Google TV, WebOS या Tizen: कौन-सा स्मार्ट टीवी OS देगा आपको बेस्ट एंटरटेनमेंट?

Google TV, webOS और Tizen में ऐप सपोर्ट, कंटेंट सर्च, वॉइस कंट्रोल, फोन कनेक्टिविटी और स्मार्ट होम फीचर्स का तरीका अलग है। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम गूगल ऐप्स और फीचर्स के साथ काम करता है, वेबओएस एलजी के फीचर्स और मैजिक रिमोट पर फोकस करता है, जबकि टाइजन सैमसंग के स्मार्टथिंग्स इकोसिस्टम से जुड़ा है।
गूगल टीवी vs वेबओएस vs टाइजन: आपके लिए कौन-सा टीवी OS सबसे अच्छा है?
गूगल टीवी vs वेबओएस vs टाइजन: आपके लिए कौन-सा टीवी OS सबसे अच्छा है?

स्मार्ट टीवी का ऑपरेटिंग सिस्टम सिर्फ ऐप चलाने का काम नहीं करता। यह तय करता है कि होम स्क्रीन पर कंटेंट कैसे दिखेगा, ऐप्स इस्तेमाल करना कितनी आसान होगी और फोन या दूसरे स्मार्ट डिवाइस के साथ Smart TV कितना जुड़ पाएगा। Google TV, webOS और Tizen तीनों के तरीके अलग हैं। गूगल टीवी अलग स्ट्रीमिंग ऐप्स का कंटेंट एक जगह दिखाने और गूगल अस्सिटेंट, गूगल कास्ट व एंड्राइड डिवाइस के साथ कनेक्शन पर जोर देता है। वेबओएस में एलजी का अपना इंटरफेस, मैजिक रिमोट और AI-बेस्ड फीचर्स मिलते हैं। टाइजन सैमसंग के टीवी और स्मार्टथिंग्स इकोसिस्टम से जुड़ा है और सैमसंग 2026 टीवी में टाइजन 10.0 इस्तेमाल कर रहा है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम वाले बेहतरीन स्मार्ट टीवी मॉडल्स और जानें उनकी खासियतों के बारे में विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier H5E Series 108cm (43) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    एक टीवी, लेकिन घर के अलग-अलग कंटेंट का पूरा सेंटर

    • आज टीवी पर सिर्फ चैनल नहीं चलते। OTT ऐप्स, वीकेंड पर गेमिंग, सेट-टॉप बॉक्स और फोन से आने वाला कंटेंट भी उसी स्क्रीन पर चाहिए। तो, यह Haier टीवी गूगल टीवी के साथ आती है और 2GB RAM व 32GB स्टोरेज देती है, इसलिए ऐप्स और कंटेंट का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।
    • फोन पर कोई वीडियो पसंद आया तो क्रोमकास्ट बिल्ट-इन होने से उसे टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। गूगल असिस्टेंट के जरिए बोलकर कंटेंट सर्च और वॉचलिस्ट बनाने का विकल्प भी मिलता है।
    • घर में कई डिवाइस हैं तो चार HDMI और दो USB पोर्ट काम आते हैं। गेमिंग कंसोल, साउंडबार, सेट टॉप बॉक्स या पेन ड्राइव जोड़ने के लिए अलग से पोर्ट निकालने की जरूरत कम पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {43H5E}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • डाउन फायरिंग स्पीकर्स
    • ARM एडवांस प्रोसेसर

    कमी

    • टीवी थोड़ा अटककर चलने से परेशानी
    01
  • LG 108 cms (43 inches) NU87 AI Series Smart webOS LED TV 2026

    टीवी अब सिर्फ कंटेंट दिखाने के बजाय आपकी पसंद भी समझेगा

    • टीवी पर क्या देखना है, यह तय करने से लेकर उसे सर्च करने तक का काम LG ने ज्यादा स्मार्ट बनाने की कोशिश की है। इस टीवी में AI Hub के जरिए Multi AI Search और AI Chatbot जैसे फीचर मिलते हैं। इससे कंटेंट खोजने या किसी जानकारी के लिए अलग डिवाइस उठाने की जरूरत कम पड़ती है।
    • पिक्चर में भी प्रोसेसिंग पर खास ध्यान दिया गया है। नेनो डिटेल एन्हेंसर और α7 AI Processor 4K Gen9 तस्वीर के टेक्सचर, कॉन्ट्रास्ट और डेप्थ को बेहतर करने के लिए काम करते हैं। 
    • गेमिंग के लिए गेम ऑप्टिमाइजर, ALLM और 60Hz तक VRR दिया गया है। साथ में गूगल कास्ट और LG Channels जैसे विकल्प मिलते हैं, इसलिए टीवी पर फोन का कंटेंट दिखाने या बिना सेट टॉप बॉक्स लाइव कंटेंट देखने के रास्ते भी खुले रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43NU870BPLA} 2026
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • 4K सुपर अपस्केलिंग
    • इमर्सिव सराउंड साउंड

