एक अच्छा मिक्सर ग्राइंडर किसी भी रसोई का एक अनिवार्य हिस्सा है। यह आपको आसानी से मसाले पीसने, चटनी बनाने और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने में मदद करता है। लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्प उपलब्ध होने के कारण, यह जानना मुश्किल हो सकता है कि कौन सा मिक्सर ग्राइंडर आपके लिए सबसे अच्छा है। इस लेख में, हम आपको सबसे अच्छा मिक्सर ग्राइंडर चुनने में मदद करेंगे। इसके लिए हमने कुछ प्रमुख ब्रांड जैसे कि- Bajaj, Preethi, Philips, Atomberg और Bosch के अलग-अलग क्षमता, डिजाइन और विशेषता वाले Mixer Grinder शामिल किए हैं। इनकी कीमतें भिन्न हैं और साथ ही ये अपनी अलग-अलग खूबियों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आप नीचे इनके विकल्पों के साथ ही फीचर्स, खूबियों और कमी के बारे में जानकर अपने लिए सही मिक्सर ग्राइंडर चुन सकते हैं-
5 बेहतरीन Mixer Grinder, जो भारतीय रसोई के लिए हैं दमदार विकल्प!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Bosch Pro 1000W Mixer Grinder
इस बॉश प्रो मिक्सर ग्राइंडर को खास तरीके के ब्लंट पाउंडिंग ब्लेड के साथ तैयार किया गया है, जिसके मोटे किनारे सूखी सामग्रियों को कुछ ऐसे टेक्सचर और स्वाद के साथ पीसता है जैसे कि उन्हें सिलबट्टे पर पीसा गया हो। यह आपके हाथों को पिसाई के वक्त मुक्त रखता है, क्योंकि इसके जार में खास लिड-लॉक्स दिए गए हैं। वहीं, इसके मजबूत सक्शन फीट मशीन को स्थिर रूप से टिकाए रखने का काम करते हैं। उच्च प्रदर्शन के साथ गीले, सूखे सामानों और चटनी पीसने के लिए स्टेनलेस स्टील ब्लेड दिए गए हैं। आसान संचालन और भंडारण के लिए केबल मैनेजमेंट की सुविधा भी मिलती है, जिसमें आप केबल को आसानी से लपेटकर रख सकते हैं। यह हाई-ग्रेड स्टेनलेस स्टील जार के साथ आता है, जो खाद्य सामग्रियों के लिए सुरक्षित होने के साथ ही ज़ंगरोधी भी रहते हैं। इनमें एर्गोनैमिक डिजाइन वाला हैंडल भी दिया गया है, ताकी इन जार को आसानी से पकड़ा जा सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- रंग- काला
- क्षमता- 1.4 लीटर
- मॉडल नाम- True Mixx
- खास फीचर- ओवरलोड प्रोटक्शन
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- मटेरियल- प्लास्टिक
खूबियां
- स्टोन पाउंडिंग टेक्नोलॉजी चीजों को सिलबट्टे पर पीसे गए टेक्सचर के साथ पीसती है।
- एक्टिव फ्लो ब्रेकर के साथ फूला हुआ घोल तैयार किया जा सकता है।
- मैक्स जूस एक्सट्रैक्टर जूस निकालना और ब्लेंड करना आसान बनाता है।
- क्रोम फिनिश इस बॉश मिक्सर ग्राइंडर को एक सुंदर लुक देता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसे अधिक आवाज आने की शिकायत की है।
Atomberg Zenova Mixer Grinder
इंटेलिजेंट BLDC मोटर द्वारा संचालित एटमबर्ग ज़ेनोवा मिक्सर ग्राइंडर हर उस सामग्री को पीसने में सक्षम है जो एक 1000W मिक्सर पीस सकता है, जैसे कि हल्दी, गरम मसाला और कॉफी बीन्स। इसमें सिल-बट्टा जैसी बनावट के लिए अनोखा कोअर्स मोड दिया गया है, जो प्रामाणिक स्वाद के साथ दरदरी चटनी, डिप और मसालों के लिए सही साबित हो सकता है। यह 4 हाई-क्वालिटी वाले मल्टीफंक्शनल जार के साथ आता है, जिसमें 1.5 लीटर लिक्विडाइजिंग जार, 1 लीटर मल्टीपर्पस जार, 0.5 लीटर चटनी और मसाला पीसने का जार, और सभी रसोई कार्यों के लिए एक अनोखा 0.5 लीटर चॉपर जार शामिल है। इसके एंटी ग्रेविटी लिड-लॉक्स आपको पिसाई के वक्त बिना हाथ लगाए सामग्रियों को पीसने की सुविधा देते हैं। वहीं, इस एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर को वेंटलेस बॉडी डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जो धूल, कीटों और नमी को रोकता है साथ ही सफाई को परेशानी मुक्त बनाता है और स्थायित्व बढ़ाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Atomberg
