हर गेम बनेगा मजेदार इन Nvidia ग्राफिक्स कार्ड वाले गेमिंग लैपटॉप के साथ

आज यहां हम आपको 5 गेमिंग लैपटॉप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें Nvidia ग्राफिक्स कार्ड इन-बिल्ट होता है। इन ग्राफिक्स कार्ड के साथ आने वाले लैपटॉप तेज, स्मूद और हाई क्वालिटी ग्राफिक्स प्रदान करते हैं, जिससे गेमिंग का अनुभव अधिक बेहतर होता है। आइए नीचे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
गेमिंग लैपटॉप

क्या आप भी एक ऐसा गेमिंग लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, जो Nvidia ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता हो? तो आपके लिए यह लेख मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, यहां हमने अमेजन पर उपलब्ध 5 लैपटॉप की जानकारी आपको दी है, जिनमें यह ग्राफिक्स कार्ड मौजूद होते हैं। बता दें कि Nvidia ग्राफिक्स कार्ड की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है कि ये हाई परफॉर्मेंस देते हैं और हैवी गेम्स जैसे - GTA V, Cyberpunk 2077 या कॉल ऑफ ड्यूटी को आसानी से झेल लेते हैं। वहीं इसकी मदद से रियलस्टिक ग्राफिक्स मिलते हैं, जिससे गेमिंग का मजा दोगुना हो जाता है। यही वजह है कि गेमिंग लैपटॉप में Nvidia ग्राफिक्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आइए नीचे आपको विस्तार से टेबल द्वारा समझाते हैं कि गेमिंग लैपटॉप में यह ग्राफिक्स कार्ड क्यों जरूरी है?

वहीं अगर आपको गेमिंग के अलावा टैबलेट, हेडफोन या स्मार्टफोन जैसे गैजेट्स के बारे में जानकारी प्राप्त करनी हो, तो आप गैजट गली की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को पढ़ सकते हैं। 

गेमिंग लैपटॉप में क्यों जरूरी है Nvidia ग्राफिक्स कार्ड?

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि गेमिंग लैपटॉप के लिए Nvidia ग्राफिक्स कार्ड क्यों जरूरी हैं? नीचे हमने टेबल के माध्यम से इसके कारण को विस्तार से समझाने की कोशिश की है - 

क्रमांक 

कारण 

विवरण

1.

हाई परफॉर्मेंस  

Nvidia GPU गेम्स को बिना लैग के तेज और स्मूद चलाता है, खासकर हैवी गेम्स जैसे GTA V या Cyberpunk 2077

2.

रियलिस्टिक ग्राफिक्स  

Ray Tracing और DLSS जैसी तकनीक से गेम्स में लाइट, शैडो और विजुअल इफेक्ट्स असली जैसे लगते हैं।

3.

CPU का लोड कम करता है  

ग्राफिक्स की प्रोसेसिंग GPU संभाल लेता है, जिससे CPU बाकी टास्क आसानी से करता है और लैपटॉप ओवरलोड नहीं होता।

4.

मल्टीटास्किंग 

सिर्फ गेमिंग ही नहीं बल्कि वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइनिंग, स्ट्रीमिंग और AI वर्क्स में भी यह GPU काम आता है।

5.

फ्यूचर-प्रूफ तकनीक  

नए गेम्स और हाई-एंड सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए Nvidia सीरीज पूरी तरह तैयार रहती है, जिससे लैपटॉप लंबे समय तक काम का रहता है। 

ऊपर हमने जाना कि गेमिंग लैपटॉप में Nvidia ग्राफिक्स कार्ड क्यों जरूरी है? तो अगर आप भी इस ग्राफिक्स कार्ड के साथ आने वाले गेमिंग लैपटॉप को लेने का विचार कर रहे हैं, तो नीचे हमने आपको इसके 5 बेहतरीन विकल्प दिए हैं, जो आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकते हैं।

  • Lenovo LOQ AMD Ryzen 5 7235HS Game Pass Gaming Laptop

    15.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन वाले इस लैपटॉप हैवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह AMD Ryzen 5 7235HS प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 4 कोर और 8 थ्रेड्स शामिल होते हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि यह गेमिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग और मल्टीटास्किंग में भी बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं। ग्राफिक्स के लिए इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050 दिया गया है, जिसमें 6GB GDDR6 VRAM और 95W TGP शामिल होते है। यह GPU गेम को मीडियम से हाई सेटिंग्स पर अच्छा फ्रेम-रेट देता है। इस लैपटॉप में IPS पैनल होता है और 144Hz रिफ्रेश रेट शामिल होता है, जो क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB-C, USB-A, HDMI 2.1 आदि पोर्ट्स शामिल होते हैं। वहीं इसमें ब्लूटूथ और Wifi कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LOQ
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • रैम मेमोरी - 24GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एचडी ऑडियो
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस लेनोवो लैपटॉप में कूलिंग सिस्टम शामिल होता है, जिसमें डुअल फैन लगा होता है। यह सिस्टम को ओवरहीट होने से बचाता है, जिससे लैपटॉप के खराब होने का डर नहीं रहता है।
    • इसमें बैकलिड कीबोर्ड शामिल होती है। यह अंधेरे में भी अधिक रोशनी के साथ काम करने की सुविधा देते हैं। इससे आप कम रोशनी में भी बेहतर गेमिंग कर सकते हैं।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • ASUS TUF Gaming A15, AMD Ryzen 7 7435HS Gaming Laptop

    आसूस का यह गेमिंग लैपटॉप उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है, जो हाई-एंड गेमिंग अनुभव चाहते हैं। इसमें AMD Ryzen 7 7435HS प्रोसेसर शामिल है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 3050 GPU शामिल होता है, जो गेम्स में अधिक ग्राफिक लोड होने पर भी बेहतर प्रदर्शन देता है। इस 15.6 इंच स्क्रीन वाले लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर पैनल शामिल होता है, जो गेमिंग करते समय स्क्रीन झनीझनी को कम करता है, जिससे आपको बेहतर गेमिंग अनुभव मिलता है। इसमें 16GB रैम शामिल है, जिसे ड्यूल SO-DIMM स्लॉट्स से बढ़ाकर 32GB तक किया जा सकता है। इससे मल्टीटास्किंगस, भारी गेम और सॉफ्टवेयर को आसानी से चलाया जा सकता है। वहीं स्टोरेज के लिए इसमें 512GB PCIe 4.0 NVMe SSD दिया होता है, जिससे गेम व एप्लिकेशन जल्दी लोड होते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में USB Type-C, USB Type-A, HDMI 2.1 और LAN पोर्ट शामिल होते हैं, जिसकी मदद से आप लैपटॉप को अन्य डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इस गेमिंग लैपटॉप में बेहतर कूलिंग सिस्टम शामिल है यानी इसमें कई हीटपाइप और कूलिंग वेंट्स मौजूद होते हैं, जो CPU या GPU को ठंडा रखने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - TUF गेमिंग F15
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - काला
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - AMD Ryzen 7
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस आसूस लैपटॉप में दमदार ऑडियो सिस्टम शामिल होता है। इसमें दो स्पीकर्स शामिल होते हैं, जो AI नॉइज कैंसलिंग तकनीक के साथ आते हैं यानी ऑनलाइन मीटिंग्स या गेमिंग के दौरान आपको बाहरी शोर परेशान नहीं करता है और बेहतर ऑडियो अनुभव मिलता है।
    • इस गेमिंग लैपटॉप में 48 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है यानी अगर आप इस लैपटॉप में सामान्य काम करते हैं, तो यह बैटरी लंबे समय तक चल सकती है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • Dell SmartChoice G15-5530, Intel Core i5 13th Gen Gaming Laptop

    15.6 इंच स्क्रीन साइज वाला यह डेल लैपटॉप फुल एचडी पैनल के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल होता है। यह गेमिंग अनुभव को अधिक स्मूद बनाता है और तेज मूवमेंट वाले गेम्स को आसानी से हैंडल करने में सक्षम होता है। इसमें 250 निट्स ब्राइटनेस शामिल होती है, जो इंडोर या हल्की रोशनी में भी अच्छा विजुअल देती है। इसमें 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5-13450HX प्रोसेसर शामिल होता है, जो 10 कोर के साथ आता है। इससे आप भारी गेम और सॉफ्टवेयर को आसानी से इसमें चला सकते हैं। इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU शामिल होती है, रियलस्टिक ग्राफिक्स और अच्छी फ्रेम-रेट की सुविधा प्रदान करता है। इससे गेमिंग का मजा और दोगुना हो जाता है। रैम और स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 16GB DDR5 रैम मिलता है और 1TB NVMe SSD स्टोरेज शामिल होता है। इससे गेम्स, फाइल्स और सॉफ्टवेयर को आसानी से चलाया जा सकता है और तेज लोडिंग स्पीड भी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - डेल लैपटॉप
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - डार्क ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 1TB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें इन-बिल्ट सिक्योरिटी सिस्टम शामिल है, क्योंकि यह लैपटॉप McAfee LiveSafe 5 डिवाइस 12 माह के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जो लैपटॉप में मौजूद आपके डेटा को सुरक्षित रखता है।
    • इस गेमिंग लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड शामिल होती है, जिसमें नंबर पैड होते हैं और G-Key भी मिलत हैं, जो गेमिंग और काम दोनों की सुविधा प्रदान करते हैं।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Acer SmartChoice ALG, 13th Gen Intel Core i5-13420H Gaming Laptop

    अगर आपको बेहतर गेमिंग अनुभव चाहिए तो एसर का यह लैपटॉप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह लैपटॉप 13वीं जनरेशन इंटेल कोर i5-13420H प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी खासियत यह होती है कि यह कम पावर का इस्तेमाल करते हुए भारी गेम्स और मल्टीटास्किंग में बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं। इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड शामिल है, जो फुल एचडी रिजॉल्यूशन देने के साथ-साथ हाई सेटिंग्स पर भी गेम को स्मूद चलाने में मदद करते हैं। 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाला यह लैपटॉप FHD पैनल के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होता है। इससे तेज मूवमेंट वाले सीन जैसे - रेसिंग या शूटिंग आदि बहुत स्मूद दिखते हैं। इसमें 16GB DDR4 रैम शामिल होती है, जिसे 64GB तक अपग्रेड किया जा सकता है। वहीं इसकी स्टोरेज 512GB NVMe SSD होती है, जो तेज एप्लिकेशन लोडिंग और गेम इंस्टॉल करने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Acer ALG
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - गेमिंग लैपटॉप
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस गेमिंग लैपटॉप में 54 घंटे का बैटरी बैकअप शामिल होता है। इसमें अगर आप सामान्य काम करते हैं, तो बैटरी लंबे समय तक चलती है। वहीं अगर आप भारी गेम खेलते हैं, तो बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।
    • इसमें बैकलिट कीबोर्ड इनेबल्ड है, जिससे रात के समय कम रोशनी में भी टाइपिंग या गेमिंग करना आसान होता है।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • HP Victus Gaming, 13th Gen Intel Core i5-13420H Gaming Laptop

    अगर आप एक प्रोफेशनल गेमर हैं, तो यह एचपी का यह लैपटॉप आपके लिए एक सही विकल्प हो सकता है। इसमें 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5-13420H प्रोसेसर शामिल है, जो 8 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ आता है। इससे प्रोसेसिंग स्पीड तेज रहती है और मल्टीटास्किंग के दौरान लैग जैसी समस्या नहीं होती है। इस लैपटॉप में बढ़िया थर्मल सिस्टम भी मौजूद होता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी लैपटॉप गर्म नहीं पड़ता है। इससे लैपटॉप के खराब होने का डर नहीं रहता है। ग्राफिक्स की बात करें, तो इसमें Intel Iris Xe ग्राफिक्स कार्ड शामिल है। यह इंटीग्रेटेड GPU है, लेकिन काफी पावरफुल होता है। इसका फायदा यह होता है कि आप लैपटॉप में भारी वीडियो, गेमिंग और सॉफ्टवेयर का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है। यह दोनों फास्ट बूट टाइम, तेज एप्लिकेशन लोडिंग और मल्टीपल फाइल्स को स्टोर करने की सुविधा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HP लैपटॉप
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस गेमिंग लैपटॉप में आपको Call of Duty, GTA V, Cyberpunk 2077, World of Warcraft, Minecraft, The Witcher 3, God of War 4, FIFA 23 और Gotham Knights जैसे पॉपुलर गेम्स आसानी से खेल सकते हैं, क्योंकि ये सभी गेम्स इस लैपटॉप में अच्छे फ्रेमरेट और विजुअल का अनुभव देते हैं।
    • इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसका डिस्प्ले है। यह फुल एचडी माइक्रो-एज डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 9ms रिस्पॉन्स टाइम शामिल होता है। यह फास्ट-पेस्ड गेम को स्मूद बनाते हैं और स्क्रीन टियरिंग और लैग जैसी समस्या को कम करते हैं।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गेमिंग लैपटॉप के लिए कौन-सा ग्राफिक्स कार्ड अच्छा है?
    +
    गेमिंग लैपटॉप के लिए एनवीडिया ग्राफिक्स कार्ड ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह हाई परफॉर्मेंस, स्मूद गेमिंग अनुभव, रियलस्टिक ग्राफिक्स और Ray ट्रैसिंग जैसी एडवांस तकनीक देता है।
  • क्या एनवीडिया ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप महंगे होते हैं?
    +
    यह जरूरी नहीं है, क्योंकि कुछ एनवीडिया ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप बजट-फ्रेंडली रेंज में भी उपलब्ध हैं और कुछ लैपटॉप प्रीमियम रेंज में भी आते हैं।
  • क्या एनवीडिया ग्राफिक्स कार्ड को अपग्रेड किया जा सकता है?
    +
    नहीं ऐसा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि अधिकतर गेमिंग लैपटॉप में GPU मदरबोर्ड पर फिक्स होता है और इसे अपग्रेड नहीं किया जा सकता है।