Breaking News in Hindi Today: बंगाल में BJP का प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने लगाई पुलिस वाहन में आग; हिरासत में सुवेंदु अधिकारी
Breaking News in Hindi Today भाजपा के नबन्ना चलो मार्च से पहले कोलकाता के हेस्टिंग्स से विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा और सांसद लॉकेट चटर्जी सहित भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने आज नबन्ना चलो अभियान का आह्नान किया है। इसे लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल में जगह-जगह पुलिस ने नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एसआई भर्ती घोटाले में सीबीआई की टीम देशभर में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई दिल्ली-गाजियाबाद समेत 33 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं, सिकंदराबाद हादसे के बाद आग लगने वाली इमारत और लॉज के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के मालिकों और लॉज के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है।
संसद भवन की नई इमारत का नामकरण को लेकर एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि संसद भवन की नई इमारत का नाम बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखा जाए। संसद संविधान पर चलती है इसलिए उस भवन का नाम बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, तेलंगाना में भी जो नई विधानसभा की इमारत बनाई जा रही है उसका नाम भी बाबासहेब अंबेडकर के नाम रखने की अपील हम तेलंगाना सरकार से करते हैं।
हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि संसद भवन की नई इमारत का नाम बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखा जाए। संसद संविधान पर चलती है इसलिए उस भवन का नाम बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखना चाहिए: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, हैदराबाद pic.twitter.com/Gh7NjZapHK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2022
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने कृषि क्षेत्र को लेकर कहा, राजकोषीय और मौद्रिक नीति परस्पर संबंधित हैं। हमने कृषि में बहुत कुछ किया है लेकिन संभवत: हमें कृषि जोखिम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है... अभी, मैं यह नहीं कह सकता कि क्या किया जाना है। उन्होंने आगे कहा, जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, हम अपनी नीति तैयार करेंगे।
Delhi | Fiscal & monetary policy are interrelated. We have done a lot in agriculture but possibly we need to pay more attention to agricultural risk... right now, I can't say what's to be done. As we go along, we'll structure our policy: PK Mishra, Principal Secretary to PM pic.twitter.com/QCYJlPIVqx
— ANI (@ANI) September 13, 2022
कोलकाता में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा के नबन्ना चलो के विरोध के बीच राज्य भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता की ताकत देख सीएम भाग गई हैं। उन्होंने कहा कि केवल 30 फीसदी आज यहां हैं, बाकी को कल हिरासत में लिया गया था।
West Bengal | State BJP chief Sukanta Majumdar arrested amid BJPs Nabanna Chalo protest against the state government, in Kolkata
— ANI (@ANI) September 13, 2022
CMs scared, ran away after seeing the strength of the people gathered here; only 30% are here today, some of the rest were detained yday, he said pic.twitter.com/M06AV7CQ58

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि संसद भवन की नई इमारत का नाम बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखा जाए। संसद संविधान पर चलती है इसलिए उस भवन का नाम बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखना चाहिए। ओवैसी ने आगे कहा कि तेलंगाना में भी जो नई विधानसभा की इमारत बनाई जा रही है उसका नाम भी बाबासहेब अंबेडकर के नाम रखने की अपील हम तेलंगाना सरकार से करते हैं।
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विधायक अग्निमित्रा पाल व अन्य नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं।
कोलकाता में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा के नबन्ना चलो मार्च के बीच पुलिस वाहन में आग लगा दी गई है।
West Bengal | Police vehicle torched amid BJPs Nabanna Chalo march against the state government, in Kolkata pic.twitter.com/e6jqE3VIEs
— ANI (@ANI) September 13, 2022
बीएसएफ ने मेघालय में तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया है। बीएसएफ ने एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद हसन अली (62 वर्ष की आयु) के पास से 348 ग्राम वजन के 3 सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। जिनकी कीमत लगभग 17.57 लाख रुपये है। बांग्लादेशी नागरिक को भारत-बांग्लादेश जिले की पश्चिम जयंतिया हिल्स की सीमा पर पकड़ा है।
BSF Meghalaya foiled a smuggling attempt & apprehended one Bangladeshi national namely Md Hason Ali (aged 62 years) along with 3 gold biscuits weighing 348 gms, worth approx Rs 17.57 lakhs, on India-Bangladesh border of district West Jaintia Hills: Border Security Force pic.twitter.com/BLkw44wcKo
— ANI (@ANI) September 13, 2022

