विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुखबीर ने जलालाबाद से भरा नामांकन, हरसिमरत बोली- लोग दिल्ली से आकर पंजाब पर राज करना चाह रहे

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 31 Jan 2022 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 31 Jan 2022 01:24 PM (IST)

Punjab Election 2022ः सोमवार सुबह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद में पहुंचकर अपना नामांकन पत्र ...और पढ़ें

Punjab Assembly Election 2022 सोमवार को जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करते हुए सुखबीर बादल। जागरण
Punjab Assembly Election 2022 सोमवार को जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करते हुए सुखबीर बादल। जागरण

जासं/एएनआइ, फाजिल्का। Punjab Election 2022ः पंजाब विधानसभा चुनाव में सोमवार को दिग्गजों ने नामांकन पत्र भरना शुरू कर दिया है। सुबह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद में पहुंचकर अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने कवरिंग कैंडिडेट के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके सुखबीर बादल ने कहा कि जलालाबाद क्षेत्र उनका परिवार है और उन्हें पूरा विश्वास है कि हलके के लोगों का विश्वास टूटने नहीं देंगे। वहीं, हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि शिअद एक ऐसी पार्टी है, जो पंजाब के लोगों की अपनी पार्टी है। जबकि बाहर से आई हुई पार्टियां लोगों पर राज नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि लोग शिअद के इतिहास और उनके विकास पर इस बार मुहर लगाएंगे।

हरसिमरत बोली- लोगों ने बनाया पंजाब में नई सरकार बनाने का मन

हरसिमरत ने कहा कि लोगों ने पंजाब में एक नई सरकार बनाने का मन बना लिया है। लोग दिल्ली से आकर पंजाब के ऊपर राज करना चाह रहे हैं और पंजाब के हित को पीछे व अपने हित को आगे रखना चाह रहे हैं। आज पंजाब को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जिनका इतिहास और काम लोगों ने देखा है।

जलालाबाद से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं सुखबीर

बता दें कि जलालाबाद विधानसभा सीट से सुखबीर बादल वर्ष 2009 से लगातार तीन बार जीते। वर्ष 2017 में भी यहां से उन्होंने आप प्रत्याशी भगवंत मान को शिकस्त दी थी। हालांकि 2019 के संसदीय चुनाव में जीत के बाद सुखबीर ने विधायकी छोड़ दी थी। उपचुनाव में कांग्रेस के कांग्रेस के रमिंदर सिंह यहां से विजेता रहे थे। इस बार कांग्रेस ने उनकी काट दी है। उनके स्थान पर मोहन सिंह फलियांवाला को मैदान में उतारा गया है। आम आदमी पार्टी ने जगदीप गोल्डी कंबोज को मैदान में उतारा है। 

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार पंजाब की 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। उससे पहले 1 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 2 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 4 फरवरी नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि है। इसके बाद 20 फरवरी को एक चरण में राज्य में मतदान करवाया जाएगा। 10 मार्च को परिणाम की घोषणा की जाएगी। 

यह भी पढ़ें - Punjab Election: चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर ने भरा नामांकन, कैप्टन सहित कई दिग्गज भी कर रहे नोमिनेशन