विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बठिंडा में CIA स्टाफ की टीम पर अकाली सरपंच सहित 70 लाेगाें का हमला, शराब तस्कर को छुड़ा सिपाही को पीटा; गाड़ी तोड़ी

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 07 Mar 2021 11:42 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 07 Mar 2021 12:04 PM (GMT+05:30)

हमलावारों ने पुलिस द्वारा दर्ज मिसल को छीन फाड़कर नहर में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब ...और पढ़ें

बठिंडा में सीआइए स्टाफ की टीम पर 70 लाेगाें का हमला। (फाइल फाेटाे)
बठिंडा में सीआइए स्टाफ की टीम पर 70 लाेगाें का हमला। (फाइल फाेटाे)

बठिंडा, जेएनएन। शहर के गांव ढिपाली में शराब तस्करों को पकड़ने गई सीआइए स्टाफ की टीम पर शनिवार शाम सरपंच समेत 70 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावारों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ दी और रेड के दाैरान बरामद किए गए शराब, लाहन व अन्य सामान पुलिस टीम से छीनकर नहर में फेंक दिए। इतना ही नहीं एक सिपाही को गाड़ी से बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें-मुस्लिम युवती ने पंजाब के सिख युवक से रचाई शादी, जम्मू-कश्मीर से आए मायके वालाें ने घर से उठाया

आराेपित पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर को पुलिस की हिरासत में छुडवाकर मौके से फरार हो गए। घटना में घायल हुए सिपाही को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा में भर्ती करवाया गया है। घायल पुलिस कर्मी के सिर पर चोट लगी है।  थाना फूल पुलिस ने पुलिस टीम के बयानों पर गांव ढिपाली के सरपंच, पंच समेत 20 लोगों को नामजद किया है, जबकि 50 अज्ञात समेत कुल 70 लोगों पर इरादा ए हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। आरोपित सरपंच शिअद से संबंधित है, जबकि मामले में तीन कांग्रेस के पंच भी शामिल है।

 यह भी पढ़ें: केंद्र ने पंजाब सरकार के लिए खड़ी की मुश्किल, किसानों को फसलों के भुगतान के लिए कड़े किए नियम

 

यह भी पढ़ें: मिलिये हिसार की M.com पास सुनीता से, नई सोच से बनी प्रेरणा, कोरोना संकट में नए आइडिया से किया कमाल

 

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा की छात्रा ने राकेश टिकैत को कर दिया निरुत्तर, तीखे सवाल पूछे तो छीन लिया माइक

यह भी पढ़ें: पंजाब में किसान आंदोलन की खास तैयारियां, ट्रैक्‍टर ट्रालियों को बनाया घर, सभी तर‍ह की सुविधाओं से लैस

 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।