Smart TV में स्क्रीन मिररिंग कैसे करें? वायरलेस कनेक्शन के लिए देखें आसान स्टेप्स

स्क्रीन मिररिंग में मोबाइल या लैपटॉप की पूरी स्क्रीन टीवी पर दिखाई जाती है। इसके लिए दोनों डिवाइस का एक ही वाईफाई से जुड़ा होना जरूरी है। Smart TV में स्क्रीन मिररिंग अलग-अलग तरीके जैसे इनबिल्ट फीचर, ऐप या डिवाइस के जरिए आसानी से कनेक्शन किया जा सकता है।
स्मार्ट टीवी में स्क्रीन मिररिंग कैसे करें? जानें यहां
स्मार्ट टीवी में स्क्रीन मिररिंग कैसे करें? जानें यहां

आज के समय में स्क्रीन मिररिंग एक आसान तरीका बन चुका है, जिससे मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन को सीधे स्मार्ट टीवी पर दिखाया जा सकता है। यह तकनीक फोन की पूरी स्क्रीन को टीवी पर दिखाती है, जिसमें वीडियो, फोटो और ऐप्स सब शामिल होते हैं । अधिकतर स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन में यह फीचर पहले से मौजूद होता है और इसे वायरलेस तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। स्क्रीन मिररिंग के लिए जरूरी है कि दोनों डिवाइस एक ही वाईफाई नेटवर्क से जुड़े हों, तभी वे एक दूसरे को पहचान पाते हैं । कुछ मामलों में Miracast जैसी तकनीक का उपयोग होता है, जो बिना तार के स्क्रीन को टीवी पर दिखाने का काम करती है। इसके साथ ही, Smart TV में आपको 4K रेजोल्यूशन, हाई रिफ्रेश रेट, 20+ वॉट साउंड आउटपुट और ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। आपको सहूलियत के लिए हमने इस फीचर के साथ आने वाले 5 बेहतरीन मॉडल्स की जानकारी दी है जिन्हें आप देख सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

स्मार्ट टीवी पर स्क्रीन मिररिंग कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

स्क्रीन मिररिंग स्मार्ट टीवी में मिलने वाली एक उपयोगी और जरुरी फीचर है। इस फीचर की मदद से आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या फिर लैपटॉप की स्क्रीन को टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। इस तकनीक को कास्टिंग या वायरलेस डिस्पले भी कहते हैं। इसके जरिए आप ऑफिस में प्रेजेंटेशन या फिर घर पर परिवार के बड़ी डिस्पले पर फोटो या विडियो देख सकते हैं। स्क्रीन मिररिंग करने के लिए आपके दोनों डिवाइस को एक ही वाई-फाई से जुडा होना चाहिए। नीचे हमनें चरणबद्ध तरीके से स्क्रीन कास्टिंग या कहें मिररिंग करने की सारी जानकारी दी है।

  1. टीवी पर फीचर ऑन करें - सबसे पहले आपको टीवी की सेटिंग्स या इनपुट सोर्स में जाकर स्क्रीन मिररिंग, कास्टिंग या मिराकास्ट जैसे विकल्प को चालू करना है।
  2. फोन में फीचर देखें - इसके बाद आपको अपने एंड्राइड या IOS फोन के क्विक सेटिंग्स पैनल में स्मार्ट व्यू या कास्ट या वायरलेस डिस्पले के ऑप्शन को ढूढ़ें और उसके चालू करें।
  3. टीवी से कनेक्ट करें - स्मार्टफोन में इस फीचर को ऑन करने के बाद उपलब्ध डिवाइस की लिस्ट में अपने टीवी का नाम देखें और कनेक्ट करने के लिए सिलेक्ट करें।
  4. मिररिंग शुरु - इसके बाद आपका स्मार्टफोन या लैपटॉप टीवी से कनेक्ट हो जाएगा, उसके तुरंत बाद आप स्क्रीन का कंटेंट टीवी पर देख सकते हैं।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 108 cm (43) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    फोन से सीधे TV पर वीडियो चलाना हो या फिर मूवी का पूरा मजा लेना हो, तो Haier इस टीवी में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट दिया गया है, जिससे आप मोबाइल से कंटेंट तुरंत टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। इसमें 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन मिलता है, जिससे तस्वीरें काफी शार्प और डिटेल्ड दिखती हैं। डॉल्बी विजन फीचर ब्राइटनेस और कलर को सीन के हिसाब से एडजस्ट करता है, इसलिए मूवी देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। साउंड की बात करें तो 20W आउटपुट के साथ डॉल्बी एट्मॉस मिलता है, जिससे आवाज सिर्फ तेज नहीं बल्कि चारों तरफ से आने जैसा फील देती है। dbx-tv साउंड ट्यूनिंग की वजह से डायलॉग भी साफ सुनाई देते हैं। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम होने की वजह से आपको मल्टीपल OTT ऐप्स एक ही जगह मिल जाते हैं। 4 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलते हैं, जिससे आप गेमिंग कंसोल, सेट टॉप बॉक्स या पेन ड्राइव आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {43P7FT-P}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्मार्टफोन का कंटेंट या ऐप्स सीधे बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए हाय कास्ट का सपोर्ट
    • कई डिवाइस एक साथ कनेक्ट करने के लिए 4 HDMI और 2 USB पोर्ट

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Samsung 80 cm (32 Inch) HD Smart LED TV

    अगर आप छोटे कमरे के लिए एक सिंपल टीवी ढूंढ रहे हैं, तो यह 32 इंच का स्मार्ट टीवी बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह उन लोगों के लिए सही है जिन्हें बेसिक लेकिन क्वालिटी अनुभव चाहिए। इसमें HD रिजॉल्यूशन मिलता है, जो रोजमर्रा के देखने के लिए ठीक है। साथ ही PurColor टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कलर्स ज्यादा नेचुरल और लाइफ जैसे लगते हैं। HDR और कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर की मदद से डार्क और ब्राइट सीन में भी डिटेल अच्छी दिखती है। साउंड में 20 वॉट आउटपुट के साथ ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट और Adaptive Sound जैसे फीचर मिलते हैं, जिससे आवाज सीन के हिसाब से एडजस्ट होती है और ज्यादा क्लियर सुनाई देती है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट मिलता है जिससे फोन या लैपटॉप की स्क्रीन को सीधे टीवी पर देख सकते हैं। साथ ही Samsung TV Plus के जरिए 100 से ज्यादा फ्री चैनल भी देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA32H4520FUXXL}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • बिल्ट-इन वॉइस अस्सिटेंट के साथ में स्मार्ट रिमोट कंट्रोल
    • स्क्रीन पर पिक्चर को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए हाईपर रियल पिक्चर इंजन का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की साउंड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 108 cm (43 Inch) UA82 AI Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    LG के इस टीवी में α7 AI प्रोसेसर Gen8 दिया गया है, जो स्क्रीन पर पिक्चर को प्रोसेस करके उसे ज्यादा शार्प और डिटेल्ड बना देता है। 4K सुपर अपस्केलिंग की मदद से पुराने या लो क्वालिटी वीडियो भी बेहतर दिखने लगते हैं। 4K UHD रिजॉल्यूशन, HDR10 और डायनमिक टोन मैपिंग की वजह से कलर्स, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट काफी बैलेंस्ड और रियल लगते हैं। 178 डिग्री व्यूइंग एंगल होने से साइड से देखने पर भी क्वालिटी ज्यादा खराब नहीं होती। साउंड में 20 वॉट आउटपुट के साथ AI Sound दिया गया है, जो वर्चुअल 9.1.2 जैसा सराउंड इफेक्ट देने की कोशिश करता है। क्लियर वॉइस प्रो से मूवी के डायलॉग भी साफ सुनाई देते हैं। webOS 25 पर चलने वाला यह टीवी काफी स्मूद है और इसमें Netflix, Prime Video जैसे सभी ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं। AI Magic Remote से आप पॉइंट करके या वॉइस से भी कंट्रोल कर सकते हैं, जो इस्तेमाल को आसान बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43UA82006LA}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों के स्टाइलिश इंटीरियर से मेल खाने वाला टीवी का स्लिम और स्लीक डिजाइन
    • सिनेमाई साउंड अनुभव के लिए AI प्रोसेसर वाला डायनमिक साउंड बूस्टर

