₹10,000 के बजट में बढ़िया 24 इंच Gaming Monitors, जो देंगे शानदार गेम प्ले का अनुभव!

अगर आपका बजट कम है और आप ₹10,000 के अंदर सबसे अच्छे 24 इंच के गेमिंग मॉनिटर की तलाश कर रहे हैं, तो अमेजन पर कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं, जो 100Hz से 180Hz तक के रिफ्रेश रेट और IPS डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन बजट-फ्रेंडली Monitor में आप गेमिंग के अलावा अपने अन्य काम भी आसानी से कर सकते हैं।
24 इंच गेमिंग मॉनिटर
24 इंच गेमिंग मॉनिटर

गेमिंग का असली मजा तभी आता है जब स्क्रीन पर विजुअल्स एकदम साफ और बिना किसी रुकावट के चलें, क्योंकि एक अच्छा गेमिंग मॉनिटर ना केवल आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है, बल्कि ऑफिस के काम और पढ़ाई के लिए भी बहुत उपयोगी भी साबित होता है। आम तौर पर लोगों को लगता है कि एक अच्छा Gaming Monitor बहुत महंगा आता है, लेकिन तकनीक के विकास के साथ अब ₹10,000 से कम बजट में भी शानदार फीचर्स वाले 24 इंच के मॉनिटर आसानी से मिल जाते हैं। इन बजट फ्रेंडली मॉनिटर्स में आपको हाई रिफ्रेश रेट, कम रिस्पांस टाइम और आंखों की सुरक्षा के लिए फ्लिकर-फ्री तकनीक जैसी खूबियां मिल जाती हैं। तो अगर आप भी अपने लिए एक किफायती और दमदार गेमिंग मॉनिटर लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Dell SE2426HG 24 Inch FHD Gaming Monitor

    यह डेल का बेहद शानदार और आधुनिक 24 इंच का गेमिंग मॉनिटर है, जो गेमर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें फास्ट IPS डिस्प्ले पैनल दिया गया है जो बेहतरीन विजुअल और जीवंत रंग प्रदान करता है। इसका 240Hz का सुपर-फास्ट रिफ्रेश रेट और 0.5ms का बेहद कम रिस्पांस टाइम आपके गेमिंग अनुभव को बेहद स्मूथ और बिना किसी लैग के बनाता है। इसमें AMD फ्रीसिंक प्रीमियम तकनीक मिलती है जो स्क्रीन टियरिंग को रोकती है। इसके अलावा HDR10 और 99% sRGB कलर गामट की वजह से इसमें गेम्स और मूवीज के कलर्स बेहद शानदार दिखाई देते हैं। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें आई कम्फर्ट फीचर भी दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई 2.1 तथा डिस्प्लेपोर्ट 1.4 पोर्ट्स मौजूद हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल: Dell
    • मॉडल नंबर: SE2426HG
    • स्क्रीन साइज: 24 इंच
    • आस्पेक्ट रेशियो: 16:9
    • रिफ्रेश रेट: 240Hz

    खूबियां

    • सुपर-फास्ट
    • IPS पैनल

    कमी 

    • इस मॉनिटर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    01
  • Samsung 24 Inch G3 Gaming Monitor

    सैमसंग का यह 24 इंच का गेमिंग मॉनिटर उन लोगों के लिए एकदम सही है जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं। यह फुल एचडी रेजोल्यूशन और IPS पैनल के साथ आता है, जिससे इसके व्यूइंग एंगल और पिक्चर क्लैरिटी बहुत अच्छी मिलती है। इस गेमिंग मॉनिटर में 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1ms का रिस्पांस टाइम दिया गया है जो फास्ट-पेस गेमिंग के लिए बहुत उपयुक्त है। गेमिंग के दौरान बेहतरीन अनुभव के लिए इसमें खास गेम मोड और FreeSync तकनीक का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एचडीएमआई, डिस्प्लेपोर्ट और हेडफोन जैक दिए गए हैं। इसका टिल्ट एडजस्टेबल स्टैंड इसे इस्तेमाल करने में बेहद आरामदायक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल: Samsung
    • मॉडल नंबर: LS24HG310EWXXL
    • स्क्रीन साइज: 24 इंच
    • आस्पेक्ट रेशियो: 16:9
    • रिफ्रेश रेट: 144Hz

