सोनी स्मार्ट टीवी अपने बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वहीं, 55 इंच स्क्रीन साइज के साथ टीवी देखने का मजा दोगुना हो सकता है। हालांकी, बाजार में सोनी ब्रांड के ही 55 इंच वाले कई टीवी मॉडल्स मौजूद हैं। ऐसे में अपने लिए किसी एक का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। मगर, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि हमने आपके लिए Amazon पर सबसे अच्छी रेटिंग वाले Sony ब्रांड के Smart TV 55 Inch मॉडल्स की सूची तैयार की है। इन्हें उपभोगताओं द्वारा 4 से भी ऊपर की रेटिंग दी गई है, और साथ ही इनके प्रदर्शन, फीचर्स और ऑडियो-वीडियो क्वालिटी की प्रशंसा की गई है। इनके बारे में विस्तृत जानकारी देखने के लिए आप नीचे शामिल किए गए मॉडल्स पर एक नजर डाल सकते हैं। जहां पर आपको इनके फीचर्स के साथ ही खूबियों और उपयोगकर्ताओं द्वारा बताई गईं कमी के बारे में भी जानकारी देखने को मिलेगी।
Amazon पर धांसू रेटिंग वाले Sony Smart TV 55 Inch के मॉडल्स पर डालें नजर!
Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
यह सोनी 55 इंच स्मार्ट टीवी 4K एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसके साथ आप स्पष्ट क्वालिटी वाले चित्र देख सकते हैं। इसका 4K प्रोसेसर X1 पिक्चर क्वालिटी को स्मूद और प्रदर्शन को शक्तिशाली बनाता है। इसमें लाइव कलर का सपोर्ट मिलता है, जो हर तरह के कंटेंट को उसके असली रंगों में पेश करने का काम करता है। इस सोनी टीवी में 4K X-रिएलिटी प्रो फीचर दिया गया है, जो अलग-अलग क्वालिटी और प्रकार वाले कंटेंट को उसके असली रूप में प्रदर्शित करता है। इसके मोशनफ्लो XR 100 के साथ आप स्मूद पिक्चर क्वालिटी का अनुभव पा सकते हैं और साथ ही यह HDR10/HLG सपोर्ट के जरिए चित्रों के कंट्रास्ट, रंग और चमक को बेहतर बनाने में सक्षम है। इसमें 20 वॉट आउटपुट वाले ओपन बफल स्पीकर दिए गए हैं, जिनका 2 चैनल वाला डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो सिस्टम टीवी से आने वाली साउंड को तेज, शक्तिशाली और सराउंड बनाता है। इस 55 इंच स्मार्ट टीवी में मिलने वाला वॉचलिस्ट का स्मार्ट फीचर आपको अपने पसंदीदा कंटेंट को एक जगह रखकर लिस्ट बनाने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल- K-55S25BM2
- ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
- हार्डवेयर इंटर्फेस- ईथर्नेट, HDMI, USB
- ट्यूनर टेक्नोलॉजी- DVB-T/T2
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- ऑपरेटिंग दूरी- 7.5 फीट
- माउंटिंग टाइप- वॉल और टेबल माउंट
खूबियां
- एप्पल एयरप्ले और एप्पल होमकिट की मदद से एप्पल डिवाइस के जरिए वायरलेस स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
- गूगल कास्ट का फीचर सरल और सुविधाजनक स्क्रीन मिररिंग करने का अनुभव दे सकता है।
- यह Alexa के साथ भी काम करता है, जिससे आपको एक स्मार्ट कंट्रोल की सुविधा मिलेगी।
- इसमें अधिक स्पष्ट और प्राकृतिक साउंड प्रदान करने वाला क्लीयर फेस़ फीचर दिया गया है।
कमी
- कुछ लोग बताते हैं कि यह अचानक काम करना बंद कर देता है या इसमें डिस्प्ले की समस्याएं आती हैं।
01Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV
