छात्रों के लिए सही लैपटॉप खोजना मुश्किल हो सकता है। इस लेख में, सबसे अच्छे ब्रांड्स के लैपटॉप की समीक्षा करेंगे, जो आपके बजट और जरूरतों के अनुसार चुने गए हैं। हम प्रदर्शन, पोर्टेबिलिटी, और बैटरी लाइफ जैसे कारकों पर ध्यान केंद्रित करेंगे ताकि आपको सही चुनाव करने में मदद मिल सके। यहां पर अलग-अलग ब्रांड के ऐसे लैपटॉप मॉडल्स को शामिल किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों वाले छात्रों के लिए अच्छे हो सकते हैं जैसे कि इंजीनियरिंग, मेडिकल और कला। सूची में MacBook Air, Lenovo Yoga, HP Spectre, Acer Swift और Dell 15 जैसे Laptop मॉडल्स देखने को मिलेंगे, जो आपकी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं। इनके प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज, बैटरी लाइफ और स्क्रीन साइज जैसे कारकों से जुड़ी जानकारी नीचे शामिल किए लैपटॉप के साथ विस्तार से बताई गई, जो आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
टॉप ब्रांड्स के बेहतरीन Laptops के साथ Students का काम होगा आसान, देखें 5 बढ़िया मॉडल्स
Apple 2025 MacBook Air
यह एप्पल मैकबुक एयर लैपटॉप अपने शक्तिशाली और विश्वसनीय प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इसमें 18 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ मिलती है और साथ ही यह अपने पोर्टेबल डिजाइन के कारण बेहद पसंद किया जाता है। इस लैपटॉप में मिलने वाली एप्पल M4 चिप आपके हर काम में और भी अधिक गति व स्मूदनेस लाती है, जैसे कि कई ऐप्स पर एकसाथ काम करना, वीडियो एडिटिंग या भारी मांग वाले गेम खेलना। यह 13.6 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है, जो 1 बिलियन रंगों को सपोर्ट करते हुए हर प्रकार को फोटो और वीडियो को स्पष्टता, गहराई और चमक के साथ प्रदर्शित करता है। इसका 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा, 3 माइक और स्थानिक ऑडियो के साथ मिलने वाले चार स्पीकर्स वीडियो कॉलिंग या फिर लाइव स्ट्रीमिंग जैसी चीजों को अधिक स्पष्ट और सुविधाजनक बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Apple
- रंग- स्टारलाइट
- मॉडल नं- MW0Y3HN/A
- प्रोसेसर स्पीड- 0.01 GHz
- प्रोसेसर काउंट- 10
- अधिकतम मेमोरी सपोर्ट- 24 GB
- हार्ड ड्राइव साइज- 256 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Mac OS
खूबियां
- मैकबुक एयर में दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक मैगसेफ चार्जिंग पोर्ट, एक हेडफोन जैक, WiFi 6E और ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर हैं।
- आपके सभी पसंदीदा ऐप्स macOS में तेज रफ्तार से चलते सक हैं, जिनमें Microsoft 365 Copilot, Adobe Creative Cloud और Google Workspace शामिल हैं।
- 16GB RAM और 256GB के हार्ड ड्राइव साइज के साथ तेज और प्रतिक्रियाशील प्रदर्शन मिलता है। साथ ही ऐप्स व डेटा को आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है।
01Lenovo Yoga Slim 7 AI Laptop PC
लेनोवो ब्रांड के इस लैपटॉप में तेज, शक्तिशाली और बिना रूकावट वाला प्रदर्शन देने वाला इंटल कोर अल्ट्रा 7 258V प्रोसेसर मिलता है, जो पढ़ाई से जुड़े कार्यों को करने के लिए सुविधाजनक है। इसमें इंटिग्रेटेड इंटल AI बूस्ट NPU दिया गया है, जो उन्नत और बुद्धिमान तरीके से गति और प्रदर्शन को बेहतर करने का काम करता है। यह लेनोवो योगा स्लिम 7 लैपटॉप तेज बूट टाइम, लोडिंग और ऐप्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए 32 GB की रैम मेमोरी के साथ आता है। इसका एसएसडी स्पेस 1TB है, जो लार्ज फाइल्स, ऐप्स और डेटा को आसानी से स्टोर कर सकता है। वहीं, इस लेनोवो लैपटॉप में 14 इंच का शानदार WUXGA OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 400 निट्स की टिपिकल और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ तेज रोशनी में भी अपनी चमक के साथ स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से देखने की सुविधा देता है। इसमें मिलने वाली डॉल्बी विजन और HDR सपोर्ट विजुअल्स की क्वालिटी में सुधार करता है, जिससे आपको स्क्रीन पर स्पष्ट, गहरे और असली जैसे रंगों वाले चित्र देखने को मिल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- फॉर्म फैक्टर- हल्का और पतला
- प्रोसेसर काउंट- 8
- औसत बैटरी लाइफ- 17 घंटा
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- वायरलेस टाइप- 802.11ax
- प्रोसेसर स्पीड- 2.2
- मॉडल नं- 14ILL10
खूबियां
- एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी से लैस यह लैपटॉप व्यक्तिगत, तेज और सुरक्षित प्रदर्शन देने का काम करता है।
- बेहतरीन वीडियो कॉलिंग के लिए स्थानिक ऑडियो के साथ 4 स्पीकर्स, 3D क्वालिटी वाले माइक और साथ ही प्राइवेसी शटर वाला FHD कैमरा मिलता है।
- शक्तिशाली बैटरी के साथ रेपिड चार्ज एक्सप्रेस दिया गया है, जो मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में बैटरी को 3 घंटे तक चलने के लिए चार्ज कर सकता है।
कमी
- अभी तक ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
02Dell 15, 13th Generation Intel Core i5-1334U Processor
इस डेल 15 लैपटॉप को खास पतले, हल्के और पोर्टेबल डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जो छात्रों के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। इसकी 16GB DDR4 RAM और 1TB M2 PCIe NVMe SSD के साथ, आप आसानी से मल्टीटास्क कर सकते हैं और अपनी सभी फाइलों को कुशलतापूर्वक स्टोर कर सकते हैं। यह 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-1334U प्रोसेसर से लैस है, जिसके जरिए लैपटॉप रोजमर्रा के कंप्यूटिंग कार्यों के लिए मजबूत प्रदर्शन प्रदान करता है। इसमें 120Hz रीफ्रेश रेट और IPS टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो काम और मनोरंजन के लिए सहज विजुअल्स प्रदान करता है। इस डेल लैपटॉप में किसी भी तरह की रोशनी में आरामदायक टाइपिंग के लिए न्यूमैरिक कीपैड के साथ एक बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जो पढ़ाई, गेमिंग आदि के लिए उपयुक्त हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- प्रोसेसर स्पीड- 4.6 GHz
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- मॉडल नं- Inspiron 3530
- फॉर्म फैक्टर- क्लैमशेल
- कनेक्टिविटी टाइप- Wi-Fi
- वायरलेस टाइप- ब्लूटूथ
- यूएसबी पोर्ट्स- 3
खूबियां
