Asus Vivobook सीरीज़ भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय लैपटॉप रेंज में से एक है, खासकर उन लोगों के लिए जो बजट और परफॉर्मेंस का बैलेंस चाहते हैं। Vivobook 15 और Vivobook 16 मॉडल्स स्टूडेंट्स से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल्स और रोज़ाना इस्तेमाल करने वालों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। Vivobook 15 में 15.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल है, जबकि Vivobook 16 का 16 इंच डिस्प्ले बड़ा व्यूइंग एरिया और बेहतर मल्टीटास्किंग अनुभव देता है। इन Laptops में 12th और 13th Gen Intel Core प्रोसेसर या AMD Ryzen विकल्प, तेज SSD स्टोरेज और 8GB से 16GB तक RAM मिलती है। साथ ही, इनमें बैकलिट कीबोर्ड, पतला डिज़ाइन और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियाँ भी शामिल हैं।
ऐसे ही प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी पाने के लिए आप हमारे गैजेट गली के पेज को भी देख सकते हैं।
Asus Vivobook 15 और 16 के टॉप मॉडल की तुलना
फीचर |
Asus Vivobook 15 |
Asus Vivobook 16 |
डिस्पले साइज |
15.6 इंच FHD |
16 इंच FHD+/WUXGA |
प्रोसेसर |
Intel Core i5 / AMD Ryzen 5 |
Intel Core i5 / AMD Ryzen 7 |
रैम |
8GB (अपग्रेडेबल 16GB तक) |
8GB / 16GB |
स्टोरेज |
512GB SSD |
512GB SSD / 1TB SSD |
ग्राफिक्स |
इंटीग्रेटेड Intel UHD / AMD Radeon |
NVIDIA MX / इंटीग्रेटेड Radeon |
बैटरी बैक-अप |
लगभग 6–7 घंटे |
लगभग 7–8 घंटे |
वजन |
1.7 किलोग्राम |
1.8 किलोग्राम |
उपयुक्त उपयोग |
स्टूडेंट्स, बेसिक ऑफिस वर्क |
प्रोफेशनल्स, मल्टीटास्किंग, हल्की क्रिएटिव वर्क |
तो चलिए देखते हैं मॉडर्न डिज़ाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण हर यूजर की पहली पसंद Asus Vivobook 15 और 16 के टॉप मॉडल्स के विकल्पों को।