क्या आप भी नया गेमिंग मॉनिटर लेने का विचार कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि एक अच्छा Gaming Monitor कैसे चुनें? तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज इस लेख में हम आपको आसान भाषा में समझाने वाले हैं कि आप एक अच्छा गेमिंग मॉनिटर कैसे चुन सकते हैं। इसी के साथ हम आपको अमेजन पर उपलब्ध 5 गेमिंग मॉनिटर के बारे में भी बताएंगे, जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है।
एक बढ़िया गेमिंग मॉनिटर कैसे चुनें? 5 जरूरी पॉइंट में समझें
- आपको गेमिंग के लिए हमेशा 144Hz या इससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर चुनना चाहिए, क्योंकि मॉनिटर का रिफ्रेश रेट जितना ज्यादा होगा गेम उतना स्मूद चलेगा।
- 1ms या 2ms का रिस्पॉन्ट टाइम गेमिंग के लिए बढ़िया माना जाता है, क्योंकि कम रिस्पॉन्स टाइम स्क्रीन को ब्लर होने से बचाता है और लैग को कम करता है। इसलिए ऐसा मॉनिटर चुने जिसका रिस्पॉन्स टाइम कम हो।
- गेमिंग के लिए सही पैनल वाला मॉनिटर चुनना बहुत जरूरी है। इसलिए हो सके तो IPS पैनल वाला मॉनिटर चुने क्योंकि यह पैनल अच्छे कलर और व्यूइंग एंगल देता है, जिससे गेमिंग अनुभव बेहतर होता है।
- हमेशा वो गेमिंग मॉनिटर चुनना चाहिए जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी यानी 1080p हो और स्क्रीन साइज लगभग 24 से 27 इंच का हो। क्योंकि फुल एचडी रिजॉल्यूशन में ग्राफिक्स काफी क्लियर और शार्प नजर आते हैं और बड़ी स्क्रीन पर गेमिंग अधिर रियलिस्टिक लगती है।
- गेमिंग के लिए वो मॉनिटर चुनना बेहतर होता है, जिसमें G-Sync या FreeSync सपोर्ट शामिल हो। ये फीचर स्क्रीन टीयरिंग और लैग को कम करने में मदद करते हैं, जिससे आप बिना रुकावट गेमिंग कर सकते हैं।
ZEBRONICS EA224 24"(60.4cm) Slim Gaming Monitor
गेमिंग अनुभव को शानदार बनाने के लिए 24 इंच का यह जेब्रोनिक्स मॉनिटर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें आपको 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो स्क्रीन को हर सेकंड 165 बार री-फ्रेश करता है। इससे गेम स्मूद दिखता है, स्क्रीन ब्लर नहीं होती है और मूवमेंट फास्ट होते हैं। इसमें मौजूद 250 निट्स ब्राइटनेस के कारण स्क्रीन क्लियर और कलर काफी शार्प नजर आते हैं। इस गेमिंग मॉनिटर में इन-बिल्ट स्पीकर लगा होता है, जो तेज, डीप और बैलेंस्ड साउंड प्रदान करता है। इससे गेमिंग के दौरान आपको शानदार ऑडियो अनुभव मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको HDMI और डिस्प्ले पोर्ट का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से आप मॉनिटर को कंप्यूटर, लैपटॉप और गेमिंग कंसोल के साथ जोड़ सकते हैं। इसमें 3.5mm की ऑडियो जैक भी शामिल होती है, जिससे हेडफोन को कनेक्ट करके आप गेमिंग कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 24 इंच
- रिजॉल्यूशन - FHD 1080p
- स्क्रीन सरफेस डिस्क्रिप्शन - ग्लॉसी
- इमेज कॉन्ट्रास्ट रेशियो - 20000000:1
- विशेष सुविधा - अल्ट्रा स्लिम
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इस गेमिंग मॉनिटर में मेटल स्टैंड लगा होता है, जिसकी मदद से आप इसे स्टडी टेबल पर आसानी से रख सकते हैं और इसके गिरने का डर नहीं होता है।
- इस मॉनिटर की सबसे खास बात इसका स्लिम डिजाइन है, जो आपके गेमिंग स्पेस को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक दे सकता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने इस गेमिंग मॉनिटर की डिस्प्ले क्वालिटी को खराब बताया है।
01
BenQ MOBIUZ EX270M 27" 240Hz 1ms MPRT IPS Full HD HDR Gaming Monitor