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 53वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिन बातों को लेकर महंत दिग्विजयनाथ महाराज और गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने अपना पूरा जीवन जीया था उनका अनुसरण करके देश आगे बढ़ रहा है। उनका अनुसरण करते हुए देश, समाज और लोक कल्याण के उन प्रकल्पों को आगे बढ़ाते हुए कितना हम आगे बढ़े हैं, इन सब बातों का आकलन करने के लिए श्रद्धांजलि साप्ताहिक समारोह का ये कार्यक्रम गोरक्षपीठ में प्रति वर्ष आयोजित होता है।
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर इन दिनों पूर्वांचल के जिलों में दौरा कर सावधान यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। जन चौपाल के जरिए आम जनता को उससे जोड़ने का प्रयास कर पार्टी का जनाधार बचाने और बढ़ाने के साथ ही पार्टी में विरोध को भी थामने की तैयारी में हैं।
महाराष्ट्र साइबर ने ठाणे से एक महिला को सोशल मीडिया पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी प्रोफाइल का इस्तेमाल किया था। उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि ये दवाएं आने वाले दिनों में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में पहुंच, सामर्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। दवाओं की वहनीयता और उपलब्धता के पीएम मोदी के दावे के लिए यह सूची उपयोगी साबित होगी।
These medicines will ensure accessibility, affordability, and safety in the countrys health sector in the coming days. This list will prove useful for PM Modis assertion of medicines affordability & availability: Union Health Minister Dr. Mansukh Mandaviya pic.twitter.com/qgVfnyM0nA
— ANI (@ANI) September 13, 2022
कोलकाता में पुलिस कर्मियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की। बता दें कि नबन्ना चलो मार्च के आह्वान में पार्टी के अन्य सदस्य भी शामिल हुए थे।
#WATCH | West Bengal: Police personnel in Kolkata thrash a BJP worker who had joined other members of the party in their call for a "Nabanna Chalo" march. pic.twitter.com/WxFmoCr212
— ANI (@ANI) September 13, 2022
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज बवाना गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा कनाडा के भगोड़े अपराधी अर्शदीप सिंह के सिंडिकेट द्वारा एक व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी का मामला सुलझाया गया है।
Two criminals of Neeraj Bawana gang arrested by Delhi Police Special Cell; a case of Rs 5 Crores extortion from a businessman by a syndicate of Canada-based fugitive criminal Arshdeep Singh solved: Delhi Police Special Cell pic.twitter.com/2R0KQcLh0A
— ANI (@ANI) September 13, 2022
Gurugram News गुरुग्राम के एंबियंस माल में स्थित लीला होटल में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है।
गुरुग्राम के लीला होटल में बम रखे जाने की सूचना, मचा हड़कंप; मौके पर पहुंची पुलिस
Hindi Diwas 2022 कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के पत्र से विवाद खड़ा हो गया है। कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि बिना किसी वजह के करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल करके हिंदी दिवस को नहीं मनाना चाहिए।
Hindi Diwas 2022: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसा क्या कर दिया, जो बवाल मच गया है
डीएमके सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने हिदुंओं को लेकर विवादित टिप्पणी की है। ए राजा ने कहा कि आप जब तक हिंदू हैं तब तक अप अछूत है। भाजपा ने ए राजा के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है।
जब तक आप हिंदू हैं तब तक... ए राजा की हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी, BJP ने बोला हमला
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कहा कि कांग्रेस को देश को बांटने की आदत है। हमारे देश के इतिहास को देखें उन्होंने आजादी से पहले भारत को विभाजित करके पाकिस्तान बनाया था। अब वे वे RSS की वर्दी जलाकर BJP और RSS को निशाना बना रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रकाश चंद को बाली के इरिट्रिया राज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
Prakash Chand, presently Consul General, Consulate General of India, Bali, has been appointed as the next Ambassador of India to the State of Eritrea. He is expected to take up the assignment shortly: Ministry of External Affairs pic.twitter.com/ExULlmdgtN
— ANI (@ANI) September 13, 2022
सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत और चीन की सेनाओं ने आज पूर्वी लद्दाख सेक्टर में पेट्रोलिंग पॉइंट-15 के पास गोगरा हाइट्स-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया पूरी कर ली है। दोनों पक्षों ने फ्रिक्शन प्वाइंट से सैनिकों को वापस लेने की वेरिफिकेशन पूरी की है।
नबन्ना चलो मार्च के आह्वान के बीच पश्चिम बंगाल के हावड़ा के संतरागाछी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे।
#WATCH | West Bengal: Police use water cannons and tear gas shells to stop and disperse BJP workers in Santragachhi area of Howrah, amid their call for Nabanna Chalo march.
