जिद्दी दागों की होगी छुट्टी! देखें इन-बिल्ट हीटर वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, जो देंगी सुपर हाइजीन वॉश

जिद्दी दागों को हटाने और कपड़ों को कीटाणुरहित करने के लिए इन-बिल्ट हीटर वाली फ्रंट लोड वाशिंग मशीन सबसे बढ़िया विकल्प मानी जाती हैं। ये मशीनें पानी को 60°C तक गर्म करके 99.9% बैक्टीरिया, एलर्जी और पुराने दाग-धब्बों का सफाया करने में मदद करती हैं। वहीं पानी और बिजली की बचत के साथ-साथ यह नाजुक कपड़ों की फैब्रिक क्वालिटी को भी बनाए रखती है।
इन-बिल्ट हीटर वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
इन-बिल्ट हीटर वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन

सामान्य पानी से कपड़े धोने पर जिद्दी दाग और कपड़ों में छिपे बैक्टीरिया आसानी से नहीं निकलते। खासकर छोटे बच्चों के कपड़े, तौलिए या बेडशीट में जमी गंदगी के लिए सिर्फ सर्फ और सामान्य धुलाई काफी नहीं होती। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए इन-बिल्ट हीटर वाले फ्रंट लोड Washing Machines सबसे बेहतरीन विकल्प साबित होती हैं। फ्रंट लोड तकनीक अपने टम्बल एक्शन के जरिए कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए धीरे-धीरे रगड़कर साफ करती है। जब इसमें इन-बिल्ट हीटर जुड़ जाता है, तो यह पानी के तापमान को जरूरत के हिसाब से बढ़ा देती है। गर्म पानी कपड़ों के रेशों के अंदर तक जाकर तेल, ग्रीस और पसीने के दागों को आसानी से पिघला देता है। साथ ही, 5-स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर मोटर की मदद से बिजली और पानी दोनों की भारी बचत होती है।

नीचे आप इन फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों के विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Haier 7 Kg AI One Touch Fully Automatic Front Load Washing Machine

हमारा सुझाव: अगर आप एक ऐसी वाशिंग मशीन की तलाश में हैं जो आपकी रोजमर्रा की लॉन्ड्री को आसान बना दे, तो यह मॉडल आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। इसका आधुनिक और स्मार्ट डिजाइन भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कपड़ों की देखभाल से लेकर जिद्दी दागों की सफाई तक, यह मशीन आपके कपड़ों को नया जैसा बनाए रखने में मदद करती है। जो लोग पहली बार फ्रंट लोड मशीन पर स्विच कर रहे हैं या एक भरोसेमंद होम एप्लायंस चाहते हैं, उनके लिए यह एक सही विकल्प साबित हो सकती है।

हमें क्या आया पसंद?

  • 525mm सुपर ड्रम: इसका बड़ा ड्रम कपड़ों को घूमकर अच्छी तरह से गिरने और सफाई के लिए ज्यादा जगह देता है, जिससे भारी कपड़े भी आसानी से धुल जाते हैं।
  • प्यूरीस्टीम: यह तकनीक कपड़ों के अंदर तक भाप पहुंचाकर बैक्टीरिया और हानिकारक कीटाणुओं का सफाया करती है, जिससे कपड़े हाइजीनिक रहते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - Haier
  • मॉडल नंबर - EFL70-IM12F3BKU1
  • क्षमता - 7 किलोग्राम
  • रंग - काला
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 

क्यों चुनें?

अगर आपको समझ नहीं आता कि किस कपड़े के लिए कौन सा वॉश साइकिल चुनें, तो आप इस वॉशिंग मशीन को लेकर सकते हैं, क्योंकि इसमें AI वन टच फीचर मिलता है जो लोड और फैब्रिक के हिसाब से धुलाई खुद तय कर लेता है। इससे आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

कमी

  • कुछ यूजर्स को इस परफॉर्मेंस में समस्या देखने को मिली है।
01

LG 7 Kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

हमारा सुझाव: शांत परफॉर्मेंस की चाहत रखने वाले परिवारों के लिए यह मशीन एक शानदार निवेश साबित हो सकती है। इसका ब्लैक फिनिश आपके लॉन्ड्री एरिया को एक बेहद प्रीमियम और क्लासी लुक देगा। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन धुलाई के मामले में कपड़ों के रेशों का पूरा ध्यान रखती है ताकि महंगे कपड़े भी लंबे समय तक खराब ना हों। अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं जिन्हें शोर से परेशानी होती है, तो इसकी कम आवाज़ वाली परफॉर्मेंस आपका दिल जीत लेगी।

हमें क्या आया पसंद?