प्रोफेशनल गेमर्स के लिए यह मॉनिटर एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें IPS फुल एचडी एचडीआर सपोर्ट शामिल होता है। जहां IPS पैनल बेहतर कलर और व्यूइंग एंगल देता है, तो वहीं फुल एचडी स्क्रीन को साफ और शार्प दिखाता है। इसके अलावा इसमें शामिल HDR सपोर्ट गेम के कलर और कॉन्ट्रास्ट को अधिक रियलिस्टिक बनाता है। इसमें 99% sRGB कवरेज शामिल होती है, जो कलर्स को सही और जीवंत तरीके से दिखाता है। इससे गेम और ग्राफिक्स में रंग असली जैसी लगते हैं। यह मॉनिटर 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो गेमिंग को स्मूथ बनाता है। इस मॉनिटर में FreeSync प्रीमियम तकनीक शामिल होती है, जो स्क्रीन और ग्राफिक्स कार्ड के फ्रेम रेट को सिंक करती है। इससे स्क्रीन टीयरिंग और लैग कम होता है और आप स्मूदली गेम खेल सकते हैं। इस गेमिंग मॉनिटर में ब्लैक एक्यूलेजर तकनीक शामिल है। यह तकनीक स्क्रीन पर दिख रहे विजुअल्स के अंधेरे हिस्सों को हल्का करके दिखाता है। इससे गेमिंग के दौरान छुपे हुए दुश्मन आसानी से दिखाई देते हैं और आप बेहतर ढंग से गेमिंग कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 27 इंच
- रिजॉल्यूशन - FHD 1080p
- स्क्रीन सरफेस डिस्क्रिप्शन - मैट
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- विशेष सुविधा - HDR10
- वारंटी - 3 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें इन-बिल्ट Trevolo स्पीकर्स है, जो मॉनिटर में साफ और दमदार साउंड आउटपुट देते हैं। इससे बिना अलग स्पीकर लगाए गेम, मूवी और म्यूजिक का बेहतर ऑडियो अनुभव आपको मिलता है।
- इस गेमिंग मॉनिटर में हाइट एडजस्टेबल स्टैंड शामिल होता है, जिससे आप अपनी हाइट के अनुसार मॉनिटर को एडजस्ट कर सकते हैं और बेहतर व्यूइंग एंगल प्राप्त कर सकते हैं।
कमी
- इस गेमिंग मॉनिटर को लेकर यूजर्स ने अभी कोई शिकायत नहीं की है।
02
LG Ultragear 24GS65F IPS Full HD Gaming Monitor
24 इंच का यह गेमिंग मॉनिटर आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। डिस्प्ले क्वालिटी की बात करें, तो इसमें फुल एचडी IPS पैनल शामिल होता है, जो वाइब्रेंट कलर, बेहतर व्यूइंग एंगल और कलर एक्यूरेसी प्रदान करता है। इससे गेमिंग विजुअल्स ज्यादा नैचुरल और स्मूद दिखते हैं। इस गेमिंग मॉनिटर में एडजस्टेबल स्टैंड इन-बिल्ट है, जिसे आप अपनी हाइट अनुसार एडस्ट कर सकते हैं और बढ़िया व्यूइंग एंगल पा सकते हैं। इसमें आपको 180Hz हाई रिफ्रेश रेट मिलता है जो गेमिंग अनुभव को स्मूथ बनाता है। सबसे बढ़िया बात यह है कि इस मॉनिटर का रिस्पॉन्स टाइम केवल 1ms है, जिससे मोशन ब्लर और इनपुट लैग की समस्या नहीं होती है। इसमें ब्लैक स्टेबलाइजर होती है, जिससे डार्क एरियाज भी क्लियर नजर आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डिस्प्ले पोर्ट, HDMI पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल होता है, जिससे आप इस मॉनिटर को लैपटॉप, गेमिंग कंसोल और इसी तरह के अन्य डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 23.8 इंच
- रिजॉल्यूशन - FHD 1080p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस डिस्क्रिप्शन - मैट
- विशेष सुविधा - FreeSync
- वारंटी - 3 साल की वारंटी
खूबियां
- इस गेमिंग मॉनिटर में 250 निट्स ब्राइटनेस शामिल होती है, जो गेमिंग और मूवी वॉचिंग के दौरान स्क्रीन अच्छी-खासी ब्राइटनेस देती है जिससे क्लियर विजुअल्स नजर आते हैं।
- इस मॉनिटर में VESA माउंटिंग सपोर्ट शामिल होता है यानी आप इस मॉनिटर को चाहे तो दीवार पर भी इंस्टॉल कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स ने इस गेमिंग मॉनिटर को लेकर कोई शिकायत नहीं की है।
03
MSI G255F 24.5 Inch FHD Gaming Monitor
MSI के लैपटॉप व मॉनिटर गेमिंग के लिए काफी मशहूर है। इस गेमिंग मॉनिटर की बात करें, तो इसमें आपको Rapid IPS पैनल इन-बिल्ट मिलता है, जो तेज रिस्पॉन्स टाइम के साथ-साथ बेहतरीन कलर व व्यूइंग एंगल प्रदान करता है। इससे फास्ट गेमिंग अनुभव मिलता है और मोशन ब्लर भी कम होता है, जिससे विजुअल्स काफी स्मूद नजर आते हैं। इस मॉनिटर में 180Hz रिफ्रेश रेट शामिल होता है, जो लैग की समस्या को कम करता है। इसमें 99% sRGB तकनीक शामिल होती है, जिससे अधिक वाइब्रेंट और नेचुरल कलर दिखाई देते हैं। इससे गेम के ग्राफिक्स काफी रियलस्टिक नजर आते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको मल्टीपल पोर्ट्स मिलते हैं, जैसे - डिस्प्ले पोर्ट, HDMI 2.0b, USB आदि। इनसे आप अन्य डिवाइस को मॉनिटर से जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 25 इंच
- रिजॉल्यूशन - FHD 1080p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- इमेज कॉन्ट्रास्ट रेशियो - 1000:1
- विशेष सुविधा - हाई रिफ्रेश रेट
- वारंटी - 3 साल की वारंटी
खूबियां
- इस गेमिंग मॉनिटर में एडप्टिव स्कैन तकनीक शामिल है, जो मॉनिटर और ग्राफिक्स कार्ड के फ्रेम रेट को आप में सिंक करती है। इससे स्क्रीन टीयरिंग और स्टटरिंग की समस्या कम होती है।
- इस मॉनिटर में Anti-Flicker तकनीक शामिल है। यह तकनीक स्क्रीन की झिलमिलाहट को कम करती है, जिससे आंखों पर दबाव कम पड़ता है और आप लंबे समय तक इस पर गेमिंग कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स ने इस गेमिंग मॉनिटर को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं की है।
04
Acer Nitro Vg271U M3 27 Inch IPS Wqhd 2560X1440 Pixels Gaming Backlight Led LCD Monitor
अगर आप भी अपने गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह एसर मॉनिटर आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। 27 इंच स्क्रीन साइज वाले इस मॉनिटर में HDR10 सपोर्ट शामिल होता है, जो बेहतर कलर और क्लियर पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। इसमें 180Hz रिफ्रेश रेट शामिल होता है, जो फास्ट रिफ्रेशिंग प्रदान करता है। यह फास्ट-फेस्ड गेम्स, Racing Games के लिए अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि यह टियरिंग और मूवमेंट ब्लर को कम करता है। इस गेमिंग मॉनिटर में आई केयर तकनीक शामिल है। यह तकनीक लंबे समय तक गेमिंग के दौरान आंखों को सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें 0.5ms का रिस्पॉन्स टाइम मिलता है, जो फास्ट गेमिंग और एक्सन पैक्ड गेम्स को स्मूद और क्लियर बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डिस्प्ले पोर्ट और HDMI पोर्ट्स शामिल हैं, जिससे अन्य मॉनिटर को अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 27 इंच
- रिजॉल्यूशन - QHD वाइड 1440p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस डिस्क्रिप्शन - मैट
- विशेष सुविधा - मल्टीपल कनेक्टिविटी
- वारंटी - 3 साल की वारंटी
खूबियां
- इस मॉनिटर में स्टीरियो स्पीकर्स लगे होते हैं, जो तेज, डीप और बैलेंस्ड साउंड प्रदान करते हैं। इससे आपको अलग से स्पीकर कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- इस गेमिंग मॉनिटर में हाइट एडजस्टमेंट और एंगल चेंज की सुविधा मिलती है, जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स ने असर की सपोर्ट सर्विस को खराब बताया है।
05
गेमिंग मॉनिटर के 5 मॉडल्स की तुलना
ऊपर हमने आपको जिन 5 गेमिंग मॉनिटर के फीचर्स व खूबियों के बारे में बताया यहां हम उन्हीं मॉडल्स की तुलना कर रहे हैं, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपके लिए कौन-सा विकल्प अधिक बेहतर है।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।