— ANI (@ANI) September 13, 2022
(Video Source: BJP) pic.twitter.com/du2fp9oOFi
कर्नाटक के बेंगलुरु के महादेवपुरा इलाके में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है।
#WATCH कर्नाटक: बेंगलुरु के महादेवपुरा इलाके में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। pic.twitter.com/JMv0j29Wuc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2022
भाजपा के नबन्ना चलो मार्च के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हुगली में त्रिबेनी नदी पार करने के लिए एक नाव का उपयोग किया। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी और लॉकेट चटर्जी सहित पार्टी के नेताओं को आज पुलिस ने हिरासत में लिया है।
#WATCH | West Bengal: A group of BJP workers uses a boat to cross Tribeni river, Hooghly to reach Nabanna, in wake of the partys BJPs Nabanna Chalo march. Leaders of the party, including Suvendu Adhikari and Locket Chatterjee, were stopped enroute and detained by Police today. pic.twitter.com/JPFpc0j9aX
— ANI (@ANI) September 13, 2022
भाजपा ने कोलकाता में राज्य सरकार के खिलाफ नबन्ना चलो मार्च निकाला।
West Bengal | BJP holds #NabannaChalo march against the state government, in Kolkata
— ANI (@ANI) September 13, 2022
(Source: BJP) pic.twitter.com/CsjfExOWz2
उत्तर प्रदेश की मथुरा कोर्ट ने श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित एक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई 3 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी।
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ज्ञानवापी मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अदालत ने फैसला सुनाया था कि 1947 में धार्मिक स्थलों की यथास्थिति बनाए रखी जाए। बीजेपी बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई को खत्म करने में नाकाम रही है, इसलिए वे लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। कोर्ट का फैसला बीजेपी के इस बयान का समर्थन करता है।
Gyanvapi mosque issue | The courts had ruled that 1947 status quo of religious places be maintained. BJP has failed to eliminate unemployment, poverty and inflation. So, they want to distract peoples attention. Courts ruling support this BJP narrative: PDP chief Mehbooba Mufti pic.twitter.com/1qIaAEDSF7
— ANI (@ANI) September 13, 2022
तेलंगाना विधानमंडल ने मंगलवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें केंद्र से भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर के नाम पर नए संसद भवन का नाम रखने का आग्रह किया गया। राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सरकार द्वारा पेश किया गया प्रस्ताव पारित किया। उद्योग सूचना प्रौद्योगिकी नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के टी रामाराव ने सदन में प्रस्ताव पेश किया।
भाजपा के नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता नावों का उपयोग कर कोलकाता पहुंचे।
पश्चिम बंगाल: भाजपा के नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता नावों का उपयोग कर कोलकाता पहुंचे। pic.twitter.com/w9kdiFhe7J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2022
भाजपा के नबन्ना चलो मार्च के मद्देनजर कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर पुलिस ने रोकी यातायात आवाजाही को रोक दिया है।
West Bengal | Traffic movement halted by police on Howrah Bridge in Kolkata, in view of BJPs Nabanna Chalo march pic.twitter.com/9EwfzNvqdx
— ANI (@ANI) September 13, 2022
उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मदरसों का ठीक प्रकार से सर्वे होना बहुत जरूरी है इसलिए हम इनका सर्वे करवाएंगे क्योंकि ये संस्थाएं भी हमारी ठीक होनी चाहिए इसलिए सर्वे बहुत जरूरी है।
भाजपा के नबन्ना चलो मार्च से पहले कोलकाता के हेस्टिंग्स से विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा और सांसद लॉकेट चटर्जी सहित भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी नेताओं को लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है।
#WATCH | West Bengal: Police detain BJP leaders including Leader of Opposition Suvendu Adhikari, Rahul Sinha and MP Locket Chatterjee from Hastings in Kolkata ahead of BJPs Nabanna Chalo march
— ANI (@ANI) September 13, 2022