- रंग- काला
- क्षमता- 1.5 लीटर
- कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
- खास फीचर- स्लीक डिजाइन
- जार की संख्या- 4
खूबियां
- अधिकतम सुरक्षा के लिए जार लॉक डिटक्शन दिया गया है।
- लाल एलईडी लाइट ओवरलोड या गलत तरीके से लगे जार की जानकारी देता है।
- पावरकट के बाद यह ऑटो रीस्टार्ट नहीं होता है, जिससे इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है।
- 1000 वॉट का BLDC मोटर चीजों को कम समय में बारीकी से पीसने में सक्षम है।
कमी
- ग्राहकों ने किसी खास प्रकार की कमी का जिक्र नहीं किया है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bajaj Ninja Series Grace 500W Mixer Grinder
यह बजाज ब्रांड का मिक्सर ग्राइंडर है, जो 500 वॉट क्षमता के साथ कम बिजली खपत वाला बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है। इसका शक्तिशाली टाइटन मोटर स्मूद ग्राइंडिंग सुनिश्चित करता है। वहीं, इसमें एलिगेंट बॉडी डिजाइन के साथ ही मल्टीफंक्शनल ब्लेड सिस्टम मिलता है, जिसके जरिए बहुमुखी और कुशल उपयोग के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके पीसने और चटनी बनाने वाले जार दोनों में ड्यूराकट ब्लेड दिए गए हैं, जो कि कुशलतापूर्वक पीसने की वारंटी सुनिश्चित करते हैं। Best Mixer Grinder In India में से एक इस बजाज मिक्सर ग्राइंडर की मोटर ओवरलोड प्रोटक्टर के साथ आती है, जिससे बिजली के ऊतार-चढाव में मोटर के खराब होने की परेशानी कम होती है। यह कुल 3 जार के साथ आता है, जिसमें तीन की क्षमता कुछ इस प्रकार से है 1.2 लीटर, 0.8 लीटर और 0.4 लीटर। इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है, जिस वजह से इसे आप सामग्री या पिसाई की जरूरत के अनुसाल लो, मीडियम या फिर हाई पर चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- रंग- नीला
- क्षमता- 1.2 लीटर
- खास फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
- स्टाइल- ग्रेस
- कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
- जार मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- ड्यूराकट ब्लेड सख्त चीजों को भी आसानी से पीसने की क्षमता रखते हैं।
- इसे मजबूत ABS बॉडी के साथ तैयार किया गया है।
- सभी जार में लीकप्रूफ लिड सिस्टम भी दिया गया है।
- इसके जार आरामदायक हैंडल के साथ आते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को इसकी प्लास्टिक क्वालिटी अच्छी नहीं लगी।
हाउस ऑप एप्लाइंसेस कैटेगरी पर आप इसी तरह के घरेलू उपकरणों के बारे में जान सकते हैं।
Preethi Blue Leaf Diamond MG-214 mixer grinder
इस प्रीती ब्लू लीफ डायमंड मिक्सर ग्राइंडर में हाई-ग्रेड नायलॉन कपलर्स दिए गए हैं, जो सुचारू रूप से परेशानी मुक्त उपयोग सुनिश्चित करते हैं। इसका पत्ती जैसे आकार वाला डिजाइन इसे बेहतरीन बनाता है। वहीं, यह 750 वॉट मोटर के साथ स्मूद, तेज और ऊर्जा कुशल पिसाई की प्रक्रिया देता है। इसका चटनी जार, मिक्सर जार और मसाला जार अलग-अलग क्षमता में आते हैं, जिन्हें आप सामग्री और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको एक फ्लेक्सि लिड भी मिलता है, जिसके जरिए अगर आप मात्रा के बारे में निश्चित नहीं हैं तो फ्लेक्सी ढक्कन आपको जार की क्षमता को बदलने में मदद करता है। इसके जार ब्लेडों को मशीन से घिसकर पॉलिश किया जाता है ताकि आपको त्वरित और बेहतर पीसने का प्रदर्शन मिल सके। इसके अलावा यह मिक्सर ग्राइंडर 100% स्टेनलेस स्टील ब्लेड वाले वाले जार के साथ आता है, जो सख्त चीजों को भी कम समय में बारीकी से पीस सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Preethi
- रंग- सफेद
- खास फीचर- सेफ्टी लॉक
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 1.5 लीटर
- मॉडल नाम- ब्लू लीफ डायमंड
खूबियां
- इसके स्टेनलेस स्टील जार मजबूत और टिकाऊ साबित हो सकते हैं।
