Move to Jagran APP

सरकार नहीं टोल कंपनियां कर रहीं पंजाब में सड़कों का विकास : मेनका

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शनिवार को टोल प्लाजा बछुआं पर धरना लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 11:38 PM (IST)
सरकार नहीं टोल कंपनियां कर रहीं पंजाब में सड़कों का विकास : मेनका

संवाद सहयोगी, काठगढ़

loksabha election banner

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शनिवार को टोल प्लाजा बछुआं पर धरना लगाया गया। जिसमें पार्टी के तहसील सेक्रेटरी कामरेड परमिदर मेनका द्वारा मुख्य तौर पर भाग लिया। टोल प्लाजा सरकार द्वारा लूट का एक बड़ा रास्ता बन गया है।

उन्होंने पंजाब की सरकार चाहे कांग्रेस हो या अकाली-भाजपा गठबंधन दोनों ने पंजाब का विकास स्वयं नहीं किया, टोल कंपनियों से करवाया है और उसकी वसूली की है। टोल कंपनी के जो वहां खड़े कर्मचारी पूरी धक्केशाही दिखा रहे हैं और डरा धमका भी रहे हैं। परन्तु ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यह दोनों ही टोल प्लाजा बछुआं व बहराम गैर कानूनी हैं और समय से पहले ही इसको शुरू कर दिया गया है।

कामरेड मेनका ने कहा कि अभी सड़कों का काम चल रहा है। पूरा भी नहीं हुआ है। प्रशासन भी इसकी जानकारी से पल्ला झाड़ रहा है। फिर कैसे शुरू कर दिया गया। टोल के लिए एक ही जिला तथा एक ही लोक सभा क्षेत्र क्यों चुना जा रहा है? लोक सभा सदस्य चाहे अकाली-भाजपा के हों या कांग्रेस के सभी इन टोल प्लाजा को लेकर खामोश हैं। जनता लूटी जा रही है। उसके नेता चुप हैं। यह कैसा खेल है। इन टोल पर एक पर्ची एक बार ही समझी जाती है। एक पर्ची 24 घंटे अप-डाउन पर होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसी प्रकार का काम रहा तो टोल प्लाजा के खिलाफ संघर्ष जारी कर दिया जाएगा।

टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठे धरने पर बैठे कामरेड परमिदर मेनका से थाना प्रभारी काठगढ़ परमिदर सिंह तथा नायब तहसीलदार रविदर सिंह ने बातचीत की और टेबल टाक करके मामला शीघ्र ही हल करवाने का आश्वासन दे धरना खत्म करवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.