घर के लिए नया टीवी लेते समय सिर्फ स्क्रीन साइज या कीमत देखना काफी नहीं है। सही टीवी वह है जो आपके कमरे, देखने की आदत और बजट के हिसाब से ठीक बैठे। बड़ी स्क्रीन हर कमरे के लिए जरूरी नहीं होती और महंगे मॉडल में मिलने वाली हर सुविधा भी सभी के काम नहीं आती। इसलिए टीवी चुनने से पहले तीन बातों पर ध्यान दें। पहली, कमरे के आकार और बैठने की दूरी के हिसाब से स्क्रीन साइज। दूसरी, पिक्चर क्वालिटी और स्क्रीन तकनीक। तीसरी, Smart TV की सुविधाएं और जरूरी कनेक्शन पोर्ट। इन बातों को पहले समझ लेने से आप अपनी जरूरत के मुताबिक टीवी चुन सकते हैं और उन सुविधाओं के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने से बच सकते हैं जिनका इस्तेमाल शायद ही हो।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
- कमरे के हिसाब से स्क्रीन साइज चुनें
टीवी लेने से पहले देखें कि आप स्क्रीन से कितनी दूर बैठते हैं। छोटी दूरी पर बहुत बड़ी स्क्रीन देखने में असुविधाजनक लग सकती है, जबकि ज्यादा दूरी पर छोटी स्क्रीन के बारीक हिस्से साफ नजर नहीं आ सकते। 55 इंच के 4K TV के लिए करीब 7 से 8 फीट की दूरी एक शुरुआती अनुमान हो सकती है।
- टीवी की पिक्चर क्वालिटी पर ध्यान दें
सिर्फ 4K लिखा होना ही अच्छी पिक्चर की गारंटी नहीं है। स्क्रीन ब्राइटनेस, रंग, डार्क ब्लैक पार्ट्स की क्वालिटी और HDR सपोर्ट भी तस्वीर पर असर डालते हैं। OLED TV में हर पिक्सल अपनी रोशनी पैदा करता है, जबकि LED TV में पीछे से रोशनी दी जाती है। मिनी एलईडी तकनीक कुछ LED TV में रोशनी और गहरे रंगों पर बेहतर कंट्रोल दे सकती है।
- फीचर्स और कनेक्शन अपनी जरूरत के हिसाब से देखें
अगर आप टीवी पर Netflix, YouTube और दूसरे ऐप चलाते हैं, तो देखें कि उनमें आपकी पसंद के ऐप मौजूद हैं या नहीं। साथ ही HDMI पोर्ट्स भी जांचें, खासकर अगर आप गेमिंग कंसोल, सेट टॉप बॉक्स या साउंडबार जोड़ना चाहते हैं। गेम खेलने वालों के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी उपयोगी हो सकते हैं।
नीचे देखें 5 स्मार्ट टीवी मॉडल्स और चुनें अपनी जरुरतों के हिसाब से।
Toshiba 55 Inch Full Array Local Dimming | QLED MiniLED | Smart TV
तेज गेमिंग में भी पिक्चर का कंट्रोल बना रहे
- गेमिंग और स्पोर्ट्स में फास्ट विजुअल्स के दौरान स्क्रीन का स्मूद रहना जरूरी है। Toshiba Mini LED TV का 144Hz नेटिव पैनल एक्शन को ज्यादा फ्लूइड दिखाने में मदद करता है। फुल एरे लोकल डिमिंग स्क्रीन के अलग हिस्सों की रोशनी कंट्रोल करके गहरे सीन में बेहतर कंट्रास्ट देने के लिए काम करता है।
- रंगों में ज्यादा गहराई के लिए मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी ब्राइट रंगों और बारीक डिटेल को उभारने में मदद करती है। वहीं REGZA Engine ZRi पिक्चर की प्रोसेसिंग को बेहतर बनाकर कंटेंट को ज्यादा साफ और नैचुरल दिखाने पर काम करता है।
- आवाज के लिए फ्रंट फायरिंग स्पीकर और REGZA Power Audio+ दिए गए हैं, जो साउंड को सीधे सुनने वाले की तरफ पहुंचाते हैं। इससे टीवी के साथ अलग स्पीकर लगाए बिना भी ज्यादा दमदार ऑडियो का अनुभव मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Toshiba {55Z670SP}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- साउंड आउटपुट - 54 वॉट
खूबियां
- AI 4K क्लैरिटी
- गेम मोड प्रो
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस थोड़ी धीमी लग सकती है।
01
Haier H5E Series 139cm (55) 4K Ultra HD Smart LED Google TV
घर में सबकी पसंद का कंटेंट ढूंढना हो आसान
- घर में कोई स्पोर्ट्स देखना चाहता है, तो किसी को फिल्म या बच्चों को कार्टून। Haier H5E TV में गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से अलग-अलग स्ट्रीमिंग ऐप्स और कंटेंट एक जगह मिलते हैं। वॉचलिस्ट और किड्स मोड पसंदीदा शो दिखाने और बच्चों के लिए कंटेंट चुनने में मदद करते हैं।
- परिवार के साथ देखते समय 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल काम आता है, जिससे साइड में बैठने वालों को भी स्क्रीन साफ दिख सकती है। तेज मूवमेंट वाले स्पोर्ट्स और एक्शन सीन के लिए MEMC टेक्नोलॉजी फ्रेम जोड़कर मूवमेंट को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करती है।
- आवाज के लिए 20 वॉट स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो दिए गए हैं, ताकि डायलॉग और रोजमर्रा का मनोरंजन टीवी से ही सुना जा सके।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {55H5E}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- डाउन फायरिंग स्पीकर
- ARM एडवांस प्रोसेसर
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक कोई खास परेशानी नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Hisense 55 Inch 55E8S Hi-QLED MiniLED Smart TV
गेमिंग के साथ दमदार साउंड भी चाहिए?
- फास्ट गेमिंग में स्क्रीन का रिस्पॉन्स और आवाज का असर, दोनों मायने रखते हैं। इस Hisense Hi-QLED TV का 144Hz गेम मोड प्रो तेज मूवमेंट को स्मूद दिखाने में मदद करता है। स्क्रीन की मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी बेहतर कंट्रास्ट और चमकीले रंगों के साथ डार्क सीन की डिटेल उभारने में मदद करती है।
- फिल्म या सीरीज देखते समय Dolby Vision IQ कमरे की रोशनी के हिसाब से तस्वीर को बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं Devialet ट्यूनिंग वाले 49 वॉट स्पीकर सिस्टम में अलग सबवूफर भी है, जो आवाज के साथ बेस को ज्यादा गहराई देता है।
- सोफे से उठे बिना टीवी चलाना हो तो हैंडस फ्री वॉइस कंट्रोल से आवाज के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hisense {55E8S}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - Hi-QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- साउंड आउटपुट - 61 वॉट
खूबियां
- हिंदी वॉइस सपोर्ट
- AI सपोर्ट मोड
कमी
- रिमोट ठीक से काम ना करने से कंट्रोल में परेशानी आ सकती है।
03
Xiaomi (139 cm) 55 inch Smartchoice X 4K Ultra HD Smart TV
लंबी वॉचिंग के बाद भी आंखों को आराम मिले
- वीकेंड पर लगातार मैच देखना हो या रात में कई एपिसोड, लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने पर आंखों का आराम भी मायने रखता है। Xiaomi Google TV का आई केयर मोड ब्लू लाइट कम करने में मदद करता है। 4K डॉल्बी विजन सपोर्टेड कंटेंट में रंगों, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को बेहतर तरीके से दिखाता है।
- गेमिंग के शौकीनों के लिए 120Hz गेम बूस्टर HDMI से जुड़े गेमिंग डिवाइस पर 1080p रिजॉल्यूशन में रिफ्रेश रेट बढ़ाकर तेज मूवमेंट को स्मूद दिखाने में मदद करता है। दूसरी ओर गगूल ऑपरेटिंग सिस्टम अलग-अलग स्ट्रीमिंग ऐप्स और सब्सक्रिप्शन का कंटेंट एक जगह व्यवस्थित करता है, जिससे अगला शो ढूंढना आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L55MB-AIN}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 34 वॉट
खूबियां
- गूगल कास्ट बिल्ट-इन
- शाओमी साउंड
कमी
- डिस्पले थोड़ी ब्लिंक होने से परेशानी हो सकती है।
04
LG 139 cms (55 inches) NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV
पुराने कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में देखना हो
- हर वीडियो 4K में उपलब्ध नहीं होता, लेकिन बड़ी स्क्रीन पर कम रिजॉल्यूशन की कमी साफ दिख सकती है। LG webOS TV का 4K सुपर अपस्केलिंग कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट की डिटेल और शार्पनेस बेहतर करने में मदद करता है। α7 AI Processor 4K Gen9 तस्वीर की प्रोसेसिंग को संभालकर कॉन्ट्रास्ट और डेप्थ बेहतर करने पर काम करता है।
- गेमिंग के समय गेम ऑप्टमाइजर जरूरी सेटिंग्स को एक जगह से बदलने की सुविधा देता है, ताकि हर बार मेन्यू में भटकना न पड़े। वहीं webOS 26 पर गूगल कास्ट और LG Channels जैसे विकल्प मिलते हैं, जिससे फोन से कंटेंट कास्ट करना या टीवी पर चैनल देखना आसान होता है।
- इस तरह टीवी पर पुराने वीडियो, गेमिंग और स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {55NU870BPLA} 2026
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- इमर्सिव सराउंड साउंड
- नेनो डिटेल एन्हेंसर
कमी
- रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने से परेशानी हो सकती है।
05
तुलना - टीवी लेने से पहले जानें ये 3 जरुरी बातें और देखें खास फीचर्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए स्मार्ट टीवी मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।