Election By-poll Results 2022: तेलंगाना में भाजपा और TRS के बीच कांटे की टक्कर, यूपी और हरियाणा में BJP की बड़ी जीत
Assembly By-Election 2022 Counting LIVE Updates: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीट जीत ली है, जबकि बिहार में वह अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रही। ओडिशा में भी वह आगे है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Assembly By-election Results 2022: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसमें बिहार की दो, जबकि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट शामिल हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीट जीत ली है, जबकि बिहार में वह अपनी गोपालगंज सीट बरकरार रखने में कामयाब रही।
सभी सात सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें गोला गोकर्णनाथ, मोकामा व गोपालगंज, आदमपुर, अंधेरी ईस्ट, धामनगर और मुनुगोडे सीट शामिल है। प्रशासन की तरफ से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राज्य | विधानसभा सीट | जीते | पार्टी |
बिहार | मोकामा | नीलम देवी | राजद |
बिहार | गोपालगंज | कुसुम देवी | भाजपा |
ओडिशा |
धामनगर | सूर्यवंशी सूरज | भाजपा |
उत्तर प्रदेश | गोला गोकर्णनाथ | नीलम गिरि | भाजपा |
हरियाणा | आदमपुर | भव्य बिश्नोई | भाजपा |
महाराष्ट्र | अंधेरी ईस्ट | रुतुजा लटके | शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब ठाकरे) |
तेलंगाना | मुनुगोड़े | कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी | टीआरएस |
Assembly By-Election 2022 LIVE Updates:
Andheri East Bypoll Result: रुतुजा लटके को मिली जीत
महाराष्ट्र में मुंबई की अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रत्याशी रुतुजा लटके को जीत मिली है। इस चुनाव की खास बात यह रही कि नोटा को 14.89 फीसद वोट मिले।
Andheri East Bypoll Result: अंधेरी उपचुनाव में 14.89 फीसद वोट ले गया NOTA
बिहार में बराबरी पर छूटा मुकाबला
बिहार में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उप चुनाव में राजद ने मोकामा, तो भाजपा ने गोपालगंज सीट बरकरार रखी है। इससे मुकाबला बराबरी पर छूटा है। नीतीश कुमार के महागठंबधन का दामन थामने के बाद भाजपा इस बार अकेले चुनावी मैदान में थी।
गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव जीतने पर सीएम योगी ने मतदाताओं का जताया आभार

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा की विराट विजय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई। यह शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रति अट्टू जन-विश्वास का प्रतीक है। आभार गोला गोकर्णनाथ वासियों! यहां से भाजपा के नीलम गिरि ने जीत हासिल की है।
Andheri East से प्रत्याशी रुतुजा लटके बोलीं- यह जीत मेरे पति द्वारा किए गए विकास कार्यों की है

महाराष्ट्र की अंधेरी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके 66 हजार 530 मतों से आगे चल रही हैं। रुतुजा ने कहा कि यह जीत मेरे पति और अंधेरी में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की है। आशीर्वाद लेने के लिए मैं अभी और बाद में मातोश्री जाऊंगी।
मोकामा सीट से जीत पर नीलम देवी बोलीं- भाजपा का अहंकार उसे ले डूबेगी

मोकामा उपचुनाव जीतने के बाद राजद की नीलम देवी ने कहा कि हमें पता था कि जीत हमारी होगी, क्योंकि हमें मोकामा के लोगों का आशीर्वाद मिला था। ये जीत मोकामा की जनता की जीत है। भाजपा का अहंकार उसे ले डूबेगी।
चुनाव आयोग ने गोपालगंज सीट से कुसुम देवी की जीत का किया ऐलान

चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में गोपालगंज सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने 1,794 वोटों से जीत हासिल की है।
गोपालगंज सीट से जीत दर्ज करने पर कुसुम देवी बोलीं- जो विकास कार्य नहीं हुए हैं, उसे पूरा करना है