    खूबियां

    • बेहतरीन IPS डिस्प्ले
    • टिल्ट स्टैंड

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इस मॉनिटर की पिक्चर क्वालिटी में दिक्कत देखने को मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • MSI MAG 245F X24 24 Inch Gaming Monitor

    MSI का यह 24 इंच का फ्रेम-लेस गेमिंग मॉनिटर प्रोफेशनल्स और हार्डकोर गेमर्स दोनों की पहली पसंद बन सकता है। इसमें Rapid IPS पैनल का इस्तेमाल किया गया है जो 240Hz के हाई रिफ्रेश रेट और 0.5ms के सुपर-फास्ट रिस्पांस टाइम के साथ आता है। यह मॉनिटर HDR रेडी और एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम तकनीक से लैस है, जो विजुअल्स को और अधिक आकर्षक व स्मूथ बनाता है। इसमें खास AI Vision तकनीक दी गई है जो अंधेरे सीन में भी डिटेल्स को साफ दिखाने में मदद करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें आई केयर फीचर्स हैं और यह वीसा माउंट सपोर्ट के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल: MSI
    • मॉडल नंबर: MAG 245F X24
    • स्क्रीन साइज: 24 इंच
    • आस्पेक्ट रेशियो: 16:9
    • रिफ्रेश रेट: 240Hz

    खूबियां

    • रैपिड आईपीएस पैनल
    • एआई विजन

    कमी

    • इस मॉनिटर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
    03
  • LG 24G411B 24 Inch Ultragear FHD IPS Gaming Monitor

    एलजी अल्ट्रागियर सीरीज का यह 24 इंच का फुल एचडी गेमिंग मॉनिटर गेमिंग की दुनिया में एक दमदार नाम है। इसमें आईपीएस पैनल दिया गया है जो बेहतरीन कलर्स और 144Hz के स्मूथ रिफ्रेश रेट का अनुभव कराता है। मोशन ब्लर को कम करने के लिए इसमें 1ms MBR तकनीक मिलती है जो तेज गति वाले एक्शन सीन्स को बेहद साफ दिखाती है। यह मॉनिटर NVIDIA G-Sync संगत और एएमडी फ्रीसिंक दोनों को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन फटने या अटकने की समस्या नहीं होती। HDR10 सपोर्ट, एंटी-ग्लेअर स्क्रीन और स्लिम स्टैंड इसे दिखने में प्रीमियम और इस्तेमाल में शानदार बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल: LG Ultragear
    • मॉडल नंबर: 24G411B
    • स्क्रीन साइज: 24 इंच
    • आस्पेक्ट रेशियो: 16:9
    • रिफ्रेश रेट: 144Hz

    खूबियां

    • जी-सिंक कम्पेटिबल
    • मोशन ब्लर रिडक्शन

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस मॉनिटर की बैकलाइट क्वालिटी में दिक्कत देखने को मिली है।
    04
  • Lenovo LOQ 24-10 FHD IPS 200Hz Gaming Monitor

    लेनोवो का यह स्मार्टचॉइस गेमिंग मॉनिटर 23.8 इंच यानी लगभग 24 इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ आता है, जो शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 200Hz का तेज रिफ्रेश रेट और 0.5ms का रिस्पांस टाइम है जो गेमिंग को बेहद रोमांचक और मक्खन जैसा चिकना बनाता है। यह आईपीएस पैनल पर आधारित है और 99% sRGB कलर कवरेज के साथ आता है जिससे हर रंग असली जैसा नजर आता है। इसमें HDR10 कंप्लायंस और एएमडी फ्रीसिंक का सपोर्ट मिलता है। लूनर ग्रे कलर के इस मॉनिटर में आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए दो HDMI 2.1 TMS और एक डिस्प्लेपोर्ट 1.4 पोर्ट दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल: Lenovo LOQ
    • मॉडल नंबर: 68F1GACBIN
    • स्क्रीन साइज: 23.8 इंच
    • आस्पेक्ट रेशियो: 16:9
    • रिफ्रेश रेट: 200Hz

