नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मंगलवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान हिस्सा लिया। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।
पढ़ें आज की टॅाप 05 खबरें
1- "अग्निवीर योजना से देश का युवा सहमत नहीं, डोभाल ने थोपा आइडिया": राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में केंद्र सरकार पर बरसे। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा से क्या कुछ सीखने को मिला यह भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने संसद में कई सवाल भी उठाएं- यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर
2- Turkey Earthquake: तुर्किये की स्थिति पर भावुक हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करते समय पीएम मोदी काफी भावुक हो गए और गुजरात के भुज में 2001 में आए शक्तिशाली भूकंप को याद किया, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
3- Adani Share Price: अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी
अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को तेज उछाल देखा जा रहा है। ग्रुप के कुछ शेयर 20 प्रतिशत से लेकर 5 प्रतिशत तक चढ़े हुए हैं। हालांकि, कुछ शेयरों में गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है। वहीं, अडानी टोटल गैस और अडानी पावर में गिरावट है। यहां पढ़ें पूरी खबर
4- Turkiye Earthquake: तबाही के बीच 36 घंटे में पांचवीं बार भूकंप के झटकों से दहला तुर्किये
तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले 36 घंटों में पांचवीं बार तुर्किये में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, पूर्वी तुर्किये क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र 46 किमी (28.58 मील) की गहराई पर था। इससे पहले आज सुबह भी मध्य तुर्किये में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
5- Siddharth-Kiara Wedding: सूर्यगढ़ पैलेस में सजने लगा कियारा-सिद्धार्थ की शादी का मडंप
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों 7 फरवरी यानी आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामने वाले हैं। शादी से जुड़ी जानकारी के लिए यहां पढ़ें पूरी खबर