    कमी

    • टीवी के साथ मैजिक रिमोट ना होने से परेशानी हो सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 43 inches Crystal UHD 4K Samsung Vision AI Smart TV

    टीवी पर मैच भी देखें और AI से सवाल भी पूछें

    • टीवी अब सिर्फ सामने चल रहे कंटेंट तक सीमित नहीं है। Samsung की इस टीवी में Vision AI Companion दिया गया है, जिससे कंटेंट या रोजमर्रा की चीजों के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। AI जवाब टीवी की बड़ी स्क्रीन पर वीडियो और इमेज के साथ दिखाता है।
    • क्रिकेट या दूसरे स्पोर्ट्स की जगह यहां फुटबॉल देखने वालों के लिए अलग फुटबॉल मोड मिलता है। यह पिक्चर और साउंड को मैच के हिसाब से ऑप्टिमाइज करता है, ताकि ग्राउंड, खिलाड़ी और स्टेडियम की आवाज ज्यादा अच्छे तरीके से सामने आए।
    • रोजमर्रा के कंटेंट में क्रिस्टल प्रोसेसर 4K कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को 4K तक अपस्केल करता है। इसके अलावा सैमसंग इस टीवी के लिए 7 साल तक नए One UI Tizen अपडेट देने का वादा करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA43UE86AHULXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • सैमसंग टीवी प्लस
    • साउंड मिररिंग

    कमी

    • टीवी थोड़ा स्लो चलने से परेशानी हो सकती है।
    03
  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    पुरानी फिल्में भी बड़ी स्क्रीन पर देखने लायक बनें

    • हर घर में सभी कंटेंट 4K में नहीं होता। यह टीवी 4K X Reality PRO के जरिए एचडी और दूसरे कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को 4K के करीब अपस्केल करती है। इससे पुरानी फिल्में, टीवी शो और वीडियो भी बड़ी स्क्रीन पर ज्यादा साफ दिख सकते हैं।
    • टीवी की सुरक्षा पर भी Sony ने अलग ध्यान दिया है। X Protection PRO धूल, नमी, पावर सर्ज और बिजली गिरने जैसी स्थितियों से टीवी को बचाने के लिए बनाया गया है। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में सिर्फ पिक्चर ही नहीं, टीवी की सुरक्षा भी कहानी का हिस्सा बनती है।
    • गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम अलग-अलग ऐप्स और सब्सक्रिप्शन का कंटेंट एक जगह लाता है। फोन से वॉचलिस्ट बनाने, गगूल अस्सिटेंट से फिल्म या शो सर्च करने और गूगल कास्ट के जरिए फोन का कंटेंट टीवी पर चलाने के विकल्प भी मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-55S25BM2}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • स्लिम और फ्लोटिंग डिजाइन
    • AI प्रोसेसिंग चिप

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक कोई खास परेशानी नही है।
    04
  • LG 139 cms (55 inches) NU87 AI Series Nano LED TV

    जो देख रहे हैं, टीवी उसी से जुड़ी जानकारी भी दे

    • फिल्म या सीरीज देखते समय कभी किसी गाने, आर्टिस्ट या कहानी से जुड़ी जानकारी जानने का मन करता है। एलजी के इस टीवी में AI Concierge चलते कंटेंट के आधार पर संबंधित जानकारी और सुझाव दिखा सकता है। यानी स्क्रीन से बाहर निकले बिना जरुरी जानकारी मिल जाती है।
    • पिक्चर में बारीक डिटेल पर भी ध्यान दिया गया है। नेनो डिटेल एन्हेंसर कॉन्ट्रास्ट और टेक्सचर को बेहतर करने के लिए काम करता है, जबकि α7 AI Processor 4K Gen9 पिक्चर की प्रोसेसिंग संभालता है।
    • गेमिंग के लिए गेम ऑप्टिमाइज़र, ALLM और 60Hz तक VRR मिलते हैं। एलजी चैनल्स पर लाइव और ऑन डिमांड कंटेंट का विकल्प भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {55NU870BPLA} 2026
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • फिल्ममेकर मोड
    • साउंड मास्टर प्रो

