वायर की लंबाई को बहुत छोटी बताया है।
    05

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर हमने जिन 5 सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के बारे में आपको बताया है अभी उनकी कीमत ₹15,000 से कम है, लेकिन भविष्य में इन कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले अमेजन पर इन वॉशिंग मशीन का लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के क्या फायदे हैं?
    +
    सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बिजली और पानी की बचत करती है। जल्दी कपड़े धोने और सुखाने में मदद करती है और सबसे जरूरी यह बजट फ्रेंडली और इस्तेमाल करने में बहुत आसान होती है।
  • सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कितने साल चलती है?
    +
    देखिए कोई भी प्रोडक्ट कितने साल चलता है यह आपकी देखभाल पर निर्भर करता है कि आप उस प्रोडक्ट की केयर कैसे करते हैं। अगर आप वॉशिंग मशीन की सही देखभाल और मेंटेनेंस करते हैं, तो ये 5 से 8 साल आराम से चल सकती है।
  • क्या सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन अधिक बिजली खपत करती है?
    +
    सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की बात करें, तो यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन से कम बिजली खपत करती है।