बिहार की गोपालगंज सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कुसुम देवी ने कहा, पूरा गोपालगंज ज़िला मेरे साथ है। सबकी जीत ही मेरी जीत है। जो विकास कार्य नहीं हुए हैं, उसे हमे पूरा करना है।
भव्य बिश्नोई की जीत पर उनके पिता बोले- यह मनोहर लाल खट्टर की नीतियों की जीत है

हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई की जीत हुई है। इस पर उनके पिता कुलदीप बिश्नोई का कहना है कि यह जीत मनोहर लाल खट्टर जी की नीतियों की जीत है। ये जीत आदमपुर हल्के में चौधरी भजनलाल परिवार पर 54 साल के भरोसे की जीत है।
By-election Results 2022: तीन सीटों पर मतगणना जारी
बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। अभी भी तेलंगाना की मोनुगोडे, ओडिशा की धामनगर और महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट में वोटों की गिनती जारी है।
नीलम देवी को 16 हजार 741 मतों से मिली जीत

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद उम्मीदवार नीलम देवी ने 16,741 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा की सोनम देवी को हराया है।
आदमपुर में भाजपा प्रत्याशी ने 16 हजार 606 मतों से दर्ज की जीत
हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने कांग्रेस के जयप्रकाश को 16 हजार 606 अधिक मतों से करारी शिकस्त दी। यहां तीन नवंबर को वोट डाले गए थे।
By election counting: आदमपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की भव्य जीत, हर राउंड में मिली बढ़त
गोपालगंज सीट पर रही कांटे की टक्कर
बिहार की गोपालगंज सीट पर हुए उप चुनाव में राजद और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। यह सीट पहले भाजपा के पास थी, लेकिन उपचुनाव में राजद ने उसे कड़ी टक्कर दी। वहीं बात मोकामा सीट की करें तो यह राजद के पास थी।
TRS से सिर्फ BJP ही लड़ सकती है- के. लक्ष्मण

भाजपा सांसद के. लक्ष्मण ने कहा कि तेलंगाना में स्थिति अलग है। राज्य सरकार ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है क्योंकि यहां भाजपा का उदय हो रहा है। टीआरएस से सिर्फ भाजपा ही लड़ सकती है। मुझे उम्मीद है कि अंतिम दौर की मतगणना तक भाजपा जीत जाएगी। आने वाले दिनों में प्रदेश में भाजपा की लहर होगी।
भाजपा सांसद ने टीआरएस पर साजिश करने का लगाया आरोप
तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। भाजपा सांसद के. लक्ष्मण ने टीआरएस पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब बीजेपी पहले 3-4 राउंड में आगे चल रही थी, तो इसे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं किया गया था, जबकि अन्य सीटों से राउंड-वाइज अपडेट दिए जा रहे थे।
गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी
बिहार की गोपालगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी को दो हजार से अधिक वोटों से जीत मिली है। उन्होंने मोहन प्रसाद गुप्ता को शिकस्त दी है।
लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा की जीत
लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरि को शानदार जीत मिली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को 34 हजार 298 मतों से हराया।
मुनुगोडे सीट पर टीआरएस प्रत्याशी 1531 मतों से आगे
तेलंगाना में मुनुगोडे विधानसभा सीट पर टीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने 5 राउंड की मतगणना के बाद 1531 मतों (अब तक कुल 32,505 वोट प्राप्त) के अंतर से बढ़त जारी रखी है। भाजपा के कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी (कुल 30,974 वोट प्राप्त) पीछे चल रहे हैं।
तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट से टीआरएस आगे
तेलंगाना के मुनुगोड़े उपचुनाव में चौथे राउंड की मतगणना के बाद टीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी 714 मतों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राजगोपाल रेड्डी से हैं।
गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा आगे
लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि सपा प्रत्याशी विनय तिवारी से 30 हजार 136 मतों से आगे हैं।
मोकामा सीट पर राजद ने भाजपा को हराया
बिहार की मोकामा सीट राजद ने जीत ली है। राजद प्रत्याशी नीलम देवी को करीब 20 हजार मतों से जीत मिली है। उन्होंने भाजपा की सोनम देवी को हराया है।
आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई आगे
हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई छठे दौर की मतगणना के बाद अब तक कुल 35,686 मतों से आगे चल रहे हैं।
मोकापा से राजद उम्मीदवार नीलम देवी बोलीं- हमारी जीत पहले से ही तय थी

बिहार की मोकामा सीट से राजद उम्मीदवार नीलम देवी ने हमारी जीत पहले से ही तय थी। हमने पहले ही कहा था कि कोई टक्कर में नहीं है। सिर्फ एक औपचारिकता थी, वो भी पूरी हो गई। मोकामा बाबा परशुराम की धरती है। जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी।
Haryana By-poll: आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार आगे
हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, सातवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई 15 हजार 213 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Maharashtra की अंधेरी ईस्ट से रुतुजा लटके आगे
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक, 8वें राउंड के बाद शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके 29,033 मतों से आगे चल रही हैं।
Bihar Bypolls : गोपालगंज से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी आगे
बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक, 18वें राउंड के बाद भाजपा की कुसुम देवी 54,673 मतों से आगे चल रही हैं। राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता 52,184 मतों से पीछे हैं।
गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा 28 हजार 230 मतों से आगे
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से 21वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि 28 हजार 230 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। अमन गिरि को 83 हजार 971 मिले हैं, जबकि सपा के विनय तिवारी को 55 हजार 741 मत मिले हैं।
गोला गोकर्णनाथ से भाजपा आगे

उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक, भाजपा के अमन गिरी 76 हजार 765 वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी 50 हजार 640 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
ओडिशा की धामनगर सीट से सूर्यवंशी सूरज आगे
ओडिशा में धामनगर विधानसभा उपचुनाव में चौथे राउंड के रुझानों के मुताबिक. भाजपा के सूर्यवंशी सूरज 18 हजार 181 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई आगे
आदमपुर उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक, भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई 22 हजार 279 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश 15 हजार 880 मतों से पीछे चल रहे हैं।
गोणा गोकर्णनाथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि 25 हजार 293 मतों से आगे
लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से 18वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि 25 हजार 293 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 73 हजार 371 मत मिले हैं, जबकि सपा के विनय तिवारी को 48079 मत मिले हैं।
बिहार की मोकामा सीट से नील देवी 70 हजार 746 मतों से आगे
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक, 18वें राउंड की मतगणना के बाद राजद प्रत्याशी की नीलम देवी 70,746 मतों के साथ आगे चल रही हैं। भाजपा की सोनम देवी 54,258 वोटों से पीछे हैं।
तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट से टीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी आगे
तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मतगणना जारी है। चौथे राउंड की मतगणना के बाद टीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी 26 हजार 443 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी कमेटी रेड्डी राजगोपाल रेड्डी 25 हजार 729 मतों से पीछे चल रहे हैं।
Maharashtra की Andheri East सीट पर दूसरे नंबर पर NOTA

महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट से शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके 24955 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं दूसरें नंबर पर नोटा है। अब तक 4712 यानी 14.28 प्रतिशत लोगों ने नोटा का विकल्प चुना है।
Bhavya Bishnoi ओडिशा की धामनगर सीट से 11398 मतों से आगे

ओडिशा की धामनगर सीट पर हुए उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई 17 हजार 633 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश 11 हजार 398 मतों से पीछे चल रहे हैं।
ओडिशा की धामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सूरज 12892 मतों से आगे

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। चौथे राउंड के रुझानों के मुताबिक, भाजपा के सूर्यवंशी सूरज 12,892 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
Mokama Seat से राजद प्रत्याशी नीलम देवी 49376 मतों से आगे

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक, 13वें राउंड की मतगणना के बाद राजद प्रत्याशी नीलम देवी 49,376 मतों के साथ आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा की सोनम देवी 37,798 वोटों से पीछे हैं।
गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा के अमन गिरि 49142 मतों से आगे

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा के अमन गिरि 49,142 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी 35144 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट से टीआरएस उम्मीदवार आगे

तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, तेलंगाना राष्ट्र समिति (नया नाम BRS) के कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी 6418 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
ओडिशी की धामनगर सीट से सूर्यवंशी सूरज 8737

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा के सूर्यवंशी सूरज 8737 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
Munugode by-election: चौथे दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार 1100 मतों से आगे
तेलंगाना की मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चौथे दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी 1100 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज 8737 मतों से आगे

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज 8737 मतों से आगे चल रहे हैं। बीजद के अबंती दास 7358 मतों से पीछे चल रहे हैं।
हम आगे हैं, आगे ही रहेंगे- नीलम देवी

बिहार की मोकामा सीट से उम्मीदवार नीलम देवी ने कहा कि विधायक जी ने जो विकास किया है और जनता की सुख-दुख में सेवा की है, ये उसी का फल है। हम आगे हैं और आगे ही रहेंगे।
मोकामा उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना के बाद नीलम देवी 25036 मतों से आगे
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना के बाद राजद उम्मीदवार नीलम देवी 35 हजार 036 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा की सोनम देवी 24 हजार 299 मत के साथ पीछे चल रही हैं।
Adampur By-election 2022: भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई 6399 मतों से आगे

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पहले दौर की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई 6399 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश 3567 मतों से पीछे चल रहे हैं।
मोकामा विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी नीलम देवी 22 हजार 756 मतों से आगे

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुरुआती रुझानों के मुताबिक, छठे राउंड की मतगणना के बाद राजद उम्मीदवार नीलम देवी 22 हजार 756 मतों से आगे चल रही हैं।
मोकामा उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है- एएसपी पटना

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मतगणना (मोकामा उपचुनाव) शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। पटना विश्वविद्यालय में मतगणना केंद्र हैं, जहां हमने त्रिस्तरीय सुरक्षा दी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
Odisha By Election: धामनगर सीट से भाजपा के सूर्यवंशी सूरज 4747 मतों से आगे

ओडिशा के धामनगर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा के सूर्यवंशी सूरज 4749 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला बीजद उम्मीदवार अबंती दास से है।
गोपालगंज विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता आगे

बिहार उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, गोपालगंज विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता 2713 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Mokama विधासनभा सीट से राजद उम्मीदवार नीलम देवी 12 हजार 760 मतों से आगे

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुरुआती रुझानों के मुताबिक, राजद उम्मीदवार नीलम देवी 12 हजार 760 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा की सोनम देवी 8,069 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
Gola Gokarnnath में 32 राउंड होगी मतगणना- डीएम महेंद्र बहादुर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है।डीएम महेंद्र बहादुर ने बताया कि हमारी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 32 राउंड मतगणना होगी। अभी तक दो राउंड की मतगणना हुई है। भाजपा उम्मीदवार 3200 मतों से आगे चल रहे हैं।
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से अमन गिरि 15 हजार 866 मतों से आगे

लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर चौथे दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि 15 हजार 866 मतों से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी विनय तिवारी 10 हजार 853 मतों से पीछे चल रहे हैं।
Andheri East BY election में रुतुजा लटे 4277 मतों से आगे हैं।

महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके 4277 मतों से आगे चल रही हैं।
Assembly By-election 2022: बिहार की दो सीटों पर राजद आगे, जानें अन्य राज्यों का हाल
उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बिहार की दो सीटों पर राजद ने बढ़त बनाई हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा आगे है।
Gola Gokarnnath उपचुनाव में भाजपा के अमन गिरि आगे

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी अंतर्गत गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि 3877 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Bihar By-election 2022: गोपालगंज से राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता आगे

बिहार की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों सीटों पर राजद प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है।शुरुआती रुझानों के मुताबिक, गोपालगंज विधानसभा सीट से RJD के मोहन प्रसाद गुप्ता आगे चल रहे हैं, जबकि मोकामा से नीलम देवी आगे चल रही हैं।
Adampur By-Election 2022: भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई 2846 मतों से आगे

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणा जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पहले दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई 2846 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Bihar Assembly By-election Results 2022: मोकामा से राजद प्रत्याशी नीलम देवी ने बनाई बढ़त

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी नीलम देवी ने बढ़त बना ली है। इससे राजद के समर्थकों में काफी खुशी है। नीलम देवी को पहले राउंड में 4159, जबकि भाजपा की सोनम देवी को 3508 मत मिले हैं।
Assembly By-polls Results: अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर मतदान जारी
महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस सीट से शिवसेना के रमेश लटके विधायक थे। उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस बार उनकी पत्नी रुतुजा लटके चुनावी मैदान में हैं। संयुक्त महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
Munugode by-election results: टीआरएस उम्मीदवार बोले- मुझे अपनी जीत का 100 फीसद भरोसा है

तेलंगाना की मुनुगोडे उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बीच टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डा ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे 100 फीसद भरोसा है कि जीत मेरी होगी।
Bihar की दो सीटों पर मतगणना जारी

बिहार में गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना में भी मतगणना हो रही है। मोकामा सीट से भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी का मुकाबला अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से है।
Odisha की धामनगर सीट पर मतगणना जारी
ओडिशा की धामनगर विधासनभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इस सीट से बीजू जनता दल की उम्मीदवार अबंती दास का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सूर्यबंशी सुराज से है। सुराज के पिता विष्णु चरण सेठी इस सीट से विधायक थे, जिनके निधन पर इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
मोकामा से भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी ने मतगणना से पहले की पूजा-अर्चना
बिहार की मोकामा सीट पर हुए उपचुनाव में मतगणना से पहले भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी ने पूजा-अर्चना करते हुए दिखीं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। सोनम देवी का मुकाबला अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से है।
Gola Gokarnnath By election: मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गोला गोकर्णनाथ विधासनभा सीट पर उपुचनाव की मतगणना शुरू हो गई है। ईवीएम से मतगणना के लिए 56 कर्मचारी लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस की गणना अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग आफीसर की टेबल पर होगी। मतगणना के दौरान इंटरनेट मीडिया पर निगरानी की जाएगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Gola Gokarannath By Election: गोला गोकर्णनाथ को आज मिलेगा नया विधायक, 32 राउंड में पूरी होगी मतगणना
Assembly By Election 2022: Telangana की मुनुगोड़े सीट पर मतगणना शुरू
तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। राज गोपाल रेड्डी के कांग्रेस छोड़ने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अगस्त में राज गोपाल रेड्डी विधायकी पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा और केसीआर की पार्टी टीआरएस (अब बीआरएस) के बीच कड़ा मुकाबला है।
गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा और सपा प्रत्याशी ने एक साथ की मंदिर में पूजा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना से पहले भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि और सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने एक साथ मंदिर में पूजा की।
Adampur By Election: भाजपा उम्मीदवार भव्य बिन्नोई बोले- लोग एक बार फिर दिवाली मनाएंगे

हरियाणा की आदमपुर सीट से उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे भव्य बिश्नोई ने कहा कि यह चुनाव जीतने या हारने के बारे में नहीं था, बल्कि जीत के अंतर के बारे में था। मुझे अपने आदमपुर परिवार से शुरू से ही आशीर्वाद मिला है, मुझे विश्वास है कि लोग एक बार फिर कुछ घंटों के भीतर दिवाली मनाएंगे।
By Election Voting 2022: 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना
बिहार की दो और उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना होनी है। इनमें गोला गोकर्णनाथ, मोकामा व गोपालगंज, आदमपुर, अंधेरी ईस्ट, धामनगर और मुनुगोडे सीट पर शामिल है।
Gola Gokarnnath में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना को देखते हुए मंडी समिति में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंडी के भीतरी हिस्से की सुरक्षा अर्धसैनिक बल के जवान कर रहे हैं, जबकि जबकि बाहरी हिस्से की जिम्मेदारी पीएसी और पुलिस को सौंपा गया है। गोला गोकर्णनाथ सीट लखीमपुर जिले में आती है।
Bihar में नीतीश कुमार और तेजस्वी की जोड़ी क्या कमाल कर पाएगी

