Lunar Eclipse 2022: लखनऊ, वाराणसी और पटना समेत देश के कई हिस्सों में चंद्रग्रहण का दिखा अद्भुत नजारा
Chandra Grahan 2022 in India date and time: साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया है। इस दौरान गुवाहाटी, पटना, लखनऊ और वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों से ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं।

Lunar Eclipse 2022 Date and Time in India LIVE, Chandra Grahan 2022 in India date and time,: साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) शुरू हो गया है। सूतक काल जारी है। शाम 4 बजकर 23 मिनट से भारत में ग्रहण लग गया है। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ग्रहण लगा। गुवाहाटी और पटना से भी ग्रहण की तस्वीरें सामने आई हैं। भारत के कुछ जगहों में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई दिया, जबकि अधिकांश शहरों में आंशिक ग्रहण दिखाई दिया।
Chandra Grahan Time 2022 LIVE Updates:
चंद्रग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान करें ओर पूरे घर में इसका छिड़काव करें। ग्रहण के बाद गरीबों को दान करें। इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। खाने की सामग्री में तुलसी के पत्ते का प्रयोग करें।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों ने साल का अंतिम चंद्रग्रहण देखा। एक वैज्ञानिक ने बताया, लोग चंद्रग्रहण को नग्न आखों से देख सकते हैं, लेकिन सूर्य ग्रहण के समय सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। लोग इसे बाहर आकर देखें और हम चाहते हैं कि लोगों में वैज्ञानिक चेतना जागरुक हो।
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया। ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजकर 23 मिनट से हुई। गुवाहाटी, पटना, लखनऊ और वाराणसी से ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चंद्रग्रहण को देखते हुए राधा कृष्ण बिरला मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर बंद कर दिए गए हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद इन्हें दोबारा खोला जाएगा।

भारत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों ने चंद्रग्रहण को देखा। ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा।

बिहार के पटना में लोगों ने साल का अंतिम चंद्रग्रहण देखा। एक बच्ची ने बताया, हमने इससे पहले कभी चंद्रग्रहण नहीं देखा था। ग्रहण के समय चांद आधा दिख रहा था। हमें चंद्रग्रहण देखने का मन भी था। देखकर अच्छा लग रहा है।"

साल 2022 का अंतिम चंद्रग्रहण जारी है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से ग्रहण की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। बिहार की राजधानी पटना से ग्रहण की तस्वीर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसे जारी किया है।

भारत में साल का अंतिम चंद्रग्रहण चल रहा है। असम की राजधानी गुवाहाटी से ग्रहण की तस्वीर सामने आई है, जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी की है।

साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में ग्रहण दिखाई दिया है। नासा ने ग्रहण की तस्वीरें जारी है।

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। इस दौरान अमेरिका के न्यूयार्क शहर से खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। इस दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला। लोग ट्विटर पर ग्रहण की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका की रहने वाली तारा सेटमायर (Tara Setmayer) ने ग्रहण का खूबसूरत वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, बहुत खूब। मेरे दरवाजे के ठीक बाहर शानदार चंद्रग्रहण!
Wow. Spectacular #LunarEclipse right outside my door! 🌙 pic.twitter.com/zIJQMxK2Jh
— Tara Setmayer 🌻 (@TaraSetmayer) November 8, 2022
चंद्रग्रहण के दौरान् गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान उनको घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इसके अलावा, उन्हें नुकीली वस्तुओं, जैसे-चाकू या कैंची, का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। सबसे पहले ग्रहण प्रशांत महासागर में दिखाई दिया। इसके बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और चीन में देखा गया। कुछ स्थानों पर ब्लड मूल (पूर्ण चंद्रग्रहण) दिखाई दिया।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और पर्थ में साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण दिखाई दिया। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में ग्रहण दिखाई दिया।
दिल्ली में चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा। यह शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में चंद्रग्रहण दिखाई दिया।
भारत में अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले चंद्रग्रहण शुरू हुआ। ईटानगर में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा, जबकि देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा।
चंद्रग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान कीजिए। घर में गंगाजल से छिड़काव करें और दान करें। खाने में तुलसी के पत्ते का प्रयोग करें।
चंद्रग्रहण के दौरान सूतक काल शुरू होने से पहले तुलसी का पत्ता तोड़कर रख लेना चाहिए, क्योंकि सूतक काल में तुलसी का पत्ता तोड़ना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा, खाने-पीने के सामान में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें, ताकि ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। भगवान शिव का व्रत करना शुभ माना जाता है। व्रत के दौरान ओम नम: शिवाय का जाप करें। ग्रहण के दौरान दान करना पुण्य होता है।
साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। ग्रहण के समय ऊं श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः, ऊं सों सोमाय नमः, ऊं चं चंद्रमस्यै नम:, ऊं शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:, ऊं ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः मंत्र का जाप करें।
साल के दूसरे और आखिरी चंद्रग्रहण को नासा की वेबसाइट पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। आप ग्रहण को https://moon.nasa.gov/news/186/live-stream-the-november-8-lunar-eclipse/ पर लाइव देख सकते हैं।
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज शाम 4 बजकर 23 मिनट से शुरू हो गया है। यह शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर में दिखाई देगा, जबकि शेष भारत में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत में ग्रहण 4 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगा।
वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण दो बजकर 39 मिनट से शुरू हो गया है। भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 19 मिनट पर लगेगा। भारत में सबसे पहले चंद्रग्रहण अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2022: आपके शहर में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण, यहां जानिए हर एक टाइमिंग
चंद्रग्रहण से 9 या 10 घंटे पहले सूतक लगता है। इस दौरान भोजन पकाना और खाना मना है। इसके अलावा, नींद लेना, नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल करना और घर से निकलना भी वर्जित है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का घर से निकलना मना है।
Chandra Grahan 2022: जल्द लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल में किन नियमों का करना चाहिए पालन
चंद्रग्रहण हो या सूर्यग्रहण, खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण देखने के लिए एक विशेष चश्मे का उपयोग करना चाहिए। वैज्ञानिकों ने भी ग्रहण को नंगी आंखों से न देखने की बात कही है।

वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण दोपहर दो बजकर 39 मिनट से लग चुका है। हालांकि भारत में यह 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण के कारण दिल्ली के बिरला मंदिर को बंद कर दिया गया।
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण में इस राशि के जातक रहें सावधान#LunarEclipse #ChandraGrahan #Rashifal pic.twitter.com/Of2W1xpguJ
— Dainik Jagran (@JagranNews) November 8, 2022
वर्ष 2022 के दूसरे और आखिरी चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से हो गई है। भारत की बात करें तो यहां ग्रहण 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।
Chandra Grahan 2022 Time: कुछ देर बाद शुरू होगा चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में ग्रहण का समय
चंद्रग्रहण दोपहर दो बजकर 39 मिनट से शुरू हो गया है। यह शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्रग्रहण तो अन्य हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। एक साल में अधिकतम पांच ग्रहण लग सकते हैं।
वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण शुरू हो गया है। आज दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर ग्रहण शुरू हुआ है। इससे पहले, 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण पड़ा था।
चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दिन में दो बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा। ग्रहण का मध्य चार बजकर 29 मिनट और मोक्ष शाम को 6 बजकर 19 मिनट पर होगा।
बिहार में भी साल का आखिरी चंद्रग्रहण दिखाई देगा। हालांकि, यहां लोगा आंशिक ग्रहण ही देख सकेंगे। इससे पहले, 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण पड़ा था।
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज है। भारत के कुछ हिस्सों में पूर्ण तो कुछ हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण के बाद लोगों को गंगा में स्नान करना चाहिए। घर में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। आप पानी में गंगाजल डालकर भी नहा सकते हैं।
Chandra Grahan 2022: साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के बाद करें ये काम, नहीं पड़ेगा ग्रहण का अशुभ प्रभाव
वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लगेगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इससे होने वाले बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है।
Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन पांच बातों को खास ध्यान
चंद्रग्रहण के दौरान किसी नये कार्य का शुभारंभ न करें, भोजन न बनाएं और खाना न खाएं। देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे को भी न छुएं। बालों में कंघी करना भी वर्जित है।
Chandra Grahan 2022: लग चुके हैं सूतक, ग्रहण काल आने से पहले जान लें जरूरी सावधानी और उपाय
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज यानी मंगलवार को लगने जा रहा है। इससे करीब दो सप्ताह पहले 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था। बता दें, महाभारत युद्ध शुरू होने के पहले भी 15 दिन के भीतर दो ग्रहण पड़े थे।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में साल के आखिरी चंद्रग्रहण से पहले मंदिरों के कपाट बंद कर दिए हैं। ग्रहण के बाद मंदिर के कपाट दोबारा खोले जाएंगे। ग्रहण के साथ ही सूतक काल भी समाप्त हो जाएगा।
पौराणिक कथाओं के मुताबिक, समुद्र मंथन के बाद अमृत निकलने पर देवता और असुर आपस में लड़ने लगे। दोनों ही अमृत पीना चाहते थे। इस पर भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर दोनों को अमृत पिलाने का प्रस्ताव रखा। इस पर देव और दैत्य दोनों सहमत हो गए। भगवान विष्णु सिर्फ देवताओं को अमृत पिला रहे थे। जब इसे राहु नाम के दैत्य ने देखा तो वह देव का रूप धारण कर देवताओं की पंक्ति में बैठ गया। उसके बारे में सूर्यदेव और चंद्रदेव को पता चल गया और उन्होंने यह बात भगवान विष्णु से बात दी। इस पर क्रोधित होकर भगवान ने राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया। हालांकि अमृत पीने की वजह से वह जिंदा रहा। मस्तक का नाम राहु और धड़ का नाम केतु रखा गया। कहा जाता है कि सूर्यग्रहण के दिन सूर्य और चंद्रग्रहण के दिन चंद्रमा को ग्रहण करने जाते हैं।
Chandra Grahan 2022: बड़ा रोचक है चंद्र ग्रहण का कारण? पढ़ें क्या कहती हैं पौराणिक कथाएं इस बारे में
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज दो बजकर 39 मिनट पर लगेगा। शाम 6 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण खत्म होगा। भारत में ग्रहण शाम 5 बजकर 30 मिनट पर लगेगा।
चंद्रग्रहण के दौरान भगवान शिव का व्रत करना चाहिए। इसके साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करना शुभ होता है।
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान रखें भगवान शिव का व्रत, करें ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप
बिहार में चंद्रग्रहण 46 मिनट तक रहेगा। ग्रहण शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन टेलिस्कोप से चंद्रग्रहण दिखाई देगा। इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि चंद्र ग्रहण लखनऊ में आंशिक रूप से दिखाई देगा।
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए।
Chandra Grahan 2022: क्या सच में गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण से पहुंचता है नुकसान?
साल 2022 के दूसरे और आखिरी चंद्रग्रहण के दौरान काशी में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण के समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट दोबारा खोले जाएंगे।
Chandra Grahan 2022 : काशी में ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे, इन राशियों पर बुरा प्रभाव
25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। यह 15 दिन में दूसरा ग्रहण है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि एक पक्ष में अगर दो ग्रहण पड़ते हैं, तो इसके प्रभाव नकारात्मक होते हैं।
भारत में आज यानी 8 नवंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। सूतक काल साढ़े 8 बजे से जारी है। हरियाणा के कैथल में ग्रहण शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।
Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर आज लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक और ग्रहण का समय
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। सूतक काल जारी है। ग्रहण से 9 से 10 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल में कई चीजों के करने पर पाबंदी होती है।
Chandra Grahan 2022: क्या होता है सूतक? जानें इसका अर्थ और इससे जुड़े जरूरी नियम
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए। इस दौरान ऊं श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः, ऊं सों सोमाय नमः, ऊं चं चंद्रमस्यै नम:, ऊं शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:, ऊं ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, कम होगा नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
- ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- किसी भी नुकीली और धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- चंद्रग्रहण के सूतक काल में पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए।
- ग्रहण के बाद स्नान और दान करना पुण्य माना गया है।
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। इस ग्रहण का मेष राशि पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म मेष राशि भरणी नक्षत्र में हुआ है, उनके लिए ग्रहण शुभ रहेगा.
आज साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण तीन प्रकार का होता है।
- उपछाया ग्रहण- यह तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया को पार करता है।
- आंशिक ग्रहण- यह तब होता है, जब पृथ्वी की छाया के केंद्र में आंशिक रूप से चंद्रमा आ जाता है।
- पूर्ण ग्रहण- यह तब होता है, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है।
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण नासिक में शाम 5 बजकर 55 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, गुवाहाटी में शाम 4 बजकर 37 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, विशाखापट्टनम में शाम 5 बजकर 24 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, गंगटोक में शाम 4 बजकर 48 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, जयपुर में शाम 5 बजकर 41 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, जोधपुर में शाम 5 बजकर 53 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक और कोलकाता में शाम 4 बजकर 56 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे तक रहेगा।
भारतीय पंचांग के मुताबिक, चंद्रग्रहण भारत सहित उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अटलांटिक और प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अर्जेंटिना के पश्चिमी भाग, चिली, बोलविया, ब्राजील के पश्चिमी भाग, हिंद महासागर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पूर्वी रूस मे दिखाई देगा।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण बद्रीनाथ धाम मंदिर बंद रहेगा। मंदिर ग्रहण के बाद शाम 6 बजकर 25 मिनट पर दोबारा खुलेगा।

झारखंड की राजधानी रांची में चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में ग्रहण शाम 5 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।
चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बेहद सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि ग्रहण के कारण उनके होने वाले बच्चे को शारीरिक और मानसिक नुकसान पहुंच सकता है। साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है।
चंद्रग्रहण में कोई भी धार्मिक या शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान देवताओं की मूर्तियां और पेड़-पौधों को छूना मना है। चंद्रग्रहण के दौरान यात्रा करना अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली चीज का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
Lunar Eclipse 2022: किस शहर में 8 नवंबर को कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण, ऐसे तय कीजिए सूतक काल
साल का आखिरी चंद्रग्रहण केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में शाम 5 बजकर 31 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक, जम्मू में शाम 5 बजकर 35 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक और नागपुर में शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक दिखाई देगा।
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। यह भारत में भी दिखाई देगा। चंद्रग्रहण मुंबई में शाम 6 बजकर 05 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे मिनट तक, चेन्नई में शाम 5 बजकर 42 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे तक, हैदराबाद में शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक और उज्जैन में शाम 5 बजकर 47 बजे मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दिन सूतक काल में हमें कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। इस दौरान खाने के सामान पर हमें तुलसी के पत्ते डालने चाहिए। इसके अलावा, गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करना चाहिए।
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान कर्मकांड करना वर्जित है।
भारत में चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यह साल 2022 का आखिरी ग्रहण है, जो भारत में भी दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के कुप्रभाव से बचाती है चांदी, ऐसे करना चाहिए इस्तेमाल

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज है। सूतक काल शुरू हो गया है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के कानपुर में चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। इस दौरान श्रद्धालु बाहर से पूजा करते हुए दिखाई दिए।
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि पर आज लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किस राशि पर ग्रहण का क्या प्रभाव रहेगा...
- मेष- घातक, शारीरिक कष्ट
- वृष- हानि, परेशानी
- मिथुन- धन लाभ
- कर्क- सुख,
- सिंह- माननाश
- कन्या- दुर्घटना भय
- तुला- जीवनसाथी कष्ट, कार्य बाधा
- वृश्चिक- सुख और सुविधा में वृद्धि
- धनु- खर्च, भागदौड़
- मकर- मनमुटाव, व्यथा
- कुंभ- प्रगति, उत्साह
- मीन- धन हानि
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। इससे पहले, पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगा था, जो भारत में नहीं दिखाई दिया। प्रयागराज में जवाहर तारामंडल के निदेशक डा. वाई. रविकिरण ने बताया कि आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा।
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के कुप्रभाव से बचाती है चांदी, ऐसे करना चाहिए इस्तेमाल
इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। सूतक काल की शुरुआत हो चुकी है। चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेती है।
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण कुल तीन घंटे 40 मिनट तक रहेगा। यह भारत के अधिकांश शहरों में दिखाई देगा। सबसे पहले ग्रहण अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा।
सूतक काल सुबह 08 बजकर 36 मिनट से शुरू हो गया है। यह चंद्र ग्रहण की समाप्ति के साथ ही शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा।
साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगेगा। यह ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए धन लाभ साबित होगा। वृश्चिक, कुंभ और कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण उत्साहजनक है।
साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। इस ग्रहण की छाया मेष राशि पर है। इसलिए इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें शारीरिक कष्ट मिल सकता है। इसके अलावा, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को भी सजग रहने की जरूरत है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चंद्रग्रहण शाम 6 बजकर 05 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में ग्रहण दिखाई देगा।
साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। देश की राजधानी नई दिल्ली में ग्रहण शाम पांज बजकर 32 मिनट से शाम 6 बजकर 18 बजे तक रहेगा। वहीं, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में ग्रहण शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक रहेगा।
साल का आखिरी चंद्रग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो रहा है। यह भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देगा। ग्रहण 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा। भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण कुछ ही शहरों में दिखाई देगा, जबकि आंशिक चंद्रग्रहण देश के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा।पटना, रांची, ईटानगर, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी और कोलकाता में पूर्ण चन्द्रग्रहण दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए आपके शहर में किस समय दिखेगा ग्रहण