- इस डेल 15 लैपटॉप में मिलने वाले लिफ्ट हिंज के साथ आप साधारण टाइपिंग एंगल के मुकाबले अधिक आरामदायक तरीके से टाइप कर सकते हैं।
- इसका डेल कंफर्टव्यू हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करके आपको लंबे स्क्रीन टाइम के वक्त देखने का आरामदायक अनुभव देता है।
- यह लैपटॉप एक्सप्रेस चार्ज फीचर के साथ आता है, जो 60 मिनट के अंदर बैटरी को 80% तक चार्ज कर सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों द्वारा लैपटॉप में हीटिंग से जुड़ी समस्या बताई गई।
03HP Spectre x360, Enhanced by AI, Intel Core Ultra 7 155H
16-कोर वाले इंटल कोर अल्ट्रा 7 155H प्रोसेसर के साथ आने वाला यह एचपी लैपटॉप आपको शक्तिशाली प्रदर्शन का अनुभव दे सकता है। इसमें 22 थ्रेड्स और 24MB L3 कैश वाले नवीनतम इंटेल प्रोसेसर के साथ इनबिल्ट AI टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके साथ आपको उन्नत प्रदर्शन का अनुभव मिल सकता है। यह इंटल Arc ग्राफिक्स के जरिए शानदार डिटेल और इनकोडिंग क्षमता वाले बेहतरीन विजुअल ग्राफिक्स प्रदान करता है। इसका डिस्प्ले 16 इंच के बड़े स्क्रीन साइज में आता है, जो 2.8K रिजॉल्यूशन वाले OLED डिस्प्ले के साथ बेहद स्पष्ट दृश्यों के साथ काम और मनोरंजन करने का अनुभव दे सकता है। इस एचपी स्पेक्टर लैपटॉप का माइक्रो-ऐज डिस्प्ले टचस्क्रीन के साथ आता है, जिस वजह से इसे आप कीबोर्ड और माउस के अलावा सीधा स्क्रीन टच के जरिए भी ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें 360 डिग्री हिंज डिजाइन दिया गया है, जिसकी वजह से डिस्प्ले को पूरी तरह से नीचे की तरफ मोड़ा जा सकता है। इसके फिंगरप्रिंट रीडर, ऑटो वॉक अवे एंड वेक ऑन, ऑटो स्क्रीन डिमिंग जैसे उन्नत प्राइवेसी फीचर्स आपके डेटा को अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल
- प्रोसेसर स्पीड- 4.8 GHz
- रैम साइज- 32 GB
- हार्ड ड्राइव साइज- 2 TB
- औसत बैटरी लाइफ- 12 घंटे
- कनेक्टिविटी टाइप- ब्लूटूथ, WiFi
- मेमोरी टेक्नोलॉजी- Lpddr 5
खूबियां
- इसके दो टॉप फायरिंग ट्वीटर्स और दो फ्रंट फायरिंग वूफर्स आपको स्टूडियो क्वालिटी वाले साउंड का मजा दे सकते हैं।
- इसका HDR 400 और 120Hz रीफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले विजुअल्स को स्पष्ट, गहरे और असली जैसे रंग व साथ ही बेहतर गति के साथ प्रदर्शित करता है।
- इसमें ऑटो फ्रेम, बैकग्राउंड ब्लर और आई कॉन्टैक्ट टेक्नोलॉजी जैसे खास इंटेलिजेंट वीडियो चैट फीचर्स दिए गए हैं।
कमी
- अमेजन पर अभी कोई शिकायत नहीं की गई है।
अगर आपको अन्य ब्रांड, उपयोग और फीचर्स वाले लैपटॉप की जानकारी चाहिए, तो गैजेट गली आपकी मदद कर सकती है।
04acer Swift Lite 14, Intel Core Ultra 5 115U/16 GB/512 GB