बिहार में मोकपा और गोपालगंज सीट पर हुए उप चुनाव के नतीजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जोड़ी जनता के बीच कितनी स्वीकार्य है, इसका फैसला करेगी। इसके साथ ही भाजपा की हैसियत का भी पता चल जाएगा। मोकामा सीट पर राजद, जबकि गोपालगंज सीट पर अभी भाजपा का कब्जा था।
Haryana की आदमपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री के पोते की किस्मत दांव पर
हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई की किस्मत दांव पर लगी है। यहां पर मुकाबला रोचक हो गया है। भव्य के पिता पहले कांग्रेस में थे। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर परिवार समेत भाजपा में शामिल हो गए। बिश्नोई के बेटे भव्या अब भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Bihar Bye Elections 2022 Results LIVE: गोपालगंज और मोकामा में कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना
बिहार की गोपालगंज और मोकामा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उपचुनाव के नतीजे बताएंगे कि मोकामा में अनंत सिंह का गढ़ बरकरार रहेगा या ढह जाएगा और भाजपा गोपालगंज सीट बचा पाएगी या नहीं।
Gola Gokarannath के लोगों को आज मिलेगा नया विधायक
गोला गोकर्णनाथ सीट उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के अंतर्गत आती है। इस सीट पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। उपचुनाव में सात प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई फैसला होगा। इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना 32 राउंड में पूरी होगी।
Gola Gokarannath By Election: गोला गोकर्णनाथ को आज मिलेगा नया विधायक, 32 राउंड में पूरी होगी मतगणना
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना 8 बजे से शुरु होगी। मतगणना को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मोकामा और गोपालगंज सीटों के लिए होगी मतगणना
बिहार की दो सीटों पर हाल ही उपचुनाव हुआ है। जिनमें मोकामा और गोपालगंज सीट शामिल है। मोकामा सीट से राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी मैदान में है। जबकि गोपालगंज सीट भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण खाली हुई थी। भाजपा ने उनकी पत्नी को यहां से मैदान में उतारा है।
सात सीटों पर हुआ था इतने प्रतिशत मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार के गोपालगंज निर्वाचन क्षेत्र में 48.35 प्रतिशत, मोकामा में 52.47 प्रतिशत, तेलंगाना के मुनुगोड़े में 77.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा, हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र में 75.25 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में 66.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ निर्वाचन क्षेत्र में 55.68 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, महाराष्ट्र के अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 31.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कुलदीप बिश्नोई के बेटे लड़ रहे चुनाव
हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई मैदान में है। भव्य बिश्नोई के पिता ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और वह अपने परिवार संग भाजपा में शामिल हो गए थे। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्या अब बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर कड़ा है मुकाबला
महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर शिवसेना का कब्जा था। यहां से शिवसेना के रमेश लटके विधायक थे, जिनका हाल में निधन हो गया था। यहां से अब उनकी पत्नी रुतुजा लटके ने संयुक्त महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है।
इन दलों के पास थी ये सीटें
बता दें कि जिन सात विधानसभा सीटों पर आज मतगणना होगी। उनमें भाजपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के पास दो सीटें थी। वहीं, शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थी।
उपचुनाव के लिए मतगणना आज होगी
Assembly By-Election 2022 छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आज होगी। उपचुनाव वाली इन सीटों में पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के परिवार का गढ़ कही जाने वाली हरियाणा की आदमपुर सीट भी शामिल है।