विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dera Beas Satsang Update : डेरा ब्यास के सत्संग 31 मई तक रद, संगत से की ये अपील

By Vikas KumarEdited By:
Published: Fri, 19 Mar 2021 12:51 PM (IST)

Dera Beas Satsang Update राधा स्वामी डेरा ब्यास ने 31 मई तक देश के सभी सत्संग केंद्रों में होने वाले ...और पढ़ें

डेरा राधा स्वामी ब्यास के मुखी बाबा गुरिदर सिंह ढिल्लों की फाइल फोटो।
डेरा राधा स्वामी ब्यास के मुखी बाबा गुरिदर सिंह ढिल्लों की फाइल फोटो।

अमृतसर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते पाजिटिव केसों के कारण पैदा हुए हालात को देखते हुए राधा स्वामी डेरा ब्यास ने 31 मई तक देश के सभी सत्संग केंद्रों में होने वाले कार्यक्रमों को रद कर दिया है। डेरे की ओर से कहा गया है कि डेरा ब्यास संगत और यहां आने वाले लोगों के लिए 31 मई तक बंद रहेगा। संगत के लिए यहां रहने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।

ध्यान रहे कि डेरा ब्यास में पंजाब के अलावा देश व दुनिया से बड़ी संख्या में संगत आती है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के खतरे के देखते हुए सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। राज्य में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी होने के बाद पंजाब सरकार ने राज्य के नौ जिलों में नाइट कर्फ्यू को और कड़ा कर दिया है। इसके अलावा परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। जिन 9 जिलों में रोजाना 100 से ज्यादा केस आ रहे हैं। वहां अब रात 11 बजे ती बजाए नौ बजे से कर्फ्यलगेगा और सुबह पांच बजे तक रहेगा। इन जिलों में अमृतसर भी शामिल है। यहां पिछले एक सप्ताह से सौ से अधिक केस आने पर गुरु नगरी में 92 दिन बाद नाइट कफ्यरू लागू हो गया है। यह आदेश डीसी गुरप्रीत खैहरा ने जारी किए हैं।

खैहरा ने कहा कि अगर आने वाले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में कमी आती है तो ढील मिल सकती है लेकिन केसों में बढ़ोतरी होती है तो और भी ज्यादा सख्ती की जा सकती है। डीसी खैहरा ने कहा कि कफ्यरू को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि वह मास्क पहन कर रखें। राज्य में वीरवार को राज्य में 2387 नए मरीज सामने आए जबकि 32 लोगों की मौत हो गई।  

यह भी पढ़ेंः जालंधर के साईदास स्कूल में रात को महिला के साथ था प्रिंसिपल, लोगों ने बाहर से लगा दिया ताला; पुलिस के भी छूटे पसीने

यह भी पढ़ेंः अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम

यह भी पढ़ेंः लुधियाना प्रशासन के सख्त आदेश- कर्फ्यू में बाहर दिखे तो दर्ज होगी FIR, भीड़ पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वायड

यह भी पढ़ेंः Moga Firing Case: दूसरी लड़की की भी मौत, सरपंच के बेटे ने चलाई थी प्रेमिका व उसकी बहन पर गोली