Leaders taken to Kolkata Police headquarters in Lalbazar pic.twitter.com/aPgJm7q6Dn
MNS नेता वृशांत वाडके को एक 42 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि वीपी रोड पुलिस स्टेशन में महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता के पास अपने लोगों का समर्थन नहीं है और इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही लागू कर रही हैं।
#WATCH | WB: "CM Mamata doesnt have the support of her people & so she is enforcing dictatorship, similar to North Korea in Bengal... Police will have to pay for what its been doing since yday, BJP is coming," says LoP Suvendu Adhikari ahead of BJPs Nabanna Chalo march pic.twitter.com/Qj6v0041zQ
— ANI (@ANI) September 13, 2022

पश्चिम बंगाल में नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कोलकाता ले जा रही बसों को उत्तर 24 परगना में पुलिस ने रोका।
AIADMK सांसद सीवी षणमुगम ने AIADMK के पूर्व राज्य मंत्री विजयभास्कर के आवास का दौरा किया। बता दें कि सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय (DVAC) ने उनके आवास पर छापेमारी की है।
Chennai, Tamil Nadu | AIADMK MP CV Shanmugam visits the residence of former AIADMK minister for state, C Vijayabaskar, as Directorate of Vigilance and Anti-Corruption (DVAC) continues its searches at his residence https://t.co/zUJPXUbK0D pic.twitter.com/xlAtW53V1e
— ANI (@ANI) September 13, 2022
भारतीय तटरक्षक-जापान तटरक्षक बल के बीच 20वीं उच्च स्तरीय बैठक कल टोक्यो में हुई। आईसीजी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजी वीएस पठानिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इंडो पैसिफिक को सुरक्षित और स्वच्छ समुद्री को बढ़ावा देने के लिए दो तट रक्षकों के बीच सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेगा।
20th ‘High Level Meeting’ between Indian Coast Guard- Japan Coast Guard commenced in Tokyo yesterday
— ANI (@ANI) September 13, 2022
A delegation led by DG VS Pathania will discuss measures to enhance cooperation between two Coast Guards to promote a safer, secure and cleaner maritime Indo Pacific: ICG pic.twitter.com/025cLBEzOm
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने आज उप-राष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
Union Minister of Health & Family Welfare, Chemicals and Fertilizers, Dr. Mansukh Mandaviya, called on Vice President Jagdeep Dhankhar at Upa-Rashtrapati Nivas today. pic.twitter.com/PJvzUXYsUb
— ANI (@ANI) September 13, 2022
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में गुजरात विकास के हर क्षेत्र में अपना योगदान बढ़-चढ़कर दे रहा है और विकास का रोल मॉडल बन रहा है। PM के ही प्रेरणा से गुजरात नीति संचालित राज्य के रूप ऊभरा है। वेदांत-फॉक्सकॉन ग्रुप राज्य में 1,54,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP अपने आपको निक्कर से क्यों जोड़ती है, अगर आप निक्कर पहन ले तो क्या आप BJP के हो गए, क्या सब BJP निक्कर पहनते हैं? जो सफलता भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी जी को मिल रही है उससे ये लोग ध्यान मोड़ना चाहते हैं:
#WATCH BJP अपने आपको निक्कर से क्यों जोड़ती है, अगर आप निक्कर पहन ले तो क्या आप BJP के हो गए..क्या सब BJP निक्कर पहनते हैं? जो सफलता भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी जी को मिल रही है उससे ये लोग ध्यान मोड़ना चाहते हैं: कांग्रेस नेता कमलनाथ, इंदौर, मध्य प्रदेश pic.twitter.com/po9ccoEhzA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2022
हैदराबाद की नॉर्थ जोन डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया कि आग लगने वाली इमारत और लॉज के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के मालिकों और लॉज के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
#UPDATE | Case registered against the owner of the building and the lodge where fire broke out. FIR registered against the owners of the Electric Scooter showroom and the manager of Lodge: Chandana Deepti, DCP, North Zone, Hyderabad https://t.co/T5chM4bjbf
— ANI (@ANI) September 13, 2022
नियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी (Mukul Rohatgi) भारत का नया अटार्नी जनरल नियुक्त किया जाएगा। 1 अक्टूबर से वे इस पद का अपना कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले 19 जून 2014 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें देश का अटार्नी जनरल बनाया था।
Mukul Rohatgi: मुकुल रोहतगी दूसरी बार बनेंगे देश के अटार्नी जनरल, 1 अक्टूबर से संभालेंगे कार्यभार
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात सरकार और वेदांत-फॉक्सकॉन ग्रुप के बीच समझौता ज्ञापन में शिरकत की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश को नई दिशा में ले जाने के लिए जिस तरह से PM काम कर रहे हैं ये हमारा सौभाग्य है।
गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव गुजरात सरकार और वेदांत-फॉक्सकॉन ग्रुप के बीच समझौता ज्ञापन में शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2022
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "देश को नई दिशा में ले जाने के लिए जिस तरह से PM काम कर रहे हैं ये हमारा सौभाग्य है।" pic.twitter.com/xnJc5Z7pTB
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेवात के रहने वाले लुटेरे जावेद उर्फ जाबिद या जुब्बी को स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली में 2021 में पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान चार पीसीआर वैन पर हमले के मामले में भगोड़ा अपराधी था। वह दिल्ली और हरियाणा में अपराध के 15 जघन्य मामलों में शामिल था।
राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चंदना ने घटना के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अगर सचिन पायलट मुझ पर जूता फेंककर सीएम बनना चाहते हैं तो उन्हें जल्द से जल्द बनाया जाए, क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है।
"If Sachin Pilot wants to become CM by hurling a shoe at me, then he should be made it soon as today I do not feel like fighting. The day I come ready to fight, only one will be left & I dont want this," Rajasthan Sports minister Ashok Chandna said in a tweet after the incident pic.twitter.com/mTwJxZkUFh
— ANI (@ANI) September 13, 2022
राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चंदना के एक कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट के नारे लगते ही कुछ लोगों ने भीड़ पर जूता-चप्पल फेंक दिया।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: Shoes & slippers were allegedly thrown by miscreants in crowds as chants of Sachin pilot emerged during a program of Rajasthan Sports minister Ashok Chandna (12.09) pic.twitter.com/j0NWi7mZUT
— ANI (@ANI) September 13, 2022
Jacqueline Fernandez अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित संबंधों के लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली पुलिस ने नया समन जारी कर दिया है।
अपने बयान पर बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा है मैं उस पर कायम हूं, मैं अपने बयान में कोई संशोधन नहीं कर रहा हूं। इसके आगे मुझे कुछ नहीं कहना है।
मैंने जो कहा है मैं उस पर कायम हूं..मैं अपने बयान में कोई संशोधन नहीं कर रहा हूं इसके आगे मुझे कुछ नहीं कहना है: बिहार कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, पटना, बिहार https://t.co/OyjO9qV19T pic.twitter.com/IwGwIxmSUV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2022
सिकंदराबाद हादसे पर तेलंगाना के गृह मंत्री महमूद अली ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटरों का मालिक फरार हैं, लेकिन उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना होने के बाद पुलिस तुरंत उनके घर पर गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

तेलंगाना के गृह मंत्री महमूद अली ने बताया कि घटना में 8 लोगों मृत्यु हुई है, जिसमें से 2 लोग चेन्नई, 3 दिल्ली, एक विजयवाडा और अन्य की पहचान हो रही है। जबकि 7 लोग अस्पताल में है, एक की हालत नाजुक है। मृतकों के शव उनके घर भिजवाए जा रहे हैं। CM ने 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है।
भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए G20 की अध्यक्षता करेगा। इसकी अध्यक्षता में भारत द्वारा दिसंबर 2022 से शुरू होने वाले देश भर में 200 से अधिक G20 बैठकों की मेजबानी करने की उम्मीद है।
India will assume the Presidency of the G20 for one year from 1 December 2022 to 30 November 2023.
— ANI (@ANI) September 13, 2022
Under its Presidency, India is expected to host over 200 G20 meetings across the country, beginning December 2022: MEA pic.twitter.com/tyZVIM4sVX
भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पश्चिम बंगाल के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर झड़प हुई। पुलिस ने नबन्ना चलो मार्च में भाग लेने के लिए कोलकाता जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
#WATCH | West Bengal: BJP workers & police clash inside the Dholpur railway station as police prevent workers to leave for Kolkata to participate in the Nabanna Chalo march; workers detained https://t.co/mka8igISyX pic.twitter.com/7qTPhxKQeU
— ANI (@ANI) September 13, 2022
भारतीय नौसेना का आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई समुद्री गश्ती विमान रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचे। भारतीय नौसेना ने बताया कि बंदरगाह और समुद्र दोनों में दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज और समुद्री विमान शामिल हैं। अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, जहाज के चालक दल भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन योजना बातचीत और खेल गतिविधियों में शामिल होंगे।
INS Satpura and P8I Maritime Patrol Aircraft of the Indian Navy reached Darwin in Australia yesterday, for participation in the multinational Exercise Kakadu, hosted by the Royal Australian Navy: Indian Navy pic.twitter.com/CdzvKGjweI
— ANI (@ANI) September 13, 2022
सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ने चेन्नई में आरकेएम इलेक्ट्रिकल्स के मालिक मणिवन्नन के आवास पर छापेमारी की।
Tamil Nadu | Directorate of Vigilance & Anti-Corruption conducts a raid at the residence of Manivannan, owner of RKM Electricals, in Chennai. https://t.co/5NK8AcYRhs pic.twitter.com/JgcEgw8HN3
— ANI (@ANI) September 13, 2022
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बारिश के बाद शहर के कई जगहों पर जलभराव हुआ। वीडियो लेक गार्डन और गोल्फ ग्रीन क्षेत्र का है।
#WATCH | West Bengal: Severe waterlogging in several parts of Kolkata, following heavy rainfall. Visuals from Golf Green and Lake Gardens area pic.twitter.com/8N3zH5aTen
— ANI (@ANI) September 13, 2022
तमिलनाडु के पुदुर क्षेत्र में थेनी मेडिकल कॉलेज के डीन बालाजनाथन के आवास पर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने छापा मारा।
Tamil Nadu | Directorate of Vigilance & Anti- Corruption raid at residence of Balajnathan, Dean of Theni Medical College in K Pudur area
— ANI (@ANI) September 13, 2022
(Visuals from Madurai) https://t.co/bMgbM1480e pic.twitter.com/YoIY6I8VU5
सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के सिलसिले में जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के कई जिलों, इसके अलावा गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली सहित 33 स्थानों पर छापेमारी की।
CBI conducting searches at 33 places incl in Jammu, Srinagar, dists of Haryana, Gandhinagar, Ghaziabad, Bengaluru, Delhi in connection with SI recruitment scam of J&K.