काम या फिर मनोरंजन के समय आपको देखने का शानदार अनुभव देने के लिए यह एसर लैपटॉप 14.0 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी 400 निट्स की तेज ब्राइटनेस और कलर गैमेट चित्रों को हर तरह के परिवेश में बेहतर चमक व रंगों के साथ पेश करते हैं। इस एयर स्विफ्ट लाइट 14 लैपटॉप का अल्ट्रा स्लिम डिजाइन इसे पोर्टेबिलटी के लिहाज से भी सुविधाजनक बनाता है। इसमें मिलने वाली 16GB रैम प्रदर्शन को अधिक कुशल बनाती है, वहीं आपके डेटा को कुशलता से स्टोर करने के लिए इसमें 1TB तक बढाने योग्य 512GB एसएसडी स्पेस मिलता है। यह इंटल कोर अल्ट्रा 5 115U प्रोसेसर के साथ इंटल ग्राफिक्स के जरिए शक्तिशाली प्रदर्शन और शानदार ग्राफिक्स क्वालिटी सुनिश्चित करता है, जो आपके काम, प्रोजक्ट्स और कभी-कभार गेमिंग जैसे मनोरंजन को बेहतर बना सकता है। इसका 2MP वाला फुल एचडी वेबकैम प्राइवेसी शटर के साथ आता है, जिसे इस्तेमाल ना होने पर आप आराम से बंद कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Acer
- मॉडल नं- SFL14-54M
- फॉर्म फैक्टर- अल्ट्रा पोर्टेबल
- अधिकतम मेमोरी सपोर्ट- 32 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- यूएसबी पोर्ट्स- 3
- मेमोरी टेक्नोलॉजी- Lpddr 5
- प्रोसेसर स्पीड- 1.5 GHz
खूबियां
- डेडिकेटेड Copilot Key के साथ आपको विंडोज 11 में AI-संचालित सहायता, सुझाव और टूल तक आसान पहुंच मिलती है।
- इसका कीबोर्ड AI-पावर्ड असिस्टेंस के साथ आता है, जिसके साथ टाइपिंग का एक उन्नत अनुभव मिल सकता है।
- इसकी मेटल चेसिस इसे मजबूती प्रदान करती है और साथ ही 180 डिग्री का हिंज स्क्रीन डेटा को दूसरों के साथ साझा करने का काम आसान बनाता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को बैटरी बैकअप पसंद नहीं आया।
05
तुलना: किस छात्र के लिए कौन-सा लैपटॉप मॉडल अच्छा रहेगा?
इंजीनियरिंग, मेडिकल और कला जैसे अलग-अलग विभागों वाले छात्रों के लिए विभिन्न तरह के लैपटॉप उपलब्ध हैं। मगर, ऊपर सूची में शामिल किए गए लैपटॉप में से किस छात्र के लिए कौन-सा लैपटॉप अच्छा रहेगा, इसके लिए कुछ खास बिंन्दुओं पर इनकी तुलना की जा सकती है।
|
लैपटॉप मॉडल |
प्रोसेसर |
खासियत |
किसके लिए उपयोगी |
|
Apple 2025 MacBook Air |
10-कोर सीपीयू के साथ एप्पल M4 चिप |
पोर्टेबल और विश्वसनीय |
मेडिकल छात्रों के लिए |
|
Lenovo Yoga Slim 7 AI Laptop |
इंटल कोर अल्ट्रा 7 258V |
शानदार हिंज्ड स्क्रीन |
कला छात्रों के लिए |
|
Dell 15 Laptop |
13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-1334U |
किफायती और शक्तिशाली |
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए |
|
HP Spectre x360 |
इंटल कोर अल्ट्रा 7 155H |
वर्सटाइल 2-इन-1 डिजाइन |
कला और मेडिकल छात्रों के लिए |
|
acer Swift Lite 14 |
इंटल कोर अल्ट्रा 5 115U |
शानदार OLED डिस्प्ले |
इंजीनियरिंग और कला छात्रों के लिए |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- छात्रों के लिए सबसे अच्छा लैपटॉप ब्रांड कौन सा है?+एचपी, डेल, लेनोवो और एप्पल छात्रों के लिए लोकप्रिय ब्रांड हैं, जो विभिन्न आवश्यकताओं और बजटों के अनुरूप लैपटॉप प्रदान करते हैं।
- क्या छात्रों को टचस्क्रीन लैपटॉप खरीदना चाहिए?+टचस्क्रीन लैपटॉप नोट्स लेने और रचनात्मक कार्यों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन वे पारंपरिक लैपटॉप की तुलना में अधिक महंगे हो सकते हैं।
- लैपटॉप के लिए कितनी रैम आवश्यक है?+छात्रों के लिए, 8 जीबी रैम आमतौर पर पर्याप्त होती है, लेकिन अगर आप भारी सॉफ़्टवेयर का उपयोग करते हैं, तो 16 जीबी रैम बेहतर हो सकती है।
You May Also Like