बड़ा पर्दा, बेहतरीन विजुअल्स: भारत में बेहतरीन 75 Inch Smart TV जो बनाते हैं घर को होम थिएटर!

75 इंच का Smart TV लेने से पहले 4K LED, QLED और Mini LED तकनीक के बीच अंतर समझना जरूरी है। जानिए मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए कौन-से फीचर्स उपयोगी हैं और प्रीमियम टीवी चुनते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।
भारत में 75 इंच स्मार्ट टीवी
भारत में 75 इंच स्मार्ट टीवी

अगर आप घर पर फिल्मों, क्रिकेट और वेब सीरीज का मजा बड़े पर्दे पर लेना चाहते हैं, तो 75 Inch का Smart TV आपके लिविंग रूम को होम थिएटर जैसा अनुभव दे सकता है। इस स्क्रीन साइज में 4K रेजोल्यूशन, QLED और Mini LED डिस्प्ले जैसी तकनीकें मिलती हैं, जो पिक्चर क्लैरिटी, रंगों और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। भारत में 75 इंच के टीवी की कीमत लगभग ₹55,000 से शुरू होकर प्रीमियम मॉडल्स के लिए कई लाख रुपये तक जा सकती है। लेकिन बड़ा स्क्रीन साइज ही अच्छी खरीदारी की गारंटी नहीं है। डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, रिफ्रेश रेट, साउंड क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स भी आपके अनुभव को प्रभावित करते हैं। आइए जानते हैं कि प्रीमियम 75 इंच स्मार्ट टीवी चुनते समय किन विकल्पों और खूबियों पर ध्यान देना चाहिए।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें घर को मनोरंजन का हब बनाने वाले 5 शानदार 75 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 75 inch (189cm) Crystal UHD 4K Vision AI 2026 Smart TV

    घर का लिविंग रूम बने फिल्म देखने की पसंदीदा जगह

    • 75 इंच की बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखते समय छोटे सीन भी ज्यादा दिलचस्प लग सकते हैं। अगर परिवार के साथ फिल्में और स्पोर्ट्स मैच देखना पसंद है, तो यह टीवी बड़े कमरे में मनोरंजन का सेंटर बन सकता है।
    • इस Samsung TV में क्रिस्टल प्रोसेसर 4K है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो को 4K के करीब दिखाने में मदद करता है। HDR10+ का सपोर्ट भी मिल जाता है, जिससे इससे कंटेंट में रंगों और रोशनी का फर्क बेहतर नजर आ सकता है।
    • रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इसमें 150 से ज्यादा मुफ्त चैनल और Tizen OS के सात साल तक अपग्रेड का सपोर्ट भी मिलता है। इससे टीवी लंबे समय तक इस्तेमाल करने की प्लानिंग बनाने वालों को फायदा हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA75UE85AHULXL}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • 150+ फ्री टीवी चैनल्स
    • फिल्ममेकर मोड

    कमी

    • टीवी थोड़ा लैग करके चलने से परेशानी आ सकती है।
    01
  • TCL 189 cm (75 Inches) Smartchoice 4K UHD Smart QLED Google TV

    गेमिंग में तेज एक्शन का मजा लेना है?

    • रेसिंग गेम हो या तेज रफ्तार मुकाबला, बड़ी स्क्रीन पर हर पल साफ दिखना जरूरी है। TCL का यह QLED TV गेमिंग और फिल्में देखने, दोनों के लिए ध्यान खींचता है।
    • इस 75 इंच टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है, जो कंपैटिबल गेम और सेटअप के साथ फास्ट मूवमेंट को ज्यादा सहज दिखाने में मदद कर सकता है। QD-Mini LED डिमिंग तस्वीर के अलग-अलग हिस्सों की रोशनी को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने के लिए है।
    • फिल्म देखते समय इसका 42 वॉट ONKYO 2.1 चैनल साउंड सिस्टम काम आता है। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम और 3GB RAM के साथ ऐप्स और मनोरंजन के विकल्प भी मिलते हैं, इसलिए यह टीवी गेमिंग के साथ रोज के इस्तेमाल के लिए भी बनाया गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {75T8D}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QD-Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 42 वॉट

    खूबियां

    • 22-बिट बैकलाइट कंट्रोल
    • AiPQ प्रो प्रोसेसर

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस थोड़ी स्लो लग सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hisense 189 cm (75 Inches) 4K Ultra HD Smart Hi-QLED TV

    क्रिकेट की आवाज और मैदान का रोमांच घर तक लाएं

    • मैच देखते समय चौके की आवाज, कमेंट्री और मैदान का माहौल भी अनुभव का हिस्सा होते हैं। Hisense का यह बिग स्क्रीन टीवी क्रिकेट देखने वालों के लिए खास तौर पर दिलचस्प हो सकता है।
    • इसमें 60 वॉट स्पीकर दिए गए हैं, जो हाई-रिफ्रेश टीवी की आवाज को ज्यादा दमदार बनाने में मदद करते हैं। डॉल्बी एट्मॉस का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कंटेंट में आवाज ज्यादा खुली और चारों ओर से आती हुई महसूस हो सकती है।
    • Cricket Mode खेल देखते समय अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दिया गया है। साथ ही HDR10+ कंपैटिबल वीडियो में रंगों और रोशनी की बारीकियां दिखाने में मदद करता है, जबकि VIDAA OS पर सपोर्टेड ऐप्स से ऑनलाइन शो और फिल्में भी देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hisense {75E75Q}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Hi-LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 60 वॉट

