Flipkart Big Billion Days 2026 Sale 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है। ऐसे में यह मौका कोई भी गैजेट लेने के लिए बिल्कुल सही है। आप भारी मात्रा में डिस्काउंट्स और डील्स का लाभ उठा सकते हैं। सही कीमत में टैबलेट, मोबाइल, स्मार्ट टीवी या साउंडबार लेने के लिए अब आपको और सोचना नहीं पड़ेगा। दरअसल, सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर कई उपकरणों पर अच्छे ऑफर्स देखने को मिलेंगे। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट का अर्ली एक्सेस है, तो आप 8 अक्टूबर से ही मुनाफा ले पाएंगे। बता दें कि प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को सेल शुरू होने से एक दिन पहले ही लाभ मिलने लगता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2026 की डील्स
- अगर आपके पास प्लस या ब्लैक मेंबरशिप है तो आपको 'Rush Hours' के दौरान फायदा होगा। बता दें कि सेल शुरू होने से एक दिन पहले ही यानी 8 अक्टूबर से आप इस डील का लाभ उठा सकते हैं। आपने अपनी विशलिस्ट में अगर कोई गैजेट रखा हुआ है, तो यह आपके लिए सही मौका साबित हो सकता है।
- सुबह 8 बजे से रोज नई-नई डील्स यूजर्स के लिए आएंगी। जिन्हें सेल के दौरान 'Tick Tock Deals' सेक्शन में देखा जा सकता है। टैबलेट, मोबाइल या स्मार्टवॉच से जुड़ी बढ़िया डील्स मिल सकती हैं।
- सुबह 8 से 12 बजे तक 'Deal Rush' में आप कई सारे डिस्काउंट्स को अनलॉक कर पाएंगे।
- सेल के दौरान आपको 'The Big Billion Days Specials' में स्पेशल लॉन्चेस देखने को मिलेंगे। जिस मोबाइल, घड़ी या गैजेट का आपको पहले से इंतेजार है, हो सकता है कि इस सेक्शन में उस उपकरण पर आपको भारी मात्रा में छूट मिल जाए।
- शाम 4 से 6 बजे के बीच आप बचत करते हुए डबल डिस्काउंट ले सकते हैं।
- फ्लिपकार्ट की इस मेगा सेल के दौरान आपको फ्लैश डील्स मिलेंगी जिसमें आपको शाम 6 बजे से आधे घंटे तक क्रेजी डिस्काउंट्स मिलेंगे।
- रोज शाम 6 से 7 बजे के बीच 'प्राइस क्रैश' के तहत उपकरणों पर भारी मात्रा में छूट मिल सकती है।
- रात 8-9 बजे के बीच 1 सुपरकॉइन की मदद से आप सुपर डील्स का फायदा उठा पाएंगे।
कई ऐसे उपकरण हैं, जिनपर अच्छी खासी डील्स मिलेंगी। इनके बारे में जानें
Apple iPhone 17
iPhone लेना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल के दौरान आप 256 GB स्टोरेज वाले एप्पल के इस फ्लैगशिप मोबाइल का चुनाव कर सकते हैं। सेल के दौरान iPhone 17 पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में यह फोन MRP से 15% सस्ता मिलेगा। आप फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के बैंक ऑफर्स की मदद से ₹5000 तक का ऑफ और इसके अलावा कैशबैक तक हासिल कर सकते हैं।
क्या खासियतें हैं?
- iPhone अपने दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Apple के इस स्मार्टफोन में A19 चिप वाला हेक्सा-कोर प्रोसेसर लगा है। जिसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड काफी तेज है।
- इसके 2622x1206p रिजॉल्यूशन वाले 6.3 इंच के डिस्प्ले की क्वालिटी भी बेहतरीन है। इस सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले में अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ प्रो-मोशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पिक्चर बहुत साफ और वाइब्रेंट दिखाई देती है। फोन के लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी आंखें ज्यादा नहीं थकती हैं।
- नए जमाने के फोटोग्राफिक स्टाइल के लिहाज से इसका कैमरा अच्छी तस्वीरें खींचने में माहिर है। इसमें एडवांस रेड आई करेक्शन का फीचर भी मौजूद है। यानी कैमरे की फ्लैशलाइट के कारण तस्वीरों में आंखें लाल नहीं दिखेंगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Apple
- मॉडल का नाम- iPhone 17 बैटरी की क्षमता- 4000 mAh
- डिस्प्ले का साइज- 6.3 इंच
- रिजॉल्यूशन- 2622 x 1206p
- स्टोरेज साइज- 256 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- iOS 26
खूबियां
- सेंटर स्टेज कैमरा
- ProMotion डिस्प्ले
कमी
हेवी लोड के कारण फोन हीट हो सकता है।
Samsung Galaxy S25
आप बहुत समय से सैमसंग गैलेक्सी सीरीज का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आप फ्लिपकार्ट की मेगा सेल के दौरान 128GB वाले इस फ्लैगशिप मोबाइल पर भारी छूट पा सकते हैं। एक लाख रुपये से ज्यादा के इस फोन पर कूपन डिस्काउंट लगा कर बिग बिलियन डे प्राइस पर MRP से बहुत कम दाम में इसे ले पाएंगे। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट का एक्सिस या SBI क्रेडिट कार्ड है तो आपको 4000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस सैमसंग स्मार्टफोन में कई सारी खासियतें हैं।
क्या खासियतें हैं?