सोनी ब्रांड के इस 55 इंच स्मार्ट टीवी में डॉल्बी विज़न टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो अधिक स्पष्ट और जीवंत पिक्चर क्वालिटी दे सकता है। इसमें बेहद इमर्सिव विजुअल्स देने वाला Triluminos PRO डिस्प्ले फीचर दिया गया है, जो कंटेंट को असली जैसे अनुभव के साथ देखने के लिए चित्रों के रंग को गहराई से पेश करता है और उनकी स्पष्टता में भी सुधार करता है। इसके HDR10/HLG सपोर्ट के साथ आप गहरे काले और स्पष्ट सफेद टोन वाले हाई-कंट्रास्ट विजुअल्स का मजा ले सकते हैं। यह मोशनफ्लो XR 100 की मदद से चित्रों को ब्लर होने से बचाता है और स्मूद क्वालिटी देता है। वहीं, इस Sony Smart TV में कोई भी कंटेंट देखते वक्त असली जैसा अनुभव देने वाला 4K X-रिएलिटी प्रो भी दिया गया है। इसमें गूगल असिस्टेंट की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से फंक्शन को आवाज के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। यह ALLM/eARC सपोर्ट के साथ आता है, जो गेमिंग प्रदर्शन को तेज और बिना रूकावट वाला बना सकता है। वहीं, गेम सैटिंग्स को आसानी से एक्सेस करने के लिए इसमें गेम मेन्यू की सुविधा भी दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल- K-55S30B
- ऑपरेटिंग दूरी- 6 फीट
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- कनेक्टर टाइप- ईथर्नेट, HDMI, USB
- यूएसबी पोर्ट्स- 2
- डिस्प्ले टाइप- 4K HDR
- ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
- कंट्रास्ट रैशियो- 4000:1
खूबियां
- टीवी में बिल्ट-इन माइक दिया गया है, जिसकी मदद से आप बोलकर कमांड दे सकते हैं।
- इसके X-बैलेंस्ड स्पीकर अधिक शक्तिशाली दबाव वाला साउंड प्रदान करते हैं।
- एंबिएंट ऑप्टिमाइजेशन कमरे की रोशनी के अनुसार स्क्रीन का ब्राइटनेस को कंट्रोल करता है।
- 4K HDR प्रोसेसर X1 के साथ आपको तेज, शक्तिशाली और स्मूद प्रदर्शन मिल सकता है।
कमी
- अभी तक ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
02Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 5 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV
55 इंच स्क्रीन साइज वाले इस सोनी स्मार्ट टीवी के 2 फुल रेंज वाले बेस रिफ्लेक्स स्पीकर 40 वॉट आउटपुट का शक्तिशाली साउंड प्रदान करते हैं। यह डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसके जरिए आपको बेहतरीन 3D सराउंड साउंड मिल सकता है। इसमें वॉइस ज़ूम 3 फीचर दिया गया है, जो फिल्में देखते वक्त डायलॉग को अधिक स्पष्ट तौर पर सुनने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस 55 इंच टीवी का DTS डिजिटल सराउंड फीचर आपको घर बैठे थिएटर जैसे साउंड का मजा दे सकता है। वहीं, इसका 4K मिनी एलईडी डिस्प्ले अपनी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए जाना जाता है, जिसका बैकलाइट मास्टर ड्राइव कमरे में उपलब्ध रोशनी के हिसाब से डिस्प्ले ब्राइटनेस एडजस्ट करते हुए स्पष्ट दृश्य प्रदान करता है। यह कंट्रास्ट बूस्टर के जरिए चित्रों को अधिक गहरे रंग, चमक और डिटेल्स के साथ प्रदर्शित करता है। इसमें एक्शन और गेमिंग सीन को स्मूद व स्पष्ट तरीके से पेश करने वाला मोशन क्लेरिटी फीचर भी दिया गया है, साथ ही यह डॉल्बी विज़न के साथ बेहद शानदार पिक्चर क्वालिटी दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल- K-55XR50
- ट्यूनर टेक्नोलॉजी- DVB-T/T2
- ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- मिनी एलईडी
- रीफ्रेश रेट- 120 Hz
- ऑपरेटिंग दूरी- 7.5 फीट
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:09
खूबियां
- ऑटो लो लैटेंसी मोड बिना रूकावट वाले स्मूद गेमप्ले का अनुभव दे सकता है।
- इसमें गूगल कास्ट, गूगल असिस्टेंट और गूगल टीवी के जरिए विभिन्न स्मार्ट सुविधाएं मिलती हैं।
- एप्पल डिवाइस से वायरलेस स्ट्रीमिंग के लिए एयरप्ले और होमकिट सपोर्ट दिया गया है।
