Deo Fresh टेक्नोलॉजी वाले Fridge खाने का स्वाद और ताजगी रखेंगे बरकरार!

डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। यह तकनीक फ्रिज में गंध को दूर करने और भोजन को अधिक समय तक ताजा रखने में मदद करती है। इस लेख में, हम कुछ ऐसे ही Haier फ्रिज के मॉडल्स पर चर्चा करेंगे, जो डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और शानदार कूलिंग प्रदर्शन दे सकते हैं।
डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी वाले शानदार फ्रिज

क्या आप अपने फ्रिज में पैदा होने वाली गंध से परेशान हैं? डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी आपके लिए समाधान हो सकती है। यह तकनीक फ्रिज में गंध को दूर करती है और भोजन को अधिक समय तक ताजा रखती है। इस लेख में, हम डीओ फ्रेश तकनीक वाले सर्वश्रेष्ठ फ्रिज के विकल्पों की चर्चा करेंगे और आपको बताएंगे कि यह आपके लिए सही है या नहीं। बता दें कि, Deo Fresh टेक्नोलॉजी आपको Haier Refrigerator में ही मिलती है, वो भी इनके कुछ ही मॉडल्स में। हम यहां इन्हीं में से कुछ मॉडल्स के विकल्प लेकर आए हैं, जो अपने शानदार कूलिंग प्रदर्शन और ऊर्जा दक्षता के लिए भी जाने जाते हैं। ये फ्रिज आपको कंवर्टिबल, साइड-बाय-साइड और ट्रिपल डोर, फ्रेंच डोर डिजाइन में मिलते हैं, जो कि आजकल काफी पसंद किए जाते हैं।

डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी के फायदे और इसके काम करने का तरीका

डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी तेज गंध और हवा में पैदा होने प्रदूषकों को निष्क्रिय कर देती है, जिससे फ्रिज का अंदरूनी हिस्सा स्वच्छ और गंध मुक्त रहता है। यह सिस्टम गंध को पकड़ने के लिए विशेष फिल्टर और ओडोर-ऑब्जॉर्विंग मटेरियल का इस्तेमाल करता है। कुछ मॉडल गंध को खत्म करने के लिए नकारात्मक आयनों का भी उपयोग करते हैं। इस टेक्नोलॉजी के जरिए फ्रिज गंध के ट्रान्सफर को रोककर, सभी खाद्य पदार्थों की ताजगी और गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करता है। जहां सामान्य रेफ्रिजरेटर में अक्सर अंदर रखे खाने की गंध एक में मिल जाने की समस्या होती है, तो वहीं डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज इस समस्या को दूर रखने का काम करते हैं। नीचे आप इसके 5 अच्छे मॉडल्स देख सकते हैं-

  • Haier 520L 3 Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    हायर का यह 520 लीटर क्षमता का फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन के साथ तापमान को -20°C से 5°C तक नियंत्रित किया जा सकता है। यह ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के जरिए 50% कम बिजली की खपत करते हुए अधिक ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान करता है। इसकी डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी अंदर की तरफ बैक्टेरिया आदि से पैदा होने वाली दुर्गन्ध को खत्म करके खाने को लंबे समय तक ताजा रखने का काम करती है। इस हायर फ्रिज में आसानी से चीजों को रखने और निकालने के लिए अलग हो जाने वाली डोर रैक और शेल्फ दी गई हैं। इसके साथ ही यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर झुकना मत से 90% झुकने की समस्या कम करता है, क्योंकि इसमें कम एक्सेस होने वाले फ्रीजर को नीचे की तरफ और फ्रिज को ऊपर की तरफ दिया गया है। इसमें बाहर की तरफ ही डिजिटल डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिससे मदद से आप फ्रिज को खोले बिना उसके तापमान, मोड आदि को नियंत्रित कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎HRB-600IS
    • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
    • क्षमता- 520 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 80 लीटर
    • फ्रेश फूड क्षमता- 440 लीटर
    • ड्रॉर की संख्या- 6
    • डोर मटेरियल- स्टील
    • शेल्फ टाइप- मजबूत कांच
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने वाला डुअल फ्रेश ज़ोन मिलता है।
    • बोतलों को दरवाजे में स्थिर और सुरक्षित रखने के लिए एंटी टिप डोर रैक दी गई है।
    • चीजों को तेजी से ठंडा करने और ताजा बनाए रखने के लिए सुपर कूल फीचर।
    • हॉलीडे मोड आपके दूर रहने के दौरान ताजगी बनाए रखता है और ऊर्जा की बचत को अनुकूलित करता है।

