विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DU Faculty Recruitment 2023: मोतीलाल नेहरू कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें डिटेल

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 15 Apr 2023 03:22 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2023 03:43 PM (IST)

DU Faculty Recruitment 2023 मोतीलाल नेहरू कॉलेज की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ...और पढ़ें

DU Faculty Recruitment 2023: डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है।
DU Faculty Recruitment 2023: डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है।

 एजुकेशन डेस्क। DU Faculty Recruitment 2023: डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। कॉलेज ने इस संबंध में आधिकारिक www.mlncdu.ac.in/recruitment.html पर सूचना जारी की है। इसके मुताबिक, कुल 88 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्तियां, विभिन्न विषयों में की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से दो सप्ताह के भीतर है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन करने में देरी न करें, क्योंकि लास्ट डेट बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

वैकेंसी डिटेल्स

केमिस्ट्री 04, काॅमर्स 18, इंग्लिश 08, हिंदी 07, हिस्ट्री 08, मैथ्स 8, फिजिक्स 12, राजनीति विज्ञान 10, अर्थशास्त्र 04, कंप्यूटर साइंस 01

इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर आवेदन करें, क्योंकि एप्लीकेशन फाॅर्म में कोई भी जानकारी गलत पकड़ में आती है तो फिर एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।  

ये होगी फीस

मोतीलाल नेहरू कॉलेज की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:  DU Recruitment 2023: डीयू के इस कॉलेज ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है, 15 अप्रैल तक करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: BECIL Recruitment 2023: बीईसीआईएल ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें लास्ट डेट सहित फुल अपडेट

यह भी पढ़ें: IIT Indore Recruitment 2023: आईआईटी इंदौर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती, ये है आखिरी तारीख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।