  • 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव: यह मशीन कपड़ों को छह अलग-अलग दिशाओं में घुमाकर धोती है, जिससे हाथ से की गई धुलाई जैसी सफाई मिलती है।
  • एलर्जी केयर स्टीम: एलर्जी और धूल के कणों को खत्म करने के लिए गर्म भाप का उपयोग करती है, जो संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - LG
  • मॉडल नंबर - FHB1207Z2M
  • क्षमता - 7 किलोग्राम
  • रंग - मिडल ब्लैक
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार

क्यों चुनें?

अगर आप कपड़े धोते समय वाशिंग मशीन के हिलने और तेज आवाज से परेशान रहते हैं, तो आप इस मशीन को चुन सकते हैं, क्योंकि इसमें डायरेक्ट ड्राइव मोटर मिलती है जो बिना बेल्ट के सीधे ड्रम को घुमाती है और शोर नहीं करती।

कमी

  • इसका टच पैनल गीले हाथों से इस्तेमाल करते समय कभी-कभी थोड़ा धीमा रिस्पॉन्स दे सकता है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

IFB 7 Kg 5 Star Ai Powered Fully Automatic Front Load Washing Machine

हमारा सुझाव: कपड़ों की सफेदी और चमक को सालों-साल बरकरार रखने के शौकीन लोगों के लिए यह एक लाजवाब विकल्प हो सकता है। इसकी मजबूत बॉडी और एडवांस वाशिंग मैकेनिज्म सबसे जिद्दी धब्बों से निपटने में सक्षम मानी जाती है। यह मशीन सिर्फ धुलाई ही नहीं करती, बल्कि कपड़ों के रंग और फैब्रिक क्वालिटी की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। अगर आपके घर में हर तरह के अलग-अलग कपड़े धोए जाते हैं, तो यह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

हमें क्या आया पसंद?

  • 9 स्विर्ल वॉश: यह कपड़ों को ड्रम में अनूठे तरीके से घुमाकर पानी और डिटर्जेंट को गहराई तक पहुंचाता है ताकि जिद्दी दाग आसानी से निकल सकें।
  • 2X पावर स्टीम: दोहरी भाप तकनीक से कपड़ों की सिलवटें खत्म होती हैं और गहरे से गहरे कीटाणु भी बेअसर हो जाते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - IFB SERENA VXN 7012
  • मॉडल नंबर - SERENA VXN 7012
  • क्षमता - 7 किलोग्राम
  • रंग - सफेद
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 

क्यों चुनें?

अगर आप भी अपने कपड़ों को पूरी तरह से बैक्टीरिया फ्री रखना चाहते हैं, तो इस वॉशिंग मशीन को चुन सकते हैं। यह स्टीम रिफ्रेश फीचर के साथ आती है, जो कपड़ों को एलर्जी फ्री रखकर उन्हें फ्रेश रखने में मदद करती है।

कमी

  • इसका इन-बिल्ट हीटर पानी गर्म करते समय थोड़ा अधिक समय लेता है।
03

Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

हमारा सुझाव: पानी की बचत की सोच रखने वालों के लिए यह एक सबसे भरोसेमंद प्रोडक्ट साबित हो सकता है। 8 किलो की बड़ी क्षमता होने के बावजूद यह पानी की बर्बादी नहीं होने देती। बड़े परिवारों के कपड़ों का भारी लोड भी यह आसानी से संभाल लेती है। वहीं इस इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन की सॉलिड बॉडी और एलिगेंट सफेद लुक किसी भी स्पेस में बिल्कुल फिट बैठता है। यदि आप एक ऐसी मशीन चाहते हैं जो बिना किसी झंझट के सालों-साल आपका साथ निभाए, तो यह एक वैल्यू फॉर मनी विकल्प हो सकता है।

हमें क्या आया पसंद?

  • 15 वॉश प्रोग्राम्स: कॉटन, सिल्क, डेलिकेट्स से लेकर क्विक वॉश तक, हर प्रकार के कपड़े के लिए सटीक वॉश मोड की सुविधा।
  • स्टीम जर्म रिमूवल: यह कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना 99.9% कीटाणुओं को नष्ट कर देती है, जिससे कपड़े पूरी तरह हाइजीनिक रहते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - Bosch Series 4
  • मॉडल नंबर - WAJ28260IN
  • क्षमता - 8 किलोग्राम
  • रंग - सफेद
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 

क्यों चुनें?

अगर आप कपड़े धुलने के बाद उन पर पड़ने वाले मुड़ने के निशानों और इस्त्री की झंझट से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए यह वॉशिंग मशीन बढ़िया साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-रिंकल फीचर मिलता है।

कमी

  • इस मॉडल में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई का सपोर्ट नहीं दिया गया है।
04

Samsung 9 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

हमारा सुझाव: बड़े परिवार के लिए यह मशीन एक बढ़िया चॉइस हो सकती है। इसकी विशाल 9 किलो की क्षमता के साथ भारी पर्दे, बेडशीट और ढेर सारे कपड़े एक ही बार में धोए जा सकते हैं। इसका स्टेनलेस इनॉक्स कलर देखने में बेहद अट्रैक्टिव और मॉडर्न लगता है। यह तकनीक के मामले में भी काफी एडवांस है, जो आपके कपड़े धोने के काम को काफी हद तक ऑटोमैटिक और आसान बना देता है। यदि बजट की चिंता नहीं है और बेस्ट फीचर्स चाहिए, तो यह सही चुनाव हो सकता है।

हमें क्या आया पसंद?

