विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर आज लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक और ग्रहण का समय

By Pankaj KumarEdited By: Anurag Shukla
Published: Sun, 06 Nov 2022 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2022 09:39 AM (IST)

Chandra Grahan 2022 कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को लगने जा रहा है। आठ नवंबर को शाम 532 ...और पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा के दिन आठ नवंबर को चंद्रग्रहण।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन आठ नवंबर को चंद्रग्रहण।

कैथल, जागरण संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण शाम 5:32 बजे शुरू होगा, जो शाम 6:19 बजे खत्म हो जाएगा। सूतक काल सुबह आठ बजकर 10 मिनट से ही शुरु हो जाएगा और शाम 6:19 बजे समाप्त होगा। सूतक काल शुरू होने के बाद मंदिरों में दर्शन पर रोक रहेगी।

हनुमान वाटिका कैथल के मुख्य पुजारी विशाल शर्मा ने बताया कि आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान और दान के लिए नदी तटों पर पहुंचते हैं। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है, लेकिन इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर आठ नवंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है।

एक दिन पहले होगी देव दीपावली की पूजा

पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इससे किसी भी प्रकार के पूजन पाठ या धार्मिक कार्य पर रोक होती है। ऐसे में लोगों के बीच देव दीपावली मनाने पर संशय है। सूतक काल में किसी भी प्रकार के पूजा पाठ, देव दर्शन या स्पर्श पर रोक होती है, जिस कारण देव दीपावली इस बार सात नवंबर को मनाई जाएगी।

बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

चंद्रग्रहण के चलते सूतक काल सुबह 8:10 बजे शुरू होगा, जो शाम 6.19 बजे समाप्त होगा। सूतक काल शुरू होने के बाद मंदिरों में दर्शन पर रोक रहेगी। सूतक शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। सूतक काल की समाप्ति के बाद मंदिरों के पट खोले जाएंगे और देव स्नान और सफाई के बाद पूजा-अर्चना होगी और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे