क्या आप जानते हैं कि आपकी सिर्फ एक आवाज आपके पूरे घर को संभाल सकती है? आज के स्मार्ट दौर में अमेजन एलेक्सा ऐसा ही एक कमाल का साथी बन चुका है जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद आसान और आरामदायक बनाने में मदद कर सकता है। बस एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन और Amazon Alexa सपोर्टेड डिवाइसेस की मदद से आप अपने घर के लगभग हर उपकरण को अपनी आवाज से ही चला सकते हैं। इसमें म्यूज़िक स्पीकर से लेकर घर की नमी मापने वाले ह्यूमिडिटी सेंसर और स्मार्ट वीडियो डोरबेल तक कई शानदार ऑप्शन शामिल हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। ये न केवल आपके इशारों पर काम करते हैं, बल्कि आपके घर को 24 घंटे सुरक्षित रखने में भी एक पहरेदार की तरह मदद करेंगे।
देखें 5 स्मार्ट डिवाइस यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
amiciSmart WIFI IR Controller with Temperature and Humidity Sensor
घर के लिए कैसे है उपयोगी?
- आपके घर में कई सारे उपकरण जैसे एसी, टीवी, म्यूजिक सिस्टम या होम थिएटर मौजूद है जिनके लिए अलग-अलग रिमोट है। तो अब इसकी मदद से सारे रिमोट्स का झंझट खत्म हो जाएगा। जी हां, यह छोटा डिवाइस आपके फोन के स्मार्ट लाइफ ऐप से कनेक्ट होकर सारे चीजों को आराम से नियंत्रित कर सकता है।
- इसमें इन-बिल्ट टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी सेंसर मौजूद है। यह आपको कमरे का सटीक तापमान और नमी का स्तर मोबाइल ऐप पर दिखाता है, जिससे आप कमरे के माहौल को आरामदेह बनाए रख सकते हैं। साथ ही, अमेजन एलेक्सा से कंट्रोल करके इसे आप अपनी आवाज की मदद से भी नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - AS-IRTH01
- वजन - 50 ग्राम
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 6.5 x 6.5 x 2 सेमी
खासियत
- वॉइस कंट्रोल
- टाइमर की सुविधा
कमी
- यह सिर्फ उन्हीं उपकरणों को कंट्रोल कर सकता है जो इन्फ्रारेड रिमोट से चलते हैं।
01
TP-Link Tapo D230S1 2K 5Mp/1920p Smart Wireless Security Video Doorbell
घर के लिए कैसे है उपयोगी?
- स्मार्ट होम में नया डोरबेल लगाना है तो साधारण डोरबेल की जगह इसको चुनना सही रहेगा। आपको बता दें, इस डोरबेल में 2K 5MP का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा मौजूद है, जो साधारण 1080p कैमरों की तुलना में काफी ज्यादा साफ तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करता है। इससे आप न केवल आने वालों का चेहरा साफ से देख सकते हैं, बल्कि जमीन या दरवाजे के पास रखे पार्सल या डिलिवरी पैकेट को भी आसानी से चेक कर सकते हैं।
- इस डोरबेल में हाई-क्वालिटी का माइक और स्पीकर दिया गया है, जो रियल-टाइम टू-वे ऑडियो को सपोर्ट करता है। यानी जब भी कोई डिलीवरी बॉय या मेहमान आपके दरवाजे पर आएंगे, तो आप अपने फोन पर नोटिफिकेशन पाते ही उनसे सीधे बात कर सकते हैं, चाहे आप घर पर हों या बाहर। इसका AI सिस्टम इंसानों, गाड़ियों और पार्सल की पहचान करके केवल जरूरी मोशन अलर्ट ही आपको भेजता है, जिससे बेवजह के फर्जी नोटिफिकेशन नहीं आएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Tapo
- मॉडल - Tapo D230 UN
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - वायरलेस
- वजन - 280 ग्राम
- वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 1920p
खासियत
- कलर्ड नाइट विजन
- पावरफुल रिचार्जेबल बैटरी
कमी
- इसकी बैटरी लाइफ में कमी महसूस हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Amazon Echo Dot (5th Gen)
घर के लिए कैसे है उपयोगी?
- गाना सुनने का आपको भी काफी शौक है तो भला वही पुराने स्पीकर को क्यों चुनना, एलेक्सा के साथ काम करने वाले इस 5th Gen इको डॉट स्पीकर को चुनना सही रहेगा। बता दें, इसमें बड़ा और अपग्रेटेड स्पीकर ड्राइवर दिया गया है। इससे आवाज बहुत साफ आती है और बेस भी पहले से दोगुना बेहतर लग सकता है। चाहे आप गाने सुन रहे हों, पॉडकास्ट चला रहे हों या अलार्म सुन रहे हों, इसका साउंड काफी दमदार लगेगा।
- इस Alexa Speaker में मौजूद मोशन डिटेक्टर्स की मदद से यह पहचाने में मदद करता है कि कमरे में कोई मौजूद है या नहीं। इसके आधार पर यह कमरे में आपके प्रवेश करते ही लाइट ऑन कर सकता है या खाली कमरे में लाइट्स बंद कर सकता है, जिससे बिजली की खपत भी कम होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Amazon Echo Dot (5th Gen)
- वजन - 304 ग्राम
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 3.9W x 3.3D x 3.6H
खासियत
- इन-बिल्ट टेम्परेचर सेंसर
- इन-बिल्ट ब्लूटूथ
कमी
- एलेक्सा के साथ काम करने में कभी-कभी दिक्कत आ सकती है।
03
HomeMate Wi-Fi Smart 4 Gang Touch Switch
घर के लिए कैसे है उपयोगी?
- टच कंट्रोल डिजाइन में आने वाला यह स्विच बोर्ड घर में मौजूद 4 उपकरणों को नियंत्रित करने में मदद करता है। आपको बता दें, इस स्विच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए आपको अलग से किसी भी डिवाइस को लेने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सीधे आपके घर के 2.4 GHz Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ जाता है और आराम से काम कर सकता है।
- अगर आप आटा गूँथ रहे है या घर के अन्य काम में व्यस्त है तो आप केवल बोलकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। क्योंकि यह एलेक्सा के साथ काम करता है जिससे यह बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक के लिए काफी सुविधाजनक हो सकता है। वहीं, अगर आप गलती से बाहर जाते समय घर की लाइट या पंखा चालू छोड़ आए हैं, तो आप अपने फोन से ही उसे बंद कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - HomeMate
- मॉडल - HM4GTB
- करंट रेटिंग - 6 Amps
- ऑपरेटिंग वोल्टेज - 240 वोल्ट
- कंट्रोल मेथड - वॉइस
खासियत
- ऑटोमेशन शेड्यूल
- वाटरप्रूफ टेम्पर्ड ग्लास
कमी
- इसके टच के साथ काम करने में दिक्कत महसूस हो सकती है।
04
HomeMate Wi-Fi Smart IR Control Hub Compatible with Alexa
घर के लिए कैसे है उपयोगी?
- अक्सर घर में एसी, टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, म्यूजिक सिस्टम और फैन जैसे कई उपकरणों के लिए अलग-अलग रिमोट रखने पड़ते हैं। HomeMate का यह स्मार्ट डिवाइस आपके इन सभी इन्फ्रारेड रिमोट्स की जगह अकेला ले ले सकता है और इसकी मदद से हर चीज को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके बाद आपको खोए हुए रिमोट ढूंढने या उनकी बैटरी बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- चाहे रात में सोते समय एसी को कुछ घंटों के लिए चलाना हो यह सुबह के समय समाचार देखने के लिए टीवी चालू करना हो इसमें मौजूद टाइमर की सुविधा की वजह से आप अपने उपकरणों के लिए शेड्यूल और ऑटोमेशन सेट कर सकते हैं। इससे बिजली की बचत तो होगी ही, आपको हर चीज के लिए ज्यादा सोचना भी नहीं पड़ेगा। साथ ही, इसे अमेजन एलेक्सा की मदद से कंट्रोल किया जा सकता हु जिससे बस बोलकर हर काम कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - HomeMate
- मॉडल - Smart IR
- वजन - 95 ग्राम
- कंट्रोल टाइप - वॉइस कंट्रोल
- अधिकतम रेंज - 8 मीटर
खासियत
- स्मार्टफोन से कहीं से भी कंट्रोल
- 360-डिग्री कवरेज
कमी
- दूर वाले रेंज में यह काम करने में दिक्कत दे सकता है।
05
जानें आपके लिए कौन-सा स्मार्ट डिवाइस रहेगा बढ़िया
ऊपर के विकल्पों के बारे कुछ मुख्य बातें यहां बताई गई है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए एक सही डिवाइस ले पाएंगे -
गैजेट गली की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।