— ANI (@ANI) September 13, 2022
Raids at premises of Khalid Jahangir, former chairman & Ashok Kumar, control of examinations of J&K SSB pic.twitter.com/J8TMhndQpn
पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि नबन्ना मार्च में शामिल होने के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए कोलकाता की ओर जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने रेलवे स्टेशनों तक बैरिकेड्स लगाए हैं। हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोका। मैं भी दूसरे रास्तों से यहां पहुंचा हूं।
WB | With hundreds of BJP workers heading towards Kolkata to join BJPs Nabanna march via trains, police barricades paths to railway stations
— ANI (@ANI) September 13, 2022
20 of our workers stopped by police near Durgapur railway station. I reached here using other paths: BJP Leader Abhijit Dutta pic.twitter.com/Sn1zDhKJFP
सुप्रीम कोर्ट आज भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें अध्यक्ष और सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यकाल को लेकर इसके संविधान में संशोधन करने के लिए शीर्ष न्यायालय की अनुमति मांगी गई है।
हैदराबाद के उत्तरी क्षेत्र की डीसीपी चंदना दीप्ति ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग बीती रात करीब साढ़े नौ बजे लगी। आग बेसमेंट में लगी, जहां कई इलेक्ट्रिक बाइक खड़ी थीं। हम अभी तक आग की उत्पत्ति के बारे में नहीं जानते हैं। 8 लोगों की मौत हो गई है और कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। मामला दर्ज किया गया है।
The fire broke out last night around 9.30. The fire started in the basement, where a lot of electric bikes were parked. We dont know the origin of the fire as yet. 8 people have died & some are hospitalised. A case has been registered: Chandana Deepti, DCP, North Zone, Hyderabad https://t.co/6MwdNqzFKh pic.twitter.com/yerNKV4fqc
— ANI (@ANI) September 13, 2022
पश्चिम बंगाल के रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हुई। भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता के नबन्ना के लिए रवाना हो रहे थे। फिलहाल पुलिस ने कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया है।
#WATCH | West Bengal: BJP workers & police clash outside the Raniganj railway station as workers leave for Kolkata for Nabanna; police takes workers into preventive custody https://t.co/jmotBSVjlY pic.twitter.com/Ryw9Tf59ns
— ANI (@ANI) September 13, 2022
असम: गुवाहाटी में बारिश के बाद शहर के कई जगहों पर जलभराव हुआ।
#WATCH असम: गुवाहाटी में बारिश के बाद शहर के कई जगहों पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/ov1xkPrkNX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2022
तमिलनाडु में डीवीएसी ने कोयंबटूर सहित 26 स्थानों पर पूर्व राज्य मंत्री एसपी वेलुमणि से जुड़े आरोपों के संबंध में छापेमारी की। पूर्व मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने अपनी करीबी सहयोगी कंपनियों को अनुचित तरीके से निविदाएं देने में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया था।
Tamil Nadu | DVAC is conducting searches at 26 places incl Chennai, Coimbatore linked to ex-state min SP Velumani,in connection with allegations that he had abused his official position in awarding tenders injudiciously to his close associated companies
— ANI (@ANI) September 13, 2022
(Visuals from Coimbatore) pic.twitter.com/K1FnO11hV5
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह एक सामने आया है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि हमारे (कृषि) विभाग में कोई ऐसा नहीं है जो चोरी नहीं करता हो और हम उन चोरों के सरदार हैं। मेरे ऊपर और भी कई लोग हैं.. सरकार नई तो बन गई है लेकिन ये सरकार है वही पुरानी और इसके चाल चलन भी पुराने हैं।
#WATCH | There is not a single wing of our (agriculture) dept that does not commit acts of theft. As I am the in-charge of the department, I become their Sardar (chief)...There are many more people above me: Bihar Agriculture Min S Singh, in Kaimur (12.09)
— ANI (@ANI) September 13, 2022
(Source: Viral video) pic.twitter.com/p6mNVRgr60
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 4,369 नए मामले सामने आए हैं।
कुल मामले: 4,45,04,949
सक्रिय मामले: 46,347
कुल रिकवरी: 4,39,30,417
कुल मृत्यु: 5,28,185
कुल वैक्सीनेशन: 2,15,47,80,693
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 4,369 नए मामले सामने आए हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2022
कुल मामले: 4,45,04,949
सक्रिय मामले: 46,347
कुल रिकवरी: 4,39,30,417
कुल मृत्यु: 5,28,185
कुल वैक्सीनेशन: 2,15,47,80,693 pic.twitter.com/ITA324WUmN
Train Cancelled Today 13 September भारतीय रेलवे ने मंगलवार 13 सितंबर को 252 गाड़ियों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा बहुत सी ट्रेनें रीशेड्यूल और डायवर्ट की गई हैं। यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो आप भी अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें।
Indian Railways ने आज रद्द कर दी हैं 250 से अधिक गाड़ियां, चेक करें आपकी ट्रेन का क्या है स्टेटस
ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर मंगलवार की दोपहर अदालत में सुनवाई होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन कुमुदलता त्रिपाठी की अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में उन्होंने सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के नियमित दर्शन-पूजन भोग-आरती की मांग की थी।
ओडिशा के एक सामाजिक संगठन ने एक बड़ा दावा किया है। संगठन के अनुसार कोहिनूर हीरा भगवान जगन्नाथ का है और इसके लिए उसने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हस्तक्षेप की मांग की है ताकि ब्रिटेन इसे प्रसिद्ध पुरी मंदिर को लौटा सके।
Weather Update News 13 September बंगाल की खाड़ी के उपर बने लो प्रेशर एरिया के कारण देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरु हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पश्चिम बंगाल ओडिशा सहित कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
जेफ बेजोस की स्पेस ट्रैवल कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) का रॉकेट सोमवार को लॉन्चिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। न्यू शेपर्ड रॉकेट (New Shepard Rocket) को वेस्ट टेक्सास से लॉन्च करने के लगभग एक मिनट बाद दुर्घटना का सामना करना पड़ा, लेकिन एक्सपेरीमेंट (प्रयोगों) को ले जाने वाला कैप्सूल पैराशूट की सुरक्षा में आगे जाने में कामयाब रहा।
मणिपुर के सिंगजामेई चिंगमाखा में बास्केटबॉल ग्राउंड के पास आईईडी लगाने के मामले में के. भोगेंद्रो सिंह नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ करने पर, उसने खुलासा किया कि वह यूएनएलएफ (विद्रोही समूह) का एक सक्रिय कैडर है।
मणिपुर में IED लगाने में शामिल दो गिरफ्तार, आरोपी उग्रवादी समूह UNLF में है सक्रिय
मिजोरम में कोरोना वायरस के 91 नए मामले सामने आए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।
कुल मामले: 2,37,846
सक्रिय मामले: 321
कुल डिस्चार्ज: 2,36,803
कुल मौतें: 722
पीएम नरेन्द्र मोदी ने सिकंदराबाद हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने से हुए लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। घायलों को 50,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
कुतुबमीनार में पूजा की इजाजत की मांग को लेकर दायर एक याचिका पर आज सुनवाई होनी है। यह सुनवाई दिल्ली के साकेत कोर्ट में होगी।
ज्ञानवापी के बाद अब इन जगहों पर टिकी लोगों की निगाहें, आज 2 अदालतों में होगी सुनवाई
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह विवाद से संबंधित पुनरीक्षण याचिका पर आज मथुरा की अदालत में सुनवाई होगी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत तिरुवनंतपुरम के कन्यापुरम से की।
Kerala | Congress MP Rahul Gandhi begins the seventh day of the partys #BharatJodoYatra from Kaniyapuram, Thiruvananthapuram pic.twitter.com/sNVnC3tvKY
— ANI (@ANI) September 13, 2022
तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना। फायर ब्रिगेड की टीमों ने लॉज से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन काफी धुएं के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। लॉज से कुछ लोगों को बचा लिया गया। हम जांच कर रहे हैं कि घटना कैसे घटी।
सिकंदराबाद के ई-बाइक शोरूम में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। आग में झुलसने से कई लोग घायल भी हुए हैं।
तेलंगाना: ई-बाइक शोरूम में आग लगने से 8 की मौत, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग