इन 9 किलोग्राम Wifi वॉशिंग मशीन के साथ कपड़ों की धुलाई होगी बेहद आसान

अगर आप भी अपने बड़े परिवार के लिए स्मार्ट फीचर्स वाली वॉशिगं मशीन लेना चाहते हैं, तो 9 किलोग्राम की Wifi कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आइए आपको नीचे इन वॉशिंग मशीन के बेहतरीन विकल्प दिखाते हैं, जो ना केवल आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान करेगी, बल्कि आपके समय की बचत भी करेगी।
9 किलोग्राम की वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन

मौजूदा समय नॉर्मल वॉशिंग मशीन से ज्यादा Wifi कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन अधिक पसंद की जा रही है। जाहिर है इस फीचर के साथ आने वाली ये मशीनें ना केवल कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान करती है, बल्कि समय, मेहनत, बिजली और पानी चारों की बचत भी करती है। अब जब एक मशीन में इतनी सुविधा प्राप्त हो, तो भला कौन ऐसी वॉशिंग मशीन नहीं लेना चाहेगा? ऐसे में आज यहां हम आपके 9 किलोग्राम की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें आपको वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा प्राप्त होगी। 9 किलोग्राम की ये वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है, जिनका परिवार बड़ा है और एक समय में काफी कपड़े धोने पड़ते हैं। इन वॉशिंग मशीन में ना केवल आपको बड़ा ड्रम मिलता है, बल्कि आप इन्हें घर से बाहर रहकर भी अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। नीचे हमने आपको जिन वॉशिंग मशीन के विकल्पों की जानकारी दी है, उनमें Samsung, LG और IFB ब्रांड शामिल है। केवल यही ब्रांड्स अपनी 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा देते हैं। तो आइए इन ब्रांड के मॉडल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आपको भी एक सही वॉशिंग मशीन चुनने में सहयता मिले।

वहीं अगर आप वॉशिंग मशीन के अलावा रेफ्रिजरेटर, एसी या किचन चिमनी जैसे प्रोडक्ट की जानकारी चाहते हैं, तो हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।