- अकाउस्टिक सेंटर सिंक कंटेंट के साथ बेहतरीन सिंक वाला जबरदस्त साउंड प्रदान करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
03Sony Bravia 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV
इस सोनी ब्राविया 55 इंच टीवी का गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम आपको विभिन्न ऐप्स और सर्विस तक आसा पहुंच सुनिश्चित करता है, जिससे आप टीवी पर कई शो, फिल्में और सीरीज ऑनालाइन देख सकते हैं। यह OK Google सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी मदद से आप टीवी फंक्शन को अपनी आवाज से कमांड देकर नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें जेस्चर कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है, यानी आप टीवी को अपने हाथों की क्रियाओं से कमांड दे सकता है। इसका एप्पल एयरप्ले और होमकिट सपोर्ट आपको एप्पल डिवाइसेस के जरिए वायरलेस स्ट्रीमिंग करने की अनुमति देता है। यह शानदार पिक्चर क्वालिटी देने वाला 4K HDR डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें चित्रों को असली रंग में प्रदर्शित करने वाला लाइव कलर फीचर भी दिया गया है। इसका मोशन फ्लो तेज या फिर एक्शन सीन को स्क्रीन पर ब्लर होने से बचाता है, जिससे आप हर एक मूमेंट को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। इस Smart TV 55 Inch में डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले 2 फुल रेंज ओपन बफल स्पीकर मिलते हैं, जिनकी शक्तिशाली साउंड क्वालिटी आपको परफेक्ट ऑडियो-वीडियो का मजा दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल- KD-55X75L
- यूएसबी पोर्ट्स- 2
- ऑपरेटिंग दूरी- 4.5 फीट
- कनेक्टर टाइप- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- डिस्प्ले टाइप- 4K HDR
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- एलईडी
- ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- X1 4K प्रोसेसर
खूबियां
- अपने फोन से वीडियो, गेम और ऐप्स को टीवी पर देखने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसका गूगल किड्स केयर मोड बच्चों के लिए सुरक्षित कंटेंट देखने के लिए अच्छा हो सकता है।
- सुपीरियर पिक्चर क्वालिटी के साथ गेम खेलने के लिए इसमें ऑटो HDR टोन मैपिंग फीचर दिया गया है।
- क्लीयर फेस़ फीचर कंटेंट को प्राकृतिक और प्रभावशाली साउंड के डिलीवर करता है।
कमी
- अभी तक कोई खास कमी ग्राहकों ने नहीं बताई है।
अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
04Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV
यह 4K एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है और इसका स्क्रीन साइज भी 55 इंच रहने वाला है। आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी का अनुभव देने के लिए इस सोनी टीवी में डॉल्बी विज़न डिस्प्ले दिया गया है। इसका 4K X-रिएलिटी प्रो प्रत्येक कंटेंट को उसकी असली क्वालिटी में प्रदर्शित करने का काम करता है। वहीं, इसमें अधिक गहरे, समृद्ध और रंगीन दृश्यों का मजा देने वाला HDR10/HLG सपोर्ट भी मिलता है। इस 55 इंच सोनी स्मार्ट टीवी का मोशनफ्लो फीचर तेज भागने वाले या फिर एक्शन सीन को ब्लर नहीं होने देता है। इसके अलावा यह 4K HDR प्रोसेसर X1 के जरिए तेज, शक्तिशाली और बिना रूकावट वाला प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इसमें 20 वॉट का आउटपुट देने वाले बेस रिफ्लेक्स स्पीकर दिए गए हैं, जो 2-चैनल के डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम के साथ आते हैं। इसका एंबिएंट ऑप्टिमाइजेशन कमरे में मौजूद रोशनी के आधार पर स्क्रीन ब्राइटनेस को एडजस्ट करके स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है और साथ ही साउंड को भी कंटेंट के अनुसार रखने का काम करता है। गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए इसमें ALLM/eARC सपोर्ट दिया गया है, जिसके साथ जबरदस्त गेमिंग प्रदर्शन मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल- K-55S30