    खूबियां

    • गेम मोड प्लस
    • AI 4K अपस्केलर

    कमी

    • टीवी में बहुत कम ऐप्स होने से मनोरंजन बाधित हो सकता है।
    03
  • Xiaomi (189 cm) 75 inch Smartchoice X Pro 4K QLED

    बड़ी स्क्रीन पर फिल्में भी देखें और गेम भी खेलें

    • अगर घर में फिल्में देखने के साथ गेमिंग का भी शौक है, तो 75 इंच की स्क्रीन दोनों का मजा बढ़ा सकती है। इस Xiaomi Smart TV में 4K रिजॉल्यूशन के साथ डॉल्बी विजन मिलता है, जिससे फिल्मों में रंग और रोशनी के छोटे फर्क ज्यादा साफ दिख सकते हैं।
    • गेम खेलने वालों के लिए 120Hz गेम बूस्टर खास सुविधा है। इससे कंपैटिबल गेम और सही सेटअप के साथ यह तेज एक्शन को ज्यादा सहज दिखाने में मदद कर सकता है।
    • फिल्मों और गेम के साथ म्यूजिक का मजा लेने के लिए इसमें 34 वॉट बूम बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं। गगूल टीवी पर ऐप्स और शो सर्च करना आसान रहता है, जबकि Gemini AI की सुविधा टीवी पर उपलब्ध होने वाले सपोर्टेड AI फीचर्स इस्तेममाल करने की सुविधा देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L75MB-APIN}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 34 वॉट

    खूबियां

    • शाओमी साउंड
    • विविड पिक्चर इंजन 2

    कमी

    • टीवी की डिस्पले पर ब्लैक लेवल सही नजर ना आना परेशानी बन सकता है।
    04
  • Sony 189 cm (75 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    फिल्मों के लिए बड़ी स्क्रीन, रोज के इस्तेमाल में भी आसानी

    • कभी परिवार के साथ फिल्म देखनी हो, तो कभी शाम को कोई शो लगाना हो, 75 Inch TV घर के मनोरंजन को बड़ा अनुभव दे सकता है। Sony का यह टीवी उन लोगों के लिए है जो बड़ी स्क्रीन के साथ पिक्चर को बेहतर बनाने वाली तकनीक भी चाहते हैं।
    • इसमें 4K X Reality PRO फीचर दिया गया है, जो तस्वीर की बारीक डिटेल्स सुधारने में मदद करता है। HDR10 का सपोर्ट कंपैटिबल वीडियो में रोशनी और गहरे हिस्सों का फर्क दिखाता है।
    • गूगल टीवी पर अलग-अलग ऐप्स से शो और फिल्में देख सकते हैं। गेमिंग के लिए ALLM सपोर्ट भी मिलता है, जो कंसोल से कनेक्ट होने पर लो लेटेंसी मोड अपने आप चालू करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-75S25M2}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • सोनी पिक्चर्स कोर
    • X-प्रोटेक्शन प्रो

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नही है।
    05

तुलना: इंडिया में 75 इंच स्मार्ट टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 75 Inch Smart TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है। 

मॉडल

रिफ्रेश रेट

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung

{UA75UE85AHULXL}

50 Hz

20 वॉट

150+ फ्री टीवी चैनल्स, फिल्ममेकर मोड

TCL 

{75T8D}

144 Hz

42 वॉट

22-बिट बैकलाइट कंट्रोल, AiPQ प्रो प्रोसेसर

Hisense

{75E75Q}

60 Hz

60 वॉट

गेम मोड प्लस, AI 4K अपस्केलर

Xiaomi

{L75MB-APIN}

120 Hz

34 वॉट

शाओमी साउंड, विविड पिक्चर इंजन 2

Sony

{K-75S25M2}

60 Hz

20 वॉट

सोनी पिक्चर्स कोर, X-प्रोटेक्शन प्रो

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 75 इंच का स्मार्ट टीवी बड़े लिविंग रूम के लिए सही है?
    +
    हां, बड़े लिविंग रूम में 75 इंच का टीवी शानदार विजुअल अनुभव दे सकता है। लेने से पहले बैठने की दूरी और दीवार की जगह जरूर मापें।
  • क्या 75 इंच के टीवी में 4K रेजोल्यूशन जरूरी है?
    +
    इस स्क्रीन साइज पर 4K रेजोल्यूशन बेहतर डिटेल दिखाने में मदद करता है। हालांकि, पिक्चर की क्वालिटी कंटेंट, पैनल और प्रोसेसिंग पर भी निर्भर करती है।
  • 75 इंच के टीवी में QLED और Mini LED में क्या अंतर है?
    +
    क्यूएलईडी क्वांटम डॉट तकनीक से रंगों को बेहतर बनाता है, जबकि मिनी एलईडी बैकलाइट में छोटे LEDs इस्तेमाल करता है, जिससे ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट कंट्रोल बेहतर हो सकता है।
  • क्या 75 इंच का टीवी गेमिंग के लिए अच्छा है?
    +
    हां, लेकिन गेमिंग के लिए HDMI 2.1, कम इनपुट लैग, VRR और हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स देखें। इनकी उपलब्धता टीवी के मॉडल पर निर्भर करती है।
  • भारत में 75 इंच स्मार्ट टीवी लेने के लिए कितना बजट चाहिए?
    +
    बजट लगभग ₹55,000 से शुरू हो सकता है, जबकि प्रीमियम मिनी एलईडी और हाई-एंड मॉडल्स की कीमत लाखों में पहुंच सकती है।