Flipkart Sale की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने वाली है, जिसकी मदद से आप नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा तक की शॉपिंग आराम से कर पाएंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि इसे और आसान बनाने में फ्लिपकार्ट प्लस मेंबरशिप आपकी काफी मदद कर सकती है? जी हां, अगर आप फ्लिपकार्ट पर अक्सर शॉपिंग करते हैं, तो इसकी मदद से विशेष लाभ और रिवॉर्ड आपको मिल सकते हैं। साथ ही, कई सारे प्रोडक्ट्स पर आपको विशेष छूट और डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है। लेकिन क्या आपको अभी भी नहीं पता कि आखिर इसकी मेंबरशिप कैसे ले सकते हैं, तो नीचे आपको इसकी आसान जानकारी के साथ-साथ लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया है। डालें नजर पूरी जानकारी पर -
फ्लिपकार्ट प्लस मेंबरशिप लेने का आसान तरीका
Flipkart Plus Membership लेना है लेकिन पता नहीं है कि आखिर इसे कैसे प्प्राप्त कर सकते हैं, तो यहां आसान तरीकों को स्टेप-बाई-स्टेप बताया गया है जिससे आसानी से आप फ्लिपकार्ट प्लस मेंबरशिप ले पाएंगे -
- फ्लिपकार्ट का प्लस मेंबरशिप लेने के लिए सबसे पहले अपने नंबर या जीमेल से फ्लिपकार्ट अकाउंट में लॉग इन करें।
- इसके बाद अपने अकाउंट में ऊपर अपनी प्रोफाइल या फ्लिपकार्ट प्लस सेक्शन पर जाएं वहां आपको प्लस मेंबरशिप से जुड़ा विकल्प मिलेगा।
- अगर आपके अकाउंट के लिए मेंबरशिप उपलब्ध है, तो वहां दिए गए निर्देशों को फॉलो करके इसे ऐक्टिवेट किया जा सकता है।
- आपको बता दें, फ्लिपकार्ट प्लस सिल्वर मेंबर बनने के लिए आपको पिछले 365 दिनों में 15 दिनों में सफल लेनदेन (ट्रांजैक्शन) पूरे करने पर यह मेंबरशिप मिलती है।
- वहीं, अगर आप 1 साल यानी 365 दिनों में फ्लिपकार्ट से 25 सफल लेनदेन करते हैं तो आपको प्लस गोल्ड यानी प्रीमियम टियर की मेंबरशिप मिलेगी।
- इसके साथ ही, ध्यान रखें कि Flipkart की मेम्बरशिप के नियम, योग्यता और फायदे समय-समय पर बदल सकते हैं। इसलिए मेम्बरशिप लेने से पहले फ्लिपकार्ट ऐप या वेबसाइट पर दी गई लेटेस्ट जानकारी और नियम व शर्तों को देखना सही रहेगा।
फ्लिपकार्ट प्लस मेंबरशिप लेने से क्या फायदा होगा?
अब आप सोच रहे होंगे कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबरशिप लेने से भला मुझे क्या फायदा होगा? तो आपको बता दें, फ्लिपकार्ट की प्लस मेंबरशिप लेने के कई सारे फायदे आपको हो सकते हैं -
- प्लस मेंबर्स को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर फ्री डिलीवरी की सुविधा मिलती है। देखा जाए तो आम ग्राहकों को कम कीमत वाले सामान पर 40 से 50 रुपये डिलीवरी चार्ज देना पड़ता है, लेकिन प्लस मेंबर्स के लिए डिलीवरी अक्सर फ्री या बहुत कम मिनिमम ऑर्डर वैल्यू पर मिल जाती है।
- इसे लेने से The Big Billion Days या दीवाली सेल जैसी बड़ी-बड़ी सेल शुरू होने से 24 घंटे पहले ही प्लस मेंबर्स के डील्स उपलब्ध हो जाते हैं। इससे आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले आप अपनी पसंद के सामान और भारी डिस्काउंट का फायदा सबसे पहले उठा सकते हैं।
- आमतौर पर हर 100 रुपये के खर्च पर नॉर्मल यूजर को कुछ प्रोडक्ट्स पर 2 सुपरकॉइन्स मिलते हैं, जबकि प्लस मेंबर को 100 रुपये पर 4 सुपरकॉइन्स मिलते हैं। इन सुपरकॉइन्स का इस्तेमाल आप अगली खरीदारी में पैसे की तरह कर सकते हैं।
- अगर आपको ऑर्डर में कोई दिक्कत आती है, तो प्लस मेंबर्स को कस्टमर केयर से जल्दी और प्राथमिकता के साथ रिस्पॉन्स मिलती है।
फ्लिपकार्ट प्लस मेंबरशिप से जुड़ी आम गलतफहमियां
Flipkart Plus मेंबरशिप को लेकर ग्राहकों के बीच अक्सर कई तरह के भ्रम रहते हैं। जिनको स्पष्ट करना जरूरी है-
- अक्सर हमें लगता है कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबरशिप लेने के लिए अमेज़न प्राइम की तरह सालाना या मंथली फीस देनी पड़ती है। लेकिन आपको बता दें, यह पूरी तरह से फ्री है। यह आपके द्वारा की गई शॉपिंग से मिले SuperCoins के जरिए मिलती है।
- लोगों को लगता है कि एक बार मेंबर बन गए, तो हमेशा के लिए मेंबरशिप रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं है, यह मेंबरशिप केवल 1 साल के लिए वैध रहती है।
- लोग सोचते हैं इसकी मदद से सेल में प्लस मेंबर्स के लिए अलग से भारी डिस्काउंट होता है। लेकिन आपको बता दें, द बिग बिलियन डेज जैसी बड़ी सेल में प्लस मेंबर्स को डिस्काउंट ज्यादा नहीं, बल्कि अर्ली एक्सेस का फायदा मिलता है। प्रोडक्ट का ऑफर प्राइस सभी के लिए समान ही रहता है, बस प्लस मेंबर्स स्टॉक खत्म होने से पहले सामान बुक कर सकते हैं।
- अक्सर ग्राहक यह सोचते हैं कि मेंबरशिप के बाद हर प्रोडक्ट पर फ्री डिलीवरी मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं है। फ्री डिलीवरी केवल उन्हीं सामानों पर लागू होती है जिन पर Plus का टैग लगा होता है और जो F-Assured होते हैं।
- प्लस मेंबरशिप मिलने से आपका ऑर्डर रातों-रात नहीं पहुंच जाता। डिलीवरी का समय आपके पिनकोड और कूरियर पार्टनर की स्पीड पर निर्भर करता है। हां, कुछ प्रोडक्ट पर वन डे डिलीवरी का विकल्प मिल सकता है।
