मैकबुक और विंडोज लैपटॉप के बीच कौन बेहतर है? लोगों में इस बात की बहस अक्सर देखने को मिलती है। मैकबुक लैपटॉप एप्पल के द्वारा बनाए जाते हैं। ये लैपटॉप दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं और इनमें macOS ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलता है। ये लैपटॉप काफी महंगे होते हैं और बेहतर प्रदर्शन की वजह अक्सर प्रोफेशनल्स के द्वारा ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। इन लैपटॉप में आपको जबरदस्त सिक्योरिटी भी मिलती है। इनके प्रोसेसर कम पावर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे ये लैपटॉप अधिकतम 18 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम होते हैं।
वहीं Windows लैपटॉप आपको बजट रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक में मिल जाते हैं। इनमें तमाम ब्रांड्स के विकल्प भी मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में महंगे गेमिंग लैपटॉप भी मिलते हैं। विंडोज Laptop बिजनेस करने वाले लोगों, स्टूटेंड, प्रोफेसनल्स और गेमर्स सभी की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। चलिए गैजेट गली के तहत आने वाले इन लैपटॉप के बारे में विस्तार से बताते हैं।
मैक और विंडोज लैपटॉप में क्या अंतर है?
मैकबुक मंहगे आते हैं और इन्हें ज्यादा तेज स्पीड काम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी इन लैपटॉप की स्पीड में खास फर्क नहीं आता है। वहीं विंडोज लैपटॉप ज्यादा वेरायटी के साथ आते हैं। इन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते है। इनमें आपको ज्यादा बड़ी स्क्रीन और ज्यादा फीचर्स मिलते हैं।
एप्पल मैकबुक
ये लैपटॉप प्रीमियम यानी महंगी प्राइस रेंज में आते हैं। अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर मैकबुक की कीमत 59,000 रुपये के आस-पास से शुरू होती है। ये लैपटॉप काफी ज्यादा मजबूत, हल्के और देखने में आकर्षक होते हैं। इन लैपटॉप में आपको macOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। ये एप्पल सिलिकॉन चिप के साथ आते हैं, जिसे तेज प्रोसेसिंग स्पीड के साथ मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। ये लैपटॉप ज्यादातर प्रोग्रामिंग, कोडिंग, एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे हैवी काम के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इन लैपटॉप के अलग-अलग मॉडल्स में M1 से लेकर M4 Max तक की चिप मिलती हैं।
विंडोज लैपटॉप
विंडोज लैपटॉप बजट रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक उपलब्ध होते हैं। इन लैपटॉप में आपको HP, लेनोवो और Dell जैसे तमाम ब्रांड्स के विकल्प मिल जाते हैं। कंटेंट राइटिंग, एक्सल शीट भरने और दूसरे हल्के-फुल्के काम के लिए विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले बजट लैपटॉप मिल जाते हैं, इनमें इंटेल कोर i3 और Ryzen 3 जैसे प्रोसेसर होते हैं। वहीं गेमिंग के लिए महंगे गेमिंग लैपटॉप भी मिलते हैं, जिनमें i5 से लेकर i9 और Ryzen 7 जैसे प्रोसेसर होते हैं। इन लैपटॉप को ज्यादातर ऑफिस में भी इस्तेमाल किया जाता है। ब्रांड और प्रोसेसर के साथ कीमत में भी विंडोज लैपटॉप में मैकबुक के मुकाबले काफी ज्यादा विकल्प मिल जाते हैं।
निष्कर्ष
विंडोज और मैकबुक दोनों लैपटॉप अपनी-अपनी जगह अच्छे हैं। इनका चुनाव करने से पहले आपको अपनी जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग के आलाव फोटो एडिटिंग के लिए दमदार लैपटॉप चाहिए, तो आप Macbook ले सकते हैं। वहीं अगर स्क्रीन साइज और प्रोसेसर के ज्यादा विकल्प चाहिए, तो आप विंडोज लैपटॉप के साथ जा सकते हैं। सीमीत बजट होने पर भी विंडोज लैपटॉप आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं। वहीं अगर आप फ्रीलासिंग जैसे काम करते हैं और हाई स्पीड वाला लैपटॉप चाहिए मैकबुक आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है। अगर ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो Windows लैपटॉप लेना आपके लिए सही रहेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।