विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

"अग्निवीर योजना से देश का युवा सहमत नहीं, डोभाल ने थोपा आइडिया" संसद में बोले राहुल गांधी

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Tue, 07 Feb 2023 02:34 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2023 03:14 PM (IST)

Rahul Gandhi News कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ...और पढ़ें

संसद में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी
संसद में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान हिस्सा लिया। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला। इस दौरान जनता से बात करने का मौका मिला। आजकल राजनेताओं की ओर से पैदल चलने का चलन अब कम हो गया है।

लोगों ने बेरोजगारी पर पूछे सवाल: राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि यात्रा के दौरान लोग हमसे मिले। लोगों ने हमसे सवाल किए। लोग हमसे बेरोजगारी को लेकर सवाल पूछते थे। थोड़ी देर चलने के बाद एक बदलाव आया। हम सबसे अपनी बात बताने का अहंकार होता है। 500 किमी चलने के बाद जनता की आवाज गहराई से सुनाई देने लगी।

बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा

राहुल ने कहा कि यात्रा के दौरान लोग आते थे और कहते थे बेरोजगार हैं। हजारों किसान भी हमारे पास आए। पीएम बीमा किसान योजना की बारे में बताया। किसानों ने बताया कि बीमा का पैसा उन्हें नहीं मिलता। किसानों ने ये भी कहा कि हमारी जमीन छीन ली जाती है। राहुल ने कहा कि लोगों ने अग्निवीर पर भी बातचीत की। सरकार ने बताया कि अग्निवीर से लोगों को फायदा होगा, लेकिन देश का युवा आपकी बात से सहमत नहीं है।

अग्निवीर योजना थोपी गई

राहुल ने कहा कि लोगों ने अग्निवीर पर भी बातचीत की। सरकार ने बताया कि अग्निवीर से लोगों को फायदा होगा। लेकिन देश का युवा आपकी बात से सहमत नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा योजना से सेना कमजोर होगी। राहुल ने कहा कि आरएसएस और अजीत डोभाल ने इस योजना को थोपा।

गौतम अदाणी को लेकर करारा वार

राहुल गांधी ने गौतम अदाणी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर सीधा हमला किया। राहुल ने कहा कि तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश तक एक जगह सब नाम सुनाई दे रहा है। गौतम अदाणी... ये नाम पूरे भारत में सुनाई दे रहा है। इस नाम के बारे में जब लोग मुझसे बोलते थे, तो सवाल पूछते थे। लोग पूछते थे कि अदाणी किसी भी बिजनेस में घुसते हैं और सफल हो जाते हैं। युवाओं ने पूछा कि ये कैसे हो रहा है।

राहुल गांधी के तीखे सवाल

साल 2014 से लेकर 2022 तक 8 मिलियन डॉलर से 140 मिलियन डॉलर कैसे हुआ। 2014 में दुनिया में सबसे अमीर लोगों में ये 609 नंबर पर थे। जादू हुआ और ये दूसरे नंबर पर पहुंच गए। मुझसे लोगों ने पूछा कि हिमाचल मे सेब की बात होती है तो अदाणी, कश्मीर में सेब की बात होती है तो अदाणी... पोर्ट्स की बात होती है तो अदाणी। लोगों ने ये भी पूछा कि अदाणी इतने सफल कैसे हुए।

पीएम मोदी के साथ अदाणी का कैसा रिश्ता?

राहुल गांधी ने सवाल किया कि अदाणी का पीएम मोदी के साथ कैसा रिश्ता है। इस दौरान उन्होंने अदाणी की तस्वीर वाला एक पोस्टर भी दिखाया, जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें रोका। राहुल ने कहा कि जब मोदी जी गुजरात के सीएम थे तब दोनों के बीच मित्रता हुई। भारत के ज्यादातर बिजनेस जब पीएम पर सवाल उठा रहे थे, तब एक आदमी पीएम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। जब पीएम दिल्ली आए और 2014 में फिर असली जादू शुरू हुआ।

एयरपोर्ट को ठेके पर देने के नियम बदले गए

कांग्रेस सांसद ने कहा कि कुछ साल पहले सरकार ने एयरपोर्टों को विकास के लिए दिया। इसमें एक नियम था कि जिसने पहले एयरपोर्ट बिजनेस नहीं किया तो वो ये काम नहीं कर सकता। मोदी सरकार ने अदाणी के लिए इस नियम को बदल दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।