एप्पल आईपैड की क्या पॉपुलैरिटी है यह बताने की जरूरत नहीं है, वहीं सैमसंग भी एक जाना-माना और टॉप ब्रांड है। लेकिन जब बात दोनों में से किसी एक को चुनने की आती है, तो मन में काफी सवाल आते हैं? क्या एप्पल सैमसंग से बेहतर होगा? बेसिक इस्तेमाल के लिए सैमसंग और एप्पल में से कौन-सा टैब लेना सही होगा? क्या एप्पल सैमसंग से महंगा है? किसकी बैटरी लाइफ ज्यादा बेहतर है? तो अगर आपके मन में भी यही सवाल उठ रहे हैं, तो आइए आज इन सवालों का जवाब हम आपको अपने इस लेख में देते हैं और बताते हैं कि गैजट गली में आने वाले एप्पल आईपैड और सैमसंग टैब में से कौन ज्यादा बेहतर है? ताकि आप अपनी जरूरत और बजट अनुसार एक सही विकल्प चुन सकें।
एप्पल आईपैड बनाम सैमसंग गैलेक्सी टैब: कौन ज्यादा बहेतर?
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि सैमसंग और एप्पल दोनों टॉप ब्रांड्स हैं, लेकिन दोनों की अपनी-अपनी खूबियां और कमियां हैं। ऐसे में यहां हम आपको टेबल के माध्यम से समझाने वाले हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है और क्यों?
संख्या |
फीचर |
एप्पल आईपैड |
सैमसंग गैलेक्सी टैब |
कौन बेहतर है? |
क्यों बेहतर है? |
1. |
प्रोसेसर |
M3 और M4 चिप |
Snapdragon और Exynos |
एप्पल आईपैड |
M3/M4 चिप MacBook जैसा प्रदर्शन देती है। |
2. |
डिस्प्ले क्वालिटी |
XDR और Liquid Retina तकनीक |
सुपर AMOLED, डायनमिक AMOLED तकनीक |
सैमसंग गैलेक्सी टैब |
अधिक गहरे रंग, कॉन्ट्रास्ट और बेहतर ब्राइटनेस देती है। |
3. |
स्टाइलस सपोर्ट |
एप्पल पेंसिल |
S Pen |
सैमसंग गैलेक्सी टैब |
एप्पल पेंसिल अलग से लेनी पड़ती है, लेकिन सैमसंग में एस-पेन साथ आता है। |
4. |
कैमरा |
12MP फ्रंट और 12MP बैक कैमरा |
12MP अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा और 13MP रियर कैमरा |
दोनों बेहतर हैं। |
दोनों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी कर सकते हैं। |
5. |
बैटरी बैकअप |
10 से 12 घंटे का बैटरी बैकअप |
12 से 14 घंटे का बैटरी बैकअप |
सैमसंग गैलेक्सी टैब |
लॉन्ग बैटरी लाइफ मिलती है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। |
6. |
सिक्योरिटी |
टच आईडी और फेस आईडी सपोर्ट |
फिंगरप्रिंट सेंसर |
एप्पल आईपैड |
ज्यादा सुरक्षित |
7. |
स्मार्ट फीचर्स |
Apple Intelligence |
सैमसंग DeX, Bixbey, AI टूल्स |
सैमसंग गैलेक्सी टैब |
ज्यादा फीचर्स |
8. |
अपडेट सपोर्ट |
हर 5 से 6 साल में अपडेट |
हर 3 से 4 साल में अपडेट |
एप्पल आईपैड |
बेहतर अपडेट |
9. |
कीमत |
महंगी |
किफायती |
सैमसंग गैलेक्सी टैब |
जिनका बजट कम है उनके लिए सही |
देखिए दोनों ब्रांड्स की अपनी-अपनी खासियत और कमियां है, लेकिन यह आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है कि आपको एप्पल और सैमसंग में से किसे चुनना है। अगर आपका बजट कम है, तो सैमसंग गैलेक्सी टैब आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है और अगर आप बेहतर सिक्योरिटी बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो एप्पल आईपैड को चुन सकते हैं।