  • IFB 9 Kg 5 Star WiFi Fully Automatic Front Load Washing Machine

    अगर आपका परिवार भी बड़ा है, तो 9 किलोग्राम क्षमता वाला यह आईएफबी वॉशिंग मशीन आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। इस मशीन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें डीप क्लीन तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक कपड़ों से गहरे दाग को साफ करने में मदद करती है। वहीं इसकी AI पावर मशीन में मौजूद कपड़ों का भार और फैब्रिक समझकर अपने आप वॉशिंग प्रोग्राम, पानी की मात्रा और समय को चुनती है। इससे कपड़े सुरक्षित रहते हैं, पानी की बर्बादी नहीं होती है और समय की बचत भी होती है। इस वॉसिंग मशीन में Wifi इनेबल्ड होता है, जिससे आप इस मशीन को मोबाइल से कनेक्ट करके MY IFB ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं। आप इस ऐप के जरिए घर से बाहर रहकर भी वॉशिंग शुरू कर सकते हैं, प्रोग्राम बदल सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और इसके अलावा अन्य सेटिंग्स भी बदल सकते हैं। इसमें आपको 1400 RPM स्पिन स्पीड मिलती है, जो कपड़ों में मौजूद पानी को अच्छी तरह से निकाल देता है। इससे कपड़े को सुखाने में कम समय लगता है। इसमें आपको अलग-अलग वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जैसे - कॉटन, सिंथेटिक, बेबी वियर, डेली वॉश, क्विक वॉश और जीन आदि। आप इन प्रोग्राम को अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • विशेष सुविधा - इको इन्वर्टर
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • डिजाइन - फ्रंट लोड
    • वारंटी - 4 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में इको इन्वर्टर मोटर इन-बिल्ट है। यह मोटर जरूरत अनुसार ऊर्जा का इस्तेमाल करती है। इससे बिजली की खपत कम होती है। वहीं यह मोटर काफी शांत होता है, जिससे कपड़े धोते समय शोर कम होता है।
    • इसमें पावर स्टीम वॉश तकनीक शामिल है। यह तकनीक कपड़ों में गर्म भाप छोड़ती है, जिससे उसमें मौजूद बैक्टीरिया और वायरस खत्म होते हैं और कपड़ों में सिलवटे भी नहीं पड़ती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Samsung Smart Choice 9 kg Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    बड़े परिवारों के लिए 9 किलोग्राम क्षमता वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में आपको कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें आपको AI कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जो कपड़ों का प्रकार और भार समझकर उसी अनुसार वॉश साइकिल को चुनती है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है और कपड़े भी बेहतर साफ होते हैं। इसमें AI इको बबल तकनीक शामिल है। यह तकनीक वॉशिंग के दौरान बुलबुले पैदा करती है, जिससे गंदगी अच्छी तरह निकलती है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको सुपर स्पीड मोड दिया जाता है। यह आपको कम समय में तेजी से कपड़े धोने की सुविधा देता है। यह तकनीक उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होती है, जिनके पास कम समय होता है। इसमें Wifi कनेक्टिविटी सपोर्ट शामिल है, जिससे आप इस मशीन को मोबाइल से कनेक्ट करके सैमसंग SmartThings ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। इसका फायदा यह होता है कि आप घर से दूर रहकर भी वॉशिंग मशीन को चालू या बंद कर सकते हैं, वॉशिंग प्रोग्राम बदल सकते हैं, मशीन पर नजर बनाए रख सकते हैं और अन्य सेटिंग्स को भी बदल सकत हैं। यह एलजी वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर मोटर के साथ आता है। यह मोटर काफी शांत होती है, जिससे यह कपड़े धोते समय बेहद कम शोर करती है। वहीं यह कपड़े धोते समय ऊर्जा की खपत भी जरूरत अनुसार करती है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • विशेष सुविधा - LED डिस्प्ले 
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • डिजाइन - फ्रंट लोड
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर होता है। यह ड्रम में पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो जाते हैं। ठंड के मौसम में यह तकनीक अधिक फायदेमंद होती है।
    • इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में Easy Iron तकनीक शामिल है। यह तकनीक कपड़ों को हल्की स्टीम के साथ धोती है, जिससे इसमें से कपड़े कम सिलवटों के साथ धोकर निकालते हैं, जिससे बाद में उन्हें इस्त्री करना बहुत आसान होता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • LG 9 Kg AI Direct Drive Technology Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    अगर आप अधिकतर घर से बाहर रहते हैं और आपका परिवार भी बड़ा है, तो 9 किलोग्राम की यह Wifi कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। एलजी की इस वॉशिंग मशीन में आपको 9 किलोग्राम का एक बड़ा ड्राम मिलता है, जिसमें काफी मात्रा में कपड़े एक साथ धो सकते हैं। वहीं इसमें इनेबल्ड वाई-फाई की मदद से आप अपने मोबाइल को मशीन से कनेक्ट करके इसकी सेटिंग्स को LG ThinQ ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आप सीधे अपने मोबाइल से घर के बाहर रहकर भी वॉशिंग प्रोग्राम को चुन सकते हैं, मशीन को शुरू या बंद कर सकते हैं और मॉनिटर कर सकते हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन बिजली की खपत को कम करती है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है। इसमें शामिल AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक कपड़ों के प्रकार और भार को समझकर उसी अनुसार वॉशिंग मोशन को चुनती है। इससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं, कपड़ों में खिंचाव कम होता है और सुरक्षित रहते हैं। इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव तकनीक वॉशिंग ड्रम में सभी कपड़ों को 6 अलग-अलग मोशन के साथ धोती है। इससे कपड़े अच्छे से साफ होते हैं और हाथों जैसी धुलाई मिलती है। इसमें हाइजीन स्टीम फीचर मौजूद है। यह फीचर कपड़ों में मौजूद एलर्जी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • डिजाइन - फ्रंट लोड
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस एलजी वॉशिंग मशीन में आपको इन-बिल्ट हीटर मिलता है, जो ड्रम में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। गर्म पानी में कपड़े धुलने से उनमें लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो जाते हैं।
    • इसमें आपको चाइल्ड लॉक की सुविधा भी दी जाती है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, जो मशीन की सेटिंग्स को बार-बार बदल देते हैं और परेशान करते हैं, तो यह तकनीक आपके लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है।

    कमी 

    • अभी तक इस वॉशिंग मशीन को लेकर यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • Wifi कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन क्यों लोकप्रिय हो रही हैं?
    +
    वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण यह है कि आप इस मशीन को घर से दूर रहकर भी कंट्रोल करक सकते हैं।
  • वाई-फाई वॉशिंग मशीन कैसे काम करती है?
    +
    वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है। इसमें इन-बिल्ट Wifi आपके राउटर से कनेक्ट होता है, जिससे आप अपने मोबाइल को कनेक्ट करके ऐप के माध्यम से मशीन की सेटिंग्स को बदल सकते हैं।
  • 9kg में कौन-कौन से ब्रांड वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन देते हैं?
    +
    9kg क्षमता में सैमसंग, IFB और एलजी ब्रांड्स Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करते हैं। ये ब्रांड्स काफी लोकप्रिय और भरोसेमंद माने जाते हैं।