    कमी

    • अभी तक ग्राहकों द्वारा कोई खास कमी नहीं बताई गई।
    01
  • Haier 596L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    इस हायर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की क्षमता 596 लीटर है और इसके तापमान को -24°C से 9°C तक नियंत्रित कर सकते हैं। इसका 100% कंवर्टिबल फ्रिज स्पेस आपको फ्रीजर को भी जरूरत पड़ने पर फ्रिज में बदलने की अनुमति देता है। वहीं, यह तापमान को आसानी से नियंत्रित करने वाले मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन के साथ आता है। इसमें फ्रिज के दरवाजे पर बाहर ही तापमान, मोड आदि फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए डिजिटल डिस्प्ले पैनल भी दिया गया है। इस हायर रेफ्रिजरेटर का ट्विस्ट आइस ट्रे आपको एकसाथ ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने और ट्रे को आसानी से मोड़कर बाहर निकालने की सुविधा देता है। यह अपनी डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी के जरिए खाने-पीने की चीजों को करीब 21 दिनों तक ताजा बनाए रख सकता है, और इससे अंदर गंध फैलने की समस्या भी नहीं होती है। इसमें मिलने वाली एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी अधिक ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के साथ ही शांत और लंबे समय तक चलने वाला टिकाऊ संचालन सुनिश्चित करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎HES-690SS-P
    • फ्रेश फूड क्षमता- 392 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी- 204 लीटर
    • रंग- शाइनी स्टील
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • ड्रॉर की संख्या- 4

    खूबियां

    • फल को सब्जियों से अलग रखने के लिए फ्रूट बॉक्स दिया गया है।
    • मजबूत कांच से बने शेल्फ भारी वजन को सहन करने में सक्षम हैं।
    • फ्रीजर सेक्शन दो अलग-अलग फ्रीज बॉक्स मिलते हैं।
    • बड़ी बोतलों को रखने के लिए बड़ा बॉटल गार्ड रैक मिलता है।

    कमी

    • अमेजन पर अभी तक कोई कमी नहीं पता चली।
    02
  • Haier SmartChoice 598L 3 Star 3-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह 3-डोर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है, जो 598 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें अधिक स्टोरेज स्पेस को ध्यान में रखते हुए ऊपर की तरफ अलग से एक दरवाजा दिया गया है। यह एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ कम ऊर्जा खपत में ही टिकाऊ और अच्छी कूलिंग वाला संचालन देता है। इसका मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन आपको -18°C से 5°C तक तापमान को नियंत्रित करने की सुविधा देता है, जिससे आप मौसम या जरूरत के अनुसार फ्रिज की कूलिंग एडजस्ट कर सकते हैं। इस हायर साइड बाय साइड फ्रिज में फल व सब्जियों को अलग-अलग करके रखने के लिए बड़े आकार वाले वेजिटेबल बॉक्स के साथ ही अलग से फ्रूट बॉक्स भी दिया गया है। यह बाहरी डिजिटल डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जिसमें टच कंट्रोल के जरिए तापमान को सेट किया जा सकता है। इसमें खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने वाली डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसके अलावा यह फ्रिज मजबूत कांच से बने 3 शेल्फ के साथ आता है, जिन पर भारी वजन वाले बर्तनों को भी आराम से रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- HRT-683GK
    • फ्रीजर क्षमता- 199 लीटर
    • फ्रेश फूड कैपेसिटी- 399 लीटर
    • कुल क्षमता- 598 लीटर
    • बॉटल काउंट- 4
    • ड्रॉर की संख्या- 5
    • डोर ओरिएंटेशन- दाएं
    • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
    • मटेरियल- स्टील

    खूबियां

    • समर्पित फ्रिज और फ्रीजर के साथ कंवर्टिबल फ्रिज व फ्रीजर के लिए अलग से स्टोरेज स्पेस।
    • अधिक मात्रा में बर्फ जमाने और आसानी से निकालने के लिए ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर।
    • बैक्टेरिया और जर्म को फ्रिज के अंदर जाने से रोकने के लिए एंटी बैक्टेरियल गास्केट।
    • फ्रिज के अंदर रोशनी का मात्रा पूरी करने के लिए बेहतर एलईडी लाइट मिलती है।

    कमी

    • किसी प्रकार की कमी का अभी जिक्र नहीं किया गया है।

    अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

    03
  • Haier 602L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    602 लीटर की क्षमता में आने वाला यह हायर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें कम ऊर्जा की खपत करने वाली एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है, जो टिकाऊ और कम शोर वाला संचालन भी सुनिश्चित करती है। इसका तापमान मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन की मदद से -24°C से 9°C तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसके साथ ही यह हायर फ्रिज 100% कंवर्टिबल फ्रिज स्पेस के साथ आता है, यानी आप अधिक स्टोरेज की जरूरत पड़ने पर पूरे कंपार्टमेंट को फ्रिज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आसान कंट्रोल और ऑपरेशन के लिए बाहरी डिजिटल डिस्प्ले दी गई है, जो कि टच कंट्रोल के साथ आती है। डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी से लैस यह साइड बाय साइड फ्रिज आपके खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकता है। वहीं, इस फ्रिज में ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर दिया गया है, जिसमें आप एकसाथ ज्यादा मात्रा में बर्फ जमा सकते हैं। इसके साथ फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट मिलते हैं और अंदर की तरफ पर्याप्त रोशनी देने वाली एलईडी लाइट भी लगी है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎HRS-682KS
    • क्षमता- 602 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 204 लीटर
    • फ्रेश फूड कैपेसिटी- 398 लीटर
    • ड्रॉर की संख्या- 4
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • मटेरियल- अलॉय स्टील
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार

    खूबियां

    • तापमान या मोड को आसानी से नियंत्रित करने के लिए बाहरी डिजिटल डिस्प्ले मिलती है।
    • ज्यादा मात्रा में सब्जी स्टोर करने के लिए बड़े आकार का वेजिटेबल बॉक्स दिया गया है।
    • फ्रीज बॉक्स में आप डेयरी आदि प्रोडक्ट्स को स्टोर कर सकते हैं।
    • एंटी बैक्टेरिया गास्केट कीटाणुओं को प्रवेश को रोकने का काम करती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों द्वारा शोर आने की शिकायत की गई।
    04
  • Haier 592L 3Star 3-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह हायर रेफ्रिजरेटर 592 लीटर की क्षमता और साइड बाय साइड 3-डोर डिजाइन में आता है। इसकी स्मार्टसेंस AI टेक्नोलॉजी की मदद से हाईस्मार्ट ऐप का उपयोग करके अपने रेफ्रिजरेटर को कहीं से भी कनेक्ट और नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें तुरंत ठंडा पानी देने और साथ ही बिजली की बचत करने के लिए वॉटर डिस्पेंसर दिया गया है, यानी को ठंडा पानी निकालने के लिए बार-बार फ्रिज खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फ्रिज में स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा यह विश्वसनीय कूलिंग के लिए एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बिजली की बचत करते हुए टिकाऊ संचालन देती है। इसमें मिलने वाले एक्सटर्नल डिजिटल डिस्प्ले पैनल की मदद से दरवाजा खोले बिना अंदर की ठंडक को बदल सकते हैं। यह डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी के जरिए 21 दिनों तक रहने वाली लंबी ताजगी देता है। इसका अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस फ्रिज और फ्रीजर दोनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎HRT-683WISU1
    • फ्रीजर क्षमता- 199 लीटर
    • फ्रेश फूड कैपेसिटी- 393 लीटर
    • ड्रॉर की संख्या- 5
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी के जरिए फ्रिज को फोन ऐप से जोड़ सकते हैं।
    • ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने के लिए फ्रिज में ट्रिपस ट्विस्ट आइस मेकर मिलता है।
    • बिना दरवाजा खोले ठंडा पानी लेने के लिए वॉटर डिस्पेंसर दिया गया है।
    • फल और सब्जियों के लिए दो अलग-अलग बॉक्स दिए गए हैं।

    कमी

    • अभी तक अमेजन पर अधिक रिव्यू प्राप्त नहीं हुए हैं।
    05

डीओ फ्रेश वाले रेफ्रिजरेटर मॉडल्स की तुलना

रेफ्रिजरेटर

क्षमता

डोर डिजाइन

खासियत

Haier 3 Star Lumiere French Door Side by Side Frost Free Refrigerator

520 लीटर

4 दरवाजे

डुअल फ्रेश बॉक्स

Haier 3Star Side by Side Frost Free Refrigerator|100% Convertible

596 लीटर

2 दरवाजे

100% कंवर्टिबल स्पेस

Haier SmartChoice 3 Star Side by Side Frost Free Refrigerator

598 लीटर

3 दरवाजे

जंबो आइस मेकर

Haier 3Star Side by Side Frost Free Refrigerator

602 लीटर

2 दरवाजे

ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर

Haier 3Star Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator

592 लीटर

3 दरवाजे

वॉटर डिस्पेंसर

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज के क्या फायदे हैं?
    +
    डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज भोजन को अधिक समय तक ताजा रखते हैं और फ्रिज में गंध को दूर करते हैं।
  • डीओ फ्रेश फ्रिज की कीमत क्या होती है?
    +
    डीओ फ्रेश फ्रिज की कीमत ब्रांड और मॉडल के आधार पर अलग-अलग होती है, लेकिन ये सामान्य फ्रिज से थोड़े महंगे हो सकते हैं।
  • क्या डीओ फ्रेश टेक्नोलॉजी सभी तरह के खाने के लिए फायदेमंद है?
    +
    हां, यह फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद और मांस जैसे सभी प्रकार के खाने को ताजा रखने में मदद कर सकता है।