    कमी

    • टीवी का मैजिक रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

    Sony का फोकस हमेशा इमेज क्वालिटी पर रहता है और यहां भी वही चीज साफ दिखती है। इसमें 4K HDR प्रोसेसर X1 दिया गया है, जो लो क्वालिटी कंटेंट को भी अपस्केल करके लगभग 4K जैसा बना देता है। यानी इस 55 Inch TV में पुराने वीडियो भी ज्यादा साफ और डिटेल्ड नजर आते हैं। Triluminos PRO टेक्नोलॉजी की वजह से कलर्स ज्यादा नैचुरल और रिच लगते हैं। मोशनफ्लो XR फीचर फास्ट सीन में ब्लर कम करता है, जिससे स्पोर्ट्स या एक्शन मूवी देखने में स्मूदनेस बनी रहती है। साउंड में 20W आउटपुट के साथ Dolby Atmos और X-बैलेंस्ड स्पीकर्स दिए गए हैं, जो आवाज को क्लियर और बैलेंस्ड रखते हैं। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम होने की वजह से सभी ऐप्स एक जगह मिल जाते हैं और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट से आप मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर चला सकते हैं। 4 HDMI और 2 USB पोर्ट के साथ कनेक्टिविटी भी काफी अच्छी है, और गेमिंग के लिए ALLM सपोर्ट भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-55S30B}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मोबाइल से फोटो, विडियो या फिर ऐप्स को सीधे टीवी पर देखने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट
    • अलग-अलग डिवाइस आसानी से जोड़ने के लिए 4 HDMI और 2 USB पोर्ट

    कमी

    • टीवी की साउंड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    इस स्मार्ट टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसका Mini LED पैनल है, जिसमें 500 से ज्यादा डिमिंग ज़ोन्स मिलते हैं। इससे ब्लैक ज्यादा डीप दिखते हैं और ब्राइट हिस्से ज्यादा शार्प, यानी कंट्रास्ट काफी शानदार मिलता है। QLED टेक्नोलॉजी की वजह से कलर्स भी काफी रिच और लाइफ जैसे लगते हैं। 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट इसे गेमिंग के लिए बहुत स्मूद बनाता है। VRR और AMD फ्रीसिंस सपोर्ट के साथ गेम खेलते समय स्क्रीन टियरिंग और लैग काफी कम हो जाता है। AiPQ Pro प्रोसेसर सीन के हिसाब से कलर, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को एडजस्ट करता है, जिससे हर कंटेंट बेहतर दिखता है। Dolby Vision IQ भी लाइट के हिसाब से पिक्चर को ऑटो एडजस्ट करता है। साउंड में 40W आउटपुट के साथ डॉल्बी एट्मॉस और DTS Virtual X मिलता है, जिससे आवाज ज्यादा इमर्सिव लगती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55Q6C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QD-Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों के इंटीरियर में चार-चांद लगाने वाला अल्ट्रा स्लिम डिजाइन मॉडल
    • होम थिएटर जैसे इमर्सिव साउंड अनुभव के लिए ONKYO 2.1 चैनल हाई-फाई सिस्टम

    कमी

    • टीवी की स्क्रीन क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - स्क्रीन मिररिंग सपोर्ट करने वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए स्क्रीन मिररिंग वाले Smart TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier {43P7FT-P}

43 इंच

20 वॉट

डॉल्बी विजन, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, dbx-tv साउंड ट्यूनिंग 

Samsung {UA32H4520FUXXL}

32 इंच

20 वॉट

PurColor टेक्नोलॉजी, ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट, सैमसंग टीवी प्लस 

LG {43UA82006LA}

43 इंच

20 वॉट

4K सुपर अपस्केलिंग, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, AI Magic Remote 

Sony {K-55S30B}

55 इंच

20 वॉट

4K HDR प्रोसेसर X1, मोशनफ्लो XR, X-बैलेंस्ड स्पीकर्स

TCL {55Q6C}

55 इंच

40 वॉट

500 से ज्यादा डिमिंग ज़ोन्स, 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट,  AiPQ Pro प्रोसेसर 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्क्रीन मिररिंग क्या होती है?
    +
    स्क्रीन मिररिंग एक तकनीक है जिसमें फोन या लैपटॉप की पूरी स्क्रीन टीवी पर उसी समय दिखाई जाती है।
  • स्क्रीन मिररिंग के लिए क्या जरूरी होता है?
    +
    इसके लिए दोनों डिवाइस का एक ही वाईफाई नेटवर्क से जुड़ा होना जरूरी होता है, तभी कनेक्शन बनता है।
  • क्या बिना वाई-फाई के स्क्रीन मिररिंग हो सकती है?
    +
    कुछ मामलों में HDMI केबल या WiFi डायरेक्ट तकनीक से बिना इंटरनेट के भी स्क्रीन मिररिंग की जा सकती है।