  • AI इकोबबल: यह ठंडे पानी में भी बुलबुले बनाकर डिटर्जेंट को कपड़ों के अंदर तक पहुंचाता है, जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है और फैब्रिक 45% तक सुरक्षित रहता है।
  • सुपर स्पीड: केवल 39 मिनट में धुलाई का पूरा साइकिल समाप्त कर देता है, जिससे समय की भारी बचत होती है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - Samsung
  • मॉडल नंबर - WW90DG5U24AXTL
  • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
  • रंग - Inox
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 

क्यों चुनें?

अगर आपको रोजाना बहुत सारे कपड़े धोने होते हैं और समय की कमी रहती है, तो आप इसे चुन सकते हैं क्योंकि इसमें सुपर स्पीड वॉश मोड मिलता है जो सिर्फ 39 मिनट में पूरे लोड की गहरी सफाई कर देता है।

कमी

  • अधिक कैपेसिटी और एडवांस AI फीचर्स के कारण इसकी शुरुआती कीमत अन्य 7-8 किलो वाली मशीनों से थोड़ी अधिक है।
05

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की तुलना तालिका

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम  

क्षमता 

खास फीचर्स 

किसके लिए बढ़िया?

Haier (EFL70-IM12F3BKU1)  

7 किलोग्राम

525mm सुपर ड्रम, प्यूरीस्टीम, AI वन टच

आसान स्मार्ट ऑटोमैटिक धुलाई के लिए

LG (FHB1207Z2M)  

7 किलोग्राम

6 मोशन DD तकनीक, अलर्जी केयर स्टीम, टच पैनल

बेहतर फैब्रिक केयर के लिए 

IFB (SERENA VXN 7012)  

7 किलोग्राम

9 स्विर्ल वॉश, 2X पावर स्टीम, स्टीम रिफ्रेश

जिद्दी दाग हटाने के लिए

Bosch (WAJ28260IN)  

8 किलोग्राम

AI एक्टिववॉटर, 15 वॉश प्रोग्राम, एंटी-रिंकल

बिना सिलवटों वाली धुलाई के लिए 

Samsung (WW90DG5U24AXTL)  

9 किलोग्राम

AI इकोबबल, सुपर स्पीड, हाइजीन स्टीम

बड़े परिवारों के लिए 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या इन-बिल्ट हीटर का इस्तेमाल करने से बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है?
    +
    नहीं, आधुनिक फ्रंट लोड वाशिंग मशीनों में इन्वर्टर मोटर और 5-स्टार एनर्जी रेटिंग होती है। हीटर का इस्तेमाल सिर्फ चुनिंदा हाईजीन या स्टीम वॉश साइकिल में ही होता है, जिससे बिजली की खपत नियंत्रित रहती है।
  • वाशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर का पानी कितने तापमान तक गर्म हो सकता है?
    +
    ज्यादातर फ्रंट लोड मशीनों में हीटर का तापमान 30°C से लेकर 60°C सेट करने का विकल्प मिलता है, जिसे कपड़े के फैब्रिक के अनुसार चुना जा सकता है।
  • क्या गर्म पानी से धुलाई करने पर कपड़े सिकुड़ या खराब हो सकते हैं?
    +
    सूती कपड़ों और बेडशीट के लिए 60°C का तापमान सुरक्षित रहता है। हालांकि, ऊनी या नाजुक सिंथेटिक कपड़ों को धोने से पहले उनके वॉश केयर लेबल और मशीन के फैब्रिक मोड का ध्यान रखना जरूरी है।
  • स्टीम वॉश और नॉर्मल वॉश में क्या अंतर होता है?
    +
    नॉर्मल वॉश केवल पानी और डिटर्जेंट से धूल हटाता है, जबकि स्टीम वॉश इन-बिल्ट हीटर से भाप बनाकर कपड़ों के रेशों में छिपे 99.9% बैक्टीरिया और एलर्जेंस को खत्म करता है।
  • क्या इन-बिल्ट हीटर वाली वाशिंग मशीन को अलग से गीजर या गर्म पानी के नल से जोड़ना पड़ता है?
    +
    नहीं, इसके लिए अलग से गर्म पानी के कनेक्शन की जरूरत नहीं होती। मशीन साधारण ठंडे पानी के इनलेट को ही अंदर लगे हीटर की मदद से अपने आप गर्म कर लेती है।