    कमी

    • टीवी से दूसरे डिवाइस कनेक्ट करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
    05
  • Samsung 55 inches Crystal UHD 4K Samsung Vision AI Smart TV

    फोन हाथ में हो तो टीवी का रिमोट भी वहीं मिल जाता है

    • घर में रिमोट अक्सर सोफे के नीचे या किसी दूसरे कमरे में मिल जाता है। इस टीवी में SmartThings का क्विक रिमोट फीचर फोन को ही रिमोट की तरह इस्तेमाल करने देता है। मोबाइल से वॉल्यूम, चैनल और टीवी की दूसरी सेटिंग्स कंट्रोल किए जा सकते हैं।
    • टीवी देखने के दौरान कुछ समझना हो तो Vision AI Companion भी काम आता है। इससे कंटेंट या रोजमर्रा के सवाल पूछ सकते हैं और टीवी बड़ी स्क्रीन पर वीडियो और इमेज के साथ जवाब दिखा सकता है।
    • अगर कंटेंट 4K में नहीं है तो क्रिस्टल प्रोसेसर 4K कम रिजॉल्यूशन वाले सोर्स को अपस्केल करता है। गेमिंग में ऑटो गेम मोड और VRR मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA55UE85AHULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • अडैप्टिव साउंड तकनीक
    • मोबाइल-टू-टीवी-मिररिंग

    कमी

    • टीवी की साउंड क्वालिटी थोड़ी कम होने से परेशानी हो सकती है।
    06

तुलना: गूगल टीवी, वेबओएस और टाइजन OS स्मार्ट टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए गए अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier {43H5E}

43 इंच

20 वॉट

डाउन फायरिंग स्पीकर्स, ARM एडवांस प्रोसेसर

LG {43NU870BPLA} 2026

43 इंच

20 वॉट

4K सुपर अपस्केलिंग, इमर्सिव सराउंड साउंड

Samsung {UA43UE86AHULXL}

43 इंच

30 वॉट

सैमसंग टीवी प्लस, साउंड मिररिंग

Sony {K-55S25BM2}

55 इंच

20 वॉट

स्लिम और फ्लोटिंग डिजाइन, AI प्रोसेसिंग चिप

LG {55NU870BPLA} 2026

55 इंच

20 वॉट

फिल्ममेकर मोड, साउंड मास्टर प्रो

Samsung {UA55UE85AHULXL}

55 इंच

30 वॉट

अडैप्टिव साउंड तकनीक, मोबाइल-टू-टीवी-मिररिंग

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • Google TV, webOS और Tizen में मुख्य अंतर क्या है?
    +
    गूगल टीवी कंटेंट सर्च करने और गूगल ऐप्स के साथ कनेक्शन पर फोकस करता है। वेबओएस एलजी टीवी के इंटरफेस, मैजिक रिमोट और AI फीचर्स देता है। टाइजन सैमसंग टीवी के साथ स्मार्टथिंग्स और सैमसंग के अन्य फीचर्स से जुड़ा है।
  • क्या गूगल टीवी में सभी स्ट्रीमिंग ऐप्स एक जगह दिखते हैं?
    +
    गूगल टीवी अलग-अलग स्ट्रीमिंग सुविधाओं के कंटेंट और सुझाव एक ही स्क्रीन पर दिखा सकता है। इसमें ऐप्स के बीच बार-बार जाने के बजाय यूनिवर्सल सर्च और कंटेंट डिस्कवरी के विकल्प मिलते हैं।
  • webOS में मैजिक रिमोट क्या करता है?
    +
    एलजी का मैजिक रिमोट स्क्रीन पर पॉइंटर की तरह काम कर सकता है। इसमें मोशन सेंसर और स्क्रॉल व्हील दिया जाता है, जिससे मेन्यू और ऐप्स को पॉइंट करके चलाने की सुविधा मिलती है।
  • क्या टाइजन टीवी को लंबे समय तक OS अपडेट मिलते हैं?
    +
    सैमसंग के अनुसार 2023 से लॉन्च हुए उसके Smart TV में OS अपग्रेड सपोर्ट दिया गया है। कंपनी नए टीवी के लॉन्च के साल से सात साल तक Tizen OS अपडेट देने की बात कहती है।
  • Google TV, webOS और Tizen में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम बेहतर है?
    +
    तीनों का फोकस अलग है। गूगल टीवी गूगल से जुड़े फीचर्स और कंटेंट डिस्कवरी के लिए सही है। वेबओएस एलजी के टीवी अनुभव पर फोकस करता है। टाइजन सैमसंग के टीवी और स्मार्टथिंग्स इकोसिस्टम के साथ गहराई से जुड़ा है।