रेल पटरियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल इंजीनियरिग विभाग द्वारा शनिवार को विभाग के सभी कार्यों की योजना को लेकर समीक्षा बैठक हुई। संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे और इंजीनियरिग विभाग के सभी अधिकारियों और वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को कोविड के दौरान ट्रेनों के सुचारु संचालन कार्य करने के लिए उनकी सराहना की।
संवाद सूत्र, संबलपुर : पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल इंजीनियरिग विभाग द्वारा शनिवार को विभाग के सभी कार्यों की योजना को लेकर समीक्षा बैठक हुई। संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे और इंजीनियरिग विभाग के सभी अधिकारियों और वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को कोविड के दौरान ट्रेनों के सुचारु संचालन कार्य करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने रेल पटरियों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह भी दी और कहा कि सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एलवीएसएस पात्रुडु सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए और पटरियों के नियमित निरीक्षण और अनुभागों की निगरानी पर जोर दिया। वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) जयंत कुमार खमारी ने स्वागत भाषण के साथ विभागीय अधिकारियों का स्वागत किया। इस समीक्षा बैठक में वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व) अरुण कुमार महारणा, मंडल अभियंता (पश्चिम) पंकज कुमार नागवानी, मंडल अभियंता (मध्य) सरोजकांत दास, मंडल अभियंता (दक्षिण) बी.मीणा समेत सहायक मंडल इंजीनियर एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
जिला संस्कृति भवन परिसर में लगी कवि विनोद नायक की प्रतिमा
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला संस्कृति भवन जीर्णोद्धार किया गया है। भवन परिसर में सुनामध्यन कवि विनोद नायक की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। शुक्रवार की शाम उतरांचल के राज्यस्व कमिश्नर निरंजन साहु ने कवि विनोद नायक की प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर जिलाधिश सरोज कुमार श्यामल, एसपी विकाश चंद्र दास, संबलपुर विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डा. ध्रुव राज नायक, वेदांत के सीईओ सीएन सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे। बता दें, जिला संस्कृति भवन का जीर्णोद्धार वेदांत के सीएसआर फंड से 45 लाख रुपये खर्च कर किया गया है। प्रतिमा अनावरण के दौरान एडीएम प्रदीप कुमार साहु, उपजिलाधिश शिव कुमार टप्पो, तहसीलदार दिलिप नायक, कोलाबीरा तहसीलदार गोलक बिहारी मंगराज सहित विभिन्न विभाग के जिलास्तरीय अधिकारी व कई कवि, साहित्यकार व समाजसेवीगण उपस्थित थे।