₹70,000 से कम कीमत वाले इन लैपटॉप का परफॉर्मेंस देख रह जाएंगे दंग!

क्या आपका बजट भी ₹70,000 तक का है और आप इस रेंज में एक बढ़िया लैपटॉप ढूंढ रहे हैं? तो आज यहां हम आपको ₹70,000 की रेंज में उपलब्ध 5 बेहतरीन लैपटॉप के बारे में यहां बताने वाले हैं, जो स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल और गेमर्स तक सभी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। आइए नीचे इनके बारे में जानते हैं।
₹70,000 से कम कीमत वाले लैपटॉप

क्या आप भी प्रीमियम फीचर्स और उच्च परफॉर्मेंस प्रदान करने वाला एक बढ़िया लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, लेकिन बजट केवल ₹70,000 तक का है? तो टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि आज इस लेख में हम आपको ₹70,000 की रेंज में मिलने वाले 5 टॉप ब्रांड्स लैपटॉप के बारे में बताने वाले हैं। इस रेंज में आपको HP, Lenovo, Dell, ASUS और Acer ब्रांड के पावरफुल और प्रीमियम फीचर्स वाले लैपटॉप आसानी से मिल जाएंगे। इस प्राइस रेंज में मिलने वाले लैपटॉप में आपको तेज प्रोसेसर, बड़ी स्टोरेज क्षमता और रैम, एचडी व FHD डिस्प्ले और हाई-एंड ग्राफिक्स मिलेंगे, जिससे आप इनमें मल्टीटास्किंग, गेमिंग और प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर को आसानी से चला सकते हैं। वहीं इस बजट में मिलने वाले लैपटॉप की बैटरी लाइफ भी काफी बढ़िया होती है, जिससे आप बिना चार्जिंग की चिंता किए दिनभर लैपटॉप पर काम कर सकते हैं। तो आइए नीचे दिए 5 विकल्पों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आप भी अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकें।

वहीं अगर आपको लैपटॉप के अलावा स्मार्ट टीवी, टैबलेट या होम थिएटर जैसे विकल्प देखने हो, तो आप गैजट गली की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी आसानी से पढ़ सकते हैं।

  • ASUS TUF Gaming A15, AMD Ryzen 7 7435HS Gaming Laptop

    अगर आप भी वीडियो एडिटिंग या ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे हैवी कामों के लिए एक अच्छा लैपटॉप तलाश रहे हैं, तो यह आसूस लैपटॉप आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 7 7435HS प्रोसेसर शामिल है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। वहीं इसमें आप एक साथ कई भारी एप्लिकेशन को चला सकते हैं। इसके अलावा इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड दिया होता है, जो हाई क्वालिटी गेम्स और वीडियो एडिटिंग के लिए बेहतरीन विजुअल्स और स्मूद फ्रेम रेट देता है। 15.6 इंच डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप में फुल एचडी स्क्रीन मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है यानी आपको गेमिंग या वीडियो देखने के दौरान स्मूद और क्लियर विजुअल्स मिलते हैं। इसमें 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज शामिल है, जिससे फाइल्स, गेम्स व सॉफ्टवेयर काफी तेजी से लोड होते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ASUS TUF Gaming A15 (FA506NCR-HN054W)
    • CPU - AMD Ryzen 7 7435HS
    • GPU - NVIDIA RTX 3050 4GB (60W TGP)
    • रैम - 16GB
    • स्टोरेज - 512GB SSD
    • डिस्प्ले - 15.6" FHD
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz
    • बैटरी - 48WHr
    • वजन - 2.30 Kg
    • कीबोर्ड - RGB बैकलिट कीबोर्ड
    • विशेष फीचर्स - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें RGB बैकलिट कीबोर्ड शामिल होती है, जो रात में गेमिंग या टाइपिंग के दौरान सुविधा प्रदान करती है।
    • इसमें 48WHr की बैटरी लाइफ होती है, जिससे आप बिना चार्जिंग की चिंता किए इस लैपटॉप को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • यह विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे लैपटॉप में लेटेस्ट फीचर्स, सिक्योरिटी और गेमिंग मोड सपोर्ट मिलता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • HP Pavilion x360, 13th Gen Intel Core i5-1335U Backlit KB Laptop

    ₹70,000 की रेंज में शायद ही आपको इससे अच्छा लैपटॉप मिलेगा, क्योंकि यह एक 2 इन 1 कंवर्टिबल लैपटॉप है यानी इस लैपटॉप की स्क्रीन 360 डिग्री घूम सकती है। इसका फायदा यह होता है कि आप इसे लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 14 इंच की FHD टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे आप इसे सीधे स्क्रीन पर टच करके भी काम कर सकते हैं। बात करें अगर प्रोसेसर और ग्राफिक्स की, तो इसमें 13वीं जेनरेशन का Intel Core i5-1335U प्रोसेसर शामिल है और इसमें Intel Iris Xe इंटिग्रेटेड GPU का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 16GB DDR4 रैम और तेज एप्लिकेशन और फाइल लोडिंग के लिए 512GB PCIe NVMe SSD शामिल है। हल्का और पोर्टेबल होने के कारण इस एचपी लैपटॉप को कॉलेज व ऑफिस लेकर जाना आसान होता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको मल्टीपल पोर्ट्स और Wifi व ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अन्य डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम -  HP Pavilion x360
    • CPU - 13th Gen Intel Core i5-1335U
    • GPU - Intel Iris Xe
    • रैम - 16GB DDR4
    • स्टोरेज - 512GB SSD
    • डिस्प्ले -  14 इंच FHD टचस्क्रीन
    • रिफ्रेश रेट -  स्टैंडर्ड
    • बैटरी - 48WHr 
    • वजन - 1.51 Kg
    • कीबोर्ड - बैकलिट कीबोर्ड
    • विशेष फीचर्स -  टच स्क्रीन, फिंगरप्रिंट रीडर, 5MP कैमरा
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें फिंगरप्रिंट रीडर मौजूद है, जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप में मौजूद डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं और केवल अपनी फिंगर से लैपटॉप को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।
    • इसमें B&O स्पीकर लगे हैं, जो ऑडियो बूस्ट तकनीक के साथ काम करते हैं। इससे बेहतर साउंड क्वालिटी मिलती है और इसका फायदा यह होता है कि आपको अलग से लैपटॉप में स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • Lenovo Smartchoice Ideapad Slim 3 13Th Gen Intel Core I7-13620H Laptop

    स्टूडेंट्स लेकर प्रोफेशनल और गेमर्स तक हर किसी के लिए लेनोवो का यह लैपटॉप एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह एक स्लिम और पावरफुल लैपटॉप है, जो 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर के साथ आता है। यह भारी सॉफ्टवेयर और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालने में सक्षम होता है। ग्राफिक्स की बात करें, तो इसमें Intel UHD ग्राफिक्स कार्ड शामिल है, जिससे गेमिंग के दौरान रियलस्टिक विजुअल्स प्राप्त होते हैं। 15.3 इंच की WUXGA IPS डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे कम रोशनी और तेज रोशनी में भी स्क्रीन को क्लियर देखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें एंटी-ग्लेयर और TUV तकनीक शामिल होती है, जो लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के दौरान भी आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देती है। इसमें आपको 16GB DDR5 रैम और 512GB SSD मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और फास्ट एप्लिकेशन लोडिंग की सुविधा मिलती है। इसमें 50Wh बैटरी मिलती है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसका फायदा यह होता है कि आप बिना किसी चार्जिंग की चिंता किए लंबे समय तक लैपटॉप पर काम कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Lenovo SmartChoice Ideapad Slim 3 
    • CPU - 13th Gen Intel Core i7-13620H
    • GPU - Intel Integrated
    • रैम - 16GB
    • स्टोरेज - 512GB SSD
    • डिस्प्ले - 15.3 इंच WUXGA IPS
    • रिफ्रेश रेट - स्टैंडर्ड
    • बैटरी - 50WHr
    • वजन - 1.6 Kg
    • कीबोर्ड - बैकलिट कीबोर्ड
    • विशेष फीचर्स - विंडोज 11, ऑफिस होम 2024, 1 साल की ADP
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें ऑफिस होम 2024 बंडल शामिल होता है। इससे लैपटॉप को यूजर्स फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है और अधिक सिक्योरिटी मिलती है।
    • इसमें बैकलिट कीबोर्ड शामिल होती है, जिससे आप कम रोशनी में भी ठीक तरह से टाइपिंग व गेमिंग कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Dell Vostro, Intel Core i3 13th Gen - 1305U Laptop

    डेल का यह लैपटॉप ऑफिस और हल्के मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 13वीं जनरेशन Intel Core i3-1305U प्रोसेसर शामिल है और यह पॉवर एफिशिएंसी के साथ आता है यानी लैपटॉप इस्तेमाल करते समय कम बैटरी खपत हो। इसमें Intel UHD इंटिग्रेटेड GPU मौजूद है, जो नॉर्मल वीडियो और हल्के ग्राफिक्स टास्क्स को आसानी से हैंडल कर सकता है। इसमें 16GB DDR4 रैम शामिल होता है और 512GB SSD मौजूद होती है, जिससे सिस्टम बूटिंग, एप्लिकेशन लोडिंग और फाइल एक्सेस बहुत तेज हो जाती है। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले शामिल होती है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्मूद विजुअल्स प्राप्त होते हैं। वहीं 250 निट्स ब्राइटनेस के कारण आप इस लैपटॉप की स्क्रीन को अंधेरे और अधिक रोशनी में भी आसानी से देख सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको मल्टीपल पोर्ट्स और Wifi व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप अन्य डिवाइस को लैपटॉप से जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Dell Vostro 15 3538
    • CPU - 13th Gen Intel Core i3-1305U
    • GPU - Intel UHD Graphics
    • रैम - 16GB DDR4
    • स्टोरेज - 512GB SSD
    • डिस्प्ले - 15.6 इंच FHD 
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz
    • बैटरी - 41WHr
    • वजन - 1.66 Kg
    • कीबोर्ड - बैकलिट कीबोर्ड
    • विशेष फीचर्स -  हल्का
    • वारंटी -  1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले लगी होती है, जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव कम पड़ता है।
    • इस लैपटॉप की ऑडियो क्वालिटी भी काफी बढ़िया होती है, जिससे आप लैपटॉप में अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    कमी 

    • अभी तक इस लैपटॉप को लेकर यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Acer SmartChoice ALG, 13th Gen Intel Core i5-13420H Gaming Laptop

    अगर आपको गेमिंग या क्रिएटिव कामों के लिए एक बढ़िया लैपटॉप की तलाश है, तो आप एसर का यह लैपटॉप चुन सकते है। इस लैपटॉप में 13वीं जनरेशन का Intel Core i5-13420H प्रोसेसर शामिल है, जो भारी एप्लिकेशन या गेमिंग को संभालने में सक्षम होता है। इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड शामिल होता है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स से जुड़े कामों के लिए सक्षम होता है। इसमें आपको 16GB DDR RAM और 512GB NVMe SSD शामिल होती है, जिससे फाइल और एप्लिकेशन तेजी से लोड होते हैं। इसमें 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले शामिल होती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इससे गेमिंग और विजुअल्स स्मूद होते हैं। वहीं इसकी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको Wifi और ब्लूटूथ के अलावा HDMI, USB जैसे मल्टीपल पोर्ट्स मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Acer SmartChoice ALG (AL15G-53)
    • CPU - 13th Gen Intel Core i5-13420H
    • GPU - NVIDIA RTX 3050 6GB DDR6
    • रैम - 16GB
    • स्टोरेज - 512GB SSD
    • डिस्प्ले - 15.6 इंच FHD
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • बैटरी - 41WHr
    • वजन - 1.99 Kg
    • कीबोर्ड - बैकलिट कीबोर्ड
    • विशेष फीचर्स - एंडवांस कूलिंग सिस्टम
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें मल्टीकलर बैकलिट कीबोर्ड शामिल होती है, जिससे कम रोशनी में गेमिंग या टाइपिंग करते समय मजा दोगुना हो जाता है और बेहतरीन प्रदर्शन मिलता है।
    • इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम शामिल होती है, जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद लैपटॉप गर्म नहीं होता है। इससे लैपटॉप के खराब होने का खतरा नहीं रहता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹70,000 की रेंज में मिलने वाला लैपटॉप क्या गेमिंग के लिए बढ़िया होता है?
    +
    हां यह कहा जा सकता है कि ₹70,000 की रेंज में मिलने वाले लैपटॉप गेमिंग के लिए बढ़िया होते हैं, क्योंकि इस बजट में आने वाले अधिकतर लैपटॉप में NVIDIA RTX 3050 या Intel Iris Xe ग्राफिक्स शामिल होते हैं, जो गेमिंग के लिए बढ़िया माने जाते हैं।
  • कौन-सा लैपटॉप पोर्टेबल और हल्का होता है?
    +
    एचपी और लेनोवो के कुछ मॉडल हल्के और पोर्टेबल होते हैं, जिन्हें ऑफिस या कॉलेज जाने के दौरान कैरी करना बहुत आसान होता है।
  • ₹70,000 की रेंज में मिलने वाले लैपटॉप में कितनी बैटरी लाइफ मिलती है?
    +
    देखिए हर मॉडल की बैटरी लाइफ अलग-अलग होती है। हालांकि, इस रेंज में मिलने वाले लैपटॉप में अधिकतर 4 से लेकर 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।