- Samsung के इस 5G AI मोबाइल में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। यानी यह हैंग नहीं होगा और परफॉर्मेंस के लिहाज से भी बहुत शानदार है।
- इसमें मौजूद नाइटोग्राफी तनकीक के साथ आप कम रोशनी में या फिर रात के समय में भी बढ़िया तस्वीर खींच सकते हैं। इसमें सेल्फी खींचने के लिए AI प्रोस्केलर युक्त 12MP का फ्रंट कैमरा लगा है, जो कि एकदम क्लीयर फोटो खींच सकता है।
- इसकी 6.2 इंच का प्रीमियम डिजाइन वाला AMOLED 2X डिस्प्ले मूवी या सीरीज देखने के लिहाज से एकदम बढ़िया है।
- इसका बैटरी बैकअप भी अच्छा है। इसमें 4000 mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है।
- इसमें अगर आप वीडियो रिकॉर्डिंग करें और आसपास का शोर भी रिकॉर्ड हो जाए तो आप ऑडियो इरेजर की मदद से नॉइस हटा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल का नाम- Galaxy S25 5G
- बैटरी की क्षमता- 4000 mAh
- डिस्प्ले का साइज- 6.2 इंच
- रिजॉल्यूशन- 2340 x 1080p
- स्टोरेज साइज- 128 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 15
खूबी
- वाटर रजिस्टेंट
- AI प्रोविजुअल इंजन
कमी
ओवरहीटिंग की दिक्कत हो सकती है।
Samsung Crystal 4K Vision AI (65 inch)
लिविंग रूम में लगाने के लिए 65 इंच का बड़ा सा स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं तो आप फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान क्रिस्टल क्लीयर वीडियो क्वालिटी और दमदार आवाज वाला सैमसंग के Crystal 4K विजन AI स्मार्ट टीवी का चयन कर सकते हैं। इसका 4K अल्ट्रा HD रेसोल्यूशन और क्रिस्टल प्रोसेसर 4K नॉर्मल कंटेंट को 4K में अपस्केल कर सकता है।
क्या खासियतें हैं?
एक्शन या स्पोर्ट्स से जुड़ा कंटेंट देखते समय इसकी Motion Xcelerator तकनीक सीन में तेज मोशन को धुंधला नहीं होने देती है। अगर आप फुटबॉल देखने के शौकीन हैं तो इसमें मौजूद Football Mode फीचर ऑन कर सकते हैं और मैच से जुड़ी हर डिटेल बारीकी से अच्छी क्वालिटी में देख सकते हैं।
इसके 30W के स्पीकर्स दमदार आवाज देते हैं यानी म्यूजिक की हर बीट और मूवी या सीरीज के डायलॉग एकदम साफ सुनाई देंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 65 इंच
- ब्रांड- Samsung
- सीरीज- Crystal 4K Vision AI
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- अल्ट्रा HD (4K) (3840 x 2160p)
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Tizen
खूबियां
- 4K अपस्केलिंग
- कलर बूस्टर तकनीक
कमी
कभी कभी फ्लिकरिंग की दिक्कत हो सकती है।
Apple 2025 iPad (A16) 128 GB ROM
पढ़ाई-लिखाई या गेमिंग के लिहाज से आईपैड लेना चाहते हैं तो एप्पल का iPad (A16) लेने के बारे में सोच सकते हैं। इसके साथ मिल रही Apple पेंसिल की मदद से आप आसानी से डिजिटल स्केचिंग कर सकते हैं या नोट्स बना सकते हैं। इसमें आप बढ़िया तस्वीरें खींच सकते हैं और कंटेंट क्रिएशन भी कर सकते हैं।
क्या खासियत है?
- इसमें 11 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले लगा है। यानी पिक्चर एकदम साफ दिखेगी। साथ ही इसमें लगा 12 मेगापिक्सल का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिहाज से बढ़िया है। आप स्लो मोशन वीडियो के अलावा टाइमलैप्स भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- इसके डॉल्बी एटमॉस साउंड के कारण इसकी आवाज भी बहुत दमदार है। इसमें फुल HD प्लेबैक होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Apple
- मॉडल का नाम- 2025 iPad (A16)
- बैटरी की क्षमता- 7698 mAh
- डिस्प्ले का साइज- 11 इंच
- स्टोरेज साइज- 256 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- iPadOS
- प्रोसेसर का टाइप- A16 Bionic चिप
खूबियां
- लैंडस्केप सेंटर स्टेज कैमरा
- रेटिना फ्लैश
कमी
इसमें GPS सपोर्ट नहीं है।
SONY HT-S20R 5.1ch Home Theatre Soundbar
भारत में सोनी ब्रांड के साउंडबार्स को अच्छा माना जाता है। इनकी ऑडियो क्वालिटी लाजवाब होती है। अगर आप घर पर होम थिएटर का सेटअप करना चाहते हैं या घर में पार्टी रखना चाहते हैं तो SONY Soundbar का चुनाव कर सकते हैं। यह डॉल्बी डिजिटल साउंडबार म्यूजिक स्ट्रीमिंग के आपके अनुभव को और बेहतर बना सकता है। आप टीवी शो या मूवी देखते समय इसे कनेक्ट कर सकते हैं और बेहतर आवाज के साथ अपना मनोरंजन कर सकते हैं।
क्या खासियत है?
पार्टी के दौरान घर के हर कोने तक म्यूजिक की आवाज पहुंचे तो सोनी ब्रांड का यह साउंडबार आपके काम आ सकता है। डॉल्बी तकनीक से लैस यह साउंडबार हाई-क्वालिटी की सराउंड और सिनेमैटिक साउंड देता है। स्वीमिंग पूल के आसपास पार्टी करना चाहते हैं तो इस साउंडबार को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- मॉडल का नंबर- HT-S20R
- सबवूफर के डायमेंशन्स- 19.2 x 38.7 x 34.2 सेंटीमीटर
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- कम्पैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन, टीवी
खूबी
- डॉल्बी ऑडियो साउंड
- कॉम्पैक्ट रियर स्पीकर
कमी
मेमोरी कार्ड नहीं लगता है।
