मार्केट में आपको फ्रिज के कई तरह के मॉडल देखने को मिल जाएंगे, जिसमें से एक है मिनी रेफ्रिजरेटर। इन्हें कॉम्पैक्ट रेफ्रिजिरेटर भी कहा जाता है, जो साइज में छोटे होते हैं और जगह की बचत करते हैं। इनका इस्तेमाल भोजन, पेय पदार्थ और अन्य खराब होने वाली वस्तुओं को उन जगहों पर रखने के लिए किया जाता है जहां बड़े साइज वाले रेफ्रिजरेटर व्यावहारिक या आवश्यक नहीं होते। इन्हें रोड ट्रिप पर चीजों को ठंडा रखने के लिए, हॉस्टल, पीजी, ऑफिस या कमरों में व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए रखा जाता है। इनमें दवाइयां, कॉस्मैटिक्स या अन्य चीजें भी रखी जा सकती हैं। इसी कड़ी में हम आपको यहां बड़े ब्रांड्स के कुछ मिनी रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा घर के अन्य रफ्रिजिरेटर की जानकारी आपको मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर।
Mini Refrigerators: छोटे पैकेट में दमदार कूलिंग!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Godrej 30 L Qube Personal Standard Single door Cooling Solution
यह 30 लीटर क्षमता वाला मिनी फ्रिज गोदरेज का है, जिसमें काफी सारा सामान रखा जा सकता है। इसे आप होटल के कमरे, बेडरूम, पीजी, ऑफिस या किसी अन्य जगह पर रख सकते हैं। इसकी खासियत है इसे डीफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं होगी। इसमें कंप्रेसर नहीं लगा है और यह कम आवाज के साथ काम करेगा। इसकी अडवांस सॉलिड स्टेट टेक्नोलॉजी एक छोटे थर्मोइलेक्ट्रिक चिप द्वारा संचालित होती है जो ऊर्जा-कुशल कूलिंग प्रदान करती है। इस Godrej Fridge में चमदार और बिजली की बचत करने वाली ड्यूअल LED लाइटें लगी हैं। यह 5 सेमी मोटी PUF इन्सुलेशन के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग सुनिश्चित होती है। 32⁰C के ऐंबिएंट तापमान पर शीतलन क्षमता 8⁰C से 10⁰C के बीच है। इसमें बर्फ नहीं जमाई जा सकती, इसलिए डीफ्रॉस्टिंग का झंझट नहीं होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Godrej
- मॉडल- TEC Qube 30L HS Q103 Black
- कलर- ब्लैक
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ टाइप- ऐल्यूमीनियम
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
- मटेरियल- स्टील
- वजन- 11 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें कोई मूविंग पार्ट्स नहीं है जिससे इसे साफ करना और रखर-खाव आसान हो जाता है
- कंप्रेसर मुक्त संचालन अधिकतम स्थान उपयोग की अनुमति देता है
- इसमें कंप्रेसर का उपयोग नहीं होता है और यह रेफ्रिजरेंट से मुक्त है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से नाखुश हैं
LG 43 L 1 Star Direct Cool Minibar Single Door Refrigerator
यह मिनी फ्रिज 43 लीटर क्षमता और 1 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिसे मशहूर ब्रांड LG ने डिजाइन किया गया है। यह आपकेसीमित स्थान का अधिकतम उपयोग करने का सबसे आसान समाधान हो सकता है। यह एक सुविधाजनक विकल्प जो स्टोरेज से जुड़ी आपकी छोटी-छोटी ज़रूरतों को पूरा कर सकता है। इसमें Polypropylene शेल्फ दिए गए हैं, जिन्हें आसानी से निकाला भी जा सकता है। इस फ्रिज के तापमान को आसानी से जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा किया जा सकता है और इसकी छोटी डिजाइन की वजह से यह किसी भी जगह पर आसानी से रखा जा सकता है। इसमें लगे Pocket Handle की वजह से आपको फ्रिज का दरवाजा खोलने में दिक्कत नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- GL-M051RSWB
- काउंटरटॉप डिजाइन
- वोल्टेज- 220 Volts
- रैक- 1
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 45 x 44.3 x 50.1 सेंटीमीटर
- कलर- व्हाइट
खूबियां
- ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें बैक्टेरिया नहीं पनपेगी
- इसमें बोतलों को रखने के लिए अलग से जगह दी गई है
- बर्फ जमाने के लिए इसमें अलग से जगह दी गई है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को यह पैसा वसूल नहीं लगा
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Power Guard 47L 2 Star Mini Refrigerator
यह पावर गार्ड का 47 लीटर क्षमता वाला मिनि फ्रिज है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। यह कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में भरपूर स्टोरेज प्रदान करता है और आपकी जरूरी चीजों को ताजा और व्यवस्थित रखने के लिए बिल्कुल सही विकल्प हो सकता है। इसमें 2 लीटर की बोतल को आसानी से रखने के लिए एक बड़ी जगह दी गई है। इसकी चिलर ट्रे दूध, छाछ, पान और अन्य जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं को रखने के लिए डिज़ाइन की गई है। यह ताजगी बनाए रखने और खाने-पीने की चीज़ों को खाने योग्य अवस्था में रखने में मदद करती है। इस Miniature Fridge में एक चिकना और इंटीग्रेटेड दरवाज़े का हैंडल है जो उभार को कम करता है और इसे देखने में भी आकर्षक बनाता है। यह कम आवाज के साथ संचालित होता है, और बिना किसी शोर के शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित होता है। इसमें हटाने योग्य गैस्केट है, जिससे सफाई और रखरखाव आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- PG Power Guard
- मॉडल- PG-DC-50
- ऊर्जा खपत- 174 Kilowatt Hours Per Year
- कॉम्पैक्ट
- वोल्टेज- 230 Volts
- कलर- ब्लैक
- आइस क्यूब ट्रे
- शेल्फ टाइप- प्लास्टिक
खूबियां
- इसकी डाइरेक्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी शानदार कूलिंग सुनिश्चित करती है
- ऐंटी रैट बाइट कवर इसे चूहों से सुरक्षित रखता है
- इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से नाखुश हैं
ROCKWELL 48L Mini Fridge with Direct Cool Technology
यह मिनि फ्रिज Rockwell का है, जिसकी क्षमचा 48 लीटर की है। डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस रेफ्रिजरेटर के साथ आपको शानदार कूलिंग का अनुभव होगा। यह पेय पदार्थ, स्नैक्स, फल और कुछ फ्रोजन आइटम जैसी ज़रूरी चीज़ों को रखने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। यह उन व्यक्तियों के लिए एकदम सही है जो ज़्यादा जगह घेरे बिना अतिरिक्त रेफ्रिजरेशन चाहते हैं। इसे आप अपने कमरे में रखकर स्नैक्स रख सकते हैं और साथ ही इसमें कॉस्मैटिक्स या दवाइयां भी आसानी से रखी जा सकती हैं। इस रेफ्रिजरेटर में सिंगल डोर डिजाइन है, जिससे आपके सभी स्टोर किए गए सामान तक आसानी से पहुंच मिलती है। स्टोरेज विकल्पों को अधिकतम करने के लिए इसके अंदरूनी हिस्से को अलमारियों और डोर बिन्स से व्यवस्थित किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Rockwell
- मॉडल- MB-50
- इंस्टॉलेशन- काउंटरटॉप
- कलर- ग्रे
- वोल्टेज- 220 Volts
- मैनुअल डीफ्रॉस्ट
- शेल्फ- 1
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 1
खूबियां
- यह ज्यादा ऊर्जा की खपत नहीं करेगा
- इसमें कूलिंग लंबे समय तक बनी रहेगी
- इसे आसानी से बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं
कमी
- इसके अंदर लाइट नहीं दी गई है
Voltas 50 Litres, Counter Top Glass Door Mini Bar/Visi Cooler
यह 50 लीटर क्षमता वाला वोल्टास का मिनी फ्रिज है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी स्पेस में आसानी से फिट हो जाए और शानदार कूलिंग का अनुभव कराए। इसमें दिए गए एडजेस्टेबल रैको जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। इस Small Fridge में आप आसानी से 6 बोतल/8 कैन/ 6 बड़े चिप्स पैकेट रख सकेंगे। इसकी एख खासियत यह भी है कि जरूरत पड़न पर इसे फ्रीजर या फ्रिज दोनों में बदला जा सकता है। इसका ऐंटीबैक्टेरियल गास्केट ठंडी हवा को बाहर जाने से रोकता है, साथ ही हवा में मौजूद बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं को अंदर घुसने और भोजन को खराब करने से रोकता है। इसके अंदर लगी LED लाइट की वजह से आपको पर्याप्त रोशनी भी मिलेगी। इसकी Tropicalised कूलिंग की वजह से भीषण गर्मी में कूलिंग बनी रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Voltas
- मॉडल- VC GT 50 MINIBAR V
- डायमेंशन- 47 x 45 x 50 सेंटीमीटर
- वजन- 17 किलोग्राम
- इंस्टॉलेशन- काउंटरटॉप व फ्लोर माउंट
- कलर- ब्लैक
- रैक- 1
खूबियां
- इसमें फ्रोजेन आइटम भी आसानी से स्टोर किए जा सकते हैं
- यह मिनी बार की तरह भी इस्तेमाल हो सकता है
- यह ऊर्जा कुशलता के साथ काम करेगा
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- मिनी फ्रिज किन लोगों के लिए सही होते हैं?+मिनी-फ्रिज उन लोगों के लिए आदर्श हैं जिन्हें पेय और नाश्ते के लिए सुविधाजनक, स्थान बचाने वाले विकल्पों की आवश्यकता होती है, जैसे छात्रावासों में रहने वाले छात्र, छोटे अपार्टमेंट या स्टूडियो घरों में रहने वाले व्यक्ति, घर पर कार्यालय वाले दूरस्थ कर्मचारी, वे लोग जो बेडरूम या मनोरंजन क्षेत्रों में ठंडी वस्तुओं तक आसान पहुंच चाहते हैं।
- मिनी फ्रिज में किस तरह की चीजें रखी जा सकती हैं?+मिनी फ्रिज में आप कोल्ड ड्रिंक्स, स्नैक्स, दही, जूस, फल, सब्जियां, और कॉस्मेटिक्स जैसी चीजें रख सकते हैं। यह एक छोटे रेफ्रिजरेटर के समान ही काम करता है, बस इसमें जगह कम होती है। आप इसे बेडरूम, ऑफिस या किसी भी ऐसी जगह पर रख सकते हैं जहां एक सामान्य फ्रिज की जगह न हो।
- अमेजन पर मिनी फ्रिज किस कीमत में मिल जाएंगे?+अमेजन पर मिलने वाले मिनी फ्रिज की कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता व सुविधाओं के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। हालांकि, एक अच्छी क्वालिटी वाला विकल्प आपको ₹7,000-₹10,000 तक मिल सकता है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads