यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Election 2022: काेराेना काे मात देकर 13वीं बार चुनावी समर में कूदे 94 साल के बादल, जानें सियासी सफर
Punjab Election 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और वह रोजाना ...और पढ़ें

आनलाइन डेस्क, श्री मुक्तसर साहिब। Punjab Election 2022: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल काेराेना काे मात देने के बाद चुनावी समर में उतर गए हैं। सोमवार को बादल ने मलोट में चुनाव अधिकारी राजदीप कौर के समक्ष लंबी हलके से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बादल 13वीं बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबी हलके में उनका मुकाबला किसी से नहीं है। वह शानदार तरीके से जीत दर्ज कर सकते हैं।
राेजाना करते हैं हजाराें लाेगाें से मुलाकात
पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और वह रोजोना हजारों लोगों से मिलते हैं। लोगों से मिलने के चलते ही पिछले दिनाें उन्हें कोरोना हो गया था। बादल काे पीठ दर्द के बाद से अपने दौरे रद्द कर घर में आराम करना पड़ा था। आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के 5 बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी आयु 94 वर्ष की है। गाैरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने केवल 15 सीटें ही जीती और उन्हें पंजाब विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का तमगा भी गवांना पड़ा।
मुक्तसर जिले में 11 प्रत्याशियों ने भरें नामांकन
मुक्तसर जिले में अभी तक 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मुक्तसर से शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी की पत्नी सुखप्रीत कौर, गिद्दड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग तथा गिद्दड़बाहा से ही शिअद प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों की पत्नी हरजीत कौर ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
