छोटे बेडरूम, किचन, स्टडी एरिया या किराए के कमरे में बड़ा टीवी रखना हर बार आसान नहीं होता। ऐसे में 32 इंच का Smart TV कम जगह में एंटरटेनमेंट सेटअप तैयार करने का विकल्प देता है। करीब 4 से 6 फीट की दूरी वाले छोटे कमरों में यह स्क्रीन साइज आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। सितंबर 2026 में ₹19,000 के अंदर 32 इंच स्मार्ट टीवी की रेंज में HD Ready LED, QLED और कुछ फुल एचडी विकल्प भी मिल रहे हैं। इनके साथ गूगल टीवी, एंड्राइड टीवी, webOS और Tizen जैसे स्मार्ट प्लेटफॉर्म भी मिलते हैं। कुछ टीवी में डॉल्बी ऑडियो, HDR और वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं। इसलिए इस बजट में सिर्फ स्क्रीन साइज नहीं, बल्कि रेजोल्यूशन, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और स्मार्ट प्लेटफॉर्म के बीच अंतर भी देखने को मिलता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें ₹19,000 के अंदर छोटे-स्पेस के लिए 5 बढ़िया 32 इंच स्मार्ट टीवी विकल्प।
PHILIPS 80 cm (32 inches) 6100 Series Frameless HD Smart LED Google TV
छोटी स्क्रीन, लेकिन टीवी देखने का अनुभव पूरा स्मार्ट
- बेडरूम, बच्चों के कमरे या छोटे लिविंग स्पेस में बड़ी टीवी हमेशा जरूरी नहीं होती। यह 32 इंच टीवी कम जगह में फिट होने के साथ गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आती है, जो अलग-अलग ऐप्स और सब्सक्रिप्शन के कंटेंट को एक जगह दिखाता है।
- रिमोट से मेन्यू में घूमने की जरूरत भी हर बार नहीं पड़ती। वॉइस रिमोट में गूगल असिस्टेंट दिया गया है, जिससे बोलकर फिल्म, शो या ऐप खोज सकते हैं। Google Play Store से दूसरे ऐप्स भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- फोन पर कोई वीडियो या फोटो पसंद आया तो उसे बड़ी स्क्रीन पर शेयर करने का विकल्प भी मिलता है। साथ में 2 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, इसलिए टीवी को दूसरे डिवाइस के साथ जोड़ने की गुंजाइश भी बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Philips {32PFT6130/94}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
खूबियां
- 3DR पेटेंटेड टेक्नोलॉजी
- इंटेलिजेंट ब्राइटनेस एडजेस्टमेंट
कमी
- रिमोट कंट्रोल ठीक से काम न करने से परेशानी हो सकती है।
01
Toshiba 80 cm (32 Inches) HD Ready Smart LED TV
छोटे कमरे में टीवी सिर्फ देखने के लिए नहीं, खेलने के लिए भी
- बेडरूम या छोटे कमरे में 32 इंच की टीवी अक्सर दूसरे स्क्रीन की तरह काम आती है। Toshiba के इस टीवी में Game Mode दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान टीवी की सेटिंग को गेम के हिसाब से एडजस्ट करता है।
- सिर्फ गेमिंग ही नहीं, रात में फिल्म या सीरीज देखते समय साउंड भी मायने रखता है। इसमें 20 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS Virtual:X दिया गया है, जो टीवी के साउंड को ज्यादा खुला बनाने पर काम करता है।
- जब कंटेंट बदलता रहे तो VIDAA पर Netflix, Prime Video, YouTube और दूसरे ऐप्स सीधे टीवी से चलाए जा सकते हैं। साथ में 2 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलते हैं, इसलिए गेमिंग डिवाइस या दूसरे डिवाइस जोड़ना आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Toshiba {32V35RP}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- REGZA इंजन
- पिक्चर ऑप्टिमाइजर
कमी
- टीवी का मदरबोर्ड ठीक से काम न करने से परेशानी हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 80 cms (32 inches) LB650 AI Series HD Smart webOS VA LED TV
छोटे टीवी में AI से कंटेंट खोजना भी आसान हो गया
- छोटे कमरे की टीवी अक्सर सिर्फ फिल्म और सीरीज देखने तक सीमित रहती है, लेकिन LG का यह 32 इंच टीवी रोजमर्रा के कंटेंट को ढूंढने का तरीका भी बदलता है। Multi AI Search में बोलकर अपनी जरूरत बता सकते हैं और Google Gemini से रिजल्ट पाने का विकल्प मिलता है।
- अगर आपको खुद पता नहीं कि आज क्या देखना है, तो AI Concierge आपकी पसंद के हिसाब से कंटेंट और जानकारी सुझाता है। वहीं AI Voice ID आपकी आवाज पहचानकर माइ पेज पर पर्सनलाइज्ड जानकारी और पसंदीदा चीजें दिखाने के लिए तैयार है।
- पिक्चर के मामले में α5 AI Processor Gen9 कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट की क्वालिटी सुधारने के लिए प्रोसेसिंग करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {32LB650BPLA} 2026
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 10 वॉट
खूबियां
- AI मैजिक मोशन रिमोट
- AI साउंड प्रो
कमी
- रिमोट ठीक से काम ना करने से थोड़ी समस्या हो सकती है।
03
Samsung 80 cm (32 inches) HD Smart LED TV
छोटे स्पेस में टीवी के साथ रोजमर्रा का डिजिटल अनुभव भी
- बेडरूम या छोटे कमरे में लगा टीवी कई बार सिर्फ सीरियल और फिल्म चलाने तक सीमित रहता है। यह सैमसंग टीवी टाइजन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जहां Samsung TV Plus के जरिए लाइव टीवी चैनल और फिल्मों समेत अलग तरह का कंटेंट मिलता है।
- फोन पर कोई वीडियो या फोटो चल रहा हो तो उसे टीवी पर शेयर करने का विकल्प भी मिलता है। मोबाइल-टू-टीवी और साउंड मिररिंग जैसी सुविधाएं फोन और टीवी के बीच कनेक्शन को ज्यादा उपयोगी बनाती हैं।
- टीवी देखते समय पिक्चर के साथ साउंड पर भी ध्यान दिया गया है। OTS Lite आवाज को स्क्रीन पर चल रहे एक्शन के साथ जोड़ने के लिए वर्चुअल सराउंड साउंड देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {UA32H4550FUXXL}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- अडैप्टिव साउंड
- मल्टीपल वॉइस अस्सिटेंट
कमी
- टीवी के साथ स्टेंड ना होना
04
TCL 80 cms (32 inches) HD Ready Smart QLED Google TV
फोन पर मिला कंटेंट अब छोटी स्क्रीन तक सीमित नहीं रहेगा
- बेडरूम या छोटे कमरे की टीवी सिर्फ सेट टॉप बॉक्स चलाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। TCL की इस टीवी में गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ क्रोमकास्ट बिल्ट-इन मिलता है, इसलिए फोन, लैपटॉप या दूसरे डिवाइस से कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर कास्ट किया जा सकता है।
- कभी फिल्म ढूंढनी हो या टीवी को बिना रिमोट के चलाना हो, गूगल अस्सिटेंट काम आता है। वॉइस सर्च से कंटेंट खोज सकते हैं और Google TV पर अपनी पसंद की फिल्में और शो वॉचलिस्ट में सेव कर सकते हैं।
- स्क्रीन पर भी सिर्फ साइज बढ़ाने की कोशिश नहीं की गई है। QLED पैनल 100% Color Volume Plus के साथ रंगों को ज्यादा असली जैसा दिखाने पर फोकस करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {32V4C}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
खूबियां
- कलरफुल क्वांटम क्रिस्टल
- इंटेलिजेंट साउंड मोड
कमी
- टीवी थोड़ा अटककर चलने से परेशानी हो सकती है।
05
तुलना: ₹19,000 के बजट में किफायती 32 इंच स्मार्ट टीवी
यहां पर हमने ऊपर बताए गए छोटे-स्पेस के लिए 32 Inch Smart TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹19,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेज़न पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।