क्या आप भी एक ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो भरोसेमंद, स्मार्ट और तेज परफॉर्मेंस देता हो, तो डेल के i7 लैपटॉप्स एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि डेल ने सालों से ग्राहकों का भरोसा जीता हुआ है। जाहिर है Dell Laptops अपनी दमदार बिल्ड क्वालिटी, शानदार परफॉर्मेंस और बढ़िया कस्टमर सर्विस के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ऐसे में आज यहां हम डेल के i7 लैपटॉप्स के बारे में बात करने वाले हैं। इस प्रोसेसर के साथ आने वाले डेल लैपटॉप्स मल्टीटास्किंग से लेकर हैवी सॉफ्टवेयर तक बिना रुकावट सभी काम आसानी से करने में सक्षम होते हैं। आप इनमें हाई-एंड गेमिंग कर सकते हैं, 4K वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग कर सकते हैं। तो अगर आप भी डेल का i7 लैपटॉप लेने का विचार कर रहे हैं, तो नीचे दिए 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
हर काम होगा सुपरफास्ट इन Dell i7 Laptop के साथ, फीचर्स हैं एकदम टॉप क्लास
Dell 15 13th Gen Intel Core i7-1355U Laptop
डेल का यह लैपटॉप 15.6 इंच FHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें आपको क्लियर, शार्प और डिटेल विजुअल्स प्राप्त होते हैं। इसमें 13th Gen इंटेल कोर i7 प्रोसेसर शामिल है, जिससे आप इसमें मल्टीटास्किंग, 4K वीडियो एडिटिंग जैसे काम स्मूदली कर सकते हैं। इस डेल लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप्स व फाइल्स तेजी से लोड होते हैं। इसमें इंटेल UHD ग्राफिक्स मौजूद है जिससे आप इस लैपटॉप में नॉर्मल गेमिंग व ग्राफिक डिजाइनिंग कर सकते हैं। इसका बैटरी बैकअप भी काफी बढ़िया है, जिससे आप इस लैपटॉप पर बिना चार्जिंग की टेंशन लिए लंबे समय तक काम कर सकते हैं। इसमें आपको मेमोरी कार्ड स्लॉट भी शामिल मिलता है, जिसकी मदद से आप इसमें स्टोरेज स्पेस बढ़ा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज - 512GB
- सीपीयू मॉडल - कोर i7 फैमिली
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - एंटी ग्लेयर कोटिंग
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इस डेल लैपटॉप की डिस्प्ले एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आती है यानी लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव नहीं पड़ता है और कोई नुकसान नहीं होता है।
- इसमें बैकलिट कीबोर्ड शामिल है, जिससे आप कम रोशनी में भी बेहतर टाइपिंग कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01Dell Inspiron 3530 Intel Core i7 13th Gen Thin & Light Laptop
इस डेल लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले शामिल होती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ काम करती है। इससे आपको स्क्रीन पर बेहतर ब्राइटनेस के साथ क्लियर व शार्प इमेज देखने को मिलती है। इसमें इंटेल कोर i7 प्रोसेसर शामिल है, जिससे आप इस लैपटॉप में मल्टीटास्किंग व अन्य जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं। इस Dell Laptop में डेल कंफर्ट व्यू तकनीक शामिल है, जो हानिकारक ब्लू लाइट को स्क्रीन से कम करती है, जिससे लैपटॉप पर काम करते समय आंखों को नुकसान नहीं होता है। इस लैपटॉप में आपको कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल सपोर्ट मिलते हैं। इसमें USB, HDMI और ऑडियो जैक जैसे पोर्ट्स शामिल होते हैं, जिनकी मदद से आप अन्य डिवाइस को लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें Wifi और ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आपको फास्ट इंटरनेट व कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है। इस डेल लैपटॉप में 2 इन-बिल्ट स्पीकर्स होते हैं, जिससे बेहतर ऑडियो अनुभव मिलता है। इसका फायदा यह होता है कि आपको तेज आवाज के लिए अलग से स्पीकर कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - कोर i7
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इस लैपटॉप में आपको 15 माह का McAfee सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आपको इसे अलग से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह आपके लैपटॉप में मौजूद डेटा को सुरक्षित रहता है और लैपटॉप को वायरस से बचाता है।
