विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Turkiye Earthquake: तबाही के बीच 36 घंटे में पांचवीं बार भूकंप के झटकों से दहला तुर्किये, अब तक 5 हजार की मौत

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 07 Feb 2023 09:29 AM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2023 01:45 PM (IST)

Turkiye Earthquake तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले 36 घंटों में पांचवीं बार ...और पढ़ें

Turkiye Earthquake: तुर्किये में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके (फोटो एएफपी)
Turkiye Earthquake: तुर्किये में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके (फोटो एएफपी)

अंकारा, एजेंसी। Turkiye Earthquake: तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले 36 घंटों में पांचवीं बार तुर्किये में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, पूर्वी तुर्किये क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र 46 किमी (28.58 मील) की गहराई पर था। इससे पहले आज सुबह भी मध्य तुर्किये में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

तुर्किये-सीरिया में भूकंप ने मचाई तबाही

बता दें कि एक दिन पहले भी तुर्किये और सीरिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप ने दोनों देशों में हजारों लोगों की जान ले ली है। करीब चार हजार से अधिक लोगों की भूकंप के कारण जान चली गई है। तुर्किये में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार 3 भूकंप आए थे। 

अब तक 5000 लोगों की मौत

तुर्किये और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 5000 लोग मारे गए हैं। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्किये-सीरिया में व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है। बता दें कि भारत ने अब तक भूकंप प्रभावित तुर्की में दो बचाव दल भेजे हैं।

राहत सामग्री का पहला जत्था तुर्किये पहुंचा

भारत से भूकंप राहत सामग्री का पहला जत्था आज तुर्किये पहुंच गया है। बता दें कि यूपी के गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से तुर्किये के लिए पहला जत्था रवाना हुआ था।

5 हजार से अधिक की मौत

तुर्किये-सीरिया में आए भूकंप में 5000 से ज्यादा मौत हो गईं, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हैं। इसके अलावा दोनों देशों में भारी नुकसान भी हुआ है। बताते चलें कि दोनों देशों की सीमा पर सोमवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें जानमाल का भी नुकसान हुआ है।

भारत समेत कई देशों ने जताया दुख

सीरिया-तुर्किये में भूकंप से जान गवाने वाले लोगों के निधन पर दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों ने दुख जताया है। भारत ने सोमवार को कहा कि वह संकट की इस घड़ी में तुर्किये की मदद के लिए तैयार है। 

यह भी पढ़ें- Turkey Earthquake: तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 4 हजार से अधिक, ढह गईं सैकड़ों इमारतें

यह भी पढ़ें- Turkey Earthquake: सिर्फ 10 सेकंड में जमीदोंज हो गई बहुमंजिला इमारत, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो