क्या आपको भी भारत में सबसे अच्छे लैपटॉप ब्रांड्स की तलाश है? अगर हां, तो इस गाइड में हम आपको भारत में मिलने वाले 10 सबसे शानदार लैपटॉप ब्रांड्स के बारे में बताएंगें। इनमें से किसी को भी आप अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार चुन सकते हैं, क्योंकि इनके पास विभिन्न लैपटॉप मॉडल्स और कीमतों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध है। यहां पर हम अमेजन पर उपलब्ध उपयोगकर्ताओं की रेटिंग और साथ ही 10 बढ़िया ब्रांड्स के लैपटॉप मॉडल्स की भी तुलना करेंगे। लैपटॉप लेते समय, ब्रांड एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में आज की यह गाइड आपके लिए मददगार हो सकती है और आपको एक सूचित निर्णय लेने में मदद कर सकती है। तो चलिए सबसे पहले भारत में मिलने 10 शानदार लैपटॉप ब्रांड्स के बारे में जान लेते हैं-
भारत में मिलने वाले 10 सबसे भरोसेमंद लैपटॉप ब्रांड्स कौन से हैं?
भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप ब्रांड्स की सूची में कुछ मशहूर नाम जैसे कि Apple, Dell, HP, Lenovo, ASUS, Acer के साथ ही MSI, Microsoft, Samsung, Chuwi शामिल हैं। इनमें से कुछ ब्रांड्स भारत में सबसे ज्यादा लैपटॉप विक्रेता के तौर पर जाने जाते हैं, तो वहीं कुछ अपनी किफायती कीमतों के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय हैं-
ब्रांड |
मॉडल्स |
कीमत |
किसके लिए उपयोगी |
ऐप्पल |
2025 मैकबुक एयर 2024 मैकबुक प्रो 2023 मैकबुक प्रो |
₹99,900-₹3,00,000 तक |
पेशेवर लोग या फिर बिजनेस करने वालों के लिए |
डेल |
डेल 15 थिन और लाइट डेल इंस्पिरॉन 3530 Dell G-series-15-5530 |
₹50,000-₹1,00,000 तक |
ऑफिस से जुड़े कामों को करने के लिए |
एचपी |
एचपी पवेलियन x360 एचपी 15s, 15 एचपी विक्टस गेमिंग |
₹45,00-₹92,000 तक |
मनोरंजन के साथ ही लगभग सभी डिजिटल कार्यों के लिए |
ऐसर |
ऐसर एस्पायर लाइट ऐसर ALG ऐसर एस्पायर 3 |
₹58,999-₹99,990 तक |
छात्रों और सामान्य ब्राउज़िंग के लिए |
आसुस |
आसुस TUF गेमिंग A15 आसुस वीवोबुक 15, 16x आसुस ROG स्ट्रिक्स G16 |
69,990-₹2,2700 तक |
गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक्स के लिए |
लेनोवो |
आइडियापैड स्लिम 3 लेनोवो आइडियापैड 1 लेनोवो LOQ |
₹85,000-₹1,00,000 तक |
प्रोफेशनल कार्यों के लिए, कोडिंग व प्रोग्रामिंग के लिए |
एमएसआई (MSI) |
एमएसआई मॉडर्न 14,15 Katana A17 AI एमएसआई थिन 15 |
₹77,000-₹1,27,000 तक |
पेशेवर गेमिंग अनुभव के लिए |
माइक्रोसॉफ्ट |
न्यू सर्फेस लैपटॉप न्यू सर्फेस प्रो |
₹1,60,000-₹2,16,000 तक |
क्रिएटिव कामों के लिए |
सैमसंग |
गैलेक्सी बुक4 गैलेक्सी बुक 2 प्रो गैलेक्सी बुक 3 |
₹76,989-₹1,88,000 तक |
छात्रों और ऑफिस प्रोफेशनल्स के लिए |
Chuwi |
चुवी जेमीबुक प्लस हीरोबुक प्लस हीरोबुक प्रो |
₹39,990-₹44,990 तक |
प्रोग्रामर्स के साथ क्रिएटर्स के लिए |
किस लैपटॉप ब्रांड की ऑफ्टर सेल्स सर्विस बेहतर हैं?