- पतला और हल्का होने के कारण इस लैपटॉप को कैरी करना बहुत आसान होता है। आप इसे अपने बैग या हैंडबैग में आसानी से कैर कर सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स को इस लैपटॉप में हीटिंग की दिक्कत देखने को मिली है।
02Dell G15-5530 Intel Core i7-13650HX Gaming Laptop
अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं, तो यह डेल लैपटॉप आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाले इस लैपटॉप में इंटेल कोर i7 प्रोसेसर शामिल होता है, जो तेज परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग की सुविधा देता है। इसमें RTX ग्राफिक्स मौजूद होते हैं, जिससे आप इसमें हाई-एंड गेमिंग कर सकते हैं और आपको गेमिंग के दौरान अल्ट्रा एचडी व नैचुरल ग्राफिक्स मिलते हैं। एप्लिकेशन व सॉफ्टवेयर की फास्ट लोडिंग के लिए इसमें 16GB रैम और 512GB SSD शामिल होती है। यह डेल लैपटॉप एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जिससे इसमें लंबे समय तक गेमिंग या काम करने के बावजूद यह लैपटॉप गर्म नहीं होता है। इससे लैपटॉप के खराब होने का डर भी नहीं रहता है। इसमें आपको 56WHr का बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे आप एक बार की चार्जिंग पर इस लैपटॉप में लंबे समय तक काम कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको मल्टीपल पोर्ट्स और Wifi व ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- कलर - डार्क ग्रे
- हार्ड डिस्क - 1TB
- सीपीयू मॉडल - कोर i7
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें RGB बैकलिट कीबोर्ड शामिल होती है, जो कम रोशनी में भी बेहतर टाइपिंग की सुविधा देता है। वहीं इसमें शामिल कलरफुल RGB लाइट्स कम रोशनी में भी गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करती है।
- इसमें आपको 15 माह का McAfee सब्सक्रिप्सन मिलता है, जिससे आप मल्टी डिवाइस सिक्योरिटी मिलती है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03Dell Inspiron 7430 Intel Core i7-1355U Processor 2in1 Touch Laptop
यह एक एडवांस्ड डेल लैपटॉप है, जो 2 इन 1 टच सपोर्ट के साथ आता है यानी आप इस लैपटॉप की स्क्रीन को टच करके भी इसमें काम कर सकते हैं। इसमें 14 इंच की FHD+ डिस्प्ले मौजूद है, जो डेल कंफर्ट व्यू तकनीक के साथ काम करती है। यह तकनीक स्क्रीन की ब्लू लाइट को कम करने में मदद करती है जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने से आंखों को नुकसान नहीं पहुंचता है। इस i7 Laptop के ऑडियो क्वालिटी की बात करें, तो इसमें अप-फायरिंग स्पीकर्स लगे होते हैं, जो डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ काम करते हैं। इससे लैपटॉप में आवाज दोनों तरफ से आती है और साउंड काफी क्लियर, डीप व बैलेंस्ड होती है। इसमें AI बैकग्राउंड नॉइज़ तकनीक शामिल होती है, जो वीडियो कॉलिंग के दौरान पीछे से आने वाली एक्स्ट्रा आवाज के कम करती है और आपकी आवाज एकदम क्लियर सुनाई देती है। इसमें FHD रेजॉल्यूशन कैमरा लगा होता है, जिससे क्लियर, शार्प और डिटेल वीडियो क्वालिटी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - कोर i7
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - फिंगरप्रिंट रीडर
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें ड्यूल इन-बिल्ट माइक्रोफोन होता है, जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान आपकी आवाज क्लियर सुनाई पड़ती है और आप भी सामने वाली की आवाज साफ सुन सकते हैं।
- इसमें फिंगरप्रिंट रीडर की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप इस लैपटॉप को केवल अपनी उंगली से लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04Dell Latitude 3450 13th Gen Intel Core i7-1355U Laptop
डेल का यह लैपटॉप 14 इंच की FHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे आप क्लियर, शार्प और डिटेल विजुअल्स प्राप्त होते हैं। इसमें 13th Gen इंटेल कोर i7 प्रोसेसर शामिल है, जो तेज परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग की सुविधा देता है। इसमें आपको हाई स्पीड मेमोरी और स्टोरेज की सुविधा मिलती है। इसमें 16GB DDR5 रैम और 512GB SSD शामिल रहती है, जिससे लैपटॉप में ऐप की लोडिंग स्पीड बढ़ती है और मल्टीटास्किंग स्मूद होता है। इसमें लॉन्ग लाइफ 3 सेल बैटरी मिलती है, जिससे आप इस लैपटॉप पर बिना चार्जिंग की चिंता किए लंबे समय तक काम कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल पोर्ट्स जैसे - HDMI, USB आदि शामिल होते हैं, जिससे आप लैपटॉप को मोबाइल, टीवी जैसे डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं इसमें Wifi व ब्लूटूथ सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से आप फास्ट इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसकी ऑडियो क्वालिटी भी काफी बढ़िया होती है, जिससे आप तेज और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- कलर - ब्लैक
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - कोर i7
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Ubuntu
- विशेष सुविधा - एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
- वारंटी - 3 साल की वारंटी
खूबियां
- इस डेल लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले शामिल होती है, जिसका फायदा यह होता है कि लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों में थकान महसूस नहीं होती है।
- इसमें फिंगरप्रिंट रीडर लगा होता है, जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप को केवल अपनी उंगली से लॉक या अनलॉक कर सकते हैं और लैपटॉप में मौजूद अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
कमी
- इस लैपटॉप को लेकर यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
05
डेल i7 लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने डेल i7 Laptops के 5 मॉडल्स की तुलना की है, जिससे आपको समझने में आसानी हो कि आपके लिए इन 5 में से कौन-सा विकल्प सबसे बढ़िया है। वहीं इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आप गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक कर सकते हैं।
|
मॉडल नाम |
डिस्प्ले |
प्रोसेसर |
ग्राफिक्स |
खास फीचर्स |
वारंटी |
|
Dell 15 Laptop DC15250 |
15.6 इंच FHD |
13th Gen Intel Core i7-1355U |
Intel UHD |
विंडोज 11 होम, मेमोरी कार्ड स्लॉट, बैकलिट कीबोर्ड |
1 साल की वारंटी |
|
Dell Inspiron 3530 |
15.6 इंच FHD |
Intel Core i7-1355U |
Intel UHD |
बैकलिट कीबोर्ड, हल्का और पतला |
1 साल की वारंटी |
|
Dell G15-5530 |
15.6 इंच FHD |
Intel Core i7-13650HX |
NVIDIA GeForce RTX 3050 |
गेमिंग लैपटॉप, RGB बैकलिट कीबोर्ड, हाई-पफॉर्मेंस CPU |
1 साल की वारंटी |
|
Dell Inspiron 7430 2-in-1 (Touch) |
14 इंच FHD+ |
Intel Core i7-1355U |
इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स |
2-in-1 टच और पेन सपोर्ट, बैकलिट कीबोर्ड, फिंगरप्रिंट रीडर |
1 साल की वारंटी |
|
Dell Latitude 3450 |
14 इंच FHD |
13th Gen Intel Core i7-1355U |
इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स |
बैकलिट कीबोर्ड, फिंगरप्रिंट रीडर, हल्का |
3 साल की वारंटी |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- डेल i7 और डेल i5 में क्या अंतर है?+डेल का i7 लैपटॉप अधिक पावरफुल होता है। इसमें आपको ज्यादा कोर, बेहतर स्पीड और फास्ट मल्टीटास्किंग की सुविधा मिलती है। वहीं i5 में यह सुविधा थोड़ी कम होती है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो अगर आपको हैवी और प्रोफेशनल काम के लिए लैपटॉप की जरूरत है, तो i7 एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- क्या गेमिंग के लिए डेल i7 लैपटॉप बढ़िया है?+देखिए अगर आपने जो Dell i7 Laptop चुना है उसमें डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड मौजू हैं, जैसे - RTX, NVIDIA आदि। तो यह लैपटॉप हाई-एंड गेमिंग के लिए बढ़िया हैं और अगर लैपटॉप में इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स मौजूद हैं, तो फिर आप लैपटॉप में केवल नॉर्मल गेमिंग का कर सकते हैं।
- डेल i7 लैपटॉप की कीमत कितनी है?+डेल i7 लैपटॉप की कीमत ₹66,000 से शुरू होती है और 1 लाख रुपये से ज्यादा तक जाती है। हर मॉडल की कीमत अलग-अलग होती है, जो उसके फीचर्स पर निर्भर करती है।
You May Also Like