- स्पीड को आसानी से नियंत्रित करने के लिए नॉब कंट्रोल दिया गया है।
- इसके जार लीकप्रूफ लिड और सुविधाजनक हैंडल के साथ आते हैं।
- ओवरलोड प्रोटक्टर के साथ मोटर टिकाऊ और अधिक कुशल बनती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने इस्तेमाल के कुछ समय बाद जार के टूटने की शिकायत की।
Philips HL7756/01 750 Watt Mixer Grinder
फिलिप्स ब्रांड का यह मिक्सर ग्राइंडर ऐजलेस बॉडी डिजाइन के साथ आता है, जिसकी वजह से इसे साफ करना काफी सरल और सुविधाजनक रहता है। इसमें 1.5 लीटर क्षमता का वेट जार, 1.0 लीटर का ड्राई जार और 0.3 लीटर का चटनी जार मिलता है, जिस वजह से इसे आप अलग-अलग सामग्रियों को आसानी से पीसने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिक्सर ग्राइंडर में 750 वॉट की टर्बो मोटर लगी है, जो ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के साथ ही सख्त चीजों को भी बारीकी से पीसने में सक्षम है। इसकी क्विक कूल वेंटिलेशन टेक्नोलॉजी मोटर को गर्म होने से सुरक्षित रखती है। इसके अलावा यह Mixer Grinder For Home लीकप्रूफ जार के साथ आता है, जिससे सामान को पीसते वक्त उसके बाहर निकलने का खतरा नहीं रहता है। ये जार ना टूटने वाले ब्लेड्स के साथ आते हैं, जो मजबूत रूप से सख्त चीजों को भी आसानी से पीस सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Philips
- रंग- काला
- क्षमता- 1.5 लीटर
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- मॉडल नाम- HL7756/00
- खास फीचर- लीक प्रूफ
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- शक्तिशाली तरीके से पीसने के लिए दमदार टर्बो मोटर दी गई है।
- फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील जार में बैटर, प्यूरी, पेस्ट, मिल्कशेक और लस्सी को पीसने की सुविधा है।
- जार के ढक्कनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया रबर गैस्केट टाइट फिट, चिकना और सुरक्षित लॉकिंग प्रदान करता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसका शोर स्तर अधिक लगा है।
तुलना: सबसे अच्छा मिक्सर ग्राइंडर ब्रांड कौन सा है?
ऊपर सूची में शामिल किए गए अलग-अलग ब्रांड के विभिन्न मिक्सर ग्राइंडर आपकी आवश्यकताओं, बजट के अनुरूप अच्छे हो सकते हैं। ऐसे में इनमें से किसी एक को अच्छा कहना आसान नहीं होगा। आप पांचों की तुलना और अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए एक सही विकल्प का चयन कर सकते हैं-
|
मिक्सर ग्राइंडर |
क्षमता |
जार की संख्या |
खास फीचर |
|
Bosch Pro Mixer Grinder |
1000 वॉट |
3+1 (जूसर जार) |
ओवरलोड प्रोटक्शन |
|
Atomberg Zenova Mixer Grinder |
1000 वॉट |
3+1 (चॉपर जार) |
स्लीक डिजाइन |
|
Bajaj Ninja Series Grace Mixer Grinder |
500 वॉट |
3 जार |
एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल |
|
Preethi Blue Leaf Diamond MG-214 mixer grinder |
750 वॉट |
3 जार |
सेफ्टी लॉक |
|
Philips HL7756/01 Mixer Grinder |
750 वॉट |
3 जार |
लीक प्रूफ लिड |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- सबसे अच्छा मिक्सर ग्राइंडर कौन सा है?+सबसे अच्छा मिक्सर ग्राइंडर आपकी आवश्यकताओं और बजट पर निर्भर करता है। कुछ लोकप्रिय ब्रांडों में फिलिप्स, बजाज, एटमबर्ग, प्रीती और बॉश शामिल हैं।
- मिक्सर ग्राइंडर कितने वाट का होना चाहिए?+घर के उपयोग के लिए, 500 से 750 वाट का मिक्सर ग्राइंडर पर्याप्त होता है।
- मिक्सर ग्राइंडर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?+मिक्सर ग्राइंडर खरीदते समय, आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए, जैसे कि मोटर की शक्ति, जार की गुणवत्ता, गति नियंत्रण, सुरक्षा सुविधाएं और ब्रांड की विश्वसनीयता।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads