टाइपिंग से लेकर गेमिंग तक के लिए बेहतरीन Logitech के वायरलेस कीबोर्ड और माउस

क्या आप भी तारों के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं? तो उसके लिए देखें प्रोफेशनल काम से लेकर गेमिंग करने तक के लिए बेहतरीन Logitech ब्रांड के वायरलेस कीबोर्ड और माउस सेट के 5 विकल्प। इनमें आपको स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ।
Logitech वायरलेस कीबोर्ड और माउस सेट

कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते समय अगर कीबोर्ड और माउस ठीक न हों, तो पूरा अनुभव खराब हो सकता है। इसलिए आजकल लोग वायरलेस सेट ज़्यादा पसंद करते हैं। इससे तारों का झंझट खत्म हो जाता है और काम करना भी आसान हो जाता है। इस मामले में Logitech ब्रांड पर काफ़ी भरोसा किया जाता है। इनके वायरलेस कीबोर्ड और माउस लंबे समय तक चलते हैं और आप इन पर घंटों तक टाइपिंग कर सकते हैं। इनके डिज़ाइन भी ऐसे होते हैं कि काम करते समय हाथों पर ज़्यादा दबाव न पड़े। बैटरी भी अच्छी चलती है, यानी बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहती है।

ऐसे ही और प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप हमारे गैजेट गली के पेज को भी देख सकते हैं।

तो चलिए देखते हैं स्टाइलिश और आरामदायक डिजाइन के साथ आने वाले Logitech के वायरलेस कीबोर्ड और माउस के 5 विकल्पों को।

  • Logitech MK215 Wireless Keyboard and Mouse Combo

    यह Logitech की तरफ से आने वाला शानदार वायरलेस कीबोर्ड-माउस कॉम्बो है, जो 2.4GHz USB रिसीवर के साथ आता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि कीबोर्ड की बैटरी करीब 2 साल तक चलती है और माउस की बैटरी भी लगभग 5 महीने तक आपका साथ देगी। इसमें नंबर पैड और मल्टीमीडिया शॉर्टकट कीज़ भी हैं, जिससे आपका काम और भी आसान हो जाता है। अगर गलती से इस पर पानी गिर जाए, तो भी चिंता की बात नहीं क्योंकि यह स्पिल-रेसिस्टेंट डिज़ाइन के साथ आता है। इसकी वायरलेस रेंज भी करीब 10 मीटर है, जिससे आप आराम से कहीं भी बैठकर काम कर सकते हैं। यह वजन में हल्का और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

    01
  • Logitech MK270r Wireless Keyboard and Mouse Combo

    देखिए, अगर आप ऑफिस या घर के लिए एक भरोसेमंद वायरलेस कीबोर्ड और माउस का कॉम्बो ढूंढ रहे हैं, तो Logitech का यह मॉडल बढ़िया रहेगा। इसमें आपको 8 मल्टीमीडिया हॉट कीज मिलती हैं, जिनसे आप सीधे इंटरनेट और ईमेल जैसे काम कर सकते हैं। कीबोर्ड पूरा बड़ा है, जिसमें नंबर पैड और मीडिया कंट्रोल भी हैं। माउस कॉम्पैक्ट है और ऑप्टिकल ट्रैकिंग के साथ आता है। इसकी वायरलेस रेंज करीब 10 मीटर है। सबसे अच्छी बात ये है कि कीबोर्ड की बैटरी 36 महीने और माउस की 12 महीने तक चलती है। ये गिरने और पानी से खराब होने से भी बचाता है। बस USB नैनो रिसीवर लगाओ और काम शुरू कर सकते हैं।

    02
  • Logitech MK240 Nano Wireless Keyboard and Mouse Set

    यह वायरलेस कीबोर्ड और माउस कॉम्बो उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिज़ाइन पसंद करते हैं। यह कीबोर्ड पतला और हल्का है, जिसे छोटे डेस्क या लैपटॉप के साथ आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें रंगों का अच्छा कॉन्ट्रास्ट है जो इसे आकर्षक बनाता है और टाइपिंग भी आरामदायक महसूस होती है। इसके साथ आने वाला वायरलेस माउस छोटा और सुविधाजनक है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है। 2.4 GHz वायरलेस कनेक्टिविटी के कारण टाइपिंग और नेविगेशन में बिल्कुल भी देरी नहीं होती। इसका नैनो रिसीवर इतना छोटा है कि एक बार लगा दिया तो फिर निकालने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

    03
  • Logitech MK345 Wireless Keyboard and Mouse Set

    यह वायरलेस कीबोर्ड और माउस का सेट ऑफिस या घर दोनों के लिए अच्छा है। कीबोर्ड पूरा फुल साइज है, जिसमें हथेली रखने के लिए आरामदायक जगह है और नंबर पैड भी है, जिससे टैबलेट जैसे कामों में आसानी होती है। माउस खासतौर पर दाएं हाथ वालों के लिए बना है और टिकाऊ प्लास्टिक व एर्गोनॉमिक डिज़ाइन के साथ आता है। वायरलेस कनेक्शन 2.4 GHz USB-नैनो रिसीवर के ज़रिए होता है, जिसकी रेंज लगभग 10 मीटर है, जिससे तारों का कोई झंझट नहीं होता है। कीबोर्ड की बैटरी करीब 36 महीने और माउस की बैटरी करीब 18 महीने चलती है। इसका डिज़ाइन ऐसा है कि अगर थोड़ी-बहुत बूंदें गिर जाएं या कोई तरल पदार्थ गिरे, तो भी इसे नुकसान नहीं होता है। इसमें मीडिया बटन जैसे वॉल्यूम कंट्रोल भी हैं और इसे आसानी से प्लग-एंड-प्ले तरीके से इंस्टॉल किया जा सकता है।

    04
  • Logitech Pebble 2 Combo, Wireless Keyboard and Mouse

    यह हल्का और पोर्टेबल ब्लूटूथ कीबोर्ड है। इसे आप ईजी-स्विच बटन का उपयोग करके तीन अलग-अलग डिवाइसों जैसे विंडोज, macOS, iPadOS, एंड्राइड के बीच तुरंत बदल सकते हैं। इसमें Fn शॉर्टकट कीज़ भी हैं जिन्हें आप Logi Options+ सॉफ़्टवेयर से अपनी ज़रूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जैसे स्क्रीनशॉट लेना, कुछ खोजना या इमोजी का उपयोग करना। इसकी टाइपिंग का अनुभव बिल्कुल लैपटॉप जैसा है। इसकी कीज़ शांत और पतली हैं। इसकी बैटरी लगभग 36 महीने तक चलती है, इसलिए आपको बार-बार बैटरी बदलने की चिंता नहीं होगी। यह USB पोर्ट या रिचार्जेबल बैटरी पर नहीं चलता, बल्कि AAA बैटरियों का उपयोग करता है। इसमें LED इंडिकेटर और पावर ऑन/ऑफ स्विच भी है।

    05

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वायरलेस कीबोर्ड और माउस के लिए सबसे अच्छी कनेक्टिविटी कौन सी है?
    +
    वायरलेस कीबोर्ड और माउस के लिए 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी आमतौर पर सबसे स्थिर और भरोसेमंद मानी जाती है।
  • क्या वायरलेस कीबोर्ड और माउस गेमिंग के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    हाँ, ये गेमिंग में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन कम विलंबता वाले मॉडल चुनना बेहतर रहता है।
  • वायरलेस कीबोर्ड और माउस की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    यह मॉडल और आपके उपयोग पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर, अच्छे मॉडल कई महीनों तक बिना बैटरी बदले या चार्ज किए चलते हैं।