- हार्डवेयर इंटर्फेस- ब्लूटूथ, HDMI, USB
- ट्यूनर टेक्नोलॉजी- DVB-T
- डिस्प्ले टाइप- 4K HDR
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- ऑपरेटिंग दूरी- 6 फीट
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- कंट्रास्ट रैशियो- 4000:1
खूबियां
- इसमें PlayStation 5 के लिए खास फीचर मिलता है, जो बेहतरीन गेमिंग का मजा दे सकता है।
- बिल्ट-इन माइक आपको टीवी को आवाज के जरिए कमांड देने की सुविधा देता है।
- गेम सैटिंग्स को आसानी से एक्सेस करने के लिए इस सोनी टीवी में गेम मेन्यू दिया गया है।
- वॉचलिस्ट के स्मार्ट फीचर के जरिए अपने पसंदीदा कंटेंट की लिस्ट बना सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने टीवी में लैगिंग की समस्या बताई है।
05
शीर्ष 5 सर्वश्रेष्ठ रेटेड 55 इंच सोनी स्मार्ट टीवी: एक तुलना
वैसे को ऊपर सूची में शामिल किए गए पांचों टीवी मॉडल्स बेहतरीन हैं। मगर, फिर भी इनकी कीमतें, कुछ फीचर्स और प्रदर्शन एक-दूसरे से भिन्न हैं, जिस वजह से आपको अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए किसी एक का चुनाव करना होगा। इसके लिए नीचे पांचों Sony Smart TV 55 Inch मॉडल्स की तुलना देख सकते हैं-
|
टीवी मॉडल्स |
डिस्प्ले |
स्पीकर |
अन्य |
|
Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series Smart LED Google TV |
4K एलईडी डिस्प्ले |
ओपन बफल स्पीकर |
गूगल कास्ट सपोर्ट |
|
Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 inches) AI Smart LED Google TV |
4K HDR डिस्प्ले |
बेस रिफ्लेक्स स्पीकर |
बिल्ट-इन माइक |
|
Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 5 4K Ultra HD Smart Google TV |
4K मिनी एलईडी डिस्प्ले |
फुल रेंज बेस रिफ्लेक्स स्पीकर |
सोनी पिक्चर्स कोर |
|
Sony Bravia 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV |
X1 4K डिस्प्ले प्रोसेसर |
2 ओपन बफल बेस रिफ्लेक्स स्पीकर |
ब्राविया कैम सपोर्ट |
|
Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV |
4K X-रिएलिटी प्रो डिस्प्ले |
2 फुल रेंज बेस रिफ्लेक्स स्पीकर |
बिल्ट-इन क्रोमकास्ट |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या 55 इंच सोनी स्मार्ट टीवी गेमिंग के लिए अच्छा है?+अगर आप गेमिंग के लिए 55 इंच सोनी स्मार्ट टीवी का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कम इनपुट लैग, उच्च रीफ्रेश रेट, और HDMI 2.1 समर्थन जैसे फीचर्स पर विचार करना चाहिए।
- 55 इंच सोनी स्मार्ट टीवी के लिए वारंटी और ग्राहक सेवा कैसी है?+सोनी अपने टीवी के लिए वारंटी और ग्राहक सेवा प्रदान करता है। अमेजन पर उपयोगकर्ता समीक्षाएं आपको यह समझने में मदद कर सकती हैं कि सोनी की ग्राहक सेवा कितनी अच्छी है और वारंटी के दावे को प्रोसेस करने में कितना समय लगता है।
- अमेजन पर सबसे अच्छा 55 इंच सोनी स्मार्ट टीवी कौन सा है?+अमेजन पर सबसे अच्छा 55 इंच सोनी स्मार्ट टीवी आपकी आवश्यकताओं और बजट पर निर्भर करता है। सोनी ब्राविया K-55XR50 एक उत्कृष्ट विकल्प है, लेकिन अन्य मॉडल भी अच्छे प्रदर्शन कर सकते हैं।
You May Also Like