लैपटॉप के प्रदर्शन और फीचर्स के साथ ही एक और जरूरी चीज है, और वो बिक्री के बाद ब्रांड द्वारा मिलने वाली ग्राहक सेवा। जी हां, अगर कोई ब्रांड यह सर्विस देने में असमर्थ है, तो उसके लैपटॉप पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में चलिए जानते हैं, कि भारत में कौन से लैपटॉप ब्रांड्स की ऑफ्टर सेल्स सर्विस बढ़िया हैं-
ब्रांड |
सेवाएं |
समीक्षा |
ASUS |
1 साल तक की वॉरंटी भारत में 1,000 से ज्यादा सर्विस सेंटर (251 अधिकृत) ऑनलाइन असिस्टेंट ऑन साइट सपोर्ट |
ग्राहकों द्वारा आसुस ब्रांड की ग्राहक सहायता को लेकर अधिकतर सकारात्मक समिक्षाएं देखने मिलती हैं। |
Lenovo |
1 साल तक की वॉरंटी केयर भारत में करीब 782 अधिकृत सर्विस सेंटर लेनोवो वेबसाइट सपोर्ट |
लोगों का कहना है, कि लेनोवो की आफ्टर सेल्स शीर्ष स्तर की है। |
Dell |
1 साल तक की वॉरंटी भारत में करीब 500 डेल टेक्नोलॉजीज 24/7 एक्सपर्ट सपोर्ट |
डेल,विशेष रूप से अगर आपके पास पेशेवर (कॉर्पोरेट) और एक्सटेंडेड सपोर्ट है, तो ये बेहतरीन है। |
HP |
1 साल तक की वॉरंटी केयर भारत में 576 से ज्यादा सर्विस सेंटर असिस्टेंस के लिए टोल-फ्री नंबर |
इसे लेकर मिली-जुली समिक्षाएं मिलती हैं। कुछ इसे अच्छा बताते हैं तो वहीं कुछ का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। |
Apple |
1 साल की लिमिटेड वॉरंटी पॉलिसी 189 अधिकृत सर्विस लोकेशन, व कई अधिकृत पार्टनर सेंटर्स ऐप्पल का ऑफिशियल सर्विस लोकेटर टूल |
इसकी ग्राहक सेवाएं शानदार हैं, जो उपयोगकर्ताओं के लिए आसान व सुरक्षित रहती हैं। |
MSI |
2 साल तक की वॉरंटी भारत में 170 से ज्यादा सर्विस सेंटर असिस्टेंस के लिए कस्टूमर केयर नंबर |
भारत में कम सर्विस सेंटर, लंबे रिपेयर टाइम के कारण अक्सर इसे लेकर नकारात्मक समिक्षाएं देखने मिलती हैं। |
Acer |
1 साल तक की वॉरंटी भारत में 150 से ज्यादा अधिकृत सेंटर ऑनलाइन वेबसाइट सपोर्ट |
ग्राहक की अपेक्षाओं पर अक्सर ऐसर की ग्राहक सेवाएं खरी नहीं उतरी हैं। |
Samsung |
1 साल तक की वॉरंटी भारत में 3,000 से ज्यादा सर्विस सेंटर डिजिटल सपोर्ट, कॉन्टैक्टलेस सर्विसेज |
कई सारे सर्विस सेंटर और इन-होम सहायता के कारण ग्राहकों को अक्सर यह ब्रांड पसंद आता है। |
Microsoft |
1 साल तक की वॉरंटी भारत में कई अधिकृत पार्टनर और सर्विस प्रोवाइडर्स माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट वेबसाइट |
इसकी ऑफ्टर सेल्स सर्विस अच्छी मानी जाती है, जिसमें ऑनलाइन और फोन सपोर्ट के साथ ही रिप्लेसमेंट सर्विस शामिल है। |
Chuwi |
भारत में करीब 330 सर्विस सेंटर सपोर्ट के लिए ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज डायरेक्ट कॉन्टैक्ट |
इसकी सर्विस में कई बार लंबी देरी, रिस्पॉन्स की कमी, रिपेयर में कठिनाई देखने मिलती है। |
आज की गाइड में हमने कुछ प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप मॉडल्स भी शामिल किए हैं, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं। इसके अलावा अन्य डिवाइस से जुड़ी जानकारी आपको गैजेट गली पर मिल सकती है।