विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fit India Movement: PM मोदी बोले- नए भारत के हर इंसान को स्वस्थ बनाने की जरूरत, देखें VIDEO

By TaniskEdited By:
Published: Thu, 29 Aug 2019 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 12:06 PM (IST)

Fit India Movement live प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की।

Fit India Movement: PM मोदी बोले- नए भारत के हर इंसान को स्वस्थ बनाने की जरूरत, देखें VIDEO
Fit India Movement: PM मोदी बोले- नए भारत के हर इंसान को स्वस्थ बनाने की जरूरत, देखें VIDEO

नई दिल्ली,एजेंसी।Fit India Movement, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के  इंदिरा गांधी स्टेडियम में 'फिट इंडिया अभियान' की शुरुआत की। खेल दिवस के अवसर पर इसे लॉन्च किया गया है। अभियान की शुरुआत करने के बाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में महान खिलाड़ी मिले थे। आज देश उनको नमन कर रहा है।इस अभियान के जरिए देश ने हेल्दी इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने अपनी फिटनेस, सहनशक्ति और हॉकी स्टिक से दुनिया को चकित कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहैा कि नए भारत के हर नागरिक को स्वस्थ बनाने की जरूरत है।

अभियान को जन आंदोलन बनाने की जरूरत
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि यह देश की जरूरत है कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए। इससे खेल में जो युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं, इससे उनका हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खेल जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी शर्त है।

फिटनेस हमारे जीवन का अभिन्न अंग
पीएम ने कहा कि स्वस्थ रहने और फिट रहने का फंडा हमारे पूर्वजों के समय से चला आ रहा है। उन्होंने इस दौरान संस्कृत का श्लोक सुनाया और फिटनेस के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि फिटनेस हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहा है, समय के साथ इसे लेकर सोसाइटी में उदासीनता आती रही है।


फिटनेस शब्द नहीं, स्वस्थ जीवन की जरूरी शर्त है
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि फिटनेस एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है। उन्होंने कहा कि बेडमिंटन हो, टेनिस हो, एथलेटिक्स हो, बॉक्सिंग हो, हमारे खिलाड़ी कुश्ती समेत अन्य खेल में हमारी उम्मीदों और आकांक्षाओं को नए पंख लगा रहे हैं।

समय के साथ पैदल चलना कम हो गया
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा 'समय कैसे बदला है, 'मैं आपको उसका एक उदाहरण देता हूं। कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति दिन में लगभग 8-10 किलोमीटर पैदल चलता था। इसके बाद धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बदली, आधुनिक साधन आए और पैदल चलना कम हो गया।' पीएम मोदी ने कहा कि नए भारत का हर नागरिक फिट रहे, इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।

आज के जीवनशैली पर उठाए सवाल
पीएम मोदी ने इस दौरान आज के जीवनशैली को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में आज कई तरह की बीमारी बढ़ रही हैं। 30 साल के युवक को भी हार्ट अटैक की खबर आती है। ये हमारे लाइफस्टाइल की वजह से हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम करेगी, लेकिन सभी को इसके बारे में सोचना चाहिए।

कई बड़े सेलेब्रिटी मौजूद रहे
इंदिरा गांधी स्टेडियम में पीएम मोदी के साथ खेल मंत्री किरन रिजिजू उनके साथ मौजूद रहे। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी समेत कई बड़े सेलेब्रिटी मौजूद रहे। इस अभियान के तहत हर कॉलेज और विश्वविद्यालय को 15 दिवसीय फिटनेस प्लान भी तैयार करना होगा। इसके अलावा उसे इस प्लान को अपने पोर्टल या वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। 

इस अभियान का मकसद स्वास्थ्य के प्रति देश में लोगों को जागरूक करना है। इस अभियान को सरकार स्वच्छता अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाना चाहती है। गौरतलब है कि देश में हर साल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

मिल रहा है जबरदस्त समर्थन
इससे पहले, केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट किया, 'पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अगस्त को शुरू किए जाने वाले फिट इंडिया मूवमेंट में भाग लेने के लिए समाज के सभी वर्गों से जबरदस्त समर्थन आ रहा है।' मुख्यमंत्रियों, कॉरपोरेट्स और कई आइकन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शानदार कदम उठाए हैं।

मन की बात में पीएम मोदी ने किया था जिक्र
गत रविवार को मन की बात के संबोधन में पीएम मोदी ने लोगों को आज आयोजित होने वाले फिट इंडिया मूवमेंट' में भाग लेने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को शारीरिक गतिविधियों और खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने 29 अगस्त को होने वाले फिट इंडिया मूवमेंट की तैयारी के लिए विश्वविद्यालयों को सूचित करने के लिए एक पत्र जारी किया था।

सलाह के लिए समिति भी बनाई गई थी
फिट इंडिया मूवमेंट पर सरकार को सलाह देने के लिए एक समिति भी बनाई गई थी। इसमें ओलंपिक संघ (आईओए), राष्ट्रीय खेल संघ (एनएसएफ), सरकारी अधिकारी, निजी निकाय और प्रसिद्ध फिटनेस हस्तियों को शामिल थे। इस 28 सदस्यीय समिति के खेल मंत्री किरेन रिजिजू अध्यक्ष थे। 

कई मंत्रालय एक साथ काम करेंगे
इस अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार के कई मंत्रालय एक साथ काम करेंगे। ये खेल मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय हैं। सभी अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: National Sports Day 2019: मैदान में पदक नहीं, ‘रोटियां’ जीतती हैं ये चैंपियन बेटियां

यह भी पढ़ें:  National Sports Day 2019: ‘चांद’ से था मेजर का गहरा रिश्ता, लोगों ने नाम दे दिया ‘ध्यान चंद’