    खूबियां

    • तेज 200Hz रिफ्रेश रेट
    • बेहतरीन 99% sRGB रंग

    कमी

    • कुछ यूजर्स को इस मॉनिटर में कनेक्टिविटी की समस्या देखने को मिली है।
    05

24 इंच गेमिंग मॉनिटर्स के मॉडल्स की तुलना तालिका

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम  

रिफ्रेश रेट  

रिस्पांस टाइम  

सिंक तकनीक

Dell SE2426HG  

240Hz  

0.5ms

AMD FreeSync प्रीमियम

Samsung G3 (LS24HG310EWXXL)  

144Hz  

1ms

AMD FreeSync

MSI MAG 245F X24  

240Hz  

0.5ms

AMD FreeSync प्रीमियम

LG 24G411B Ultragear  

144Hz  

1ms

NVIDIA G-Sync और AMD FreeSync 

Lenovo LOQ 24-10  

200Hz  

0.5ms

AMD FreeSync

नोट - यहां हमने जिन गेमिंग मॉनिटर के बारे में जानकारी दी है, लेख लिखते समय उनकी कीमत अमेजन पर ₹10,000 से कम थी। हालांकि, इन कीमतों में अमेजन द्वारा बदलाव भी किया जा सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि कोई भी मॉनिटर लेने से पहले साइट पर जाकर लेटेस्ट प्राइस जरूर देखें।

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹10,000 के बजट में सच में अच्छे गेमिंग मॉनिटर मिल जाते हैं?
    +
    जी हां, इस बजट में आपको 100Hz से 144Hz रिफ्रेश रेट, IPS पैनल और 1ms रिस्पांस टाइम वाले बेहतरीन 24 इंच के मॉनिटर मिल जाते हैं जो कैजुअल और एस्पोर्ट्स गेमिंग के लिए बहुत अच्छे हैं।
  • गेमिंग के लिए 24 इंच का मॉनिटर सबसे सही क्यों माना जाता है?
    +
    24 इंच की स्क्रीन साइज डेस्क पर रखने के लिए एकदम परफेक्ट होती है। इसमें पूरी स्क्रीन एक ही नजर में आ जाती है, जिससे गेम खेलते समय हर मूवमेंट पर आसानी से ध्यान रखा जा सकता है।
  • गेमिंग मॉनिटर में IPS पैनल होना क्यों जरूरी है?
    +
    IPS पैनल रंगों को बहुत ही जीवंत और साफ दिखाता है तथा इसके व्यूइंग एंगल भी बहुत अच्छे होते हैं, जिससे साइड से देखने पर भी तस्वीर धुंधली नहीं पड़ती।
  • रिफ्रेश रेट गेमिंग को कैसे प्रभावित करता है?
    +
    उच्च रिफ्रेश रेट होने से स्क्रीन पर हरकतें बेहद साफ दिखाई देती हैं, जिससे फास्ट-पेस गेम में दुश्मन को जल्दी देखने और रिएक्ट करने में मदद मिलती है।
  • क्या इन बजट मॉनिटर्स में बिल्ट-इन स्पीकर्स आते हैं?
    +
    कुछ मॉडल्स में इन-बिल्ट स्पीकर्स मिल जाते हैं, लेकिन बेहतर गेमिंग और साउंड अनुभव के लिए अलग से हेडफोन या एक्सटर्नल स्पीकर्स का उपयोग करना ज्यादा बेहतर होता है।